rahulgandhi - Sach Kahoon Hindi

युवाओं की आवाज दबाना चाहती है सरकार : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सच्चाई को छिपाने का काम करती है और वह देश के युवाओं की आवाज दबाना चाहती है लेकिन उसे यह एहसास नहीं है कि जिस दिन देश का युवा उठेगा उसी दिन यह सरकार चली जाएगी। गांधी ने पेगासस, बेरोजगारी, महंगाई तथा अन्य मुद्दों पर युवा कांग्रेस के ह्यसंसद घेरावह्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश के सामने मौजूद सच्चाई को छुपाने और दबाने का काम करते है।

उनका कहना था कि जिस तरह से लोकसभा में जो कुछ होता है यह टीवी संसद के भीतर की सच्चाई को नहीं दिखाता है। इसी तरह से यह सरकार देश की जनता की आवाज तथा देश के भीतर मौजूद सच्चाई को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने से पहले मोदी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा लेकिन अब रोजगार देने की बात तो दूर इस बारे में बात तक नहीं की जाती है।

हिंदुस्तान के युवा की आवाज कोई नहीं दबा सकता

युवक इस बारे में कुछ नहीं बोले इसलिए सरकार का लक्ष्य सिर्फ हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज को दबाना है। पेगासस भी आवाज दबाने का एक तरीका है और हिंदुस्तान के युवा की आवाज कोई नहीं दबा सकता है। कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा, ‘आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का मुद्दा है। इससे बड़ा मुद्दा आज देश के सामने कोई नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री रोजगार के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं। आप लड़ रहे हो तो मैं आपके साथ खड़ा हूँ। एक साथ खड़े होकर रोजगार की लड़ाई लड़िए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बीस सैनिकों की शहादत पर अभी नहीं मिले कई सवालों के जवाब : सोनिया-राहुल
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करते मंगलवार को कहा कि इस घटना को एक साल हो गया है लेकिन सरकार ने इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब नहीं दिए। श्रीमती गांधी ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछले वर्ष 15-16 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बिहार रेजिमेंट के 20 बहादुर सैनिक और उनके कंमांडिंग अफसर शहीद हो गए थे।

उनकी शहादत की पहली वर्षगांठ पर कृतज्ञ राष्ट्र के साथ पार्टी भी अपने बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि एक साल पहले हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर स्थिति साफ होने और उस समय की परिस्थितियों के बारे में देश की जनता को अब भी असलियत जानने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घटना को लेकर देश को आश्वस्त किया था कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है कि अब तक इस संबंध में स्पष्ट बयान सरकार की तरफ से क्यों नहीं आया है। एक साल पहले मोदी ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन नहीं किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लाचार व्यवस्था के बीच परस्पर सहयोग से कोरोना को मात देनी पड़ेगी: प्रियंका-राहुल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम कोरोना की काली अंधी में फंस गए है और व्यवस्था लाचार हो चुकी है, इसलिए देशवासियों को परस्पर सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है।

श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ जो मायूसी ही मायूसी फैली है, उसके बीच सबको ढाढस बांधते हुए दूसरों की मदद के लिए जो बन पड़े बिना थके वह करना है और थकान को नजर अंदाज कर काली आंधी का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा “ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा। यह हम सबकी जिंदगी का एक अहम मोड़ है, जहां हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक बार फिर अपनी असीमित जिजीविशा से साक्षात्कार कर पा रहे हैं।

ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता

बेबसी और भय को परे कर हम पर साहसी बने रहने की चुनौती है, इसलिए जाति, धर्म, वर्ग या किसी भी भेद को खारिज करते हुए, इस लड़ाई में हम सब एक हैं। ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता।” वहीं गांधी ने भी एक- दूसरे की मदद का आह्वान करते हुए कहा “एक- दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।”

कोरोना अपडेट राज्य:

कर्नाटक: कोरोना के सक्रिय मामले 20,857 बढ़े हैं, जिससे इनकी संख्या 3,01,918 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 14, 807 हो गया है तथा अब तक 10, 84, 050मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 14,374 बढ़कर 2,47,514 हो गये तथा 18413 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,07,680 हो गयी है जबकि 32 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5170 हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: भी कोरोना के सक्रिय मामलों में 5906 की वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर अब 98264 रह गयी है। यहां 381 और लोगों की मौत होने से अब तक 15,009 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 958792 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 4315 बढ़कर 99446 हो गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 947629 हो गयी है जबकि 7800 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

तमिलनाडु: सक्रिय मामलों की संख्या 1710 बढ़कर 108855 हो गयी है तथा अब तक 13,728 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 990919 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले बढ़कर 72133 हो गये हैं और 2150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 345683 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 2259 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 306458 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 11,678 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 834961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामलों में 2284 कमी आने से कुल मामलों की संख्या 119068 रह गयी है। राज्य में 555489 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 246 और मरीजों की इस महामारी से मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7782 हो गयी है।

मध्य प्रदेश : सक्रिय मामले बढ़कर 94276 हो गये हैं तथा अब तक 425812 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5319 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब: सक्रिय मामले बढ़कर 51936 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 290716 हो गई है जबकि 8630 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले बढ़कर 127840 हो गये हैं तथा अब तक 6656 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 390229 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा: इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4663 बढ़कर 84129 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से 3926 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,59,699 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5666 बढ़कर 100615 हो गये हैं और इस महामारी से 11,082 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 664648 लोग स्वस्थ हुए हैं।

बिहार: सक्रिय मामले बढ़कर 94276 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 2307 लोगों की मौत हुई है जबकि 331418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3786, जम्मू-कश्मीर में 2197, उत्तराखंड में 2709, ओडिशा में 2007, झारखंड में 2246, हिमाचल प्रदेश में 1387, असम में 1233, गोवा में 1086, पुड्डुचेरी में 771, चंडीगढ़ में 446, त्रिपुरा में 396, मणिपुर में 393, मेघालय में 165, सिक्किम में 142, लद्दाख में 139, नागालैंड में 99, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 66, अरुणाचल प्रदेश में 58, मिजोरम में 13, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकार समझे-लड़ाई कोविड से है, कांग्रेस से नहीं : राहुल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश कोविड-19 के कारण गंभीर संकट से जूझ रहा है और सरकार को समझना चाहिए कि लड़ाई कांग्रेस या विपक्षी दलों से नहीं बल्कि कोरोना से है। गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार को यह जरूर समझना चाहिए कि संघर्ष कोविड से है, कांग्रेस और विपक्ष के राजनीतिक दलों के साथ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक अखबार में छपे साक्षात्कार को भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘मदद के लिए तैयार हूं, हमें कोविड से लड़ने के लिए राजनीतिक सहमति की जरूरत है। कोविड-19 ‘तुम्हारी और हमारी’ लड़ाई नहीं बल्कि ‘हमारी और कोरोना’ की लड़ाई है।

कोरोना अपडेट राज्य:

महाराष्ट्र: कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले में 23,560 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर अब 6,76,647 हो गई है। इस दौरान राज्य में 71736 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 36,01,796 हो गयी है जबकि 524 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 65,284 हो गया है।

कर्नाटक: कोरोना के सक्रिय मामले 18,880 बढ़े हैं जिससे इनकी संख्या 2,81,061 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 14,627 हो गया है तथा अब तक 10,73,257 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 13,919 बढ़कर 2,33,140 हो गए तथा 7943 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 11,89,267 हो गयी है जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5138 हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: कोरोना के सक्रिय मामलों में 2234 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर अब 92,358 रह गयी है। यहां 380 और लोगों की मौत होने से अब तक 14,628 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 9,40,930 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 5399 बढ़कर 95,131 हो गए हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 9,40,574 हो गयी है जबकि 7736 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 1965 बढ़कर 1,07,145 हो गयी है तथा अब तक 13,651 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 9,76,876 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले बढ़कर 69,221 हो गए हैं और 2094 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,40,590 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 6583 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 3,04,199 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 11,414 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 8,04,563 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामलों में 2483 कमी आने से कुल मामलों की संख्या 1,21,352 रह गयी है। राज्य में 5,38,558 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 226 और मरीजों की इस महामारी से मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7536 हो गयी है।

मध्य प्रदेश: सक्रिय मामले बढ़कर 92,534 हो गए हैं तथा अब तक 4,14,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5221 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब: सक्रिय मामले बढ़कर 49,894 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 2,86,942 हो गई है जबकि 8530 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 1,21,461 हो गए हैं तथा अब तक 6486 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 3,82,426 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा: इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 5218 बढ़कर 79,466 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से 3842 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,52,515 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हम दो हमारे दो’ के सिद्धांत पर चल रही है सरकार: राहुल
देश का आंदोलनरत किसान लौटने वाला नहीं

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए किसी का नाम लिए बिना कहा कि सरकार के दो शीर्ष नेता सिर्फ दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए परिवार नियोजन के चर्चित नारे ‘हम दो हमारे दो’ के सिद्धांत पर काम कर रहे है।  गांधी ने लोकसभा में बजट 2021-22 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि ये चार लोग कौन यह हैं यह सबको मालूम है और उनका नाम लेने की जरूरत नहीं है। यह दो लोग जो फैसला लेते हैं उसका सीधा लाभ उनके दो उद्योगपति मित्रों को मिलता है और इसीलिए वे कृषि विरोधी तीन कानून लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं है बल्कि यह पूरे देश का आंदोलन है। देश का हर हिस्सा इन तीन किसान विरोधी कानूनों को लागू करने से उद्देलित है और किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा यह आंदोलन कभी भी पूरे देश में फैल सकता है। दिल्ली को किसान आंदोलन कर सिर्फ टार्च दिखा रहे हैं और किसानों का यह आंदोलन दिल्ली तक सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि पूरा देश इस आंदोलन की चपेट में आने वाला है इसलिए सरकार को किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेने चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार लगातार किसानों, छोटे कारोबारियों और मजदूरों पर हमला कर रही है। पहले इस सरकार ने नोटबंदी कर छोटे कारोबारियों को मारा, फिर गलत जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ी, कोरोना महामारी में देश के आम आदमी का रोजगार चौपट हो गया इसलिए किसान सड़कों पर उतरे हैं। उनका कहना था कि सरकार जितना चाहे हमला करे, किसानों, गरीबों, मजदूरों पर आक्रमण करे लेकिन देश का आंदोलनरत किसान लौटने वाला नहीं हैं क्योंकि उसकी रीढ़ को तोड़ा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राहुल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलेगा। गांधी ने ट्वीट किया “हमारे भाइयों को श्रद्धांजलि। हमारे लिए आपने सर्वस्व निछावर कर दिया। ये बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने चीन सीमा पर शहादत देने वाले देश के वीर सपूतों की अंतिम यात्रा का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उमड़ी भारी भीड़ अपने बहादुर सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए उनको आखिरी विदाई दे रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सर्जिकल मास्क और वेंटीलेटर के निर्यात की साजिश किसकी शह पर हुई : राहुल
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल मास्क, वेंटिलेटर तथा अन्य उपकरणों के निर्यात की अनुमति देने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एक सोची समझी साजिश करार दिया और सवाल किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह के बावजूद यह कदम किसकी शह पर उठाया गया है। गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संम्बोधित करते हुए ट्वीट किया, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, डब्लूएचओ की वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं?

इस अनुमति को कोरोनो वायरस के मद्देनजर एक आपराधिक साजिश बताया

सरकार से पूछा, ‘ये खिलवाड़ किन ताकतों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार के इस रवैये की आलोचना की

आरोप लगाया कि उसने 10 गुना ज्यादा दाम पर इस समान का निर्यात किया गया है।

सरकार के उस आदेश को भी पोस्ट किया है जिसमें इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गयी है।

राजनीति के नए संता-बंता हैं राहुल-केजरीवाल: विज
ChandiGarh, SachKahoon News:  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज के युग का संता-बंता करार दे दिया। विज ने गत दिनों राहुल गांधी द्वारा दिए गए भूचाल वाले ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि वे संसद में बोले तो भूचाल आ जाएगा। और कल वे संसद में बोले लेकिन भूचाल आना तो दूर एक तिनका भी नहीं हिला। जो राहुल गांधी बोल रहे हैं उन्हें सुप्रीम कोर्ट पहले से ही खारिज कर चुका है और अब उनके ऐसे ब्यानों का कोई महत्व नहीं है। दरअसल अब लोगों ने राहुल गांधी एवं केजरीवाल को सीरियस लेना बंद कर दिया है और इनके पास खोखले विरोध के अलावा कोई रास्ता नहीं है। विज ने कहा कि राहुल और केजरीवाल ने अपने ब्यानों तथा हरकतों से संता-बंता को भी फेल कर दिया है और आज के युग के संता-बंता राहुल और केजरीवाल बन गए हैं।

मेरे पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचना है : राहुल
नयी दिल्ली, 14 दिसम्बर (वार्ता) ‘बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा’ वाले अपने बयान को लेकर कौतूहल पैदा करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचना है और इसका खुलासा वह संसद में ही करेंगे।

श्री गांधी ने कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ यहां संसद भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उनके पास श्री मोदी के निजी भ्रष्टाचार को लेकर सूचना है , लेकिन उन्हें संसद में बालने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता ने उन्हें संसद में चुनकर भेजा है इसलिए वह अपनी बात लोकसभा में ही रखेंगे।

राहुल पहुँचे नोट बदलवाने, परेशान हुये आम लोग
नयी दिल्ली:  मोदी सरकार के पाँच सौ और एक हजार रुपये के नोट प्रतिबंधित करने के फैसले से आम लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लेने और पुराने नोट बदलवाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी आज यहाँ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की संसद मार्ग स्थित शाखा पहुँचे जिससे वहाँ आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्री गाँधी तकरीबन एक घंटे बैंक के अंदर कतार में रहे और इस दौरान मीडिया की बड़ी संख्या में मौजूदगी तथा लोगों की उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ से वास्तव में नोट बदलवाने आये लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्री गांधी ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। (वार्ता)

कांग्रेस में है दम कि वह राहुल को अध्यक्ष बनाकर भी चल लेगी
कांग्रेस की सर्वोच्चय नीति निर्धारक समिति ने मंगलवार को एक सामूहिक प्रस्ताव पार्टी की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी को दिया है कि राहुल गांधी को अब पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। अपने 15 वर्ष के संसदीय जीवन में यूं भी राहुल गांधी काफी कुछ सीख चुके हैं। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेताओं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता एके एंटोनी, रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रमुख तौर पर शामिल हैं, ने यह प्रस्ताव भेजा है। अभी जो कांग्रेस पार्टी है, यह अपने-आपको देश का सबसे पुराना संगठन कहती है और अपने सभी प्रचार अभियानों में यह बकायदा लिखा जाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी, लेकिन यह पार्टी कांग्रेस (आई.) यानि कांग्रेस इंदिरा का विस्तार मात्र है, जो 1967 में अस्तित्व में आई है। जिस पर एकमात्र हक स्वयं कांग्रेसियों द्वारा इंदिरा गांधी के पारिवारिक वारिसों का ही माना जाता है। तभी 1984 में कांग्रेस के पास बेहद अनुभवी नेता होने के बावजूद पार्टी नेताओं ने पीसी एलेक्जेण्डर द्वारा सुझाए या यूं कहे लाईन में धक्के से खड़े किए गए, राजनीति के अनिच्छुक इंदिरा गांधी के ज्येष्ठ एवं एकमात्र जीवित पुत्र राजीव गांधी को नेता चुना व प्रधानमंत्री पद सौंपा। 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई, तब उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने पार्टी से दूरी बना ली, जिसे पीवी नरसिम्हा राव ने संभाला। तत्पश्चात सीताराम केसरी ने पार्टी की बागडोर संभाली। लेकिन कांग्रेसी, जिन्हें सोनिया गांधी की पार्टी से दूरी तड़पा रही थी, वह सोनिया गांधी के 1998 में अध्यक्ष पद संभालने पर ही अपने आपको सच्चा कांग्रेसी व सुरक्षित महसूस करने लगे। अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, जिनकी तबियत काफी नासाज रहती है और वह पार्टी की अहम् गतिविधियों में सक्रिय भाग भी नहीं ले पा रहीं, तब उनके पुत्र राहुल गांधी को पार्टी अपना अगला अध्यक्ष ‘बैठा’ लेना चाहती है। भले ही राहुल गांधी पर यह आरोप लगते आए हैं कि वह राजनीति में अनिच्छापूर्ण घूम रहे हैं। एक खानदानी राजनीतिक परिवार से होते हुए भी वह सामान्य सी राजनीतिक घटनाओं को भी संजीदगी से नहीं ले रहे। बहुत बार राहुल गांधी की तुलना उनकी बहन प्रियंका गांधी से भी होती है, जिन्हें हर चुनाव के वक्त कांग्रेस का एक खेमा सक्रिय होने के लिए काफी जोर अजमाइश भी करता है। लेकिन शायद यह गांधी परिवार की आंतरिक इच्छा है कि वह राहुल गांधी को ही इस देश का व पार्टी का सर्वोच्चय नेता बना हुआ देखना चाहते हैं। राहुल गांधी भले ही भारतीय राजनीति में या कांग्रेस में एक अनिच्छुक चेहरा हों। बावजूद इसके उनके कई प्रयोग पार्टी के लिए काफी अच्छे रहे हैं, जैसे कि उन्होंने निचले स्तर पर पार्टी में युवाओं व पंक्ति दो के नेताओं को बेहद सक्रिय कर दिया है। जो पार्टी में अपना मुकाम बनाने के लिए बहुत मेहनत करने लगे हैं। फिर राहुल गांधी ने अपने आसपास के नेताओं की टीम में या तो आला दर्जे के प्रशासक, बुद्धिजीवी जोड़ लिए हैं या फिर वह बेहद सक्रिय युवा हैं, जो पार्टी को किसी भी मोर्चे पर पिछड़ने नहीं देना चाहते। ऐसे नेताओं के लिए अध्यक्ष अब ‘ब्रिटेन का शाही ताज’ मात्र भी रहे, तो भी चलेगा। कांग्रेस का वर्तमान काल ऐसा हो चुका है कि भले ही उसका अध्यक्ष कम अनुभवी हो, राजनीति में अनिच्छुक हो या पार्टी एवं परिवार के पास राहुल से भी बेहतर नेता हों, लेकिन राजीव गांधी, सोनिया गांधी की परिपाटी को ढोने में कांग्रेस पार्टी अभी भी दमखम रखती है।

अस्पताल जाने पर रोकने से भड़के राहुल: कहा,यह मोदी जी का भारत है
नयी दिल्ली: ‘ एक रैंक एक पेंशन’ योजना से असंतुष्ट होकर अात्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिजनों से मिलने से रोके जाने और हिरासत में लिए जाने पर भड़के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए आज कहा,‘ये मोदी जी का भारत है।

’ श्री गांधी को पुलिस ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट पर ही हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया जहां श्री ग्रेवाल के कुछ परिजनों को भी हिरासत में रखा गया था।

श्री गांधी को कुछ देर वहां रखा गया और फिर छोड़ दिया गया लेकिन श्री गांधी जाने को तैयार नहीं हुए और पूर्व सैनिक के परिजनों को भी रिहा किए जाने की मांग करते रहे. (वार्ता)