NCC - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में हुई एनसीसी आर्मी विंग भर्ती
थ्री हरियाणा बटालियन एनसीसी हिसार की तरफ से बीएस सिमर के नेतृत्व में हुआ भर्ती का आयोजन | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज (Shah Satnam Ji Boys College) में थ्री हरियाणा बटालियन एनसीसी हिसार की तरफ से एनसीसी आर्मी विंग भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती का आयोजन कर्नल बीएस सिमर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान थ्री हरियाणा बटालियन एनसीसी हिसार की तरफ से सूबेदार मेजर हुसैन, हवलदार हरवीर, हवलदार गुरविंदर, सीटीओ राजेंद्र पूनिया और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह मौजूद रहे।कर्नल बीएस सिमर और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराया गया। Sirsa News

इस भर्ती में 60 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भर्ती के शुरूआत में सभी प्रतिभागियों के डॉक्यूमेंट चेक किए गए। इसके बाद फिजिकल टेस्ट लिया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर 800 मीटर दौड़ कराई गई। अब फिजिकल टेस्ट में पास प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा होगी। अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया चली, इंटरव्यू पैनल में कर्नल बीएस सिमर, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह, सीटीओ राजेंद्र पूनिया और सूबेदार मेजर हुसैन मौजूद रहे। Sirsa News

अंत में कर्नल बीएस सिमर ने सभी प्रतिभागियों को मोटिवेशनल स्पीच दी, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की और देश सेवा करने के बारे में प्रेरित किया। साथ ही कर्नल सिमर के द्वारा एनसीसी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई। इस भर्ती में कॉलेज से संदीप चौधरी, अशोक गाट, संदीप ज्योग्राफी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– पहाड़ों में बारिश, घग्गर में बढ़ा जलस्तर

एनसीसी प्रशिक्षण कैंप : रस्साकशी में प्रताप स्कूल खरखौदा ने सोनीपत को हराया
खरखौदा, (सच कहूं/हेमंत कुमार)। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी (NCC) सोनीपत द्वारा मोतीलाल खेलकूद स्कूल राई में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) रोहतक से आई टीम ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में अपना कैरियर कैसे बनाएं और सेना में ऑफिसर की विभिन्न एंट्री के बारे मे विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें:– Post Office Scheme: ये सरकारी स्कीम है कमाल, कर देगी आपको मालामाल

एआरओ रोहतक से टीम का नेतृत्व कर रहे मेजर एस पॉल व सूबेदार मेजर राजकुमार औराम ने अग्निवीर योजना को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में अलग से 20 अंक तथा बी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में 15 अतिरिक्त अंक मिलते हैं। (Kharkhoda News)

एनसीसी कैडेट्स को आसानी से सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है

अगर वही एनसीसी कैडेट सी सर्टिफिकेट पास आईटीआई के 2 वर्ष का कोर्स किया है तो उसको भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त 30 अंक तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स पास परीक्षार्थी को अतिरिक्त 20 अंक प्रदान किए जाते हैं। मेजर एस पॉल ने बताया कि अगर कोई एनसीसी कैडेट इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के उपरांत अग्निवीर टेक्निकल भर्ती में शामिल होता है तो सी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट को अतिरिक्त 50 अंक भर्ती परीक्षा में मिलते हैं। (Kharkhoda News)

अत: तकनीकी कोर्स किए हुए एनसीसी कैडेट्स को भर्ती में दूसरे अभ्यर्थियों के मुकाबले बहुत आसानी से सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है।  ऑफिसर एंट्री में सी सर्टिफिकेट होल्डर एनसीसी कैडेट्स को परीक्षा न देकर सीधे एसएसबी के लिए क्वालीफाई कर जाते हैं और और सेना में अफसर बन  सकते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन की एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफिसर कमलेश देवी ने एनसीसी कैडेट्स को तनाव दूर करने के तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि आज इस तनाव भरे जीवन में कौन-कौन से प्रयोगों द्वारा तनाव रहित जीवन जिया जा सकता है। जिसमें योगासन, प्राणायाम, मेडिटेशन इत्यादि तरीकों से तनाव से बचा जा सकता है।

537 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग (Kharkhoda News)

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में विभिन्न मिलिट्री सब्जेक्ट जैसे ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट- बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग आदि विषयों को सेना के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टरस द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे एनसीसी कैडेट्स को सेना की दिनचर्या और कार्यशैली में ढाल सके और सेना को कैरियर  के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। कैम्प अडजूटेंट कैप्टन संजय श्योराण ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में  537 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में सभी एनसीसी कैडेट्स को इस तरह की दिनचर्या और प्रशिक्षण से गुजारा जाता है कि वह देश के एक अच्छे नागरिक बन सकें। (Kharkhoda News)

537 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एनसीसी अफसर कैप्टन प्रवेश सांगवान ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को इस कैंप में सैनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकशी की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरखोदा ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन सोनीपत तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटिण्डू  ने जानकीदास कपूर स्कूल को तथा ऋषि कुल विद्यापीठ अहर कुराना ने एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत तथा प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल खरखौदा ने ऋषि कुल विद्यापीठ सोनीपत को हराया। इस अवसर पर कैप्टन प्रवेश सांगवान, ट्रैनिंग अफसर लेफ्टिनेंट प्रियंका बधवार, चीफ ऑफिसर नरसिंह दहिया, सूबेदार मेजर सुरेश सांगवान  सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। (Kharkhoda News)

नेपाल से सटे इलाकों में एनसीसी का होगा विस्तार
लखनऊ। नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के करीब 12 हजार कैडेटों की भर्ती की जायेगी। सेना के मध्य कमान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषणा की थी कि इस वर्ष व्यापक पैमाने में देश के सीमावर्ती इलाकों में एक लाख एनसीसी कैडेटों का नामांकन कर एनसीसी के पद चिन्हों को बढ़ावा दिया जाएगा । उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री के इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये उत्तर प्रदेश में 11,980 अतिरिक्त एनसीसी कैडेटों का नामांकन एवं भर्ती सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाना सुनिश्चित है। इसके अंतर्गत पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराईच, श्रीवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में एनसीसी का विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें- एनसीबी ने रिया चक्रवती को किया गिरफ्तार

इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए एनसीसी की कुछ बटालियनों को पुनः संगठित करके उनकी सामर्थ्य संख्या को बढ़ाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नामांकित एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण का पूरा खर्चा केन्द्र सरकार वहन करेगी जिसके तहत कैडेटों का प्रशिक्षण,ड्रेस,एएनओ के मानदेय, कैम्प के खर्चे आदि, कैडेट यदि देश के किसी भी इलाके में जाते है तो रेल या बस आदि का यात्रा भत्ता भी भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में एनसीसी के विस्तार से राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और सर्वांगीर्ण प्रगति का वातावरण बनेगा साथ ही साथ वहां के युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास तथा उनमें देश प्रेम भावना की जागृति और विकास पूर्णरूप से सम्पन्न होगा। सीमावर्ती इलाकों के गाॅंवो और कस्बों के बालक-बालिकाओं के व्यक्तित्व का विकास अनुशासन के माध्यम से होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

देश निर्माण में एनसीसी का योगदान
भारत दुनिया का सबसे सुनहरी और गौरवशाली इतिहास वाला देश है। भारत की सुरक्षा जहां एक और विशाल हिमालय और गहरे सागर करते हैं वहीं दूसरी और हमारी सेना दुश्मन के लिए बुलन्द हौंसलों के साथ एक मजबूत दीवार बन कर खड़ी है। भारतीय सेना के गौरवमई इतिहास को आगे भी जारी रखता है दुनिया का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन एनसीसी भारतीय नौजवानों को बचपन से ही अनुशासन और देशभक्ति से लबरेज करने के उद्देश्य हेतु एन सी सी के लिए पार्लियामेंट एक्ट एक्सएक्सएक्सआई 16 अप्रैल 1948 को पास किया गया।

स्कूलों और कॉलेजों में एन सी सी भर्ती की औपचारिक शुरूआत 15 जुलाई 1948 को की गई। एन सी सी में गर्ल डिवीजन जुलाई 1949, एयर विंग 1 अप्रैल 1950 और नेवल विंग का आरम्भ जुलाई 1952 में हुआ। इन सभी में जूनियर विंग में भर्ती स्कूलों में और सीनियर डिवीजन की भर्ती कॉलेजों में की जाती है। पूरे भारत में आज 13.5 लाख से भी ज्यादा एन सी सी केडेट्स हैं। एन सी सी कैडेट्स पूरे भारतवर्ष के 670 जिलों के 3600 प्राइवेट स्कूलों, 12102 सरकारी स्कूलों और 5377 कालिजों में से आतें हैं।

एन सी सी संगठन डिफेंस सेक्रेटरी के तहत मिनिस्ट्री आॅफ डिफेंस के अधीन आता है। संगठन का विस्तार देशभर में 17 डायरेक्टरेट द्वारा किया गया है। हर डायरेक्टरेट 14 ग्रुप में, हर ग्रुप 5-7 यूनिट/बटालियन में और बटालियन आगे कंपनी और ट्रूप में विस्तृत है। हैड क्वार्टर लेवल पर इसे लेफ्टीनेंट जनरल, डायरेक्टरेट लेवल पर मेजर जनरल/ब्रिगेडियर, ग्रुप लेवल पर ब्रिगेडियर/कर्नल और यूनिट लेवल पर कर्नल/लेफ्टीनेंट कर्नल अपने दिशा निर्देश से संचालित करते हैं। कॉलेज लेवल पर कंपनी को लेफ्टीनेंट, कैप्टेन और मेजर रैंक के ए एन ओ चलाते हैं जबकि स्कूल लेवल पर ट्रूप को थर्ड आॅफिसर, सेकंड आॅफिसर, फर्स्ट आॅफिसर व चीफ आॅफीसर रैंक के ए एन ओ सम्भालतें हैं। पूरे देश में एन सी सी के 95 ग्रुप हैड क्वार्टर हैं जिनमें 667 आर्मी विंग यूनिट, 61 नेवल और 61 एयर विंग यूनिट हैं।

1974 में इसे भारतीय युवा उम्मीदों के अनुसार ‘हम सब हिंदी हैं’ किया गया और आखिरकार 1980 में एन सी सी सॉन्ग हुआ ‘हम सब भारतीय हैं’ जो आज भी केडेट्स में गजब का जोश भरता है। 12 अक्टूबर 1980 को 12वीं सी ए सी मीटिंग में एन सी सी के मोटो को भी बड़े सोच विचार के बाद “एकता व अनुशाशन”चुना गया। हर साल नवंबर महीने के चौथे रविवार को एन सी सी दिवस मनाया जाता है। एन सी सी का लक्ष्य अथवा उद्देश्य है युवाओं में चरित्र निर्माण करना, अनुशासन, भविष्य की लीडरशिप तैयार करना, धर्मनिरपेक्षता के गुण भरना, युवाओं को संगठित, दक्ष और प्रेरित मानव स्रोत के रूप में ढालना और उनके लिए शस्त्रधारी सेना में भर्ती के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करना।

एन सी सी में जूनियर डिवीजन में एनरोलमेंट के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को जो 13 से 18.5 साल की उम्र के हों और सीनियर डिवीजन में कॉलेज के 26 साल तक के विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं। अच्छे नैतिक चरित्र और शारीरिक रूप से फिट विद्यार्थिओं को एन सी सी में भर्ती किया जाता है। जिन संस्थाओं में एन सी सी नहीं हैं उनके विद्यार्थी दूसरी एन सी सी संस्थाओं में ओपन कैटेगरी में भर्ती हो सकते हैं।