Assistant - Sach Kahoon Hindi

Assistant Librarian Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, सीजीपीएससी में लाइब्रेरियन पदों पर निकली वैकेंसी
रायपुर (एजेंसी)। CGPSC Recruitment: सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीजीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल के दोपहर 12.00 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (लिखित), मौखिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 43,200 से 1,36,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 400 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत) और दिव्यांगजन वर्ग (छत्तीसगढ़ निवासी) के लिए 300 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

PAK ने की गोलीबारी, असिस्टेंट कमांडेंट समेत BSF के 4 जवान शहीद
श्रीनगर (एजेंसी)। आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान ने सीमा पर एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है।  उसने जम्‍मू-कश्‍मीर के सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्‍ट पर सीमा पार से फायरिंग की, जिसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत बीएसएफ के चार सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गई गोलीबारी में पांच सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं।  शहीद सुरक्षा कर्मियों में असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रजनीश, एएसआई रामनिवास और कांस्टेबल हंसराज शामिल हैं.जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने इसकी जानकारी।  पिछले एक महीने में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी घटनाओं में इजाफा हुआ है।  इसमें बीएसएफ के तीन अधिकारी समेत छह सुरक्षा कर्मी शहीद हो चुके हैं, जबकि 10 जवन घायल हुए है।

बता दें कि अभी 29 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई थी, जिसमें 2003 के संघर्ष विराम समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बनी थी।  लेकिन आज फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के बीच बातचीत के बाद।

दोनों सेनाओं ने समान बयान जारी कर कहा कि दोनों देश 15 साल पुराने संघर्ष विराम समझौते को पूरी तरह से लागू करने पर सहमत हुए थे। साथ ही यह सुनिश्चित किए जाने पर बात बनी थी कि दोनों ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन न हो।  विशेष हॉटलाइन संपर्क की पहल पाकिस्तानी डीजीएमओ की ओर से की गई थी. बातचीत में दोनों डीजीएमओ सीमा पर संयम रखने और स्थानीय कमांडरों की फ्लैग मीटिंग के मौजूदा तंत्र के जरिए हल करने पर भी सहमत हुए थे, लेकिन पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई से इन सभी कोशिशों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।