filled - Sach Kahoon Hindi

ATM Robbery: 17 लाख से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए नकाबपोश
गार्ड संदीप के मुँह में कपड़ा ठूंसकर, हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया (ATM Robbery)

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार देर रात झज्जर जिले के गांव दादरी तोय स्थित एचडीएफसी बैंक के 17 लाख से भरे एटीएम को 6 नकाबपोश बदमाश उखाड़ ले गए। बैंक शाखा मैनेजर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (ATM Robbery) बैंक शाखा के मैनेजर सोमबीर ने बताया कि बीती देर रात उनके पास गार्ड संदीप का फोन आया कि वह करीब 2 बजे बैंक ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान 6 नकाबपोश बदमाश जायलो गाड़ी में सवार होकर ब्रांच के सामने पहुँचे और एटीएम मशीन को लोहे की बेल बांधकर गाड़ी की मदद से उखाड़ लिया।

मैनेजर सोमबीर ने स्थानीय पुलिस को इसकी दी सूचना

इस दौरान उन्होंने गार्ड संदीप के मुँह में कपड़ा ठूंसकर, हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।

17 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन को गाड़ी में रखकर फरार हो गए।

बाद बदमाश गार्ड संदीप को खेतों में फैंक गए।

इसके बाद गार्ड जैसे-तैसे बैंक के पास एक मकान के पास पहुंचा।

मकान मालिक के फोन से मैनेजर को घटना की सूचना दी।

मैनेजर सोमबीर ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुँची और वारदात को लेकर चौकीदार संदीप से जानकारी जुटाकर बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने भरा नामांकन पत्र
-मौके पर पहुंचे रणदीप सुरजेवाला, नवीन जिंदल व अन्य कई दिग्गज

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार निर्मल सिंंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद नवीन जिंदल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, चित्रा सरवारा, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, पूर्व सीपीएस विधायक सुलतान जडौला, पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन गर्ग, लक्ष्मी कांत शर्मा, मेहर सिंह रामगढ़, विशाल सिंगला, गौरव शर्मा, मेवा सिंह, विनोद गर्ग, महेंद्र सिंह बवेजा, सतविंद्र टिम्मी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता एवं पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। विगत लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने लोगों के साथ झूठे वायदे कर सत्ता हथिाई। रोजगार देने के लम्बे-चौड़े वायदे किए गए। आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा, हर वर्ग इस सरकार से दु:खी है। जनसभा के बाद कांग्रेस भवन से गाडियÞों के काफिले के साथ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह रोड शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जनसभा में नवीन जिंदल ने निर्मल सिंह को लगाया गले

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद नवीन जिंदल की कुरुक्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पक्की मानी जा रही थी। लेकिन ऐन मौके पर नवीन जिंदल ने चुनाव लडने से मना करने के बाद कांग्रेस को हरियाण के दंबग नेता रहे निर्मल सिंह को चुनावी मैदान में उतारना पड़ा। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित जनसभा में नवीन जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को प्रत्याशी को गले लगाया। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसी है, यह चुनाव निर्मल सिंह का नहीं बल्कि नवीन जिंदल का है। जिंदल ने कहा कि पिछले 25 साल से उनका कुरुक्षेत्र वासियों से नाता है। यह राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है, जिसे वह अंतिम सांस तक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह बड़े भाई की तरह 2004, 2009 और 2014 के चुनाव में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नवीन जिन्दल बनकर निर्मल सिंह के लिए काम करे और उन्हें जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजे ताकि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, दलितों-पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

पंचकूला : बरसात से कई सेक्टरों में भरा पानी
घरों व दुकानों की बेसमेंट में पानी भरने से बढ़ी परेशानी

पंचकूला(सच कहूँ/चरन सिंह)। शहर में बुधवार शाम को हुई बारिश के कारण पंचकला शहर कें कई सैक्टरों में पानी भर गया। सेक्टर 15, 16, 19 और 20 में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सेक्टर 19 के कई घरों में पानी घुस गया। सेक्टर 15 की पार्किंग एरिया जलमग्न हो गई और कुछ दुकानों की बेसमेंट में भी पानी घुस गया। सेक्टर 16 के कुछ घरों में पानी घुस गया। सेक्टर 20 में भी बरसात के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी।

सेक्टर की डिसपेंसरी में दवाई लेने आये मरीज पानी भरने के बाद काफी देर तक डिसपेंसरी से बाहर नहीं निकल पाये। लगभग एक घंटे की बारिश से लोगों को काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ा। बरसात के बाद जैसे ही जगह-जगह जलमग्न होने की खबर जैसे ही निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल के पास पहुंची, तो उन्होंने खुद मौका संभालते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न टीमों को मौके पर भेज कर निरीक्षण करने और पानी निकलवाने की हिदायतें दी। सेक्टर 19 में फायर ब्रिगेड लगवाकर पानी निकलवाया गया।

राजेश जोगपाल ने स्वयं सेक्टर 19 का किया निरीक्षण

राजेश जोगपाल ने स्वयं सेक्टर 19 का निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने सभी क्षेत्रों से पानी निकाल दिया था। यह पहला मौका था, जब नगर निगम की टीमें बरसात आने के बाद फिल्ड में नजर आईं। वरना आज तक कभी बरसात में स्वयं अधिकारी या कर्मचारी फिल्ड में नहीं गये। जब लोग प्रदर्शन करते थे, तब फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां जाकर पानी निकालती थी।

लोगों ने निगम प्रशासक राजेश जोगपाल के काम की सराहना की और उम्मीद जताई कि जहां पानी भरता है, वहां पर बोरवेल करवाकर हर साल होने वाली इस समस्या से निजात दिलवा दी जाएगी। राजेश जोगपाल ने कहा कि लोगों को मुशकिल जरुर हुई, लेकिन निगम की टीमें फील्ड में लगी हुई थी और कुछ देर बाद शहर में जहां भी समस्या थी, वहां से पानी निकाल दिया गया। बोरवेल भी ओर बनवा दिये जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य विभाग ने खाने-पीने वाली वस्तुओं के भरे सैंपल
भरे गए सैंपल फेल पाये जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ

की जाएगी बनती कार्रवाई : स्वास्थ्य अधिकारी

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। तंदरुस्त पंजाब मिशन अच्छी सेहत अच्छी सोच के अंतर्गत लोगों को बढ़िया व साफ सुथरा खाद पदार्थ मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह और फूड सेफ्टी अधिकारी पुनीत शर्मा की बनाई गई टीम द्वारा त्रिपड़ी, अनारदाना चौंक व सनौरी अड्डे में खाने पीने वाली वस्तुओं के सैंपल भर कर लेबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को खराब सब्जियां नहीं बेचने के लिए किया जागरूक

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह ने बताने से कि उनकी टीम ने पहला त्रिपड़ी में गोपाल डेयरी दूध और दही, अनारदाना चौंक में आज्ञापाल ढाबे से वेज व समाले के सैंपल और सनौरी अड्डे से मल्होत्रा स्वीट्स से रसगुला व बूंदी लडूओं के सैंपल भरे गए। इस मौके टीम द्वारा दुकानदारों व रेहड़ी वालों को साफ सुथरा खाद्य पदार्थ बेचने व सड़े गले फल सब्जियों न बेचने संबंधी भी जागरूक किया गया।

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करे खाद्य पदार्थ उत्पादक : डॉ. मल्होत्रा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खाने पीने वाले पदार्थों के सैंपल भर कर लैबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिए गए हैं व यदि भरे गए सैंपलें के नतीजे फैल पाए गए तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत की जाएगी। इस मौके डॉ. मल्होत्रा ने खाद्य पदार्थ उत्पादकों से अपील की कि वह लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि यह रुटीन की सैंप्लिंग थी व भविष्य में भी मिलावटखोरी को रोक पाने के लिए खाद्य पदार्थाें की सैंप्लिंग जारी रहेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैसेंजर्स को फलाईट से उतारने के लिए तेज कर दिया AC, प्लेन में भर गया धुआं
यात्रियों से किसी तरह की बदसलूकी से अधिकारियों ने किया इनकार

नेशनल डेस्क।

प्राइवेट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया की एक फ्लाइट के पैसेंजर्स ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्लेन से जबरदस्ती नीचे उतारने के लिए AC को जानबूझकर तेज कर दिया गया। इससे पूरे प्लेन में धुआं भर गया। कंपनी अधिकारियों ने फ्लाइट में तकनीकी खामी की बात तो मानी है, लेकिन यात्रियों से किसी तरह की बदसलूकी से इनकार किया है। एयर एशिया की यह फ्लाइट कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी।

लेकिन यह कोलकाता एयरपोर्ट पर साढ़े चार घंटे लेट हो गई। इस दौरान पैसेंजर्स का आरोप है कि फ्लाइट लेट होने पर पहले उन्हें डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया। इसके बाद जबरदस्ती उतारने के लिए एसी को इतना तेज कर दिया गया कि फ्लाइट में धुआं छा गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक पैसेंजर ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया है जिसमें धुएं में यात्री परेशान होते हुए दिख रहे हैं।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

बरसात से गांवों शहरों की गलियों ने धारण किया नहरों का रूप
अब कई दिनों तक फैला रहेगा गांवों में कीचड़, सरकार गांवों का भी करे सुधार

फिरोजपुर(सतपाल थिन्द)। बीते दिनों से आसमानी में उड़ रही धूल से जहां लोग सख़्त परेशान थे वहीं ही लोग धूल से छुटाकारे पाने के लिए बरसात की फरियाद कर रहे थे तो शनिवार देर रात से शुरू हुई तेज बरसात ने कुछ ही पलों में आसमान में उड़ रही धूल को हटा दिया, जिसके बाद आसमान बिल्कुल साफ हो गया। इसके अलावा धूल से ढ़की फसलें भी बरसात से साफ हो गई।

धूल के बाद उमस ने दी दस्तक

शहरों गांवों की सड़कों पर लोगों को बरसात का आनं लेते देखा गया व बरसात के कारण तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों ने एक बार गर्मी से राहत भी महसूस की परंतु बाद में धीरे धीरे उमस में भी विस्तार होने लगा। देर रात से हुई बरसात दौरान गांव शहरों की गलियों ने नहरों जैसा रूप धारण कर लिया, जिसके बाद भी कई इलाके जलथल हुए रहे।

वैसे तो शहरों या कस्बों की गलियां-सड़कों पर जमा पानी का नगर कौंसिलों द्वारा अधिक समय पड़ने तक हल कर दिया जाता है परन्तु यदि गांवों की बात की जाये तो आम ही देखने को मिलता है कि गंदे पानी वाली नालियां उछल कर पहले ही गलियों में कीचड़ जमा हो जाता है परंतु जब इस तरह भारी बरसात होती है तो गावों की कच्ची गलियों का हाल दयनीय होता व कई -कई दिनों तक लोगों को गलियों में जमा पानी के कारण जमा कीचड़ में से गुजरना पड़ता है। जब गांवों के लोगों के साथ बात की तो उन्होंने कहाकि गांवों का हाल तो इस तरह ही रहना है।

शायद ही कभी कोई सुधार आए व कहा कि सरकार को चाहिए गांवों में भी कई सुधार लाए जाएं, जिससे गांवों के लोगों को बरसात के बाद कई दिनों तक कीचड़ या ओर समस्याओं के साथ न जूझना पड़े। बरसात होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो जाने के कारण मच्छर की पैदावार में विस्तार होने की संभावना है, जिसके बाद डेंगू मलेरिया का खतरा बन सकता है, जिस कारण सेहत विभाग और चौंकना हो गया है।

किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल लगाने के लिए लेबर की एकदम बढ़ी मांग

सरकार द्वारा धान की फसल रोपित करने की तय कि 20 जून का इंतजार कर रहे किसान के चेहरों पर बरसात होने से पड़ने की दुगनी खुशी चमक रही थी, क्योंकि जहां किसानों को धान की फसल रोपित करने के लिए कददू तैयार के लिए बिजली के सहारे कई दिन लगने थे वहीं रात भर हुई बरसात के कारण किसानों की जमीनों में जल्दी पानी से भरने के कारण जल्दी के साथ किसानों ने अपने खेतों में कददू कर लिए, जिस कारण धान की फसल लगाने के लिए लेबर की मांग भी एकदम बढ़ गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जज्बे से भरेगा नापाक हरकतों का जख्म
कश्मीर में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या घाटी के अमनपंसद लोगों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। हत्या किसने की यह एसआईटी जांच से सामने आएगा लेकिन इतना तय है कि यह घाटी की भलाई के लिए सोचने वालों का कृत्य नहीं हो सकता। बल्कि यह घटना उन लोगों का दिल ठंडा करने के लिए अंजाम दी गई है जो पाकिस्तान में बैठकर भारत के सीने को चीरने की नापाक तमन्ना रखते हैं। ऐसे लोगों को घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान पर रोक से बहुत ज्यादा बेचैनी थी।

शायद उन्हें इस बात का डर था कि अगर सीजफायर बढ़ा तो घाटी के लोगों का दिल जीतने की मुहिम परवान चढ़ सकती है। वे भारतीय तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों को विवश करना चाहते हैँ कि घाटी में सीजफायर की बात सोचना छोड़ दें। खैर, कश्मीर में ऐसी कुर्बानियों का इतिहास है। लेकिन यह स्पष्ट है कि हर बार पाकिस्तान की नापाक मंशा कश्मीर के लोगों ने ही खारिज की है। इसी वजह से वहां चुनी हुई सरकार है। यह तथ्य है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के चलते पिछले कुछ दशकों में घाटी में हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

सुरक्षा बल के जवान बड़ी संख्या में शहीद हुए हैं। वर्ष 2017 के दौरान करीब 1900 से ज्यादा जवान हिंसा के चलते घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने संयम नहीं छोड़ा। आतंकियों पर कहर जरूर बरसाया गया लेकिन आमजनों के प्रति सुरक्षा बलों का रुख संजीदा रहा है। यह तथ्य है है कि लश्कर, जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान की शह पर घाटी में खूनी खेल जारी रखा लेकन हर बार अमन पसंद लोगों ने अपने जज्बे से खून खराबे वाली मानसिकता को मात दी।

यही वजह है कि आज कश्मीर का नौजवान खेल के मैदान में अपने करतब दिखा रहा है। सिविल सर्विसेज में घाटी के नौनिहाल अपना सिक्का जमा रहे हैं। पढ़ने का जज्बा उनमें दिखता है। वे खून खराबा का समर्थन करने वाले अलगाववादियों से सवाल करते हैँ कि आप अपने बच्चों को विदेशों में, अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाते हो और हमसे जिहादी बनने को कहते हो क्यों? यह सही है कि घाटी के बहुत से युवा बंदूक थामकर गुमराह हुए हैं। कट्टरपंथी वहाबी विचारधारा का भी प्रसार चिंता का विषय है।

लेकिन इससे बड़ा सत्य यह भी है कि घाटी से ही इनके विरोध में लोग खड़े हो रहे हैं। बड़ा समुदाय ऐसा है जो अपने बच्चों की तालीम चाहता है। उसके मन में सपने हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वह देश के किसी कोने में जाना चाहता है। सुरक्षा बलों को इसी मुहिम में सहयोग करने की जरूरत है। इनको ही सही मायने में हीलिंग टच की जरूरत है। हर तरह से इनकी मदद होना चाहिए। पाकिस्तान आतंकियों को मोर्टार, राकेट लांचर, ग्रेनेड, विस्फोटक मुहैया कराता रहे हमारी कोशिश होना चाहिए कि हम घाटी के नौजवानों को कलम पकड़ाएं।

उनके सपनों को पंख लगाने का अवसर दें। घाटी में विकास की धारा का प्रवाह हो। आतंकी गुट बाधा बनते रहेंगे। उनकी ओर से रक्तपात थमेगा हमें यह सोचना भी नहीं चाहिए। लेकिन हमारी कोशिश हो कि निर्दोष लोगों को कैसे बचाया जाए। कैसे घाटी में यह माहौल बने जिसमें अमनपसंद लोग पत्थरबाजों पर भारी पड़ें।

शुजात बुखारी या सेना व सुरक्षा बल के जवानों और आम नागरिकों की शहादत का सबक यही है कि हमें आगे बढ़ना है। हिंसा व आतंक की भाषा समझने वालों का सही ईलाज करते हुए कश्मीर में स्कूल, अस्पताल, सड़कों का जाल बिछाना है। ईद के मुबारक मौके पर हम यह उम्मीद करते हैं कि यह जरूर होगा। पाक की नापाक हरकतों से मिलने वाला जख्म इसी जज्बे से भरेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरसा में पांच माह में भरे गए पेयजल के 90 सैंपल, 37 पास तो 53 फेल
शहर के 10 से 12 इलाकों में पेयजल की स्थिति खराब

मलेरिया रोधी माह के तहत मलेरिया के तीन केस मिले

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच माह के दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों से पेयजल के 90 सैंपल भरे हैं। जिनमें से मात्र 37 सैंपल ही पास, जबकि 53 सैंपल फेल पाए गए हैं। शहर के वार्डों से भरे गए कुल 90 सैंपलों में से डेढ़ गुणा सैंपल फेल पाए गए हैं, जोकि चिंतनीय विषय है। साल-दर-साल जनसंख्या वृद्धि के चलते शहर के वार्डों में पेयजल की स्थिति गंभीर हो रही है। डॉ. दीप ने बताया कि पिछले पांच माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के सभी वार्डों से पेयजल के सैंपल भरे हैं। सैंपलिंग की जांच के दौरान पाया गया है कि शहर के 10/12 क्षेत्र ऐसे हैं। जहां पेयजल पीने योग्य तो है, लेकिन उसमें बैक्टीरिया की मात्रा अधिक है। जोकि बीमारियों को दावत देती हैं। जिन इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब हैं, उनमें रानियां रोड स्थित जंडी वाली गली, भाखड़ा काटॅन मील, चत्तरगढ़पट्टी, सिकलीगर मोहल्ला, इंद्रपुरी मोहल्ला, गांधी कॉलोनी, संजय कॉलोनी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इन क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है।

मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है जून माह

मलेरिया अधिकारी डॉ. दीप गगनेजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। बरसाती मौसम को देखते हुए मलेरिया से निपटने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया गया है। लोगों को घर-घर जाकर टीम सदस्यों की ओर से जागरूक किया जा रहा है। डा. दीप ने कहा कि इस अभियान में आमजन को भी विभाग का सहयोग करना होगा। ताकि समय रहते समस्या से निपटा जा सके। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, कूलरों में सप्ताह में पानी एक बार जरूर बदलें, छत पर टायर व अन्य ऐसा सामान न छोड़ें, जिनमें पानी ठहरे।

सभी वार्डों में होता है नहरों का पानी सप्लाई, जांच का काम स्वास्थ्य विभाग का है

पब्लिक हैल्थ विभाग की ओर से शहर के सभी वार्डों में नहरी पानी की सप्लाई की जाती है। कई वार्डों में आबादी अधिक होने के कारण खपत ज्यादा है। इसलिए वार्डों में स्थापित ट्यूबवैलों का पानी सप्लाई कर खपत पूरी की जाती है। पानी की जांच का कार्य स्वास्थ्य विभाग का है।

-एसडीओ आंचल जैन, पब्लिक हैल्थ सरसा।