awards - Sach Kahoon Hindi

घोड़ावाली की बेटी कोमल वर्मा को मिला बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड
पूरे देश में महिला वर्ग में तीन लड़कियों को मिला है अवॉर्ड | Sirsa News

बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड प्राप्त करने वाली हरियाणा की एकमात्र योगा कोच है कोमल वर्मा

कोमल के परिजनों को बधाइयां देने वालों का लगा तांता | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। घोड़ावाली निवासी जेबीटी हैड शिक्षक की पंचकुला में कार्यरत की बेटी योगा कोच कोमल वर्मा (Komal Verma) को योगा फेडरेशन योगासन भारत की ओर से साल 2023 के लिए नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूरे भारत से महिला वर्ग में तीन प्रशिक्षकों को यह अवॉर्ड मिला है, उनमें से एक हरियाणा के सरसा जिला के रानियां ब्लॉक के गांव घोड़ावाली निवासी कोमल वर्मा है। Sirsa News

हरियाणा से कोमल वर्मा को यह अवॉर्ड मिला है। देशभर में मिले तीन कोच में से दो अन्य कोच उत्तर प्रदेश व राजस्थान प्रांत से है। आश्चर्य की बात तो यह है कि कोमल वर्मा ने यह उपलब्धि मात्र डेढ़ साल में हासिल की है। क्योंकि कोमल वर्मा पिछल्ले डेढ़ साल से योगा के नेशनल खिलाड़ियों को तराश कर उनकी प्रतिभा निखार रही है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि कोमल वर्मा के परिवार की खेलों से जुड़ी पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन फिर भी खेल के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है कि उन्हें देशभर के बेस्ट योगासन कोच का अवॉर्ड मिला है। Sirsa News

कोमल वर्मा की इस अविश्वसनीय सफलता पर पूरा परिवार प्रफुल्लित है और उन्हें बेटी की उपलब्धि पर बधाईयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कोमल वर्मा ने दिखा दिया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, अगर उन्हें अच्छे संस्कार व उच्च शिक्षा दी जाए तो वह भी बेटों से बढ़कर मां-बाप का नाम रोशन कर सकती है। वहीं कोमल वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक पिता जगदीश खुड़िया व माता अंजू के साथ-साथ अपने बड़े पापा औम प्रकाश खुड़िया व बड़ी माता सरस्वती देवी को दिया हैै। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से मिले भरपूर साथ के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची है।

कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने लगाई मेडलों की झड़ी | Sirsa News

कोमल वर्मा ने बताया कि वह पिछल्ले करीब डेढ़ साल से नेशनल योगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में 5 स्वर्ण व 5 कांस्य पदक जीते है। गोवा में हुए खेलों में 2 स्वर्ण, 5 सिल्वर व 3 कांस्य पदक देश की झोली में डाले है। बात अगर नेशनल खेलों की करें तो कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने 7 सिल्वर व 6 कांस्य पदक जीते है। स्टेट में 28 स्वर्ण, 23 सिल्वर व 5 कांस्य पदक अपने नाम किए है।

सीनियर को देख शुरू किया खेलना

कोमल वर्मा को बचपन में सीए बनने का शौक था और परिवार भी उनके सपने को पूरा करने में पूरी शिद्दत के साथ उसका साथ दे रहा था। लेकिन बारहवीं की पढ़ाई के दौरान कोमल वर्मा ने अपने सीनियर को अन्य खेलों को खेलते देखा तो उसने भी शौकिया तौर पर योग व अन्य खेल खेलना शुरू किए। उनके खेल को देखकर साथी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने उन्हें योग में करियर बनाने का आह्वान किया। 12वीं के बाद कोमल वर्मा ने बीकॉम के लिए दिल्ली के एक कॉलेज में प्रवेश लिया। लेकिन कॉलेज में योगा खेल नहीं था। बाद में उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मिलकर कॉलेज की योगा टीम बनाई और एक योगा कोच रखा। उन्होंने कॉलेज में योगा के अंदर यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक अपनी प्रतिभा दिखाई।

यहां उन्हें प्रशिक्षकों ने एकडमिक की बजाए योग में अपना करियर बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने अपना पूरा ध्यान योगा में लगाया और यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक योगा में खेल कौशल का लोहा मनवाया। बाद में फेडरेशन योगासन भारत ने उन्हें हरियाणा में नेशनल योगा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच नियुक्त कर दिया। वर्तमान में कोमल वर्मा योगा प्रशिक्षण और अपना खेल जारी रखने के साथ-साथ पटियाला एनआईएस सेंटर से योग में डिप्लोमा कोर्स कर रही है। Sirsa News

पिता है जेबीटी हेड शिक्षक तो माता है गृहिणी

नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित कोमल वर्मा के पिता जगदीश खुड़िया कुस्सर के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी हेड शिक्षक है, जबकि उनकी माता अंजू हाउस वाइफ है। वह दो बहन-भाई है। उनका भाई मंजीत कुमार सोफ्ट वेयर का कार्य करता है। कोमल की 8वीं तक की पढ़ाई घोड़ावाली के ही स्कूल में हुई है। जबकि नौवीं व दसवीं उन्होंने रानियां के एक निजी स्कूल से की है। 12वीं हिसार से की है। बीकॉम दिल्ली से की है।

फोटो: सरसा01,02- योग करती कोमल वर्मा की फाइल फोटो।

यह भी पढ़ें:– Coaching Institute: बच्चों की मनोदशा को समझें कोचिंग संस्थान

सीआईईटी, एनसीईआरटी को मिला यूनेस्को आईसीटी पुरस्कार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना काल में सीखने की निरंतरता सुनिश्चित करने और लचीली शिक्षण प्रणाली बनाने के केंद्र सरकार के प्रयासों को मान्यता प्रदान करते हुए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) एनसीआरटी को यूनेस्को किंग हामिद बिन ईसा अल-खलीफा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार सीआईईटी द्वारा कार्यान्वित कोविड -19 के दौरान ‘समावेशी और सुलभ शिक्षा के लिए पहल’ और तंजानिया के संयुक्त गणराज्य से उबोंगो द्वारा कार्यान्वित डिजिटल शैक्षिक कार्यक्रम पर निर्देशित है।

वर्ष 2021 संस्करण की थीम ने इस वायरस के प्रसार के कारण शिक्षा में व्यवधान पर प्रकाश डाला। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन परियोजनाओं को पुरस्कृत करना था जिन्होंने सीखने के कार्यक्रमों को बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है जो प्रभावी ढंग से सीखने की निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय जूरी ने यूनेस्को के साथ आधिकारिक संबंधों में 58 यूनेस्को सदस्य देशों और आठ गैर सरकारी संगठनों द्वारा प्रस्तुत 111 नामांकन की समीक्षा की।

इसने दो परियोजनाओं की सिफारिश की, जो कई डिजिटल समाधानों को अपनाकर, अनुकूलनीय और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करके, और बड़े पैमाने पर शिक्षार्थियों, विशेष रूप से वंचित समुदायों तक पहुंचकर शिक्षा की सेवा के लिए प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने में उनकी उपलब्धियों को पहचानते हैं। पुरस्कार विजेताओं को 24 जून को यूनेस्को मुख्यालय में एक समारोह के दौरान 2020 और 2019 संस्करणों के चार पुरस्कार विजेताओं के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रौद्योगिकी के उपयोग और शिक्षा प्रणालियों में शामिल करने के लिए 25,000 अमेरिकी डॉलर प्राप्त होगा। वर्ष 2005 में स्थापित और बहरीन साम्राज्य द्वारा समर्थित, पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों एवं संगठनों को पुरस्कृत करता है जो शिक्षण, सीखने और समग्र शिक्षा प्रदर्शन को बढ़ाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आइफा पुरस्कार समारोह में नृत्य पेश करेंगी रेखा
मुंबई (एजेंसी)। हिंदी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री रेखा बैंकाक में होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह में नृत्य पेश करेंगी। रेखा से यह पूछे जाने पर कि वह किस गाने पर आइफा पुरस्कार समारोह में नृत्य करेंगी , उन्होंने कहा, “ मेरा एक नाम मिस्ट्री भी है इसलिए मै अभी अपने नृत्य के गानों से पर्दा नहीं उठाऊंगी। इसे भी तक मिस्ट्री ही रहने दीजिए।” रेखा आइफा पुरस्कार समारोह में अपने कार्यक्रम को लेकर बहुत अधिक उत्साहित दिखीं। रेखा ने कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों से किसी भी समारोह में अपना नृत्य पेश नहीं किया लेकिन इस बार यह अवसर मिल रहा है ।

वरूण ने कहा कि इस बार समारोह में दो बहुत महत्वपूर्ण लोग परफॉर्म करेंगे, जिनमें एक हैं बॉबी देओल और दूसरी हैं बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखाजी। दोनो ही कलाकार लंबे समय के बाद किसी समारोह में अपना नृत्य पेश करने वाले हैं। बॉबी अपने सुपरहिट फिल्मों के गानों जैसे ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘रेस 3’ के गानों पर परफॉर्म करेंगे।

इस बार आईफा पुरस्कार समारोह बैंकॉक में आयोजित किया जा रहा है। बैंकॉक में होने वाला यह 19 वां समारोह है। तीन दिन चलने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम 22 से 24 जून, सियाम निर्मित थिएटर में होगा। रेखा के अलावा इस बार आइफा में रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, कृति सनोन, बॉबी देओल, आयुष्मान खुराना आदि भी परफॉर्म करेंगे। गौरतलब है कि पहली बार आइफा अवार्ड साल 2000 में मिलेनियम डोम, लंदन में आयोजित किया गया था। पुरस्कार हर साल बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।