Kannauj - Sach Kahoon Hindi

दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत, जिंदा जल गये 20 यात्री
पुलिस बोली, शिनाख्त के लिए करवाया जाएगा डीएनए टेस्ट |Kannauj road accident

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्त किया दुख

Edited By Vijay Sharma

कन्नौज (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में घने कोहरे के बीच हुई भीषण सड़क हादसे (Kannauj road accident) में 20 लोगों के मारे गये। यहां एक डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना सिरोही गांव के निकट हुई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर बेहद जबरदस्त थी। वाहनों के टकराते ही इनमें आग लग गई। हादसे के बाद कई मुसाफिर बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। कुछ ऐसे भी थे कि जो बस में ही फंसे रह गए। यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

बस में सवार थे करीब 45 लोग | Kannauj road accident

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस में करीब 45 लोग सवार थे । 25 लोगों को बचाया गया।  12 लोग तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।  दो लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।  20 लोग मारे गये हैं। आग इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आने वालों के शव बुरी तरह जल गए ।

मृतकों के परिजनो को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद की घाेषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने मृतकों के परिजनो को दो-दो लाख रूपये घाेषणा ।

घायलों को 50-50 हजार रूपये की मदद की घाेषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

“उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है।

इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अखिलेश यादव का एलान, कन्नौज से लड़ूंगा 2019 का चुनाव
एजेंसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह 2019 में लोकसभा का चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे। वहीं, उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कन्नौज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने ये घोषणा की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि आज कन्नौज लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक हो रही है, इसके बाद सभी लोकसभा सीट की तैयारियों की समीक्षा मैं खुद करूंगा और गठबंधन में जाने वाली सीटों पर समय रहते ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सपा कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवार को जिताने का काम करें ।

परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना परिवारवाद खत्म नहीं कर रही है तो मैंने भी तय किया है कि इस बार मैं खुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मैनपुरी लोकसभा सीट से जिताने का काम पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। अखिलेश यादव ने चुनाव की रणनीति पर कहा कि जब मैं दूसरे दलों की रणनीति को समझने की कोशिश करता हूं तो समझ आता है कि ये मैनेजमेंट का चुनाव है और अब सपा भी इस रणनीति में बीजेपी को हराने का काम करेगी। हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि हमने लगातार चार चुनावों में बीजेपी को हराया है और ये लोग अब बहुत गुस्से में बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग पहले ‘चाय पर चर्चा’ किया करते थे, अब इन्हें ‘सच्चाई पर चर्चा’ करनी चाहिए क्योंकि ‘संपर्क से समर्थन’ नहीं मिलेगा ‘सच्चाई से समर्थन’ मिलेगा। अखिलेश ने तंज कसा कि उनके (बीजेपी) पास बताने के लिए कुछ नहीं है, अभी भी समाजवादियों द्वारा शुरू किए गए कार्य का फीता ही काट रहे है। जनता को ये समझाना समाजवादियों का काम है क्योंकि ना जाने बीजेपी किस बात पर जनता को गुमराह कर दे।