first day - Sach Kahoon Hindi

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट, पहला दिन
लाथम का नाबाद शतक, न्यूजीलैंड 173/3

हैमिल्टन (एजेंसी)। टॉम लाथम की नाबाद 101 रन की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन यहां शुक्रवार को बारिश के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए। इंग्लैंड ने यहां सिडान पार्क में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

मेज़बान न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दो अह्म विकेट मात्र 39 रन जोड़कर गंवा दिए। लेकिन फिर तीसरे विकेट के लिए लाथम और रॉस टेलर ने 116 रन की साझेदारी कर स्थिति संभाली और 54.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। लाथम का पिछले 12 महीने में यह पांचवां शतक है, उन्होंने चाय से पहले आखिरी ओवर में अपना शतक पूरा किया। लाथम ने 164 गेंदों में 15 चौके लगाकर 101 रन बनाए और स्टम्प्स के समय नाबाद लौटे। यह उनका 11वां टेस्ट शतक भी है। टेलर ने 100 गेंदों में आठ चौके लगाकर 53 रन का योगदान दिया। मैच की शुरुआत में ही ओपनर जीत रावल 21 गेंदों में पांच रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जो रुट को कैच दे बैठे।

न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट सातवें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 16 रन जोड़कर गंवाया जबकि दूसरा विकेट कप्तान केन विलियम्सन के रुप में 39 के स्कोर पर गिरा, उन्होंने 20 गेंदों में मात्र चार रन बनाए। कीवी कप्तान को क्रिस वोक्स ने रुट के हाथों कैच कराया। टेलर ने फिर लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर टीम को 155 तक पहुंचाया। लेकिन वोक्स ने उन्हें भी रुट के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट निकाल दिया।

लाथम 101 और हैनरी निकोल्स पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड ने पिछले मैच की टीम में बदलाव कर जैक लीच की जगह वोक्स को इस मैच में उतारा जिन्होंने पहले ही दिन टीम को 41 रन पर दो विकेट दिला दिए।

ब्रॉड को 33 रन पर एक विकेट हाथ लगा। वहीं मैच के तीनों कैच रुट ने लपके।

मैच में चायकाल के बाद केवल तीन ही गेंदें खेली जा सकीं की बारिश आने के कारण फिर अंपायरों ने फाइनल सत्र को रोक स्टम्प्स की घोषणा कर दी।

मैच के दूसरे दिन खेल को जल्द शुरु किया जाएगा ताकि पहले दिन के नुकसान की भरपाई की जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने शिखर
बेंगलुरु (एजेंसी)। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले पहले भारतीय और ओवरआॅल छठे बल्लेबाज़ बन गए हैं। शिखर ने यह उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट के पहले दिन वीरवार को 107 रन बनाकर हासिल की। शिखर ने अपना शतक 87 गेंदों में 18 चौकों और तीन छक्कों की मदद से पूरा किया।

लंच के समय शिखर 104 रन पर नाबाद थे और लंच के बाद वह 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 96 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और तीन छक्के लगाए। शिखर से पहले यह उपलब्धि विक्टर ट्रंपर, चार्ली मैककार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, माजिद खान और डेविड वार्नर को हासिल थी। इनमें से सिर्फ माजिद खान पाकिस्तान के हैं और बाकी अन्य बल्लेबाज़ आस्ट्रेलिया के हैं। इन छह में से तीन मौके द्वितीय विश्वकप युद्ध से पहले आए थे और पिछले 80 वर्षों में शिखर यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं।

लंच से पहले अपने शतक के दौरान शिखर ने भागकर केवल 10 रन लिए जबकि बाकी रन उन्होंने बाउंड्री से जुटाए। विक्टर ट्रंपर ने 1902 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ लंच से पहले 103 रन, चार्ली ने इंग्लैंड के ही खिलाफ लीड्स 1926 में लंच से पूर्व 112 रन, महान ब्रैडमैन ने लीड्स 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ 105 रन, माजिद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 1976-77 में 108 रन और वार्नर ने सिडनी में 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन बनाए थे। इससे पहले टेस्ट के पहले दिन लंच से पूर्व सर्वाधिक स्कोर का भारतीय रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था जिन्होंने 2006 में ग्रॉस आइलेट में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 99 रन बनाए थे।

इस सूची में सहवाग के तीन प्रदर्शन शीर्ष पांच भारतीय प्रदर्शनों में शामिल हैं। सहवाग लंच से पहले 91 और 87 के स्कोर भी बना चुके हैं जबकि फारुख इंजीनियर ने लंच से पहले 94 रन बनाए थे। दिल्ली के शिखर के लिए एक सत्र में शतक बनाना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012-13 में अपने पदार्पण टेस्ट में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में 106 रन बनाए थे जबकि गाले में पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने पहले दिन के दूसरे सत्र में 126 रन ठोके थे। शिखर के लिए यह तीसरा अवसर है जब उन्होंने एक सत्र में शतक बनाया है। एक सत्र में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकार्ड ब्रैडमैन के नाम है जिन्होंने छह बार एक सत्र में शतक बनाए। ब्रैडमैन के बाद ट्रंपर, वॉली हेमंड और शिखर का नंबर है जिन्होंने तीन तीन बार यह कारनामा किया है।