Health Minister - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य मंत्री बने फरिश्ता, हादसे में घायल पुलिसकर्मी को दी फर्स्ट एड
सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में कराया भर्ती

10 लाख का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाया

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को रास्ते में घायल हुए एक पुलिसकर्मी को फर्स्ट एड देकर तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके इलाज के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाया। घटना उस समय हुई जब हलका सनौर के दूधनसाधा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जा रहे थे। रास्ते में पुलिसकर्मी राजवंत सिंह निवासी शादीपुर अपनी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसकी पगड़ी भी उतर गई। मंत्री ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी और घायल पुलिसकर्मी को दर्द से तड़पता पाया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से फर्स्टएड बॉक्स मंगवाकर प्राथमिक उपचार दिया। Patiala News

इसके बाद मंत्री ने निर्देश दिया कि घायल को तुरंत पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल ले जाया जाए और इलाज शुरू किया जाए। चूँकि पुलिसकर्मी का 10 लाख रुपये वाला स्वास्थ्य कार्ड नहीं बना था, इसलिए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्ड जारी करने के आदेश दिए ताकि इलाज में कोई खर्च न लगे। बताया गया कि पुलिसकर्मी का कंधा उतर गया था और वह दर्द से काफी परेशान था। समय रहते उसे अस्पताल पहुँचाया गया।

हर गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स रखने की अपील | Patiala News

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी थी और उन्हें यह नहीं पता था कि घायल व्यक्ति पुलिसकर्मी है। उन्होंने तुरंत फर्स्टएड बॉक्स मंगवाकर प्राथमिक उपचार दिया जिससे उसका दर्द कम हुआ। मंत्री ने आम लोगों से भी अपील की कि हर व्यक्ति अपनी गाड़ी में फर्स्टएड बॉक्स जरूर रखे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने फरिश्ते की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

यह भी पढ़ें:– ‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया
17 मार्च को 100 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे इन क्लीनिकों की कुल संख्या 993 हो जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना

सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट पंजाब में तृतीयक देखभाल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान राज्य का स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पूरी तरह परिवर्तित हुआ है, जिसमें जमीनी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल तक एक सुदृढ़ और व्यवस्थित इकोसिस्टम विकसित किया गया है। Chandigarh News

सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जो प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने घोषणा की कि 17 मार्च 2026 को 100 नए आम आदमी क्लीनिक (एएसी) का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यरत क्लीनिकों की कुल संख्या 993 हो जाएगी और 450 अन्य क्लीनिक वर्तमान में विचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा 883 एएसी पहले ही 1.6 करोड़ से अधिक पंजाबियों को सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और इन क्लीनिकों में 5 करोड़ से अधिक मरीजों की आमद दर्ज की गई है। इन क्लीनिकों में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक परीक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इन क्लीनिकों में हर महीने 30,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव-पूर्व देखभाल प्रदान की जा रही है और 1.1 लाख से अधिक लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए नियमित उपचार मिल रहा है।

मंत्री ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये की सुरक्षा प्रदान की जाती है और यह देश की सबसे बड़ी राज्य-वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना के तहत 2,300 से अधिक सर्जरी और रोग प्रबंधन पैकेज—जिनमें कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और ट्रॉमा शामिल हैं—कवर किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत 600 से अधिक प्रमुख निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है ताकि राज्य के गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार तक आसान पहुंच मिल सके। Chandigarh News

तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि का उल्लेख करते हुए मंत्री ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) को कार्यशील बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां नवंबर 2025 में सरकारी सुविधा के अंतर्गत राज्य का पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया था।

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। सभी जिला अस्पतालों को एमआरआई सेवाओं से लैस किया जाएगा और सीटी स्कैन सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। साथ ही अमृतसर, फरीदकोट, मोहाली और पटियाला में नई पीईटी स्कैन सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मुहिम के बारे में मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2022 से अब तक 948 जनरल डॉक्टरों और 627 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है, जो सरकारी डॉक्टरों की कुल संख्या का लगभग 35 प्रतिशत है। इसके अलावा नर्सों और फार्मासिस्टों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भी बड़े पैमाने पर भर्ती की गई है।

पंजाब को चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने और छात्रों के विदेशों में पढ़ाई के रुझान को कम करने के लिए सरकार द्वारा होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, लहरागागा, मलेरकोटला और लुधियाना में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इन कॉलेजों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जिससे राज्य में 600 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को भी पोस्ट-ग्रेजुएट सुपर-स्पेशियलिटी संस्थानों में अपग्रेड किया जा रहा है।

आपातकालीन और क्रिटिकल केयर को दी जा रही प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि ‘फरिश्ते’ योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराकर 600 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण का कार्य भी जारी है, जिसमें 50 बिस्तरों वाले 22 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण शामिल है।

‘सीएम दी योगशाला’ पहल के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 5,000 पर्यवेक्षित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे लगभग 1.5 लाख नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान के तहत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत 548 ओट क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों के व्यापक नेटवर्क द्वारा 10.63 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Haryana: हरियाणा को 15 साल बाद मिली महिला स्वास्थ्य मंत्री
अब से पहले वर्ष 2009 में करतार देवी थीं स्वास्थ्य मंत्री | Haryana

-अटेली से विधायक चुनी गई आरती सिंह राव बनी हैं स्वास्थ्य मंत्री

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। हरियाणा को 15 साल बाद आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) के रूप में महिला स्वास्थ्य मंत्री मिली हैं। आरती सिंह राव ने इस बार अटेली विधानसभा से चुनाव लडक़र जीत हासिल की है। वे केंद्रीय मंत्री एवं गुडग़ांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। हरियाणा में 15 साल पहले वर्ष 2004 से 2009 के बीच करतार देवी स्वास्थ्य मंत्री रहीं। अक्टूबर 2009 में चुनावों से ठीक पहले करतार देवी का मंत्री पद पर रहते हुए निधन हो गया था। करतार देवी के निधन के बाद 2009 से 2014 के हरियाणा सरकार के कार्यकाल में राव नरेंद्र सिंह स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। Haryana

राव नरेंद्र सिंह विधायक तो हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां बीएल) की टिकट पर चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने हजकां को झटका देते हुए कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था। हुड्डा सरकार-2 में राव नरेंद्र सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 2014 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की सरकार में भी स्वास्थ्य विभाग का दायित्व अनिल विज को दिया गया। 2019 में भी स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा अनिल विज को ही दिया गया। अब 2024 में हरियाणा मंत्रिमंडल में महिला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इस तरह से 15 साल बाद हरियाणा को महिला स्वास्थ्य मंत्री मिली हैं। Haryana

डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ फिर से अपनी मांगों को लेकर होंगे सक्रिय

स्वास्थ्य विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। पहली बार विधायक बनकर ही आरती सिंह राव सीधे स्वास्थ्य मंत्री बनी हैं। उन्हें ना तो राजनीति का कोई अनुभव है और ना ही मंत्री पद का। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग को संचालित करना उनके लिए चुनौती हो सकती है। हरियाणा में डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स के कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर लंबे समय से डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ आंदोलनरत हैं। अब नई सरकार का गठन हो चुका है। स्वाभाविक है कि अब ये कर्मचारी अपनी मांगों को फिर से सरकार, मंत्री से पूरी होने की उम्मीद करेंगे। हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स ने तो आंदोलन को तेज करने के लिए सितंबर माह में रोहतक में बैठक करके रणनीति तैयार की थी। Haryana

उसी दिन दोपहर बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होते हुए आचार संहिता लागू हो गई। इसलिए आंदोलन को स्थगित करना पड़ा। इसी तरह से डॉक्टर्स भी अपनी मांगों को लेकर चुनाव से ठीक पहले आंदोलित रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज के आश्वासन पर डॉक्टर्स ने अपना आंदोलन स्थगित किया, लेकिन उनकी मांगों को भी पूरा नहीं किया गया। अब फिर से डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पर यह निर्भर है कि वह कितनी सूझ-बूझ से कर्मचारियों की मांगों का हल निकालती हैं। Haryana

यह भी पढ़ें:– Bank News: बैंकों में लागू हो सकता है 5 दिन सप्ताह का नियम!

विभागीय टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल सहायता सुनिश्चित करें : डॉ. बलबीर
स्वास्थ्य मंत्री ने शाहकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा | Jalandhar News

गिद्दड़पिंडी (जालंधर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सब डिवीजन शाहकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य लोगों की जांच और आवश्यक दवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। Jalandhar News

रविवार सुबह गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना पहुंचे डॉ. बलबीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए तैनात मेडिकल टीमों से बातचीत की और लोगों को आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर कम होने से मेडिकल टीमों को लोगों के घरों तक पहुंचने में आसानी होगी और डाक्टरों के नेतृत्व में यह टीमें लोगों के घरों तक जाकर मैडीकल जांच सुनिश्चित बनाए। जिन क्षेत्रों में पानी का स्तर अभी भी ज्यादा है, वहां जरुरत पड़ने पर किश्ती से हर संभव मैडीकल सेवाएं पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाए, ताकि समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें।

डॉ. सिंह ने मंडाला छन्ना में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने संत सीचेवाल को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन क्षेत्रों के लिए 25 मेडिकल और 16 रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेडिकल सहायता हर जरुरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने जिला प्रशासन और लोगों के सहयोग से मंडाला छन्ना में धुस्सी बांध की दरार को ठीक करने के लिए राज्यसभा सदस्य द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Sirsa Flood: सरसा में बाढ़ के खतरे को टालने के लिए जी-जान से जुटे ग्रीन एस के सेवादार

दो हजार मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द होगी भर्ती : डॉ. सिंह
कहा, 15 अगस्त को और अधिक आम आदमी क्लिनिक होंगे लोगों को समर्पित

नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister ) डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 550 हाउस सर्जनों की भर्ती की है, जिनमें से 10 हाउस सर्जनों को आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला शहीद भगत सिंह नगर में नियुक्त किया गया है। Nawanshahr News

डॉ सिंह ने कहा कि यह डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दो हजार और मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त आदेश हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवाइयों समेत किसी भी तरह के राहत कार्य की कमी नहीं होनी चाहिए, इसीलिए वह खुद राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं और आने वाले समय में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

अधिक आम आदमी क्लीनिक खोलने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर जिले में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाई जा रही है और उम्मीद है कि 15 अगस्त को और अधिक आम आदमी क्लिनिक समर्पित किए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सरकारी अस्पताल नवांशहर के सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक सिविल सर्जन को सौंपा। उन्होंने राकेश कुमार खन्ना सोसायटी द्वारा दो लाख रुपए से अधिक का चेक सौंपने पर सोसायटी के सदस्यों को भी सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने बाढ़ प्रभावित मरीज के लिए सरकारी अस्पताल स्थित आपात्कालीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक एंबुलेंस भी भेजा। Health Minister Punjab

कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ बाढ़ को लेकर बैठक की और कहा कि सरकार भीषण बाढ़ की स्थिति के दौरान लोगों को घातक बीमारियों से बचाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है और मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि जिन इलाकों में पानी जमा है, वहां जिला प्रशासन के सहयोग से नावों के माध्यम से लोगों तक जरुरी दवाएं पहुंचायी जाए और तटों पर एंबुलेंस की तैनाती की जाए। Health Department

यह भी पढ़ें:–मान ने ग्राम मंडला छन्ना में धुस्सी बांध की मरम्मत के कार्य का किया निरीक्षण

बच्चे को 16 लाख रूपये वित्तीय सहायता सहित राशन और पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
स्वास्थ्य मंत्री ने पातड़ां में घर की छत गिरने से चार सदस्यों को खोने वाले बच्चे का जाना कुशलक्षेम, कहा

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने पातड़ां और शुतराना के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

डॉक्टरों को मरीजों के साथ मित्रता भरपूर व्यवहार करने के दिए निर्देश

पातड़ां। (सच कहूँ/भूषण सिंगला) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शनिवार को पातड़ां में पहुंचकर अपने माता पिता सहित परिवार के 4 सदस्यों को खोने वाले बच्चे विकास के साथ दु:ख सांझा किया। इस मौके उनके साथ हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर और डीसी साक्षी साहनी भी मौजूद थे। जौड़ामाजरा ने कहा कि जो सदस्य इस दुनिया से चले गए, उनको वापिस तो नहीं लाया जा सकता परंतु पंजाब सरकार सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपने अभिभावक खो चुके इस बच्चे के साथ खड़ी है।

उन्होंने बताया कि बच्चे की पढ़ाई सहित राशन मुहैया करवाने के अलावा प्रति सदस्य 4 लाख रूपये वित्तीय सहायता इस बच्चे को 16 लाख रूपये दी जाएगी। इस उपरंत स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के साथ पातड़ां और शुतराना के अस्पतालों में जाकर सेहत सेवाओं को निरीक्षण किया और मरीजों के साथ बातकर फीडबैक हासिल की। उन्होंंने यहां तैनात डॉक्टरों और अन्य अमले को मरीजों के साथ मित्रता भरपूर व्यवहार करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने सहित अन्य जरूरी हिदायतें जारी की।

स्वास्थ्य मंत्री खुद कर रहे अस्पतालों का दौरा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह खुद राज्य के सभी अस्पतालों का दौरा कर सेहत सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और यह अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पूर्व सरकारें ने सेहत सेवाओं की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने तय किया है कि किसी भी अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पैरामैडीकल अमले की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य वासियों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त तक राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में 215 तरह की दवाईयां पहुंच जाएंगी। जबकि पहले पड़ाव के तौर 75 मौहल्ला क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

‘जो काम नहीं करेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा’
अपने हलके के अस्पताल के बुरे प्रबंध देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा

समाना। (सच कहूँ/सुनील चावला) स्वास्थ्य मंत्री के अपने हलके के सिविल अस्पताल के बुरे प्रबंधों को देख निराश हुए सेहत मंत्री ने अस्पताल के एसएमओ और दूसरे स्टाफ को खरी-खरी सुनाई और साथ ही चेतावनी दी कि जो कर्मचारी काम नहीं करेंगे उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सेहत मंत्री ने कहा कि समाना का सिविल अस्पताल पंजाब के प्रमुख अस्पतालों में से एक होगा, जहां हर तरह का ईलाज होगा।

सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सबसे पहले अस्पताल के आसपास के सफाई प्रबंधों को जायजा लिया, जहां खुले पड़े सीवरेज के मेन होल, जगह-जगह गन्दगी के ढेर, गन्दगी से भरे डस्टबीन, जगह-जगह जमा गन्दे पानी को देख उनको गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सिविल अस्पताल की एसएमओ सहित दूसरे स्टाफ की जमकर क्सास लगाई साथ ही काम न करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की भी ताकीद की।

अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायत दी

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि अगर तुरंत इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। सेहत मंत्री ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कमियों पर जल्द से जल्द डॉक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ की कमी को दूर करने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय से यह अस्पताल रैफर अस्पताल बना हुआ था परंतु अब इसमें सभी सुविधाएं प्रदान कर इसे एक अच्छा अस्पताल बनाया जाएगा, जहां हर तरह  का इलाज संभव होगा और किसे भी मरीज को यह से दूसरे अस्पतालों में रैफर नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के साथ बात करते बताया कि राज्यवासियों को बेहतर सेहत सेवाएं प्रदान करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, जिसे पूरा करने के लिए राज्य में 16 नये मैडीकल कॉलेज खोलने के अलावा सरकारी अस्पतालों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने को विशेष तवज्जो दी जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल का किया दौरा
अमृतसर(सच कहूँ न्यूज)। मान सरकार में नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा बुधवार सुबह अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल अमृतसर का दौरा किया और वहां पर इलाजाधीन मरीजों से बातचीत की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अमृतसर में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद वह पंजाब के सरकारी अस्पतालों की लगातार चैकिंग कर रहे हैं।

अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं चेतन सिंह जोड़ामाजरा के सरकारी अस्पतालों के दौरे के बाद अमृतसर हॉल बाजार के पास स्थापित किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे, जिससे लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हर्षवर्धन ने देश की पहली मोबाइल आई लैब लाँच की
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज देश की पहली मोबाइल आई लैब (संक्रामक रोग नैदानिक लैब) लाँच की जो कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के परीक्षण में मील का पत्थर साबित होगी। इस मशीन को देश के दुर्गम, भीतरी और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा और इसकी क्षमता 25 आरटीपीसीआर टेस्ट और 300 एलिसा टेस्ट प्रतिदिन की है। इसके अलावा यह टीबी और एचआईवी परीक्षण करने में भी सक्षम है और ये परीक्षण सीजीएचएस की दरों पर किए जाएंगे।

इस मशीन को कोविड-19 कमान रणनीति के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा जैव तकनीकी विभाग का समर्थन है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में गुरुवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटों में 7390 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और अभी तक देश में कुल 1,94,324 मरीज ठीक हो गये हैं। देश में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर 52.96 प्रतिशत हो गई है और 1,60,384 सक्रिय मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर्षवर्धन ने मल्टीमीडिया गाइड “कोविड कथा” को किया लॉन्च
नयी दिल्ली l केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के 50 वें स्थापना दिवस पर कोरोना वायरस (कोविड 19) पर एक मल्टीमीडिया गाइड “कोविड कथा” को लॉन्च किया। डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के सभी स्वायत्त संस्थानों और अधीनस्थ कार्यालयों के प्रमुखों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और इसकी स्वायत्त संस्थानों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया हैं। उनके द्वारा कोविड -19 के प्रकोप से निपटने के लिए की गई पहल और प्रयास विशेष रूप से महत्वपूर्ण है ।

उन्होंने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्र की सेवा के 50 साल में प्रवेश के साथ ही इसका गोल्डन जुबली समारोह भी शुरू हुआ और देश के विभिन्न हिस्सों में असंख्य गतिविधियों की शुरुआत की गई।

डॉ हर्षवर्धन ने 50 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसटी को बधाई दी और कहा “डीएसटी और इसके स्वायत्त संस्थानों ने भारत की विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है और असंख्य लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा की विभागीय संस्थानों ने वैज्ञानिकों को एक प्रतिस्पर्धी मोड के माध्यम से राष्ट्रीय एस एंड टी क्षमता को मजबूत करने के लिए अलौकिक अनुसंधान और विकास सहायता प्रदान की है।  विभाग के प्रयासों ने चीन और अमेरिका के बाद वैश्विक स्तर पर भारत को विज्ञान और पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशनों की संख्या के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है । ”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ठेका कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के शहर में निकाला मशाल मार्च
पुलिस ने कर्मचारियों को ब्रह्म महेन्द्रा की कोठी की तरफ बढ़ने से रोका

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। कांग्रेस द्वारा चुनावों से पहले व सरकार बनने के बाद किए वायदे बहानों में बदलते देख कर्मचारियों द्वारा सरकार को वायदे याद करवाने के लिए मंत्रियों के घर की ओर मशाल मार्च की शुरूआत कर दी है। आज ठेका कर्मचारियों ने पटियाला नेहरू पार्क में एकत्रित होकर स्वाास्थ्य मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा की कोठी की और मशालें जलाकर मार्च किया जाना था, परंतु पुलिस की तरफ से उनको आगे न बढ़ने दिया गया।

इसके बाद कर्मचारियों ने वहीं सरकार के खिलाफ मिशालें जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके ठेका कर्मचारी एक्शन समिति के नेता सज्जण सिंह, अशीष जुलाहा, दर्शन सिंह लुबाना, अमृंतपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावों से पहले व सरकार बनने उपरांत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सुविधा कर्मचारियों को बहाल करने व कई ओर कर्मचारी मांगों का हल करने के वायदे किए थे परंतु अब सरकार ने एक साल से पर का समय बीत जाने पर मुख्य मंत्री द्वारा कर्मचारियों के साथ एक बार भी बैेठक नहीं की।

नेताओं ने कहा कि 22 मई को कैबिनेट सब समिति द्वारा कर्मचारियों के साथ पंजाब भवन चंडीगढ़ में बैठक दौरान किए वायदे भी वफा नहीं हुए हैं। शाहकोट चुनावों दौरान सरकार द्वारा कर्मचारी मांगों पर बातचीत करने के लिए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा की अध्यक्षता में तीन मंत्रियों की कैबिनेट सब समिति का गठन किया गया था जिसकी तरफ से 22 मई को पंजाब भवन में कर्मचारी मांगों पर बातचीत की थी

कर्मचारियों की मांगों पर विचार करके चुनावों के तुरंत बाद मुख्य मंत्री के साथ पैनल बैठ िकरवाने का भरोसा दिया था परन्तु आज तक बैठक का कोई न्योता नहीं दिया गया व सुविधा कर्मचारियों को बहाल करने की बात कही थी, जिसपर समिति द्वारा कहा गया था कि इस मामले पर हमदर्दी से विचार किया जा रहा और जल्द ही फैसला लिया जाएगा परन्तु अब तक सरकार ने कर्मचारी मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया। इस लिए आज यह मशाल मार्च किया गया है।

28 को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर किया जाएगा दूसरा मशाल मार्च

नेताओं ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने अब भी कर्मचारियों की बातचीत न सुनी तो 28 जून को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर की ओर दूसरा मशाल मार्च किया जाएगा। वैसे इस से पहला पुलिस आधिकारियों की तरफ से सेहत मंत्री के साथ नेताओं की बात करवा दी गई, जिसके बाद मशाल मार्च आगे न बढ़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इन्टीग्रेटेड एम्बुलेंस बेड़े में 100 नई एम्बुलेंस
स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने शुक्रवार को प्रात: राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में जीवनवाहिनी इंटीग्रेटेड एम्बुलेंस योजना का सुदृढ़ीकरण करने के लिए जोड़ी जा रही नयी एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बेड़े में कुल 100 नयी एम्बुलेंस जोड़ी जा रही है। प्रथम चरण में 34 वाहनों को आॅनरोड़ किया गया व शेष 66 वाहनों को आगामी एक माह में ही आॅनरोड़ कर दिया जाएगा।

श्री सराफ ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नई एम्बुलेंस के जुड़ने से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की सुविधाओं में और सुधार होगा और जरूरतमंदों को समय पर एम्बुलेंस मिल सकेगी। इस समय एम्बुलेंस के लिए सूचना प्राप्त होने पर शहरी क्षेत्रों में औसतन 22 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 25 मिनट में एम्बुलेंस पहुंचायी जा रही है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति को गोल्डन आॅवर में चिकित्सा सुविधा मिलना आवश्यक है। इसी प्रकार प्रसूता महिलाओं तथा बीमार नवजात बच्चों को समय पर चिकित्सा संस्थान पर पहुंचाने हेतु त्वरित एम्बुलेंस सेवा आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर 108 अथवा 104 नंबर डायल कर इन्टीग्रेटेड एम्बुलेंस योजना के तहत एम्बुलेंस की सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।

योजना के तहत 1425 एम्बुलेंस संचालित

सराफ ने बताया कि इंटीग्रेटेड एम्बुलेंस योजना में इस समय कुल 1425 एम्बुलेंस संचालित की जा रही है। इनमें 108 एम्बुलेंस के 647, 104 जननी एक्सपे्रस के 586 व बेस एम्बुलेंस के 192 वाहन शामिल है। इनके अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस के 79 वाहन नकारा घोषित किये जा चुके थे एवं 21 वाहन भी सेवा योग्य नहीं होने के कारण नकारा घोषित होने की प्रक्रिया में है। अब इनके स्थान पर 100 नयी एम्बुलेंस जोड़ी जा रही है।

सात एम्बुलेंसकर्मी पुरस्कृत

चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर अच्छी सेवायें प्रदान करने के लिए सात एम्बुलेंसकर्मियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें सर्वश्री मंयक जयसवाल, उदयसिंह, मोहम्मद शफीक, साजिद खान, विनोद मालव, मोइनुद्दीन व कुशाल योगी शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता, स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम श्री नवीन जैन, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. वी.के.माथुर, परियोजना निदेशक एनएचएम अंजू राजपाल सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।