Library - Sach Kahoon Hindi

Library: युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क लाइब्रेरी का तोहफा, कल आधारशिला रखेंगे विधायक
निवर्तमान वार्ड पार्षद तरुण विजय का सपना होने जा रहा साकार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: जंक्शन के वार्ड 12 के लिए नया साल खास बनने जा रहा है। 9 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे रोडवेज डिपो के पास प्रस्तावित लाइब्रेरी भवन की आधारशिला रखी जाएगी। करीब 27 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास विधायक गणेश राज बंसल करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान वार्ड पार्षद तरुण विजय करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान सभापति सुमित रणवां मौजूद रहेंगे। इस मौके को लेकर वार्डवासियों और खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

लाइब्रेरी भवन के निर्माण को लेकर वार्ड के नागरिकों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वार्ड के कई युवाओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक अच्छी लाइब्रेरी की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब यह सुविधा अपने ही इलाके में मिलने से समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। रोडवेज डिपो के पास बनने वाला यह लाइब्रेरी भवन न केवल वार्ड 12, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। युवाओं में इसे लेकर जो उम्मीद और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह बताती है कि यह पहल सिर्फ ईंट-पत्थर की नहीं, बल्कि सपनों की नींव है। Hanumangarh News

शिलान्यास समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वार्डवासी और युवा स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि यह लाइब्रेरी धीरे-धीरे एक छोटे शैक्षणिक केन्द्र के रूप में विकसित हो सकती है, जहां छात्र पढ़ाई के साथ-साथ आपसी संवाद और मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. देवीलाल वर्मा ने कहा कि वार्ड 12 में लाइब्रेरी भवन का निर्माण केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य में निवेश माना जा रहा है। शिक्षा, संसाधन और अवसर इन तीनों को एक साथ जोड़ने वाला यह प्रयास वार्ड के विकास को नई दिशा देगा।

वार्ड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम | Hanumangarh News

निवर्तमान वार्ड पार्षद तरुण विजय ने बताया कि वार्ड के युवाओं के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने का सपना लंबे समय से था, जो अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी में युवाओं को पढ़ाई के लिए न केवल पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, बल्कि आधुनिक समय की जरूरतों को देखते हुए वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इसका उद्देश्य यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को एक शांत, सुरक्षित और संसाधनयुक्त वातावरण मिल सके। तरुण विजय ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है और अगर युवाओं को सही दिशा और संसाधन मिल जाएं, तो वे अपनी मेहनत से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसी सोच के साथ वार्ड 12 में लाइब्रेरी भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया और अब वह जमीन पर उतरने जा रहा है। उन्होंने इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Tilak Varma: तिलक वर्मा की हुई सर्जरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने पर संशय

Modern Library: गांव बधौछी कलां को मिली आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात
युवा मोबाइल से ध्यान हटाकर किताबों से जुड़ें: विधायक लखबीर

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Badauchhi Kalan News: विधायक लखबीर सिंह राय ने हल्का फतेहगढ़ साहिब के गांव बधौछी कलां में एक नई और आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। लगभग 10.60 लाख की लागत से निर्मित यह लाइब्रेरी न केवल सुंदर वास्तुशिल्प का उदाहरण है, बल्कि युवाओं के लिए अध्ययन का प्रेरणादायक केंद्र भी बनेगी। उद्घाटन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक राय ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। Fatehgarh Sahib News

इसी क्रम में बधौछी कलां में यह लाइब्रेरी स्थापित की गई है, जो ग्रामीण युवाओं को एक शांत, सुसज्जित और अध्ययन के अनुकूल वातावरण प्रदान करेगी। विधायक ने कहा कि आज के समय में युवाओं का ध्यान मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर अधिक है, जिसे पढ़ाई की ओर लौटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ना निश्चित रूप से एक आनंददायक और ज्ञानवर्धक अनुभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले नजदीकी गांव रुड़की में भी एक शानदार लाइब्रेरी खोली जा चुकी है, जिससे युवाओं को लाभ मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए गए वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है। जहां बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, वहीं विकास कार्यों के माध्यम से हल्के की तस्वीर भी बदली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर गांव के सरपंच तजिन्द्र सिंह ने विधायक राय को सम्मानित किया। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– तौल में गड़बड़ी का आरोप, सात फर्मों पर ठोका जुर्माना

Library: पंजाब निवासियों को नया पुस्तकालय समर्पित
सार्वजनिक पुस्तकालय ज्ञान के केंद्र के तौर पर कार्य कर रहे हैं

धूरी/संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: युवाओं में पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए मिशन ज्ञान को जारी रखते हुए, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां नवनिर्मित सार्वजनिक लाइब्रेरी शहरवासियों को समर्पित की। Sangrur News

मुख्य मंत्री ने कहा कि वे आज यहां 1.59 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस नई सार्वजनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन करने आए हैं और उन्हें इस पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस दो मंजिला इमारत का क्षेत्रफल 3,710 वर्ग फुट है और यह वाई-फाई, सौर ऊर्जा, डिजिटल एनालॉग, और अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस लाइब्रेरी में समकालीन साहित्य, पाठ्यक्रम की किताबें, और विश्व स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो सीखने का एक समृद्ध अनुभव प्रदान करती हैं। Sangrur News

मुख्य मंत्री ने कहा कि ऐसी लाइब्रेरियां ज्ञान और साहित्य का वास्तविक भंडार हैं और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इन अत्याधुनिक लाइब्रेरियों में विभिन्न विषयों पर मूल्यवान किताबें हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, साक्षरता, और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक लाइब्रेरियां ज्ञान के प्रकाश स्तंभ साबित हो रही हैं और हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का प्रत्येक नागरिक इनका लाभ उठा सके।

मुख्य मंत्री ने कहा कि ये लाइब्रेरियां युवाओं में पढ़ने की रुचि को प्रोत्साहन देने और उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये लाइब्रेरियां सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करती हैं, जहां सीखने, संवाद, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ये लाइब्रेरियां शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच में अंतर को कम करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि हर किसी को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक लाइब्रेरियां स्थापित करने की योजना लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि ये लाइब्रेरियां डिजिटल रूप से आपस में जुड़ी हुई हैं और हाई-स्पीड इंटरनेट से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके शैक्षणिक और करियर में सहायता करने के लिए इन लाइब्रेरी में प्रशिक्षित लाइब्रेरियन उपलब्ध हैं। भगवंत सिंह मान ने छात्रों, अभिभावकों, और समुदाय के सदस्यों से सीखने, अनुसंधान, और आत्म-विकास के लिए लाइब्रेरियों का सक्रिय रूप से उपयोग करने की अपील भी की। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– गमगीन माहौल में हुआ पूर्व सभासद के बेटे के शव का अंतिम संस्कार

School Library: स्कूल लाईब्रेरियों को किताबें खरीदने के लिए 15 करोड़ रु. जारी
विद्यार्थियों के ज्ञान में विस्तार करने के लिए किताबें पढ़ने की रूचि पैदा करना है मुख्य उद्देश्य: बैंस

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने शुक्रवार को बताया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने हेतु 15 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए पांच हजार रुपये, प्रत्येक मिडल स्कूल के लिए 13 हजार रुपये जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल के लिए 15 हजारा रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होने कहा कि इन पुस्तकों की खरीद के लिए सूची तैयार करने के लिये विशेषज्ञों की एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को उच्च गुणवत्ता और विभिन्न श्रेणियों की पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की बारीकी से समीक्षा और चयन करेगी, ताकि छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके।

बैंस ने कहा कि मेरा लक्ष्य पंजाब को देश में शिक्षा प्रणाली में अग्रणी राज्य बनाना है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूलों का दौरा कर रहा हूँ, छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक ले रहा हूँ और उस जानकारी का उपयोग भविष्य की नीतियाँ बनाने में कर रहा हूँ। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षाओं के बाद पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साहित्य, समाज, विरासत, संस्कृति और विश्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों की महत्ता पर भी जोर दिया।

जिला अनुसार ग्रांट का वितरण | Chandigarh News

जिला ग्रांट की रकम

अमृतसर 98.44 लाख रुपये

बरनाला 24.99 लाख रुपये

बठिंडा 57.64 लाख रुपये

फरीदकोट 33.33 लाख रुपये

फतेहगढ़ साहिब 51.22 लाख रुपये

फाजिल्का 55.26 लाख रुपये

फिरोजपुर 61.51 लाख रुपये

गुरदासपुर 113 लाख रुपये

होशियारपुर 128.37 लाख रुपये

जालंधर 107.24 लाख रुपये

कपूरथला 61.44 लाख रुपये

लुधियाना 123.87 लाख रुपये

मलेरकोटला 21.97 लाख रुपये

मानसा 41.59 लाख रुपये

मोगा 50.41 लाख रुपये

मोहाली 50.13 लाख रुपये

श्री मुक्तसर साहिब 47.04 लाख रुपये

एसबीएस नगर 49.99 लाख रुपये

पठानकोट 39.83 लाख रुपये

पटियाला 97.58 लाख रुपये

रूपनगर 63.97 लाख रुपये

संगरूर 60.36 लाख रुपये

तरनतारन 62 लाख रुपये

यह भी पढ़ें:– वकील गिरफ्तार, 9 के खिलाफ मामला दर्ज

Library Course: लाइब्रेरियन कैसे बनें? जानें डिप्लोमा कोर्स के बारे में
Library Course: लाइब्रेरियन का पेशा उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिन्हें किताबों और ज्ञान के प्रति लगाव होता है। पुस्तकालय सिर्फ किताबों का संग्रहालय नहीं होता, बल्कि यह शिक्षा, शोध और सूचना के प्रसार का केंद्र होता है। आज की डिजिटल दुनिया में भी लाइब्रेरियन की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि यह न केवल पुस्तकों और पत्रिकाओं का प्रबंधन करते हैं, बल्कि डिजिटल डेटा और सूचनाओं को संरचित रूप में प्रस्तुत करने का कार्य भी करते हैं। इस पेशे में करियर बनाने के लिए विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता और कौशल की आवश्यकता होती है।

शैक्षणिक योग्यता | Library Course

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस: बी.लिब एक स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम है जो छात्रों को पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के मूल सिद्धांतों से परिचित कराता है। इस कोर्स की अवधि एक वर्ष की होती है। इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक (बैचलर डिग्री) की योग्यता होनी चाहिए।

मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस: बी.लिब के बाद, छात्र एम.लिब (मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस) कर सकते हैं। यह कोर्स पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में गहराई से अध्ययन और विशेषज्ञता प्रदान करता है। एम.लिब की अवधि भी एक वर्ष की होती है। इस कोर्स को करने के बाद, लाइब्रेरियन के रूप में उच्च पदों पर काम करने के अवसर प्राप्त होते हैं।

पी.एच.डी. इन लाइब्रेरी साइंस: जो छात्र इस क्षेत्र में उच्चतम शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे लाइब्रेरी साइंस में पीएचडी कर सकते हैं। यह कोर्स शोध और अध्ययन पर आधारित होता है और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में प्रोफेसर या रिसर्चर के रूप में करियर बनाने के लिए आवश्यक है। Library Course

आवश्यक कौशल:

संगठन कौशल: पुस्तकों और जानकारी को व्यवस्थित करना लाइब्रेरियन का मुख्य काम होता है, इसलिए उन्हें संगठनात्मक कौशल में निपुण होना चाहिए।

आईटी और तकनीकी ज्ञान: आज के समय में डिजिटल पुस्तकालय और सूचना प्रबंधन के लिए कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान आवश्यक है।

संचार कौशल: लाइब्रेरियन को छात्रों, शोधकर्ताओं और अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करना होता है। इसलिए, अच्छे संचार कौशल महत्वपूर्ण होते हैं।

धैर्य और समर्पण: यह पेशा धैर्य और समर्पण की मांग करता है, क्योंकि कई बार लोगों की मदद करने और सूचनाओं को सही ढंग से प्रस्तुत करने में समय लगता है।

वेतन :

लाइब्रेरियन के रूप में करियर की शुरूआत में वेतन संस्थान और स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है। सामान्यत:, एक लाइब्रेरियन की प्रारंभिक वेतन सीमा इस प्रकार हो सकती है:

नवीन लाइब्रेरियन: 20,000 से 30,000 रु. प्रति माह

अनुभवी लाइब्रेरियन: 40,000 से 60,000 रु. प्रति माह

उच्च पदों पर लाइब्रेरियन: 70,000 से 1,00,000 रु. या उससे अधिक प्रति माह

सरकारी और उच्च शैक्षिक संस्थानों में लाइब्रेरियन को अच्छे वेतन के साथ अन्य लाभ भी मिलते हैं, जैसे पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस आदि।

लाइब्रेरियन का पेशा ज्ञान और सूचना के प्रबंधन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक सम्मानजनक और समृद्ध करियर विकल्प है। यह न केवल एक स्थिर करियर प्रदान करता है, बल्कि समाज के ज्ञान और सूचना के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आपको किताबों और जानकारी के प्रति गहरी रुचि है, तो लाइब्रेरियन के रूप में करियर चुनना आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

अवसरों की भरमार:

लाइब्रेरियन के रूप में करियर के लिए कई संभावनाएं और अवसर उपलब्ध हैं। इस पेशे में नौकरी के विविध प्रकार होते हैं:

शैक्षिक संस्थान: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन की जरूरत होती है। इन संस्थानों में लाइब्रेरियन का काम पुस्तकालय का संचालन, छात्रों और शिक्षकों की मदद करना, और पुस्तकालय सामग्री को व्यवस्थित करना होता है।

सरकारी व सार्वजनिक पुस्तकालय: सरकारी और सार्वजनिक पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये लाइब्रेरियन जनता को पुस्तकालय की सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डिजिटल लाइब्रेरियन: डिजिटल युग में, लाइब्रेरियन को डिजिटल सामग्री और डेटाबेस का प्रबंधन करना भी आता है। इस प्रकार, डिजिटल लाइब्रेरी के क्षेत्र में भी लाइब्रेरियन की मांग बढ़ रही है।

कॉर्पोरेट लाइब्रेरियन: कई कंपनियां और संस्थाएं अपनी स्वयं की लाइब्रेरी स्थापित करती हैं, जहां उनके लिए लाइब्रेरियन की जरूरत होती है जो उन्हें आवश्यक शोध सामग्री और डेटा उपलब्ध करा सकें।

रिसर्च संस्थानों में लाइब्रेरियन: रिसर्च और तकनीकी संस्थानों में लाइब्रेरियन की भूमिका अहम होती है, जहां उन्हें शोधकर्ताओं के लिए रिसोर्सेस का प्रबंधन करना होता है।

अंतर्राष्ट्रीय संगठन: अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, एनजीओ, और प्राइवेट संगठनों में भी लाइब्रेरियन की मांग होती है, जहां जानकारी और डेटा के प्रबंधन के लिए प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें:– Indian Railway News: रेलवे रिजर्वेशन के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव, जल्दी देखें…

ट्योढि का पुस्तकालय अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने अथक प्रयासों से छात्रों के लिये खुलवाया था पुस्तकालय | Baraut News

पुस्तकालय बंद होने पर लाखो की पुस्तकों को खा रही दीमक | Baraut News

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत के ट्योढि गांव में छात्रों और युवाओ की परीक्षा की तैयारी के लिए प्राइमरी स्कूल में जो पुस्तकालय (Library) खुलवाया गया था उसका ताला आज तक नही खुल पाया। जिससे छात्र पुस्तकालय की सुविधा से लगातार महरूम चल रहे है। ट्योढि में छात्रों और युवाओ को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बडौत या अन्य स्थाओ पर जाना पडता था। गांव में इस समस्या को देखते हुए गांव के वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने अपने अथक प्रयासों से ओएनजीसी के माध्यम गांव के प्राइमरी स्कूल में लाखो रुपये खर्च कर पुस्तकालय खुलवाया था जिसमे प्रतियोगिता की सैकड़ो पुस्तके, कम्प्यूटर, कुर्सी, मेज और छात्रों की सुविधा के अन्य सामान उपलब्ध कराए थे।

बड़े ही धूमधाम के साथ बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने 23 फरवरी को क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। जिसके बाद छात्रों व युवाओ को गांव में ही परीक्षा की अच्छी तैयारी करने की उम्मीद जग गयी थी लेकिन गांव के ही जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते उनकी उम्मीद टूट गयी। उद्घाटन के दिन के बाद से पुस्तकालय का दरवाजा नही खोला गया। हालत ये हो गए कि दरवाजे में लगे ताले भी जंग खा गए। छात्रों ने अनेको बार पुस्तकालय खोलने की मांग भी की लेकिन अभी तक किसी ने कोई सुध नही ली। गांव में पुस्तकालय के प्रति इतनी उदासीनता को देखते हुए वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने इस पर अफसोस प्रकट करते हुए गांव में पहुंच कर बैठक कर गणमान्य लोगों से पुस्तकालय खुलवाने के लिए कहा। Baraut News

उन्होंने कहा कि गांव में युवाओ के रूप में अनेको प्रतिभाएं मौजूद है जो स्कूली शिक्षा के पश्चात सुनहरे भविष्य का सपना लेकर बडौत, बागपत या फिर दिल्ली जाकर कोचिंग कर रहे है।अपने गांव में ही उन्हें समस्त सुविधा देने के लिए और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पढ़ने के लिए पुस्तकालय के रूप में ऑनलाइन शिक्षा देने का प्रयास किया था लेकिन उनका प्रयास पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है। क्योंकि पुस्तकालय में जो सुविधा दी गयी थी उसका अब तक गांव के बच्चे कोई लाभ नही उठा पाए है। यंहा तक स्कूल में चारो तरफ गंदगी भी फैली रहती है लेकिन किसी का कोई ध्यान नही है। उन्होंने बैठक में गणमान्य और गांवों के जिम्मेदार लोगो से जल्द ही इस दिशा में जरूरी कदम उठाने और प्रशासन से छात्र और युवा हित में जल्द से जल्द पुस्तकालय खोलने की मांग की। Baraut News

यह भी पढ़ें:– Asian Games 2023: भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में मिला स्वर्ण पदक

कप्तान मीनू बैनीवाल ने ऐलनाबाद हल्के के युवाओं की करदी मौज, गांव-गांव में तैयार हुई डिजीटल लाईब्रेरी
आज गांव लुदेसर में लाईब्रेरी का कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया उद्घाटन, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। जिले के गांव लुदेसर (Ludesar) स्थित राजकीय हाई स्कूल में लाईब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने रिबन काटते हुए कहा कि आज के समय शिक्षा बहुत जरूरी है। युवा वर्ग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। नौकरी की तैयारी करने के लिए लाईब्रेरी से युवाओं को काफी फायदा मिलेगा।

गांव में पहुंचने पर किया गर्मजोशी स्वागत | (Sirsa News)

इससे पहले गांव की श्रीकृष्ण प्राणामी गोशाला में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूलों की बरसात करते हुए गोशाला परिसर में लेकर आए। यहां पर कप्तान मीनू बैनीवाल ने ग्रामीणों की सभी डिमांड का पूरा करने का वायदा किया।

उन्होंने गोशाला में जल्द बायोगैस प्लांट लगाने का आश्वासन दिया। इसी के साथ गांव में गलियों, खेतों में खालों का निर्माण, स्टेडियम में वालीबाल का मैदान बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य हैं। उन्हें पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, पंचायत समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा, उपचेयरमैन मांगेराम पूनिया, गोशाला के प्रधान शंकरलाल, रणजीत सिंह बाना, बलराम कासनिया, रणवीर बैनीवाल, देशबंधु बैनीवाल, सुभाष बैनीवाल, राय सिंह बांदर, होशियार गाट, अमर सिंह सिहाग, जयभगवान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

गांव माधोसिघाना में पशु अस्पताल में करीब 20 लाख के कार्य शुरू | (Sirsa News)

समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल (Kaptan Meenu Beniwal) ने गांव माधोसिंघाना में पशु अस्पताल के अंदर 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू करवाए हैं। उन्होंने अस्पताल में शैड व इंटरलॉक लगाने का कार्य शुरू करवा दिया। इसी के साथ गांव ढूकड़ा व गुडियाखेड़ा में करीब 30 एकड़ में खाल का निर्माण शुरू करवाया।

यह भी पढ़ें:– रेलगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

बोले, लम्बे समय से धूल फांक रही अधिकतर लाइब्रेरी
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे युवाओं ने जिला कलक्टर को बताई पीड़ा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। 29वें जिला स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रमों की कड़ी में जंक्शन के नेशनल पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीकानेर संभाग के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दिनभर चली। जिला कलक्टर नथमल डिडेल और नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल समेत जिला स्तरीय अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने स्कूल पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चों में एक टीस नजर आई। उनकी पीड़ा थी कि पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से शुरू की गई लाइब्रेरी आज धूल फांक रही है।

शतरंज खेलने वाले युवाओं के लिए अब जगह नहीं है। क्योंकि अधिकतर लाइब्रेरी प्रबंधन और बजट के अभाव में बंद हो चुकी हैं। शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे युवाओं और भटनेर शतरंज विकास समिति के पदाधिकारियों ने यह समस्या प्रतियोगिता का अवलोकन करने पहुंचे जिला कलक्टर नथमल डिडेल के समक्ष रखी। जिला कलक्टर ने हरसंभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि युवा हो या बुजुर्ग, उनका मानसिक विकास और मानसिक सक्रियता बहुत जरूरी है।

ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों में शतरंज को बढ़ावा

पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन ने अपनी नियुक्ति के दौरान पूरे जिले में एक लहर सी ला दी थी कि हर व्यक्ति शतरंज खेले। गांवों में भी शतरंज रखी गई। वर्तमान में भी जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों में शतरंज को बढ़ावा दिया जाए। ताकि जो युवा आज नशे की तरफ बढ़ रहा है, अपना समय सोशल मीडिया सहित अन्य चीजों में खराब कर रहे हैं, वो युवा मानसिक रूप से एक्टिव रहें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और पॉजिटिव कार्यांे में अपनी ऊर्जा लगाएं। यह प्रयास रहेगा।

पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से शुरू की गई लाइब्रेरियों के आज धूल फांकने के सवाल के जवाब में जिला कलक्टर डिडेल ने कहा कि पुस्तकालय जिसमें पुस्तकें, बच्चों के पढ़ने का स्थान और शतरंज ऐसी चीजें हैं जो हर ग्राम पंचायत में हो। पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से शुरू करवाई गई लाइब्रेरियों का सर्वे करवा पता लगाया जाएगा कि किस लाइब्रेरी की क्या स्थिति है। क्योंकि किसी भी समाज-मोहल्ले, गांव-पंचायत में अगर लाइब्रेरी बनती है तो उसकी देखभाल वहां के लोगोंं को ही करनी चाहिए।

उन्हीं के बच्चे वहां जाकर पढ़ते हैं। प्रशासन या जिला मुख्यालय से जाकर वहां कोई नहीं पढ़ेगा। एनएमपीजी कॉलेज में जिला स्तरीय पुस्तकालय की घोषणा की गई है। उसके लिए 50 लाख रुपए का बजट भी उपलब्ध होगा। लेकिन फिर भी सरकार के पुस्तकालय विभाग की सहायता से बाकी पंचायतों व पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन की ओेर से जिन पंचायतों में लाइब्रेरियों की शुरूआत की गई थी, उन लाइब्रेरियों की देखभाल किस-किस माध्यम से कर सकते हैं, यह बहुत सकारात्मक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व डीसी का ट्रांसफर और लाइब्रेरी बंद

भटनेर शतरंज विकास समिति अध्यक्ष कुसुमाक्षी सोखल ने बताया कि समिति काफी सालों से शतरंज प्रतियोगिताएं करवाती आ रही है। यह शुरूआत इसलिए की गई थी ताकि बस्ती के वे बच्चे जो स्कूल नहीं जा पाते, उनके कुछ समय बैठने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे गलियों में न भटकें और नशे आदि की तरफ न जाएं। लेकिन यह व्यवस्था लगातार नहीं चल सही। क्योंकि यह समिति पूर्व जिला कलक्टर पीसी किशन ने शुरू की थी। उनका जिले से अन्यत्र स्थानांतरण होने के साथ ही सभी 11 लाइब्रेरी भी बंद हो गईं ।

बच्चों के एकसाथ बैठने की जगह बंद हो गई। अब काफी लम्बे समय बाद जिला स्थापना दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस बात की खुशी भी है लेकिन दुख भी है कि यह कड़ी बीच में टूट जाती है। इसलिए समिति चाहती है कि समय-समय पर शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हो। लाइब्रेरी भी शुरू हों। उन्होंने कहा कि बच्चों का रूझान शतरंज प्रतियोगिता की तरफ काफी है लेकिन आवश्यकता है प्रबंधन की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लाईब्रेरी वाला पंजाब का पहला जिला बनने की तरफ बढ़े मानसा के कदम
शिक्षा विकास मंच की पुस्तकालय मुहिम को मिली हौसले की उड़ान

अब 100 की जगह जिले के सभी सभी स्कूलों में खुलेंगी लाईबे्ररियां

आज गांव बुर्ज हरी में खोली जाएगी लाईब्रेरी

मानसा (सुखजीत मान)। प्रसिद्ध रंगकर्मी मरहूम प्रो. अजमेर सिंह औलख चाहे ही इस दुनिया पर नहीं रहे परंतु उनकी याद व समाज को दी रचनात्मक शिक्षाआें को ताजा रखने के लिए शिक्षा विकास मंच ने जिले में 100 पुस्तकालय खोलने का जो कार्यक्रम बनाया हुआ था उसे अब 100 की जगह पूरे जिले में बढ़ा दिया है।प्रो. औलख की वर्षगांठ पर गांव  बुर्ज हरी के स्कूल में पुस्तकालय का उद्घाटन कल 15 जून को प्रो. औलख की पत्नी व मनजीत कौर औलख द्वारा किया जाएगा। यह पुस्तकालय मंच के अलावा नेहरू युवा केंद्र व टीटू यादगरी स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से बनाई गई है।

मंच के सरप्रस्त सन्दीप व अध्यक्ष हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि शिक्षा विकास मंच मानसा द्वारा पहले पड़ाव दौरान 100 गांवों में स्कूल पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य निश्चित किया था, परंतु जिले में अध्यापकों, साहित्यकारों, यूथ क्लबों व आम लोगों की तरफ से दिखाए जा रहे उत्साह को देखते जिले के हर गांव के सरकारी स्कूल में आधुनिक स्कूल पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा हर वर्ष 50 स्कूल पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य निश्चित किया गया है व 5 वर्षाें दौरान जिले के सभी गांवों में पुस्तकालय खोल कर मानसा जिले को पंजाब का पहला ऐसा जिला घोषित किया जाएगा जहां हर गाँव, हर स्कूल में पुस्तकालय होगी।

टीटू यादगारी स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष हरदीप चौहान व सरपंच अजैब सिंह ने बताया कि गांव बुर्ज हरी से शुरू होने वाली ‘स्कूल-स्कूल पुस्तकालय’ मुहिम के लिए यूथ क्लबों व पंचायतों की तरफ से भरपूर भरवाँ सहयोग दिया जाएगा। मंच के जनरल सचिव राजेश बुढलाडा व सीनियर उप अध्यक्ष सुदर्शन राजू, भुपिन्दर सिंह, योगिता जोशी, गुरप्रीत कौर, आरती, सुरिन्दर कौर, बलविन्दर सिंह ने बताया कि मंच द्वारा अब तक प्रो. अजमेर सिंह औलख जिले की विभिन्न शहीदों को समर्पित 6 स्कूल पुस्तकालय खोली गई हैं व 7वीं स्कूल पुस्तकालय बुर्ज हरी में खोली जा रही है।