Fazilka - Sach Kahoon Hindi
Body Donation: शिन्द्रपाल कौर इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
आजमवाला (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Body Donation: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जिला फाजिल्का के गांव रूपनगर की निवासी शिन्द्रपाल कौर इन्सां (54) के मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर परिजनों ने आपसी सहमति से मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिन्द्रपाल कौर इन्सां ने अपने जीवन में लिखित में प्रण लिया था कि उनके मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया जाए।
उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करते उनके पति मोहन लाल, बेटे रोशन लाल इन्सां व अन्य परिजनों ने आपसी सहमति से पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, संभल (उत्तर प्रदेश) को दान किया। परिजनों ने पार्थिव शरीर को दान करने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी की और फूलों से सजी गाड़ी में रखा। इस उपरांत उनकी अर्थी को बेटे रोशन लाल इन्सां, बेटे जसवीर सिंह इन्सां और बेटियों गीता रानी, सुनीता रानी और अनीता रानी ने भी कंधा दिया। इस दौरान ग्रामीणों, रिश्तेदारों व साध-संगत ने ‘शिन्द्रपाल कौर इन्सां अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा, शिन्द्रपाल कौर इन्सां का नाम रहेगा’ के नारे लगाकर अंतिम विदाई दी।
इस दौरान परिवार द्वारा पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने की नि:स्वार्थ सेवा को गांव और क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। उल्लेखनीय है कि शिन्द्रपाल कौर इन्सां ने गांव रूपनगर (बारेका) की पहली और ब्लॉक आजमवाला की सातवीं शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। इस मौके पंजाब के सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण लाल जेई इन्सां के अलावा, गुरमुख इन्सां, प्रेमी सेवक ब्लॉक आजमवाला, राजबलम्बर सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक गांव आजमवाला, डॉ. गुरमुख इन्सां, ओम प्रकाश इन्सां, बलराज इन्सां, जसवीर इन्सां, मक्खन सिहं इन्सां (सच्ची प्रेमी समिति), शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य, एमएसजी आईटी विंग के सदस्य, गाँवों के प्रेमी सेवक व साध-संगत उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जलालाबाद में 350 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का भी शिलान्यास किया
फाजिल्का। पंजाब भर में विश्व स्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क स्थापित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है, जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास रखा और 350 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की आड़ में बनने वाली घटिया-मानक वाली सड़कों के निर्माण का युग अब खत्म हो चुका है।
आज के सड़क परियोजना को पंजाब भर में बनाए जा रहे 43,000 किलोमीटर के विशाल सड़क नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सख्त जवाबदेही के साथ सड़कें अच्छी बनेंगी, भूमिगत तारों के माध्यम से बिजली के खंभे हटाने की योजनाओं का ऐलान किया और विश्वास जताया कि वोटर फिर फतवा देकर सरकार को वापस लाएंगे। रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के 70 सालों के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। राज्य सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है और वर्ष 2027 में राज्य इस विकास को अगले स्तर पर ले जाएगा। यह विकास आम आदमी की भलाई को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से कई लोक-कल्याणकारी नीतियों से जुड़ा हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकास-मुखी नीतियों के कारण हम आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोगों द्वारा दिखाया गया भारी समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि लोग पारंपरिक पार्टियों को फिर सबक सिखाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है जबकि विपक्षी दल सत्ता में रहते हुए कारोबार से हिस्सा मांगते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये नेता नशों और अपराधियों की सरपरस्ती करके राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। अब ये सारी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए हाथ मिला चुकी हैं और समय आ गया है जब पंजाबियों को भी हाथ मिलाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।”
अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अकाली दल के इस ड्रामे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद ये किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, पंजाबियों के दिलों को ठेस पहुंचाई और माफिया को सरपरस्ती दी है।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों और बादल परिवार के संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिस कारण उनकी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी और नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नसों में नशा भरा। अकाली दल ने हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है लेकिन इस बार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। अकाली लीडरशिप राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई क़िले बना रही है, लेकिन पंजाबी इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेता राज्य में सत्ता संभालने के सपने देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी कलह के कारण मुंह के बल गिरेगी। यह दुख की बात है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और राज्य के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता संभालकर पंजाब के सरमाए को लूटना है, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पहले ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती थीं लेकिन अब इन पार्टियों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ करने के लिए झाड़ू मौजूद है।”
एक बड़ी कल्याण योजना का ऐलान करते हुए, उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने मांवा-धीयां सत्कार योजना शुरू की है जिसके तहत हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे और यह पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे तथा पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी योग्य होंगी। पंजाब में लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ आवंटित किए हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगी।”
इस योजना की आलोचना का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग इस योजना की शुरुआत को लेकर राज्य सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं या बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं, वे आम व्यक्ति के लिए 1,000 रुपये की कीमत नहीं जानते। ये लोग जो गैर-कानूनी ढंग से कमाए पैसे से एक वक्त के भोजन पर 5,000 रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं, वे इस योजना की कद्र नहीं करते लेकिन यह उन लोगों के लिए बड़ी वित्तीय सहायता है जिन्हें त्योहारों पर भी मजदूरी करनी पड़ती है। इन अमीर नेताओं की पत्नियों को 1,000 रुपये की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मेकअप पर ज्यादा खर्च करती हैं।”
बुनियादी ढांचे के बारे में उन्होंने कहा, “आप सरकार ने राज्य भर में संपर्क सड़कों की मरम्मत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य में कुल 43,000 किलोमीटर संपर्क सड़कें हैं और राज्य सरकार ने इनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है। इन सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच सालों के लिए इनका रख-रखाव भी किया जाएगा।”
क्षेत्रीय विकास के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि यह विकास मिलनी एक विशाल रैली में बदल गई है। पंजाब ने पिछले चार वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है क्योंकि नहरी पानी अब उन क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जहां पिछले 50-60 वर्षों से नहीं पहुंच रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “यह एक सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां डॉक्टर या अध्यापक ड्यूटी करने से हिचकिचाते हैं, जिसके कारण राज्य सरकार ने उनके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कम से कम दो वर्ष सेवा देना अनिवार्य कर दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “इन अध्यापकों और डॉक्टरों को इस सेवा के बदले पदोन्नति के समय अतिरिक्त भत्ता और अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इस क्षेत्र के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं।” एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया, “साल 2008-09 में, मैं दोना नानका गांव गया, जहां एक लड़की ने 5वीं कक्षा में पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया था। उसका परिवार आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता था, इसलिए मैंने खर्च का प्रबंध किया और उसे बड़ू साहिब अकादमी में दाखिला दिलवाया। जब पशु चिकित्सकों की नियुक्ति हुई, तो वह मेहनती लड़की भी उनमें से एक थी।”
तरक्की के अवसर सृजित करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चों में कोई कमी नहीं है, लेकिन हमारे युवाओं को उचित अवसरों की कमी जरूर रही है। इसी कारण राज्य सरकार अब ये अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “पहले सुखबीर सिंह बादल जैसे नेता इस क्षेत्र के न केवल विधायक बल्कि उपमुख्यमंत्री तक रहे, परंतु ईमानदारी से कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने जानबूझकर लोगों को गरीब रखा ताकि मतदाता चुनावों के दौरान छोटी-मोटी मांगों में उलझे रहें। उन्होंने इस क्षेत्र को राज्य का आखिरी इलाका समझा, लेकिन मैं इसे ‘फ्रंटलाइन’ मानता हूं।”
पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस इलाके में छोटे दुकानदार, व्यापारी और किसान हैं। लोगों ने पहले पारंपरिक पार्टियों को बड़े स्तर पर वोट दिया, लेकिन पिछली सरकारों ने पंजाब को लूटा। इन नेताओं ने संसाधनों का इस्तेमाल निजी स्वार्थों के लिए किया और आज भी उनके पास कोई एजेंडा नहीं है, केवल सत्ता की भूख है। वे एक-दूसरे से आगे बढ़कर मुझे गालियां देते हैं।”
‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, रिश्वत के बिना 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, टोल प्लाजाओं को बंद करने से रोजाना 70 लाख रुपये की बचत और बुनियादी ढांचे में निरंतर विकास सुनिश्चित किया है। लोगों के टैक्स का पैसा पंजाब का है और हम इसे समझदारी और ईमानदारी से उनकी भलाई पर खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से उन्हें वापस मिल रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “पहले भ्रष्टाचार के कारण इस पैसे का दुरुपयोग होता था, लेकिन अब हमने लोगों और राज्य की भलाई के लिए इन चोर-मोरियों को बंद किया है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार ने माझा क्षेत्र में 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर का पता लगाया है, जो जमीन के नीचे दब गई थी। यह नहर अब राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से चालू हो गई है।”
सिंचाई सुधारों के बारे में उन्होंने कहा, “भाखड़ा नहर की क्षमता 9500 क्यूसेक है, लेकिन हमने अपने प्रयासों से 10,000 क्यूसेक नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिसका अर्थ है कि राज्य ने बिना एक इंच जमीन अधिग्रहण किए ही एक नई भाखड़ा नहर बना दी है।” उन्होंने आगे कहा, “दशकों से किसान फिरोजपुर और सरहिंद नहरों से रोटेशन के आधार पर पानी लेते आ रहे थे, लेकिन पहली बार यह प्रणाली समाप्त हुई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।” भूमिगत जल के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भूमिगत जल के दोहन की दर 2022 में 61.49 प्रतिशत से घटकर 2025 में 31.6 प्रतिशत हो गई है। कई गांवों में भूमिगत जल 4 मीटर तक रिचार्ज हो गया है, जो बहुत संतोषजनक है।” भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, “यह सब ईमानदार शासन का परिणाम है और आने वाले समय में हमारा लक्ष्य पूरे पंजाब में भूमिगत बिजली लाइनों को लागू करना है। इससे खेत साफ होंगे, हादसे रोके जा सकेंगे और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।” अपनी सरकार की सोच को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोग कहते थे कि कुछ नहीं बदलेगा—न नौकरियां, न सड़कें, न विकास—लेकिन हमने उन्हें गलत साबित कर दिया है।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की फिराक में था युवक, गिरफ्तार
फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka: फाजिल्का जिले में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान में फोन से बात कर हेरोइन मंगवाने की फिराक में था। सूचना के आधार पर उसे सतलुज करीक के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह बेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान राज सिंह निवासी गांव महात्म नगर के रूप में हुई है। Fazilka
वह वॉट्सऐप कॉल के जरिए पाकिस्तान में विभिन्न नंबरों पर बात करता था और नशे की खेप मंगवाने की योजना बना रहा था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि राज सिंह पाकिस्तान में किन लोगों से संपर्क में था और भारत में किस नेटवर्क के साथ मिलकर नशे का कारोबार करना चाहता था। एसएचओ प्रगट सिंह सिद्धू ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। Fazilka
यह भी पढ़ें:– Transfer: हरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला
सादगी चौकी पर कल से शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी
तनाव कम होने के बाद लिया फैसला, शाम 6 बजे से होगा कार्यक्रम
फाजिल्का (सच कहूँ ब्यूरो)। Fazilka: पहलगाम में हुए आतंकवाद के हमले के बाद फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहद की अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया था। अब भारत पाक के बीच तनाव कम हुआ तो फिर से इसकी शुरूआत की जा रही है। बता दें कि कल से शाम 6:00 बजे फाजिल्का के भारत पाक सरहद पर फिर से रिट्रीट सेरेमनी होगी। Fazilka
जानकारी के अनुसार पहलगाम में आतंकवाद हमले के बाद भारत पाक के बीच युद्ध जैसे हालात बने। फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र के कई गावों के लोग घर छोड़कर चले गए और इसी के चलते भारत पाक सरहद की सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया लेकिन भारत पाक के बीच सीजफायर की खबर के बाद जहां लोगों को राहत मिली। Fazilka
वहीं धीरे-धीरे भारत-पाक के बीच कम होते तनाव को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सरहद की सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है। बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि कल मंगलवार से शाम 6:00 बजे रोजाना फिर से रिट्रीट सेरेमनी होगी। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे और देशभक्ति का जज्बा दिखा बीएसएफ के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसला अफजाई करें। Fazilka
यह भी पढ़ें:– फाजिल्का की 14 कॉलोनियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, निशुल्क कनेक्शन भी होंगे
फाजिल्का में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद
फाजिल्का (एजेंसी)। पंजाब में फाजिल्का पुलिस ने अवैध फार्मा ओपिओइड सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरनप्रीत सिंह निवासी झुग्गे जवाहर सिंह वाला और जतिंदर सिंह निवासी कद्दामा के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 18,150 क्लोविडोल, अल्प्राजोलम टैबलेट और 5,68,200 प्रेगा कैप्सूल बरामद हुए हैं। यादव ने कहा कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिटी जलालाबाद में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और अवैध फार्मा ड्रग कार्टेल को नष्ट करने के लिए आगे की कड़ी बनाई जा रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ है।
सरकारी अस्पतालों का मरीज देखने का समय बदला
फाजिल्का : (रजनीश रवि ) जिले में सरकारी स्वास्थ्य सविधाओं के समय में बदलाव किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. चंद्र शेखर कक्कड़ ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान अब सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। जबकि दफ्तर का समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक का रहेगा।
इन संस्थानों में जिला अस्पताल फाजिल्का सब-डिविजनल अस्पताल अबोहर , और जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र, आम आदमी क्लीनिक, ई.एस.आई. अस्पताल और अन्य डिस्पैंसरी शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का और अस्पतालों में अन्य कार्यालों का समय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगा।
उल्लेखनीय है कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में गर्मियों का समय (15 अक्तूबर तक) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, जबकि सर्दियों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक की है।
Fazilka: बारिश के दिनों में मच्छरों की तादाद बढ़ने पर अधिक सावधानी बरतें
सप्ताह में एक दिन कूलरों को रखें ड्राई: एसएमओ डॉ. गांधी
Fazilka (रजनीश रवि )। फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉ. सतीश कुमार गोयल व सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता के निर्देशानुसार जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोयल, सीएचसी खोईखेड़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज गाँव बाकेन वाला में सुपरवाईजर इंदरजीत सिंह की देखरेख में मलेरिया जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मलेरिया के बारे में शिक्षित करते हुए कवलजीत ने क्षेत्रवासियों को मच्छरों (mosquitoes) से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी खड़ा नहीं होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और हर सप्ताह कूलर, गमले, रेफ्रिजरेटर साफ करने को कहा।
स्वास्थ्य कर्मी कवलजीत ने बताया कि काले जले तेल को भी सप्ताह में एक बार नालों व तालाबों में डालना चाहिए ताकि ठहरे हुए पानी में मच्छर पैदा न हो सकें। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपको बुखार है तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, उपकेंद्र में जांच कराएं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचओ पूनम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता कवलजीत, एएनएम परवीन रानी, आशा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
फाजिल्का रजनीश रवि। आप विधायक नरिंदरपाल सिंह सावना (MLA Narinderpal Singh Sawna) की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। यह चर्चा उनके मानवीय कार्यों के कारण हो रही है। दरअसल, उन्होंने हादसे (Road Accident) का शिकार हुई दो महिलाओं और एक बच्चे को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया और खुद उनका इलाज कराया। उधर, हादसे में घायल एक महिला को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला और बच्चे का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम विधायक लढुका से फाजिल्का आ रहे थे। फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर गांव बाधा के पास महिलाओं की दो स्कूटी आपस में टकरा गयी। एक महिला अपने बच्चे को लेकर फाजिल्का की ओर आ रही थी। उनकी एक्टिवा दूसरी स्कूटी से टकरा गई।
महिला और बच्चा दोनों घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। यह देख विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और कर्मचारियों की मदद से महिलाओं और बच्चों को संभाला। इसके बाद विधायक तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां विधायक ने खुद उनके साथ खड़े होकर इलाज कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला और बच्चा खतरे से बाहर हैं।
आपका प्रशासन, आपके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, फेसबुक पर उपायुक्त ने दिए लोगों के सवालों के जवाब
जनसंपर्क के लिए फाजिल्का जिला प्रशासन की नई पहल
Fazilka, ( रजनीश रवि) फाजिल्का जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की जनता की समस्याओं को हल करने और लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से आज आपका प्रशासन आपके साथ कार्यक्रम शुरू किया. इसी के अनुरूप जिला उपायुक्त Dr. Seenu Duggal ने मंगलवार की शाम सात बजे अपने कार्यालय के फेसबुक पेज पर लोगों की शिकायतों का जवाब दिया।
उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपने कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर लोगों से प्राप्त संदेशों से जनता की समस्याओं के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों से दो तरफा संवाद स्थापित करना है ताकि जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचे और प्रशासन लोगों की उम्मीदों के अनुरूप काम करे और लोगों की समस्याओं का समाधान करे।
उपायुक्त ने कहा कि हर हफ्ते वह खुद या कोई वरिष्ठ अधिकारी लोगों के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मंच पर सिर्फ जनता के मुद्दे ही उठाएं। मंगलवार को उन्होंने सतवीर गोदारा (सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के संबंध में), वेद प्रकाश रिनवा (कृषि उपकरणों की सब्सिडी के संबंध में), अजय खोसला (फाजिल्का की कॉलोनी के लोगों की समस्याओं के संबंध में) राजप्रीत सिंह सिद्धू (गांवों में बेसहारा पशुओं की समस्या के बारे में), उमेस झटवाल और सतपाल धरांग वाला (गांव धरांग वाला में पीने के पानी की समस्या के बारे में), एनी एनी (गांव खुइयां सरवर की गलियों के बारे में) और जतिन कुमार (छात्रों के बस पास के संबंध में) के सवालों के जवाब दिए इन सभी सवालों के विस्तृत जवाब उपायुक्त कार्यालय फाजिल्का के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/DCFazilka पर या डीपीआरओ कार्यालय के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@dprofazilka पर देखे जा सकते हैं।
वॉन्टेड चोर चूहा गिरफ्तार
Fazilka (सच कहूँ न्यूज)। सिटी पुलिस ने एक वॉन्टेड चोर को काबू किया है। जो पिछले लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है। एसएचओ चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने फाजिल्का के बिजली घर के निकट निवासी सुनील कुमार उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है।
जो पिछले लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। वह दो चोरी के मामलों में भी नामजद है। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश के दौरान सुनील कुमार उर्फ चूहा ने कबूला है कि उसने घरों व दुकानों में 15 चोरियां की है। उसके पास से पुलिस ने कुछ घरेलू सामान की बरामदगी भी की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हर मंगलवार को डीसी या वरिष्ठ अधिकारी लोगों के सवालों का जवाब देंगे
Fazilka (रजनीश रवि)। फाजिल्का जिला प्रशासन जिले के लोगों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए ‘आपका प्रशासन, आपके साथ’ नाम से एक नया जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू कर रहा है। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल (Deputy Commissioner Dr. Seenu Duggal) ने दी है।
उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल आईएएस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार यह कार्यक्रम तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिले की जनता उपायुक्त कार्यालय के फेसबुक पेज (www.Facebook.com/DCFazilka), ट्विटर हैंडल (@Dfzk2022) या इंस्टाग्राम अकाउंट (@deputy_commissioner_fazilka) पर जनसमस्याओं से संबंधित अपने सवाल दर्ज करा सकेगी। उपायुक्त फाजिल्का द्वारा या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, इंस्टाग्राम एवं डीपीआरओ कार्यालय के यूट्यूब चैनल (https://www. youtube.com/@dprofazilka) पर इन सवालों का जवाब दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार शाम 7 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।
15 मई से नहर बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं-कार्यकारी अभियंता
रजनीश रवि
फाजिल्का।
अबोहर नहर प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता सुखजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि 15 मई 2023 को क्षेत्र में नहर को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने किसानों से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में कॉटन फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों को नरमे की खेती और किन्नो के बगीचों के लिए भरपुर मात्रा में पानी मिले।
इसलिए सिंचाई विभाग कृषि विभाग के साथ पूर्ण समन्वय से काम कर रहा है और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार नहरों में पूरा पानी दिया जा रहा है और 15 मई 2023 से नहर को बंद करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी नहर की सफाई के लिए नहर को बंद करना होगा, कृषि विभाग की सलाह से किया जाएगा और वर्तमान में कृषि विभाग ने 31 मई तक पानी की मांग रखी है और उसी के अनुसार किसानों को पानी दिया जाएगा।