Football World Cup - Sach Kahoon Hindi

Football News: राउंड ऑफ 16 में स्पेन ने दिखाया पुर्तगाल को बाहर का रास्ता, कोच ने भी बौखलाकर उठाया ये बड़ा कदम
FIFA World Cup 2026, Spain vs Portugal: आर्लिंगटन। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में स्पेन की टीम ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर उसका सफर यहीं खत्म कर दिया है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिकेल मेरिनो के इंजरी-टाइम गोल से स्पेन को 1-0 से करीबी जीत मिली। इस जीत से पुर्तगाल की टीम फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, जिसके बाद मार्टिनेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि स्पेन के खिलाफ यह मैच पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कोच के तौर पर उनका आखिरी मैच था। Football News

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्टिनेज ने कहा, "मैं वर्ल्ड कप जीतने के लिए पुर्तगाल आया था; मुझे लगता है कि इसे जीते बिना आगे बने रहने का कोई मतलब नहीं है।" उन्होंने कहा, "अब बोर्ड और प्रेसिडेंट के पास नया मैनेजर चुनने का मौका है; मेरा कॉन्ट्रैक्ट आज खत्म हो रहा है और कुछ कहने को नहीं है।" बता दें कि मार्टिनेज 2023 से पुर्तगाल टीम के इंचार्ज थे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से पहले कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया था। उन्होंने आगे कहा, "हां, यह राष्ट्रीय टीम के लिए मेरा आखिरी मैच है। मुझे बहुत गर्व है; मुझे एक पुर्तगाली व्यक्ति की तरह ही बहुत गर्मजोशी से अपनाया गया। यह खुशी, गर्व और जिम्मेदारी का अनुभव रहा है।"

इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी सफर यहीं खत्म हो गया है। मैच से पहले उन्होंने फिर दोहराया था, "यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा।" 41 वर्षीय खिलाड़ी ने 27 मैचों में 11 गोल किए और कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनना भी शामिल है। मार्टिनेज ने कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी तारीफ की और उन्हें "एक आदर्श कप्तान" बताया, जिनका समर्पण साढ़े तीन साल के साथ के दौरान कभी कम नहीं हुआ। Football News

मार्टिनेज ने कहा, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी बहुत कम होते हैं। उनका सपना वर्ल्ड कप जीतना था और उन्होंने उस सपने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया। वह एक फुटबॉलर, एक कप्तान और एक इंसान के तौर पर एक मिसाल रहे हैं।" मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा सफर उदासी के साथ खत्म हुआ। हमें ऐसा नतीजा नहीं चाहिए था।

सामने वाली टीम जीत की दावेदारों में से एक थी, लेकिन इससे हमारे इरादों पर कोई असर नहीं पड़ा। हमने हिम्मत के साथ और आक्रामक होकर डिफेंस किया, और बहुत अच्छा बचाव किया। लेकिन वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में छोटी-छोटी बातें बहुत अहम होती हैं। मार्टिनेज ने पुर्तगाल को यूईएफए ईयूआरओ 2024 में क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचाया था। अगले वर्ष यानी 2025 में यूईएफए नेशंस लीग में जीत दिलाई थी। Football News

फुटबाल विश्व कप को लेकर यूक्रेन तट के पास रूसी नौसेना हाई अलर्ट पर
रूसी सेना के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी

मास्को (Varta):

काला सागर में तैनात रूसी नौसैनिक बलों को गुरुवार को शुरू हुए फुटबाल विश्वकप में बाधा डालने की कोशिश करने से यूक्रेन काे राेकने के लिए अत्यधिक चौकस रहने काे कहा गया है। रूसी सेना के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने हालांकि एक बयान में ऐसी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा,“काला सागर में तैनात बेड़ा नियमित तरीके से काम कर रही है। उन्हें हाई अलर्ट पर रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।” दूसरी ओर सैन्य सूत्रों ने कहा कि इस बात को लेकर चिंता थी कि यूक्रेन इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को टूर्नामेंट के दौरान ‘उत्तेजना’ भड़काने के तौर पर बढ़ा रहा था। सूत्रों ने कहा कि काला सागर क्रिमीया प्रायद्वीप के आसपास रूस की सेनाओं को उच्च प्रतिरोधक तत्परता की स्थिति में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों में से एक ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर कहा, “विश्व कप और क्रिमियन तट के आसपास यूक्रेन द्वारा संभावित उत्तेजनाओं की आशंका के कारण, कमांडरों ने बेड़े के सैन्य तैयारी के स्तर को बढ़ाने का फैसला लिया गया।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।