Moong Dal - Sach Kahoon Hindi

मूंग दाल का घाटा पूरा नहीं करेगी सरकार, 1000 रूपये खास मुआवजा देने से भी साफ इनकार
पंजाब में मूंग दाल की खेती कर पछता रहे किसान, अब सरकार ने भी पीछे खींचे हाथ

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब में मूंग दाल (Moong Dal) की खेती करने वाले किसानों के लिए बुरी खबर है कि मार्केट में एमएसपी पर दाल नहीं बिकने के बाद अब पंजाब सरकार ने भी पिछले साल की तरह 1000 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया है। पंजाब सरकार ने मूंग दाल पैदा करने वाले किसानों की मदद करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिससे किसानों को काफी घाटा होने वाला है। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खूंडियां ने साफ कहा है कि इस साल 1 हजार रुपये मुआवजा देने जैसा कोई भी प्रस्ताव विचार अधीन नहीं है और इसे लेकर किसी भी तरह की चर्चा तक नहीं की जा रही है। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पिछले साल पंजाब के किसानों को पारंपरिक फसल धान को घटाने का संदेश दिया था। इसी आह्वान के तहत पंजाब के किसानों को बदलवी फसल मूंग दाल पैदा करने का संदेश देते हुए बकायदा इसका न्यूनतम 7275 रुपये खरीद रेट भी तय किया गया था ताकि पंजाब के किसानों को मंूग दाल पैदा करने से मोटा फायदा हो। पंजाब के किसानां ने पिछले साल पहली बार बड़ी संख्या में मूंग दाल की पैदावार तो कर दी लेकिन मार्केट में 7275 रुपए का भाव नहीं मिलने के चलते किसानोंं को निराश होना पड़ा, जिसे देखते हुए सीएम मान

ने इसकी भरपाई सरकार की जेब में से करने का ऐलान करते हुए 1000 रुपये प्रति क्विंटल उन किसानों को देने का ऐलान किया था, जिनको एमएसपी से 1000 या इससे ज्यादा कम रेट पर मूंग दाल की फसल को बेचना पड़ा था। पंजाब सरकार द्वारा इस साल 7755 रुपये मूंग दाल का न्यूनतम रेट रखा गया है लेकिन मार्केट में काफी कम रेट पर व्यापारी मंूग दाल की खरीद कर रहे हैं। पंजाब में 4.5 लाख क्विंटल मूंग दाल पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें अब तक सरकार द्वारा सिर्फ 2500 क्विंटल के नजदीक ही मूंग दाल की खरीद की गई है। Chandigarh News

जबकि प्राईवेट कं पनियों और व्यापारियों ने डेढ़ लाख क्विंटल तक खरीदी कर ली है। पंजाब सरकार द्वारा कम खरीद की जाने के चलते प्राईवेट व्यापारी लगातार रेट कम कर रहे हैं, जिससे पंजाब के किसानों्र को मजबूरन कम रेट पर फसल बेचनी पड़ रही है लेकिन किसानों को उम्मीद थी कि पंजाब सरकार पिछले साल की तरह उनका घाटा पूरा करने के लिए खास मुआवजा देगी लेकिन पंजाब सरकार अब इससे भी पीछे हटती नजर आ रही है। अब तक इस तरह के मुआवजे को देने संबंधी कोई फैसला करना तो दूर इस सबंधी मीटिंग तक नहीं की गई है।

1 हजार मुआवजा देने के बारे में नहीं चल रही विचार चर्चा: गुरमीत खूंडियां

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खूंडियां ने बताया कि पिछले साल की तरह मूंगी पैदा करने वाले किसानोंं के घाटे की भरपाई के लिए 1 हजार रुपये मुआवजा देने संबंधी कोई भी विचार चर्चा नहीं चल रही है। इस संबंधी अधिकारियों के स्तर से लेकर सीएम भगवंत मान के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मुआवजे को मिलने या फिर नहीं मिलने के बारे में कोई ज्यादा जानकारी उनके खुद के पास भी नहीं है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– मोहाली को विश्वकप की मेजबानी से बाहर करना राजनीति से प्रेरित : मीत हेयर

जगराओं की अनाज मंडी बनी पंजाब में मूंग की दाल की हब
मंडियों में मंूग की दाल का सीजन शुरू होते ही आमद ने पकड़ा जोर

लुधियाना/जगरायों(जसवंत राय)। एशिया की दूसरी बड़ी मंडी जगराआें की अनाज मंडी में हर जिले में से मूंग की दाल की आमद होती है। जिससे यह मंडी पंजाब में मूंग की दाल की हब बन गई है। इस बार मूंग की दाल का सीजन शुरू होते ही आमद ने तो जोर पकड़ लिया है परंतु किसानों को मूंग की दाल का भाव उम्मीद की अपेक्षा कम मिलने कारण उनमें निराशा पाई जा रही है।

एक अरब की मूंग की दाल हर साल इस मंडी में आने के बावजूद किसानों को समर्थन मूल्य न मिलने के कारण लाखों का घाटा सहना पड़ता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व महाराष्टÑ की तरह पंजाब में भी मूंग की दाल समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर संघर्षशील आढ़तियों व किसानों का वफद अध्यक्ष सुरजीत सिंह कलेर व जिला उप अध्यक्ष राज कुमार भल्ला के नेतृत्व में पिछले दिनों खाद्य व सिविल सप्लाई विभाग के मंत्री भारत भूषण आशु से मुलाकात की।

विवरणों अनुसार बैठक दौरान मूंग की दाल की खरीद सरकारी भाव पर करने के लिए केंद्र सरकार तक पहुंच करने का फैसला लिया गया।

व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन खरीदी जाती है 2-3 करोड़ की मूंग की दाल

सिद्धू ने बताया कि जगरायों मंडी में रोजमर्रा की दो से तीन करोड़ रुपए की मूंग की दाल व्यापारियों द्वारा खरीदी जाती है। इस पर आढ़ती आगे किसानों को उतने दिन देरी के साथ अदायगी करने के लिए मजबूर होते हैं। पिछले वर्ष जगराआें मंडी में एक लाख 87 हजार क्विंटल मंूग की दाल की आमद हुई जिसकी कीमत एक अरब से ऊपर बनती है। हर वर्ष औसतन सौ करोड़ के करीब की मूंग की दाल स्थानीय मंडी में आती है। तीन राज्यों में यही मंूंग की दाल 5560 के सरकारी भाव पर खरीदी जाती है, जिसमें 340 रुपये प्रति क्विंटल बोनस जुड़ता है।

इसी तरह वहां किसानों को 5900 रुपये भाव मिलता है जबकि यहां व्यापारी 4500 से 4800 रुपये देते हैं। एक क्विंटल पीछे किसान को एक हजार रुपए का घाटा बर्दाश्त करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री आशु ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद पंजाब सरकार जल्द ही केंद्र सरकार तक अन्य तीन राज्यों की तरह पंजाब में से भी मूंग की दाल समर्थन मूल्य पर सरकार की तरफ से खरीद करने की मांग करेगी, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।