Arab Coalition Army - Sach Kahoon Hindi

यमन हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर अरब गठबंधन सेना का कब्जा
अभियान की प्राथमिकता नागरिकों को हताहत होने से बचाना

अदेन (एजेंसी):

अरब देशों के गठबंधन की सेना ने यमन के प्रमुख बंदरगााह वाले शहर होदेदाह के हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को कब्जा कर लिया। इस कब्जे काे तीन दिन पहले ईरान समर्थित हाउती विद्रोही समूह के खिलाफ सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना की ओर से शुरु किए गए आक्रामक अभियान की महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस अभियान के कारण हजारों लोगों के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न होने और उनका जीवन संकट में पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

गठबंधन सेना ने शहर पर जल्द ही कब्जा करने की संभावना व्यक्त की है ताकि भूखमरी के कगार पर रह रहे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। सेना ने एक बयान में कहा,“हम हवाईअड्डे के किनारों पर हैं और अब इसे सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। अभियान की प्राथमिकता नागरिकों को हताहत होने से बचाना, मानवीय सहायता के प्रवाह को बनाए रखना और हाउतियों को शहर खाली करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को दबाव बनाने के वास्ते रास्ता देना है।”

गठबंधन समर्थित यमन सेना ने ट्वीट किया कि उन्होंने हवाई अड्डे के दक्षिणी प्रवेश पर भी कब्जा कर लिया है और होदेदाह बंदरगाह की ओर मुख्य सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं। अरब देशों के गठबंधन ने हाउतियों को हराने के लिए गत तीन साल से जंग छेड़े हुए है। फिलहाल हाउतियों का राजधानी साना, होदेदाह बंदरगाह और यमन के अधिकांश आबादी वाले इलाकों पर कब्जा है। होदेदाह पर हमला किसी प्रमुख शहर पर कब्जा करने के गठबंधन सेना का पहला महत्वपूर्ण प्रयास है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।