ronaldo - Sach Kahoon Hindi

FIFA World Cup 2022: हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो
नई दिल्ली। पुर्तगाल ने 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के साथ मैच की शुरूआत की, हालांकि रोनाल्डो को एक बार फिर शुरूआती एकादश में शामिल नहीं किया गया। मोरक्को ने एक टीम के रूप में काम करते हुए शुरूआती मौके बनाये और पहला हाफ खत्म होने से पहले उन्हें सफलता भी मिली। अतियतल्लाह ने बाईं ओर से नेट की ओर निशाना लगाया। बॉल पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा के हाथ में जा रही थी लेकिन एन-नेसरी ने करीब आठ फुट ऊंची छलांग लगाकर हेडर मारा और मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी। एन-नेसरी का यह गोल निर्णायक साबित हुआ क्योंकि पुर्तगाल का कोई खिलाड़ी मोरक्को के रक्षण को नहीं भेद सका। पुर्तगाल ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद 52वें मिनट में रोनाल्डो को स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में पिच पर बुलाया। रोनाल्डो ने मैच के 83वें मिनट में अपनी टीम के लिये एक मौका भी बनाया। फेलिक्स ने रोनाल्डो से पास लेकर गोल पर निशाना लगाया, लेकिन बोनो ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाकर गोल नहीं होने दिया। पेपे ने इंजरी टाइम के सातवें मिनट में पुर्तगाल के लिये आखिरी प्रयास किया मगर उनका निशाना चूक गया और पुर्तगाल विश्व कप से बाहर हो गयी। मोरक्को फीफा विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम है। इससे पहले कैमरून (1990), सेनेगल (2002) और घाना (2010) क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थीं। वहीं मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से मात दी, जैसे ही मैच खत्म हुआ तब रोनाल्डो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे, आंसू पोंछते हुए रोनाल्डो का मैदान से बाहर जाना पड़ा। हर किसी ने देखा और फैन्स का दिल टूट गया।

It’s the end for Cristiano Ronaldo at the World Cup. The Portuguese leaves the pitch in tears on his last appearance ever in the World Cup. 🚨🇵🇹 #Ronaldo #Qatar2022 pic.twitter.com/fWLC6YN0Wj

— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) December 10, 2022

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दुराचार आरोपों में फंसे रोनाल्डो बैलन डी ओर की होड़ में
बैलन डी ओर अवार्ड के लिए जारी सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है | Ballon d’Or

पेरिस (एजेंसी)। जुवेंटस फारवर्ड और इन दिनों कथित दुराचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवार्ड (Ballon d’Or) के लिए नामित 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं। फ्रांस फुटबाल मैगजीन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवार्ड के लिए जारी सूची में इस बार 30 खिलाड़ियों का नाम है।

पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो पिछले दो बार से यह पुरस्कार जीत रहे हैं और कुल पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि इस बार रोनाल्डो के नाम को लेकर चर्चा अलग विषयों से है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से कथित दुराचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 33 वर्षीय फुटबालर ने इन आरोपों से इंकार किया है लेकिन इसके चलते नाइकी स्पोटर्््स वीयर बनाने वाले उनके सबसे बड़े प्रायोजक ने रोनाल्डो के साथ करार समाप्त करने के संकेत देकर उन्हें चिंता में डाल दिया है। एक अनुमान के मुताबिक रोनाल्डो को इस करार के टूटने से करीब 72 अरब का नुकसान हो सकता है।

वहीं फीफा ने भी अपनी वेबसाइट से रोनाल्डो की तस्वीर को हटा दिया है जबकि वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी ने भी पुर्तगाली फुटबालर पर लगे आरोपों को लेकर चिंता जताई है। रोनाल्डो के अलावा बार्सिलोना स्टार लियोनल मैसी भी हमेशा की तरह सर्वश्रेष्ठ फुटबालर के पुरस्कार के लिए होड़ में हैं। रोनाल्डो और मैसी पिछले कई वर्षाें से यह खिताब अपने नाम कर रहे हैं। हालांकि यूरोपियन चैंपियन रियाल मैड्रिड के आठ खिलाड़ी इस बार होड़ में इन दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं जिनमें क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोडरिच और वेल्स फारवर्ड गारेथ बेल शामिल हैं।

मोडरिच ने रुस फीफा विश्वकप में गोल्डन बॉल अवार्ड जीता था और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। क्रोएशिया फ्रांस से हारकर उपविजेता रहा था। मोडरिच गत माह फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे। वहीं बेल ने लीवरपूल के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल में दो गोल किए थे। फ्रांस के विश्वकप विजेता पॉल पोग्बा, एन गोलो कांते, एंटोनी ग्रिजमैन, काइलन एमबापे, राफेल वराने, कप्तान ह्यूगो लोरिस भी इस बार अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं। खेल पत्रकारों के पैनल ने इन खिलाड़ियों का चयन किया है। दिलचस्प है कि वर्ष 1956 से दिए जा रहे इन पुरस्कारों में पहली बार महिलाओं को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार 15 खिलाड़ियों की सूची में से विजेता को चुना जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

रोनाल्डो और पुर्तगाल भी बाहर, उरुग्वे क्वार्टरफाइनल में
उरुग्वे ने पुर्तगाल को शनिवार को 2-1 से हराया

सोच्चि  (वार्ता)

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक (Ronaldo Portugal Are Also Out) क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पुर्तगाल टीम का सफर भी राउंड 16 में थम गया और उरुग्वे ने फॉरवर्ड एडिनसन कवानी के दो शानदार गोलों से यूरो चैंपियन पुर्तगाल को शनिवार को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। उरुग्वे का क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के साथ मुकाबला होगा जिसने इससे पहले राउंड 16 मैच में लियोनल मैसी की टीम अर्जेंटीना को 4-3 से हराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोनाल्डो जाएंगे दो साल के लिए जेल
मैड्रिड (एजेंसी)। स्पेन के खिलाफ फीफा विश्वकप के ओपनिंग मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर चोरी मामले में स्पेनिश प्रशासन के साथ समझौता कर लिया है जिसके तहत वह 2.18 करोड़ डॉलर का जुर्माना भरने के साथ दो वर्ष जेल की सज़ा भुगतने के लिए भी राज़ी हो गए हैं।

हालांकि स्पेन में कर चोरी मामले का सामना कर रहे रियाल मैड्रिड खिलाड़ी ने दो वर्ष जेल जाने की सज़ा स्वीकार कर सभी को चौंका दिया है। इस मामले से जुड़े सूत्र के अनुसार रियाल मैड्रिड के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर रोनाल्डो के अलावा क्लब के कई शीर्ष स्कोरर फुटबालर हैं जो कर चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

स्पेनिश अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए रोनाल्डो से जुड़ी इस खबर की स्पेनिश अखबार अल मुंडो ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है लेकिन अखबार ने साथ ही कहा है कि रोनाल्डो और स्पेनिश एजेंसियों के बीच इस समझौता करार पर अभी वकीलों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 33 साल के पुर्तगाली खिलाड़ी पर 1.47 करोड़ यूरो कर चोरी का आरोप है जिससे उन्होंने हमेशा इंकार किया है।

इस करार के तहत माना जा रहा है कि रोनाल्डो को दो वर्ष के लिए जेल की सज़ा भुगतनी होगी, हालांकि अह्म बात यह है कि स्पेन में पहले अपराध में सज़ा को प्रोबेशन पर पूरा कर सकते हैं, ऐसे में रोनाल्डो को तकनीकी रुप से दो वर्ष जेल में नहीं बिताने होंगे। इससे पहले बार्सिलोना के लियोनल मैसी को भी कर चोरी मामले में स्पेन में वर्ष 2017 में 21 महीने जेल की सज़ा सुनाई गयी थी लेकिन उन्होंने जेल जाने के बजाय जुर्माना चुकाकर इसे समाप्त कर दिया।