sports news - Sach Kahoon Hindi

CBSE Cluster Judo Championship: सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैम्पियनशिप में प्राची का गोल्डन पंच
CBSE Cluster Judo Championship: हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा प्राची पुत्री शोपत सिंह ने गुजरात के वडोदरा स्थित गुजरात पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर जूडो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के -70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हनुमानगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है।

कक्षा 10वीं 'एÓ की छात्रा प्राची ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए अपने सभी मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्राची की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिलेभर में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एलबी सुब्बा, प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षकों ने उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्राची आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और देश का नाम रोशन करेंगी। प्राची की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Welcome for Indian Athletes: कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली में भव्य स्वागत
Welcome for Indian Athletes: नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, परिजन, खेल संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और देशभक्ति के नारों के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह से भर उठा। Sports News Today

खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रति लोगों का स्नेह और विश्वास भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय मुक्केबाजी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पहली बार भारत ने बॉक्सिंग में सात स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय मुक्केबाजी अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रही है। Sports News Today

स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने कहा कि देश लौटने पर मिला यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय केंद्र सरकार, बॉक्सिंग फेडरेशन और हरियाणा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को दिया। साक्षी ने अपना पदक देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे भारत की है।

साक्षी के परिवार ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम आज पूरे देश के सामने है तथा यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कहा कि टीम को देश लौटने पर मिला सम्मान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने बताया कि अब सभी खिलाड़ी आगामी एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटेंगे। उनके अनुसार सरकार और विभिन्न खेल संस्थाओं के सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल रही हैं। Sports News Today

मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भारतीय सेना और आर्मी स्पोर्ट्स सिस्टम को देते हुए कहा कि सैनिक होने के साथ देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान उज्बेकिस्तान में प्रस्तावित वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहेगा।

रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल ने कहा कि लंबे समय तक चले प्रशिक्षण शिविरों और व्यवस्थित तैयारी का परिणाम उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला। उन्होंने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।

पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमन राणा ने कहा कि यह सफलता पूरे देश, भारतीय सेना और उन सभी लोगों की है जिन्होंने उनके सफर में सहयोग दिया। वहीं महिला शॉट पुट की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वह भविष्य में भी भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।

पैरा खिलाड़ी सुवर्णा राज ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत खेल जगत की बड़ी शक्तियों में शामिल होगा। वहीं पदक विजेता शुभम जुयाल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी शुरू कर चुके हैं ताकि देश को और अधिक गौरव दिलाया जा सके। Sports News Today

Sports News: ज्ञान गंगा स्कूल के तैराकों का जलवा, जीते 16 गोल्ड व 1 सिल्वर
Swimming Competition: जाखल, (सच कहूँ न्यूज)। 70वीं जोन स्तरीय स्कूल खेलों के तहत आयोजित जिला संगरूर तैराकी प्रतियोगिता में ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल, बलरां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। विद्यालय के सभी सात खिलाड़ियों का चयन जिला संगरूर तैराकी टीम के लिए हुआ है, जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। Jakhal News

प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के प्रभजीत सिंह ने 5 स्वर्ण पदक, कक्षा 7वीं के ऋषभ हुड्डा ने 3 स्वर्ण, कक्षा 8वीं के हरनूर सिंह ने 3 स्वर्ण, कक्षा 9वीं के अवरीत सिंह ने 3 स्वर्ण, कक्षा 8वीं के अरमान सिंह ने 1 स्वर्ण तथा अंडर-14 वर्ग में हरसिमरन कौर ने 1 स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 9वीं के नमन सिंगला ने 1 रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश मित्तल और प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों व तैराकी कोच विक्रम हुड्डा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हैंडबॉल में दो खिलाड़ी राज्य टीम में चयनित

फतेहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल नागपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 लड़के वर्ग में जगदीप सिंह और अंडर-14 लड़की वर्ग में हैनूर का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए फतेहाबाद जिला टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल के एमडी राकेश मेहता, प्रिंसिपल रंजू मेहता और कोच सुखचैन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई की शुभकामनाएं दीं। Jakhal News

Uttarakhand News: उत्तराखंड की उन्नति शर्मा के परिवार में जश्न का माहौल, जानें क्या है मामला
Commonwealth Games 2026: देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर भारत की झोली में एक और पदक जोड़ा। उनकी इस सफलता के बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। Uttarakhand News

उन्नति की उपलब्धि पर उनके परिवार ने गर्व व्यक्त किया। उनकी मां ममता शर्मा ने कहा कि बचपन से ही उन्नति में खेलों के प्रति गहरा लगाव और जीतने का जज़्बा दिखाई देता था। परिवार ने हमेशा उनकी पसंद और मेहनत का सम्मान किया तथा हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और विश्वास मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

उन्नति की बहन रिया शर्मा ने भी इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अनेक देशों के खिलाड़ियों के बीच पदक जीतना आसान नहीं होता। यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्नति ने खेल के साथ पढ़ाई में भी हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे युवा खिलाड़ियों को संतुलित जीवन का संदेश मिलता है। Uttarakhand News

प्रतियोगिता में उन्नति ने शुरुआत से ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने निराश हुए बिना कांस्य पदक के मुकाबले में दमदार वापसी की और शानदार तकनीक के दम पर जीत हासिल कर पोडियम पर जगह बनाई।

उत्तराखंड में जन्मी उन्नति शर्मा का खेल सफर बेहद प्रेरणादायक माना जाता है। शुरुआती दौर में फिटनेस और शारीरिक संतुलन के उद्देश्य से उन्होंने जूडो का अभ्यास शुरू किया था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए परिवार ने उन्हें पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

पिछले कुछ वर्षों में उन्नति ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और विभिन्न पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का यह कांस्य पदक उनके करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे देश को भविष्य में भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। Uttarakhand News

Muskan Death Case: बहुअकबरपुर पंचायत ने मांगा 10 दिन का समय
Muskan Death Case: रोहतक, (सच कहूँ/नवीन मलिक)। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की आत्महत्या के मामले में शनिवार देर रात मृतका के मायके और ससुराल पक्ष की पंचायत आमने-सामने बैठी। गांव बहुअकबरपुर से पहुंची पंचायत ने मुस्कान के मायके गांव फरमाना में दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे तक बातचीत की। पंचायत में मुस्कान की मौत से जुड़े मामले, आगे की कार्रवाई और समाधान को लेकर चर्चा हुई। दोनों गांवों की पंचायत ने मामले में आगे की प्रक्रिया के लिए 10 दिन का समय तय किया है। Rohtak News

मुस्कान के पिता सुखबीर ने पंचायत के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत को लेकर परिवार के मन में कई सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं। मायका पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। वहीं, ससुराल पक्ष की पंचायत ने भी मामले को लेकर अपना पक्ष रखा और समय मांगा।

दोनों गांवों में चर्चा का विषय बनी मुस्कान की मौत

मुस्कान की मौत के बाद से ही गांव बहुअकबरपुर और फरमाना में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मायका पक्ष अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है, जबकि ससुराल पक्ष में भी मामले को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों गांवों की पंचायत के बीच हुई बैठक में बहुअकबरपुर की पंचायत ने मामले को लेकर 10 दिन का समय मांगा है। अब आगे की कार्रवाई और पंचायत के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं। Rohtak News

शीलू समेत परिवार के तीन सदस्य हिरासत में

मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उसके पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया था। मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान शीलू बल्हारा को हल्का बुखार हो गया, जबकि उसकी मां की तबीयत भी खराब हो गई। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Rohtak News

Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के छोरे का गोल्डन पंच, 'भेड़िया' में खुशी की लहर
Commonwealth Games 2026: हिसार। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल (Ankush Panghal) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज को मात देकर उन्होंने भारत के पदक अभियान को नई ऊंचाई दी। उनकी इस उपलब्धि के बाद हरियाणा के हिसार जिले स्थित उनके पैतृक गांव भेड़िया में उत्सव जैसा माहौल है। Haryana News

गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। परिवार के सदस्यों ने अंकुश की सफलता को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। अंकुश के प्रशिक्षक ने कहा कि खिलाड़ी की प्रतिभा का आकलन शुरुआती दिनों में ही हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप विशेष रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि पिछले अनुभवों से सीख लेकर इस बार तकनीक और मानसिक मजबूती दोनों पर विशेष काम किया गया, जिसका लाभ फाइनल मुकाबले में स्पष्ट दिखाई दिया।

कोच के अनुसार, अंकुश ने नियमित अभ्यास में कभी ढिलाई नहीं बरती। प्रतिदिन सुबह और शाम कई घंटों तक कठिन प्रशिक्षण लिया गया तथा हर मुकाबले के लिए अलग रणनीति बनाई गई। उनकी मेहनत और अनुशासन ने अंततः भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकुश के पिता ने बताया कि बचपन से ही परिवार ने उन्हें संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया।

शुरुआत में उनकी रुचि कबड्डी की ओर थी, लेकिन बाद में उन्होंने मुक्केबाजी को अपना लक्ष्य बनाया। परिवार को विश्वास था कि एक दिन उनका बेटा देश के लिए बड़ा सम्मान लेकर लौटेगा। स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंकुश ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुकाबले की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखा। कठिन परिस्थितियों में भी संयम और रणनीति के साथ खेलते हुए उन्होंने वापसी की और अंततः स्वर्ण पदक जीतने का सपना साकार किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और देशवासियों के समर्थन को दिया।

India-Sri Lanka Test: टीम इंडिया को झटका! श्रीलंका दौरे से बाहर हो सकते हैं बुमराह
India-Sri Lanka Test: नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने की चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उनके इस दौरे में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। चिकित्सा दल फिलहाल उनकी रिकवरी पर विशेष ध्यान दे रहा है और जल्दबाजी में मैदान पर लौटने का जोखिम नहीं लेना चाहता। Team India News

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बुमराह की फिटनेस को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि उन्होंने अभी तक पूर्ण गति से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में निगरानी के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास नहीं किया। चिकित्सकों का मानना है कि यदि उन्हें जल्द खेलने के लिए उतारा गया तो चोट दोबारा गंभीर रूप ले सकती है।

शुरुआती टीम चयन में बुमराह का नाम शामिल किया गया था, लेकिन उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर रखी गई थी। अब संभावना जताई जा रही है कि चयन समिति अंतिम समय में किसी अन्य तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकती है। संभावित विकल्पों में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए बड़ी संख्या में विकेट हासिल किए थे, जिससे उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में फिलहाल मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने की संभावना है, जहां टेस्ट श्रृंखला से पहले कोलंबो में अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आयोजित होगा। इस श्रृंखला को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। Team India News

Indian Boxing: रिंग में भारत की दमदार दहाड़, सभी 10 मुक्केबाजों ने जड़ा फाइनल पंच
Commonwealth Games 2026 Boxing: ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी दल ने एक बार फिर अपनी ताकत का परिचय दिया है। प्रतियोगिता के नौवें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी भार वर्गों में फाइनल में जगह बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। इसके साथ ही भारत के लिए मुक्केबाजी में कई पदक पहले ही सुनिश्चित हो गए हैं। Indian Boxing

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने महिला वर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और निर्णायकों से सर्वसम्मत समर्थन प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया। शुरुआती दौर में 'बाई' मिलने के बाद उन्होंने सीधे सेमीफाइनल में उतरकर जीत दर्ज की।

महिला 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। उनके सटीक पंच और बेहतर रणनीति के सामने विपक्षी खिलाड़ी टिक नहीं सकी, जिसके चलते उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इसी तरह महिला 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने भी इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन ने वेल्स के खिलाड़ी पर शानदार जीत दर्ज कर भारत की जीत की लय को कायम रखा। Indian Boxing

दिन का सबसे चर्चित मुकाबला महिला 70 किलोग्राम वर्ग में देखने को मिला, जहां अरुंधति ने पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन को हराकर बड़ा उलटफेर किया और स्वर्ण पदक मुकाबले में स्थान सुनिश्चित किया। वहीं पुरुष 90 किलोग्राम वर्ग में नरेंद्र बेरवाल ने भी प्रभावशाली जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया।

इससे पहले प्रीति (54 किग्रा), अंकुश फंगल (80 किग्रा), जैस्मिन (57 किग्रा) और जादुमनी सिंह (55 किग्रा) भी अपने-अपने वर्गों में फाइनल में पहुंच चुके हैं। भारतीय दल के सभी 10 मुक्केबाजों का फाइनल में पहुंचना देश की मुक्केबाजी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ाने पर होगी। Indian Boxing

Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने किया पदकों में इजाफा, एक दिन में जोड़े 6 पदक
नई दिल्ली (एजेंसी)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को भारत ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल छह पदक जीतकर अपनी खेल क्षमता का प्रभावशाली परिचय दिया। जैवलिन थ्रो में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा कर रहे हैं।

डेकाथलॉन स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले तेजस्विन शंकर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके बहुआयामी प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि तेजस्विन भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ देश के लिए नई सफलताएं अर्जित करेंगे। जूडो की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली यामिनी मौर्य की उपलब्धि को भी प्रधानमंत्री ने उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति उनका समर्पण और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा अधिक से अधिक युवा जूडो जैसे खेलों की ओर आकर्षित होंगे।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर अपने धैर्य, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं कांस्य पदक विजेता यशवीर सिंह के प्रदर्शन को भी उन्होंने सराहा और कहा कि उनकी सफलता देश के उभरते एथलीटों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन से देश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और आगामी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

CWG News: भारत की पदक तालिका में आठवें दिन दो और पदक जुड़े, पीएम मोदी ने सीमा-लवप्रीत को दी बधाई
Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक तालिका में दो और उपलब्धियां जोड़ दीं। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। CWG News

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि सीमा कालीरमन ने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले वर्षों में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

वहीं, लवप्रीत सिंह के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में असाधारण दृढ़ता और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय दिया। विशेष रूप से स्नैच वर्ग में उनका रिकॉर्ड प्रदर्शन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए यादगार उपलब्धि है। प्रतियोगिता के दौरान लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रयास किए। कुल 388 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक से वह बेहद मामूली अंतर से पीछे रह गए। CWG News

दूसरी ओर, सीमा कालीरमन ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना पहला पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि वह एक बच्चे की मां होने के साथ-साथ शोधार्थी भी हैं। उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित किया कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। भारत के लिए यह दिन कई मायनों में खास रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल पदक तालिका में देश की स्थिति मजबूत की, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेल प्रतिभा की एक और प्रभावशाली तस्वीर भी प्रस्तुत की। CWG News

CWG Javelin Throw: भारत के 3 सिल्वर तो पक्के, नीरज चोपड़ा समेत तीन जैवलिन थ्रोअर फाइनल में
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत ने शानदार शुरुआत की है। क्वालिफिकेशन राउंड में देश के तीनों एथलीट—ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने फाइनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। CWG Javelin Throw

चुनौतीपूर्ण मौसम और तेज हवाओं के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने संयमित प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर का टिकट हासिल किया। क्वालिफिकेशन मुकाबले के दौरान हवा की तेज रफ्तार के कारण खिलाड़ियों को सटीक थ्रो करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने रणनीति के साथ खेलते हुए आवश्यक प्रदर्शन किया और शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई।

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में सबसे बेहतर थ्रो किया, जिसके बाद फाइनल में जगह लगभग तय होने पर उन्होंने अंतिम प्रयास नहीं किया। उनका प्रदर्शन उन्हें सुरक्षित रूप से अगले चरण तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त रहा। वहीं रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी लगातार संतुलित प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों में बेहद मामूली अंतर रहा, जिसने उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाया। CWG Javelin Throw

क्वालिफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश पथिराज ने सबसे लंबा थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट भी प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ शीर्ष तीन में रहे। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बहामास, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नाइजीरिया के खिलाड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

विशेष बात यह रही कि कठिन मौसम के कारण कोई भी खिलाड़ी सीधे क्वालिफिकेशन के निर्धारित मानक तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में रैंकिंग के आधार पर शीर्ष खिलाड़ियों को फाइनल में प्रवेश मिला। अब फाइनल मुकाबले में भारत की नजर पदक जीतने पर होगी और नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। CWG Javelin Throw

Table Tennis India: बड़ी बहन की प्रेरणा, खुद की मेहनत व जुनून से रचा श्रीजा अकुला ने सफलता का नया इतिहास
Commonwealth Games 2026: नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस की नई पीढ़ी में श्रीजा अकुला का नाम तेजी से उभरते सितारों में शामिल है। अपने दमदार खेल, निरंतर मेहनत और शानदार उपलब्धियों के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत पहचान बनाई है। कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) प्रतियोगिताओं तक उनके प्रदर्शन ने भारतीय खेल जगत को कई यादगार पल दिए हैं। Table Tennis India

31 जुलाई 1998 को हैदराबाद में जन्मीं श्रीजा अकुला को खेल की पहली प्रेरणा अपने परिवार से मिली। उनकी बड़ी बहन कॉलेज स्तर पर टेबल टेनिस खेलती थीं, जिनके साथ अभ्यास करते-करते श्रीजा की इस खेल में रुचि बढ़ी। बाद में उन्होंने पेशेवर प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को नई दिशा दी और कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनानी शुरू कर दी।

खेल के साथ-साथ श्रीजा ने पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल शिक्षा के दौरान उन्होंने शानदार अंक हासिल किए, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने टेबल टेनिस को अपना करियर बनाया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार सफलता ने श्रीजा को भारतीय टीम का अहम हिस्सा बना दिया। दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी एकल और युगल दोनों वर्गों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। Table Tennis India

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 उनके करियर का सबसे यादगार पड़ाव साबित हुआ। अनुभवी खिलाड़ी शरथ कमल के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान और मजबूत हुई।

साल 2024 में श्रीजा ने विश्व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी नया इतिहास रचा। उन्होंने पहले डब्ल्यूटीटी फीडर प्रतियोगिता में एकल खिताब अपने नाम किया और बाद में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर स्तर की प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। इसी दौरान महिला युगल वर्ग में भी उन्होंने खिताब जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भारतीय टेबल टेनिस में उनके उल्लेखनीय योगदान और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्रीजा अकुला आज देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और उनसे भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है। Table Tennis India