England Cricket - Sach Kahoon Hindi

England vs South Africa ODI: वनडे में डेब्यू मैच में इंग्लैंड के शर्मनाक रिकॉर्डधारी बने सोनी बेकर, जानें रिकॉर्ड की खासियत
England vs South Africa ODI: नई दिल्ली। इंग्लैंड के युवा तेज़ गेंदबाज़ सोनी बेकर का वनडे क्रिकेट में पदार्पण किसी बुरे अनुभव से कम नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्हें डेब्यू का मौका तो मिला, लेकिन इस मैच में उन्होंने ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसकी उम्मीद कोई भी गेंदबाज़ नहीं करता। England vs South Africa

बेकर ने अपने सात ओवरों में 10.90 की इकॉनमी से 76 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से वनडे पदार्पण में सर्वाधिक रन देने का रिकॉर्ड लियाम डॉसन के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 70 रन लुटाए थे। तीसरे स्थान पर डेविड लॉरेंस (1991, वेस्टइंडीज के विरुद्ध 67 रन) और चौथे स्थान पर जॉर्ज स्क्रिमशॉ (2023, आयरलैंड के खिलाफ 66 रन) का नाम दर्ज है। Sony Baker Debut Match

इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाज़ी | England vs South Africa

लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 24.3 ओवरों में मात्र 131 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और 13 के स्कोर पर बेन डकेट (5 रन) पवेलियन लौट गए। इसके बाद जो रूट भी टिक नहीं पाए। टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही।

हालांकि सलामी बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनकी पारी भी टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल पाई। विपक्षी टीम से केशव महाराज ने चार और वियान मुल्डर ने तीन विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत | England vs South Africa

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20.5 ओवरों में ही 132/1 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ओपनर एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। मार्करम ने मात्र 55 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन ठोके। रिकेल्टन ने अंत तक टिके रहकर 59 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। इस सफलता के साथ दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मुकाबला 4 सितंबर को लंदन में खेला जाएगा।

Women World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप की विजेता टीम पर होगी नोटों की बारिश, जानिए किसे मिलेगी कितनी …

रायुडू फिटनेस टेस्ट में फेल, इंग्लैंड वनडे दौरे से बाहर
बेंगलुरु (एजेंसी)। बल्लेबाज़ अंबाटी रायुडू अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं जिसके कारण इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरु होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के लिए उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ेगा। बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रायुडू के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी फिटनेस टेस्ट के लिए हिस्सा लिया था और टेस्ट पास कर लिया है। विराट दो दिन में ही समाप्त हो गए भारत और अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट में खेलने नहीं उतरे थे और उनकी जगह अजिंक्या रहाणे ने कप्तानी की थी।

32 साल के रायुडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अह्म भूमिका निभाई थी और 11वें संस्करण में शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोरर में शामिल थे। उन्होंने ट््वेंटी-20 लीग में 149.75 के स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए थे। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में बुलावा पाने वाले रायुडू फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से नाटिंघम में तीन वनडे मैचों की सीरीज़ होनी है। रायुडू ने आखिरी बार 2016 में वनडे टीम में खेला था। खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट में न्यूनतम 16:1 का स्कोर पाना अनिवार्य है जो स्ट्रैंथ एंड कंडिशनिंग कोच शंकर बासु ने तय किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चयनकर्ता जल्द ही रायुडू की जगह अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। गत सप्ताह बीसीसीआई ने बताया था कि संजू सैमसन और मोहम्मद शमी भी अपने अपने फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे। शमी इस कारण से अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं बना सके थे जबकि सैमसन भारत ए टीम का हिस्सा नहीं बने थे जो इंग्लैंड दौरे पर है।