Raina - Sach Kahoon Hindi

2007 वनडे विश्वकप ने धोनी को व्यक्ति के रुप में बदला : रैना
नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडरर सुरेश रैना का कहना है कि 2007 एकदिवसीय विश्वकप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर गहरा प्रभाव पड़ा था और इसने उन्हें एक व्यक्ति के रुप में बदल दिया था। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में दो बार विश्वकप जिताने वाले धोनी ने गत 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था जिसके तुरंत बाद रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना ने कहा, ‘धोनी ने 2007 विश्वकप से काफी कुछ सीखा और इस टूर्नामेंट ने धोनी को एक व्यक्ति के रुप में बदल दिया। यह दर्शाता है कि वह कितने गंभीर थे। उन्हें हमेशा लगता था कि आप जीतो लेकिन आप हार से काफी कुछ सीख सकते हैं। वह एक कठोर व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैंने 2003-04 में धोनी के साथ काफी समय बिताया है, हम बेंगलुरु में साथ में शिविर करते थे। वह मुझे जानते थे कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं। हम दोनों ऐसी जगह से आते हैं जहां हम चीजों को सरल बनाते हैं। इसलिए जब हमें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो मुझे लगा कि धोनी ऐसे व्यक्ति हैं जो खेल को बदल सकते हैं। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘मैंने उनसे बात की, उन्होंने मेरे खेल और करियर में काफी चीजों में बदलाव किए। 2007 में मेरा ऑपरेशन हुआ और वो साल मेरे लिए काफी कठिन था। इसने मेरा जीवन बदल दिया। इससे मैं काफी कठोर बना और इससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली।

रैना 2007 टी20 विश्वकप में टीम में शामिल नहीं थे लेकिन अगले साल आईपीएल में उन्हें धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से मैं भाग्यशाली हूं जिसे नंबर पर तीन पर खेलने का सौभाग्य मिला। रैना ने कहा, ‘मैंने काफी वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला लेकिन नंबर तीन पर खेलना ऐसा है जिस पर मैं खेलने के लिए हमेशा उत्सुक रहा। हर नेट्स सत्र में मैं खुद से कहता था कि मुझे नेट्स पर आउट नहीं होना है जिससे मेरे दिमाग में प्रक्रिया साफ रहे।

उन्होंने कहा, ‘मैंने सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा, विशेषकर धोनी, मैथ्यू हेडन, माइक हसी, फ्लेमिंग। इसके बाद मैंने देखा कि राहुल द्रविड़ खेल रहे हैं, अनिल कुंबले रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का नेतृत्व कर रहे हैं और सचिन तेंदुलकर मिड ऑफ पर गेंद रोकने के लिए डाइव लगा रहे हैं। तब मैंने सोचा कि अगर ये खिलाड़ी इस प्रारुप में खेल सकते हैं तो हमें आगे आकर प्रदर्शन करना चाहिए। हम युवा खिलाड़ी हैं और हमें अपना खेल खेलना चाहिए।’’ 33 वर्षीय रैना ने पूर्व कोच गैरी कस्टर्न और डंकन फ्लेचर की सराहना की जिनके दौर में उन्होंने टीम इंडिया के लिए ज्यादातर मैच खेले। उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से फ्लेचर और कस्टर्न ने हमें खेल में जोखिम प्रबंधन सिखाया। उन्होंने बताया कि कहां जोखिम लेना है और कहां नहीं लेना है। रैना ने कहा, ‘यह दो चीज मेरे दिमाग में हमेशा रही। मुझे याद है कि फ्लिंटॉफ हमारी तरफ आए। मैं और धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे। फ्लिंटॉफ ने अच्छी गेंदबाजी की। धोनी ने मुझसे कहा कि अगर तुम्हें अच्छी गेंद मिले तो आप मुझे किसी कीमत पर हिट नहीं कर सकते और अगर कमजोर गेंद मिली तो तुम हिट कर सकते हो। टी20 क्रिकेट आसान है। अगर आप इसे कठिन समझेंगे तो यह कठिन लगेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रायुडू फेल, रैना की ढाई साल बाद वनडे टीम में वापसी
राष्ट्रीय चयनकतार्ओं ने शनिवार को की घोषणा

बेंगलुरू (एजेंसी)।

बल्लेबाज अंबाटी रायुडू अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। रायुडू की जगह टीम इंडिया में बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय चयनकतार्ओं ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि वनडे टीम में अब रायुडू की जगह रैना को दी गयी है। 31 वर्षीय रैना ने ढाई साल के लम्बे अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी की है।

भारत के लिए 223 वनडे खेलने वाले रैना ने अपना आखिरी वनडे 25 अक्टूबर 2015 को खेला था। बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रायुडू के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने भी फिटनेस टेस्ट के लिये हिस्सा लिया था और टेस्ट पास कर लिया है। विराट दो दिन में ही समाप्त हो गये भारत और अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट में खेलने नहीं उतरे थे और उनकी जगह अजिंक्या रहाणे ने कप्तानी की थी।

32 साल के रायुडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 11वें संस्करण में शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोरर में शामिल थे। उन्होंने ट्वंटी 20 लीग में 149.75 के स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाये थे।

लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में बुलावा पाने वाले रायुडू फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से नाटिंघम में तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। रायुडू ने आखिरी बार 2016 में वनडे टीम में खेला था। खिलाड़ियों के लिये फिटनेस टेस्ट में न्यूनतम 16:1 का स्कोर पाना अनिवार्य है जो स्ट्रैंथ एंड कंडिशनिंग कोच शंकर बासु ने तय किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।