number - Sach Kahoon Hindi

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में चौथे नंबर पर कानपुर
कानपुर (एजेंसी)। शहर की हवा दिल्ली से भी अधिक खतरनाक हो गई है। यहां वायुमंडल में जहरीली गैसों का स्तर मानक से कई गुना अधिक मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा गुरुवार को जारी रिकार्ड चौंकाने वाला है। इसमें पीएम 2.5, सीओटू, सीओ, एसओटू, एनओटू की मात्रा सांसों के लिए नुकसानदायक मिली है। आंकड़ों के हिसाब से कानपुर देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर है। सीपीसीबी के नेहरू नगर स्थित मॉनीटङ्क्षरग स्टेशन से प्रत्येक मिनट में ऑनलाइन डाटा जारी होता है। इसमें पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5), कार्बन डाईऑक्साइड (सीओटू), कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ), सल्फर डाईऑक्साइड (एसओटू), नाइट्रोजन डाईऑक्साइड (एनओटू), ओजोन और अन्य गैसों का वायु गुणवत्ता सूचकांक तैयार होता है।

गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहर

पीएम 2.5 पर आंकलन के अनुसार गुरुग्राम का सबसे अधिक 372 पाया गया है। इसके बाद भिवाड़ी 346, गाजियाबाद 330 और चौथे नंबर पर कानपुर का स्तर 316 है। इसी तरह नोएडा का 316, फरीदाबाद का 308, मुजफ्फरनगर 300, बागपत का 298, दिल्ली का 297, ग्रेटर नोएडा का 293, पटना का 283, बुलंदशहर का 280, मुजफ्फरपुर का 269, लखनऊ का स्तर 266 पर है। यह मात्रा माइक्रोग्राम प्रतिमीटर क्यूब है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा के मुताबिक तापमान कम होने पर हानिकारक गैसों का घनत्व वायुमंडल के सबसे निचली स्तर पर बढ़ता जाएगा।

फेफड़ों के लिए हानिकारक स्तर

जहरीली गैसें फेफड़ों और सांसों के लिए हानिकारक स्तर तक पहुंच गई। इसमें पीएम 2.5 का स्तर 500, एनओटू का स्तर 160, एसओटू का स्तर 27, सीओ का स्तर 190 और ओजोन का स्तर 84 है। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति न हो, उसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिला प्रशासन से मिलकर जल्द ही एडवाइजरी जारी करेगा। इसमें नगर निगम, केडीए, आवास विकास, वन विभाग, केस्को, परिवहन विभाग, आरटीओ आदि शामिल किए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Kanpur, Number, Four, Most, Polluted, Cities, Country

दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य
ऐसा न होने पर जुर्माना देने के साथ  जाना पड़ सकता है जेल

नई दिल्ली (सच कहूँ) Edited By Vijay Sharma। दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने पर जुर्माना देने के साथ ही जेल जाना पड़ सकता है। दिल्ली परिवहन विभाग ने अक्टूबर से ऐसी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी। यह अभियान 14 अक्टूबर से चलेगा। वाहन मालिकों को राहत देने के लिए अक्टूबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 13 अक्टूबर तक चलेगी

13 अक्टूबर तक का  दिया समय

बता दें कि राजधानी दिल्ली में एक करोड़ से अधिक वाहन हैं। नए वाहनों में पहले से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई हैं, जबकि पुरानी कारों और दोपहिया वाहनों को नंबर प्लेट बदलने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। नंबर प्लेट बदलने के लिए दिल्ली में 13 केंद्र खोले जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है या अन्य विकल्प की व्यवस्था की जाएगी।

विभाग की वेबसाइट पर  कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने विशेष सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसकी मदद से लोग नंबर प्लेट बदलने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के आधार पर संबंधित व्यक्ति को टोकन दिया जाएगा, जिसमें समय और तारीख के बारे में जानकारी होगी। फीस सहित अन्य सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दोपहिया के लिए 67 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 13 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में सभी नंबर उभरे हुए होंगे।

इंडिया लिखा हुआ बारकोड वाला क्रोमियम होलोग्राम होगा।

बार कोड से गाड़ी की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी।

लेजर से लिखा दस अंकों का यूनिक सीरियल नंबर होगा।

आरटीओ या ट्रैफिक पुलिस द्वार बार कोड स्कैन करते ही वाहन की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की इस व्यवस्था का एलान केंद्र ने 001 में किया था।

इसमें राज्यों को निविदाएं आमंत्रित करने का अधिकार दिया गया था।

शीला दीक्षित सरकार के दौरान प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन टेंडर को लेकर विवाद हो गया था।

दिल्ली के साथ एनसीआर में लगभग 40 लाख गाड़ियां से ज्यादा पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं

परिवहन विभाग के एक अधिकारी की मानें तो दिल्ली के साथ एनसीआर में लगभग 40 लाख गाड़ियां से ज्यादा पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं हैं। इनमें फोर व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों वाहन शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक नए नंबर प्लेट देने के लिए दिल्ली में 13 अधिकृत सेंटर हैं। गौरतलब है कि 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आदेश दिया था। दिल्ली में अप्रैल 2012 में हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट लगाने शुरू कर दिए गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आपत्तियां खारिज, आज तीसरे नंबर पर ही शपथ लेंगे जस्टिस जोसफ
नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ तमाम विवादों के मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए तीन जजों की लिस्ट में जस्टिस जोसेफ का नाम तीसरे नंबर पर है। इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ। सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों का मानना था कि केंद्र ने पदोन्नति में उनकी वरिष्ठता को कम कर दिया है। हालांकि सरकार ने साफ किया कि वह इस मामले में नियमों के अनुसार ही काम कर रही है और वरिष्ठता तथा परंपरा के अनुसार ही नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

सीजेआई से मिले थे जज, सरकार ने साफ किया स्टैंड

वरिष्ठता उल्लंघन के मसले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से सोमवार दोपहर मुलाकात की थी और उन्हें इसपर जस्टिस कुरियन जोसफ की आपत्तियों से अवगत कराया था। फिर इस मामले को कानून मंत्री के रविशंकर प्रसाद के सामने भी रखा गया था। सूत्रों के अनुसार प्रसाद ने साफ-साफ कहा कि सरकार ने नियमों के तहत ही यह फैसला किया है और वरिष्ठता तथा परंपरा का पालन किया है।

शपथग्रहण कार्यक्रम की अधिसूचना जारी

दूसरी ओर, चीफ जस्टिस मिश्रा ने आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें जस्टिस केएम जोसेफ को जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस विनीत सरन के बाद दर्शाया गया है। चीफ जस्टिस मंगलवार को जस्टिस जोसेफ के अलावा जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस विनित सरन को शपथ दिलवाएंगे। अगर जस्टिस जोसेफ तीसरे नंबर पर शपथ लेते हैं तो वह तीनों में सबसे जूनियर होंगे। ऐसी व्यवस्था है कि सरकार जिस ऑर्डर में जजों के नाम नोटिफाई करती है, उसी के अनुरूप चीफ जस्टिस उन्हें शपथ दिलाते हैं।

लोक सभा में उठा मामला

कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा में बिना कोई नाम लिए सरकार पर मनमाने ढंग से जजों की नियुक्ति का आरोप लगाया। केरल से कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शून्य काल में कहा कि सरकार कलीजियम की सिफारिशों की अनेदखी कर अपने तरीके से काम करना चाहती है। चार महीने पहले कलीजियम ने एक जज के नाम की सिफारिश की थी, जो सरकार ने खारिज कर दी थी। दोबारा उनके नाम का प्रस्ताव आने पर उन्हें स्वीकृति दी गई। सरकार को सफाई देनी चाहिए कि इस जज के मामले में ऐसा क्यों हुआ?

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वाहनों के बढ़ते काफिले ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
बठिंडा में हर वर्ष हो रही वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि

बठिंडा(अशोक वर्मा)। बठिंडा में हर वर्ष वाहनों की संख्या में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के कारण मुख्य सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल होने लगा है महानगर की कई सड़कें तो ऐसीं हैं जहां पलक झपकते ही जाम लग जाता है, जिला हैडक्वाटर व राजनैतिक सरगर्मियों का गढ़ होने के कारण रोजमर्रा की ही जिले भर में से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ट्रांसपोर्ट विभाग के आंकड़ों पर नजर मारें तो बठिंडा जिले में 15 लाख के करीब गाड़ियां हैं यह संख्या दुपहिया वाहनों से ले कर कारों आदि का है। बड़ी गाड़ियां इस से अलग हैं।

कई घर तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने घरों में तीन से चार वाहन भी रखे हुए हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक वर्ष 2007 में बठिंडा जिले में 5लाख 60 हजार गाड़ियां थी जो कि पांच वर्ष बाद बढ़कर सवा 11 लाख भाव दुगुना हो गई। इस हिसाब से जिले की सड़कों पर हर वर्ष 1 लाख नए वाहन उतर रहे हैं। जिला ट्रांसपोर्ट कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शहर की आबादी के लिहाज से वाहनों की औसत संख्या तो चण्डीगढ़ के नजदीक तक पहुंचने लगी है। यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि गाड़ियां बढ़ी परन्तु प्रबंध नहीं बढ़ाए, जिसका खामियाजा आम आदमी को हादसों व भीड़ में फंसने के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

बठिंडा जिले में 15 लाख के करीब गाड़ियां

दिन-प्र्रतिदिन गाड़ियों में हो रहे वृद्धि के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हालात यह हैं कि माल रोड,धोबी बाजार,कीकर बाजार,बैंक बाजार और अमरीक सिंह रोड आदि क्षेत्रों में तो सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ गुजरना कठिन हो रहा है हालांकि इस दिशा में चिंताप्रस्त हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाई है। फिर भी ट्रैफिक को सुचारू में चलाना टेढ़ी खीर बना हुआ है ट्रैकिफ पुलिस के कर्मचारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर गाड़ियों में हो रहे हैरानीजनक वृद्धि के बावजूद सड़कों की चौड़ाई पहले की तरह ही है उन्होंने बताया कि यातायात कंट्रोल करने के लिए लाईटें भी लगीं हुई हैं परंतु कुछ प्वार्इंटों पर पुलिस की तैनाती न होने ने भी समस्या में विस्तार किया है

बठिंडा में तेल डीपू होने के कारण रोजमर्रा की सैंकड़ों गाड़ियां शहर में से गुजरतीं हैं, जिससे भी अक्सर ही यातायात प्रभावित होता रहता है देखने में आया है कि शहर में से गुजरते राष्ट्रीय सड़क मार्ग, माल रोड और मुलतानियां रोड पर तो जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। मामले का सुखदाई पहलू यही है कि माल रोड पर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल (लड़कियों) वाली जगह पर आरजी पार्किंग बनी हुई है, जहां काफी लोग अपनी, कारें, मोटरसाईकल व ऐक्टिवा आदि खड़ी कर देते हैं, जिससे नजदीक के बाजारों में वाहनों की भीड़ बहुत ही कम होती है।

रिंग रोड फेज वन कारण भी बढ़ी समस्या

नगर सुधार ट्रस्ट ने साल 2000 में शहर में से यातायात के बोझ को कम करने के लिए रिंग रोड फेज वन प्रोजैक्ट बनाया था। वर्ष 2001 में केंद्र से स्वीकृति मिलने पर नींव पत्थर रखा गया उसके बाद में रिंग रोड के लिए जमीन एक्वायर की गई। रिंग रोड 3.69 किलोमीटर लम्बी है और यह दिल्ली फाटक तक बननी है रिंग रोड का बड़ा हिस्सा बन चुका है और करीब एक किलोमीटर टुकड़े का मुसीबत है। ट्रस्ट द्वारा रिंग रोड सहित अन्य कार्याें के लिए एक्वायर की संपत्ति के मालिक अदालत में चले गए जहां यह मामला विचाराधीन है।

टैफिक कर्मचारियों में विस्तार करने की योजना: एसएसपी

सीनियर पुलिस कप्तान बठिंडा डॉ. नानक सिंह ने कहा कि यातायात को सुचारू रूप में चालू रखने के लिए स्टाफ बढ़ाया जा रहा है इससे ही आम लोगों को नियमों की पालना प्रति उत्साहित करने के लिए चेतना मुहिम शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस के बावजूद यदि कोई व्यक्ति कानून भंग करता है तो उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन निभाए अपनी जिम्मेदारी : बहल

ज्वाईंट एक्शन समिति के कनवीनर एमएम बहल ने कहा कि यदि पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाए तो सड़कों पर लगते जाम कम किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी यातायात के नियमों की पालना करनी होगी। बहल ने मांग की कि प्रशासन लंबे समय की रणनीति तैयार कर उसे सख्ती के साथ लागू करे तो भी मसले का हल निकल सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आज से दस नहीं, 13 अंकों के होंगे मोबाइल नंबर
भारत में एक जुलाई से मोबाइल नंबरों को लेकर बड़ा बदलाव

No ten digits from today, will be 13 digits mobile number

नई दिल्‍ली (एजेंसी)। भारत में एक जुलाई से मोबाइल नंबरों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जुलाई 2018 से मोबाइल के नंबर 13 अंकों के हो जाएंगे। 1 जुलाई 2018 से नया नंबर लेने वाले ग्राहकों को 13-अंकों का मोबाइल नंबर दिया जाएगा  (No ten digits from today, will be 13 digits mobile number) । इसके लिए तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 10 अंकों के लेवल में अब नए मोबाइल नंबर जारी करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।लिहाजा इस बात की पहले से ही जरूरत महसूस की जा रही थी कि अब 10 से अधिक अंकों वाले मोबाइल नंबरों की सीरीज शुरू करनी होगी। इसके बाद इन्‍हें 13 नंबरों का कर दिया जाएगा।

मोबाइल यूजर्स लगभग 48 करोड़

No ten digits from today, will be 13 digits mobile number

आपको बता दें कि भारत में मोबाइल इंटरनेट यूजर्स की संख्या जून तक 47.8 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और कंटार-आईएमआरबी द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 के दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 17.22 फीसदी बढ़कर 45.6 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गई  (No ten digits from today, will be 13 digits mobile number)। इस रिपोर्ट में देश में मोबाइल इंटरनेट की लोकप्रियता को दर्शाया गया है, जो कि किफायती होने के कारण लोकप्रिय हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी भारत में साल-दर-साल अनुमानित वृद्धि दर 18.64 फीसदी रही, जबकि ग्रामीण भारत में इसी अवधि (दिसंबर 2016 से दिसंबर 2017) के दौरान अनुमानित वृद्धि दर 15.03 फीसदी रही है

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फेडरर फिर बने नंबर वन
फाइनल मैच कनाडा के मिलोस राओनिक से होगा

स्टटगार्ट (एजेंसी)। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर टेनिस रैंकिंग में फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। फेडरर को नंबर एक बनने के लिए स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पहुंचना था और 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर ने चौथी सीड आॅस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को शनिवार को सेमीफाइनल में एक घंटे 52 मिनट के संघर्ष में 6-7 6-2 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और नंबर एक बन गए। 36 वर्षीय फेडरर का फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से मुकाबला होगा जिन्होंने गत चैंपियन फ्रांस के लुकास पोइली को 6-4 7-6 से हराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।