cooperation - Sach Kahoon Hindi

भारत के साथ मिसाइल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ट्रम्प ने शुरू की चर्चा
पिछले साल भारत ने रूस के साथ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया

वॉशिंगटन(एजेंसी)। अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अपना अहम साझेदार बताया है। गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका और भारत के रक्षा सहयोगों पर एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच मिसाइल रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा जारी है। अमेरिका की तरफ से यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब पहले ही भारत और रूस एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को लेकर एक-दूसरे के करीब आए हैं।

दक्षिण एशिया में भारत की ताकत बढ़ना जरूरी

पेंटागन की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में कई देश अपनी खुद की मिसाइल तकनीक विकसित कर रहे हैं। इनमें बैलिस्टिक से लेकर क्रूज मिसाइल तकनीक तक शामिल है। ऐसे में अमेरिका ने भी भारत के साथ मिसाइल क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की है। यह हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की ओर से भारत को अहम साझेदार मानने की वजह से संभव हुआ है।रिपोर्ट में चीन और रूस के मिसाइल डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया गया है। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया कि अमेरिका और भारत किस तरह मिसाइल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।

अमेरिका से मिसाइल तकनीक मांग चुका भारत

इससे पहले अमेरिका लंबे समय तक भारत को अपनी मिसाइल तकनीक देने में आनाकानी करता रहा है। कुछ ही साल पहले पड़ोसी देशों से विवाद पैदा होने के बाद भारत ने अमेरिका से उसके मिसाइल डिफेंस सिस्टम के सौदे की बात की थी। खासकर ऊंचाई पर मिसाइल को खत्म करने वाली तकनीक ‘थाड़’ की।ओबामा प्रशासन ने तब अपनी तकनीक भारत के साथ साझा करने में खास रुचि नहीं दिखाई थी। इसके बाद ही भारत ने यह तकनीक खरीदने के लिए रूस से संपर्क साधा था। पिछले साल पुतिन और मोदी के बीच एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम (जो कि थाड़ तकनीक पर ही आधारित है) को खरीदने के लिए समझौता हुआ।

हिंद महासागर में भारत के नेतृत्व का समर्थन

ट्रम्प प्रशासन ने इसके बाद से ही अपनी हिंद-प्रशांत नीति में भारत को ज्यादा महत्व देना शुरू किया है। पेंटागन की रिपोर्ट में 2017 की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) के सुझावों का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि हिंद महासागर और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा के लिए अमेरिका भारत के साथ सहयोग बढ़ाएगा। अमेरिका इस क्षेत्र में हर तरह से भारत के नेतृत्व का समर्थन करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शुजात बुखारी हत्याकांड में पुलिस ने मीडिया से सहयोग मांगा
भागा पाकिस्तानी नागरिक नावेद भी

श्रीनगर  (वार्ता)

जम्मू कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘ द राइजिंग कश्मीर’ के एडीटर इन चीफ शुजात बुखारी हत्याकांड मामले में मीडिया से सहयोग मांगा है। बुुखारी की 14 जून को प्रेस एंक्लेव में उनके कार्यालय के समीप अज्ञात बंदूकधारी ने गाेली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार शाम बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वह मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि शुजात बुखारी के हत्यारों की पहचान रक ली गई है। प्रवक्ता ने एक ट्वीट कर कहा“ मीडिया के कुछ हिस्सों में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि श्री बुखारी हत्याकांड मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले की जांच से संबद्व कोई प्रेस रिलीज जारी नहीं की है और हम इसके लिए मीडिया से सहयोग मांगते हैं।” इससे पहले राष्ट्रीय स्तर के एक समाचार पत्र में यह जानकारी दी गई थी कि पुलिस ने इस मामले में लश्कर के तीन आतंकवादियों की पहचान कर ली है जिनमें इस वर्ष फरवरी में एक अस्पताल से भागा पाकिस्तानी नागरिक नावेद भी है। यह घटना उस वक्त की है जब उसे सेंट्रल जेल से उपचार के लिए यहां लाया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण
कमेटी का हर संभव सहयोग करेगी पुलिस : डीएसपी

ओढां (राजू)।

पुलिस अधिक्षक हामिद अख्तर द्वारा चलाए गए ‘आॅप्रेशन प्रबल प्रहार’ के तहत गांव नुहियांवाली के ग्रामीण नशे के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। इस मौके पर गांव में नशे के खिलाफ जागरूक्ता रैली भी निकाली गई। ग्रामीणों ने चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन कर कहा है कि गांव में जो भी व्यक्ति नशे में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

इस कार्यक्रम में डीएसपी किशोरी लाल, थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल, नायब तहसीलदार रामनिवास, कानूनगो जगसीर सिंह के अतिरिक्त करीब 10 गांवों की पंचायतें मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम सरपंच बाबू राम गेदर के संबोधन के साथ हुई। इस मौके पर डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के मार्गदर्शन में चल रहे आॅप्रेशन प्रबल प्रहार के समाज में सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनोज शर्मा, हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, पूर्व सरपंच रामकुमार नेहरा, आनंदगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि रिसाल गोदारा, जंडवाला जटान के जगसीर सिंह, टप्पी के सरपंच धमिन्द्र पाल शर्मा, दशमेश युवा क्लब चोरमार के महासचिव जगसीर सिंह, डॉ. राजपाल वर्मा, एनपीएस के निदेशक वकील गोदारा व पन्नीवाला मोटा के पूर्व सरपंच श्रवण डूडी, गोल्डन स्टार युवा क्लब से सुरेश लुटासरा ने भी अपने संबोधन में नशे को कोढ बताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी को बचाना जरूरी है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भजन लाल सहारण, सोहन लाल नेहरा, सरपंच सरदूल सिंह चोरमार, पटवारी साहब राम, नायब सिंह घुंकावाली, ज्योण सिंह सालमखेड़ा, सेवानिवृत डिप्टी डीईओ रामकुमार सहारण, रामेश्वर कूकणा, सुरजभान नेहरा, पूर्व चेयरमैन रूकमा सिहाग, भागा राम नेहरा, महेन्द्र निमीवाल, गौशाला के प्रधान बलराम सहारण, सुरेन्द्र मदान, रामजी लाल नम्बरदार रोहिड़ांवाली, प्रेम यादव, कार्तिक बैनीवाल, राजेन्द्र नेहरा मौजूद थे।

रैली निकाल नशे के खिलाफ किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूक्ता रैली भी निकाली। इस रैली के दौरान डीएसपी, एसएचओ व अन्य अधिकारियों ने स्वंय ग्रामीणों के साथ गलियोंं में घूमकर लोगोंं से नशे से बचने की अपील की। रैली में एनपीएस व नव ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लेकर व नशा विरोधी नारे लगाकर लोगों को इससे बचने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने 100 सदसीय कमेटी का भी गठन किया। कमेटी में सभी बिरादरियों से व्यक्तियों को शामिल किया गया है। ये कमेटी नशा रोकने में पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।