BJP MLA - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान : भाजपा के चार विधायक सदन से निलंबित
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में मुख्य विपक्षी दल भाजपा(BJP MLA) ने राज्य में अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा में नारेबाजी की एवं हंगामा किया, जिस कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी और भाजपा के चार विधायकों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

दरअसल भाजपा(BJP MLA) के विधायक सुबह से अपनी मांग को लेकर आसन के सामने नारेबाजी व हंगामा कर रहे थे। इस कारण चार बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। फिर सदन जुटा तो संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने प्रस्ताव रखा कि माकपा विधायक बलवान पूनियां के संबोधन के दौरान उन्हें बाधित करने वाले भाजपा विधायक रामलाल, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत व चंद्रभान सिंह आक्या को सदन की शेष अवधि से निलंबित किया जाए। सदन ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

सभापति राजेंद्र पारीक ने कहा कि उन्होंने विपक्ष का ऐसा मर्यादाहीन आचरण आज तक नहीं देखा और उन्होंने भाजपा के उक्त चारों विधायकों को बाहर जाने को कहा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस आगे जारी रही। हालांकि भाजपा विधायकों ने अपनी नारेबाजी व हंगामा जारी रखा।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतीश पूनियां ने ट्वीट किया, ‘आज सदन का दिन सत्ता पक्ष ने कलंकित किया,रीट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोकतांत्रिक विरोध कर रहे भाजपा (विपक्ष) के सदस्यों के साथ धक्का मुक्की की और मातृशक्ति की मौजूदगी में मंत्रियों ने भद्दी गाली-गलौज की। जाहिर है रीट की चोरी पकड़े जाने पर कांग्रेस बौखला गई है।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बीजेपी विधायक का योगी सरकार के मंत्री पर विवादित बयान: हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं
कुत्ते से की योगी सरकार के मंत्री की तुलना

लखनऊ (एजेंसी):

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायकों के बिगड़े बोल का दौर थम नहीं रहा है। बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की तुलना कुत्ते से कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यूपी में एनडीए की घटक है।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर सपा नेता शिवपाल यादव से मुलाकत की थी। उस दौरान उन्होंने किसी बात को लेकर बीजेपी विधायक पर तंज कसते हुए कहा था कि हाथी चलती है तो कुत्ते भौंकते हैं।

ओमप्रकाश राजभर के इस बयान पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘यह ओमप्रकाश राजभर का स्वभाव बोल रहा है। हकीकत में लोभ के लिए कहीं भी जाने का स्वभाव कुत्ते का होता है। ऐसे में राजनैतिक और आर्थिक लाभ के लिए कहीं भी जाना कुत्ते की पहचान है।

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके और कहा कि शिवपाल और मायावती जहां भी रोटी दिखाएंगे वह (ओमप्रकाश राजभर) वहां दौड़ेंगे। क्योंकि बीजेपी ने जो सम्मान उन्हें दिया है, उसे वह पचा नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि अपने तंज और बीजेपी विरोधी रुख के कारण ओमप्रकाश राजभर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।