Serbia - Sach Kahoon Hindi

पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर सर्बिया ले जाकर युवक को किया प्रताड़ित
आरोपियों ने परिजनों से ठगे 12 लाख रुपये

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। कबूतरबाज युवकों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर (Ambala News) लाखों रुपए का चूना तो लगा ही रहे हैं। साथ ही उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं। सर्बिया में अंबाला के युवक के साथ 6 माह तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को 8 लाख रुपए में पुर्तगाल भेजने की बात कही थी। उन्होंने उसके परिजनों से 12 लाख भी हड़प लिए और पुर्तगाल भी नहीं भेजा। जब आरोपियों से रकम वापस मांगी तो धमकी दी।

यह भी पढ़ें:– कैथल के किसान से हुई 19 लाख की साइबन ठगी

युवक की माँ ने एसपी को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। (Ambala News) एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत में गांव सैन माजरा निवासी राजविंदर कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। उसका बेटा नवनीत सिंह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात मॉडल टाउन पानीपत निवासी दलीप सिंह और रमेश कुमार से हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके एम्बेसी और विदेशों में अच्छे संबंध है और वे नवनीत को पुर्तगाल भेज देंगे। महिला ने बताया कि आरोपियों ने पुर्तगाल भेजने के लिए 8 लाख रुपए की डिमांड की।

6 माह तक बंधक बना कर रखा | Ambala News

उन्होंने 8 लाख रुपए उधार लेकर आरोपियों को दिए थे। इसके बाद एजेंट ने 25 नवंबर 2021 को उसके बेटे को पुर्तगाल की जगह सर्बिया भेज दिया। आरोप है कि यहां 6 माह तक बंधक बना कर रखा गया। मारपीट करके डराया-धमकाया गया। यही नहीं, खाने के लिए भोजन तक नहीं दिया गया। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने 4 लाख रुपए और देने की की डिमांड की। उन्होंने बेटे की जान बचाने के लिए 4 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसके बेटे को सही नहीं रखा और न ही पुर्तगाल पहुंचाया। बल्कि सर्बिया से ही वापस डिपोर्ट हो गया। जब उन्होंने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो जान से खत्म करने की धमकी देने लगे। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोकोविच और उनकी पत्नी को कोरोना
तीन और खिलाड़ी भी संक्रमित

बेलग्राद (एजेंसी)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सोमवार को बेलग्राद पहुंचने के बाद कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का टेस्ट किया गया और मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। जोकोविच के अलावा बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच और सर्बिया के विक्टर ट्रायकी के भी कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रोफेशनल टेनिस की वापसी मुश्किल हो गई है। सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। जोकोविच ने कहा, ‘बेलग्राद पहुंचने के बाद ही हमने टेस्ट कराया। मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है और जेलेना का भी लेकिन हमारे बच्चों के टेस्ट नेगेटिव आये हैं। मैं अब अगले 14 दिनों तक खुद आइसोलेशन में रहूंगा और पांच दिनों में टेस्ट कराता रहूंगा।’

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण प्रोफेशनल टेनिस मार्च के मध्य से ही स्थगित है। ऐसे में जोकोविच ने खेल को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से चार चरणों के एड्रिया टूर की शुरूआत की थी। इस टूर के दो चरण आयोजित हुए थे, इसमें चार खिलाड़ी और दो कोच कोरोना की चपेट में आ गए। कोचों में जोकोविच के फिटनेस कोच मार्को पनिकी भी शामिल हैं। इस टूर के दौरान जोकोविच, दिमित्रोव, कोरिच और ट्रायकी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ गया। इनके अलावा जोकोविच के फिटनेस कोच मार्को पनिकी और दिमित्रोव के कोच क्रिस्टिजान ग्रोह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जोकोविच, दिमित्रोव, ट्रायकी और कोरिच ने जोकोविच द्वारा आयोजित एड्रिया टूर के प्रदर्शनी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। दिमित्रोव और कोरिच के संक्रमित होने के बाद क्रोएशिया के जदर में इस टूर के दूसरे चरण के फाइनल मैच को रद्द कर दिया गया था। इस बीच एड्रिया टूर में खेलने वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, क्रोएशिया के मारिन सिलिच और रूस के आंद्रेई रुब्लेव का टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन उन्होंने कहा है कि वे आइसोलेशन के नियमों का पालन करेंगे और 14 दिन खुद क्वारंटीन में रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कप्तान कोलारोव के गोल से सर्बिया ने कोस्टा रिका को हराया
सर्बिया की जीत ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं

समारा (एजेंसी)।

कप्तान अलेक्सांद्र कोलारोव की दूसरे हाफ में लहराती फ्री किक पर किए बेहतरीन गोल की मदद से सर्बिया ने कोस्टा रिका को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट के ग्रुप ई मैच में रविवार को 1-0 से हरा दिया। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल कोलारोव ने 56वें मिनट में किया और अपनी टीम को पूरे तीन अंक दिला दिए। डिफेंडर कोलारोव ने बाएं पैर से जो शॉट लगाया वह खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से लहराता हुआ गोल के दाएं ऊपरी हिस्से में समा गया और गोलकीपर केलर नवास कुछ नहीं कर सके। पिछले विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले कोस्टा रिका ने बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

सर्बिया के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले बने खिलाड़ी

निर्धारित 90 मिनट के बाद इंजरी समय में करीब आठ मिनट का खेल हुआ लेकिन सर्बिया ने अपना गोल बचाये रखा और तीन अंक हासिल कर लिए। सर्बिया और कोस्टा रिका की टीमों को मौजूदा विश्वकप में ‘अंडरडॉग’ माना जा रहा है और सर्बिया की जीत ने उसके लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इस ग्रुप की दो अन्य टीमें ब्राजील और स्विट्जरलैंड हैं। इस बीच ब्रानिस्लाव इवानोविच ने इस मैच में उतरने के साथ अपने 104 मैच पूरे कर लिए और सर्बिया के लिये सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अंडरडॉग सर्बिया और कोस्टा रिका होंगे आमने-सामने
आज शाम 5:30 बजे होगा मैच

समारा (एजेंसी)।

सर्बिया और कोस्टा रिका की टीमें मौजूदा फुटबाल विश्वकप में ‘अंडरडॉग’ मानी जा रही हैं जो फीफा टूर्नामेंट में बड़ी टीमों और उनके स्टार खिलाड़ियों की चमक धमक से दूर रविवार को ग्रुप ई में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। सर्बिया और कोस्टा रिका दोनों ही टीमों के पास बहुत बड़े सितारे मौजूद नहीं हैं लेकिन उन्होंने विश्वकप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर अपनी काबिलियत दिखाई है। कोस्टा रिका पिछले विश्वकप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।

ब्राजील में उसने पांच मैचों में केवल दो गोल खाए और इटली तथा उरुग्वे को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रही जिसमें इंग्लैंड भी शामिल था। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उसे हॉलैंड से हार झेलनी पड़ी जो इस बार क्वालीफाई ही नहीं कर सकी है। रुस के लिए क्वालीफिकेशन और अभ्यास मैचों में भी कोस्टा रिका का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है और वह रक्षात्मक खेल को लेकर अधिक लोकप्रिय है। सर्बिया हालांकि कोस्टा रिका की तुलना में अपने आक्रामक खेल के लिए चर्चित है। सर्बिया ने फाइनल अभ्यास मैच में बोलिविया के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की थी जिसमें उसके स्ट्राइकर एलेक्सांद्र मित्रोविच ने हैट्रिक लगाई थी।

सर्बिया के मिडफील्डर मित्रोविच और एडम लाजिक दोनों ट्रेनिंग के दौरान हल्की चोटों से उबरकर ओपनिंग मैच के लिए तैयार हैं जो टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। वहीं ब्रानिस्लाव इवानोविच ओपनिंग मैच में उतरने के साथ अपने 104 मैच पूरे कर लेंगे और सर्बिया के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।