Defeats - Sach Kahoon Hindi

श्रीकांत ने चार वर्ष बाद डैन को हराया
ओडेंसे (एजेंसी)।

गत चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाकर यहां चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सातवीं वरीय श्रीकांत ने डैन को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने मैच में तीन गेमों तक संघर्ष कर एक घंटे 3 मिनट में जीत अपने नाम की। श्रीकांत पहला गेम 18-21 से हारने के बावजूद संयम से खेलते रहे और बाकी दोनों गेमों में जबरदस्त वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने करियर में एकमात्र बार डैन को चार वर्ष पूर्व चाइना ओपन 2014 में हराकर पहला सुपर सीरीज़ खिताब जीता था।

रियो ओलंपिक-2016 खेलों में रोमांचक तीन गेमों के मैच में डैन ने आखिरी बार श्रीकांत को हराया था। मौजूदा 14वीं रैंक डैन के खिलाफ अब श्रीकांत का रिकार्ड 3-2 हो गया है। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने लंबी रैलियां खेलीं। श्रीकांत ने इस गेम में लगातार पांच अंक लिए और गेम जीत स्कोर 1-1 से बराबर किया जबकि निर्णायक गेम में इसी लय को बरकरार रखते हुए गेम 21-16 से जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

स्पेन को शूट कर रूस क्वार्टरफाइनल में
रूस ने स्पेन को 4-3 से हराया

(Russia Defeats Spain)

मास्को,(वार्ता)

विश्व कप की सबसे निचली रैंकिंग की टीम रूस ने पेनल्टी शूटआउट में पूर्व चैंपियन स्पेन को रविवार को 4-3 से शूट कर पहली बार फीफा विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन का इस हार के बाद विश्व कप या यूरो कप में मेजबान को कभी न हरा पाने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। स्पेन ने 12 वें मिनट में बढ़त बनायीं जब 38 वर्षीय सर्जेई इग्नेशेविच एक फ्री किक को अपनी एड़ी से अपने ही गोल में मार बैठे। यह इस विश्व कप का 10 वां आत्मघाती गोल था।

स्पेन भी विश्व कप से बाहर हो गयी

विश्व कप में कई बड़े उलटफेर के सिलसिले में विश्व की नंबर एक टीम तथ गत चैंपियन जर्मनी, दो बार के चैंपियन अर्जेंटीना के बाद अब 2010 की चैंपियन टीम स्पेन भी विश्व कप से बाहर हो गयी। स्पेन ने मैच पर नियंत्रण बनाया लेकिन अपनी बढ़त को मजबूत नहीं कर पाए। रूस ने भी स्पेन का डटकर मुकाबला किया और 41वें मिनट में गेरार्ड पिक के हैंडबॉल करने से उसे पेनल्टी मिल गयी।

फॉरवर्ड अर्टेम ज्यूबा ने पेनल्टी को गोल में पहुंचाया और रूस को बराबरी दिला दी। ज्यूबा का टूर्नामेंट का यह तीसरा गोल था और इसके साथ ही लुजनिकी स्टेडियम में 78,000 दर्शक रूसी टीम के समर्थन में शोर मचाने लगे। रूस ने इस समर्थन से 120 मिनट तक स्पेन को रोके रखा और शूटआउट में इतिहास रच दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लुकाकू-हेजार्ड के डबल से नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम
लुकाकू ने टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या पहुंचाई चार

निज्नी नोवगोरोद (एजेंसी)।

खतरनाक स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू और कप्तान एडेन हेजार्ड के दो-दो जबरदस्त गोलों के दम बेल्जियम ने ग्रुप जी में शनिवार को ट््यूनीशिया को 5-2 से रौंद कर फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। बेल्जियम ने ग्रुप जी के अपने ओपनिंग मैच में पनामा को 3-0 से हराया था और अब लगातार दूसरी जीत तथा छह अंकों के साथ वह दूसरे दौर में पहुंच गया है। दूसरी तरफ ट््यूनीशिया की टीम लगातार दूसरा मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ट््यूनीशिया को इससे पहले इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

लुकाकू ने इन दो गोलों के साथ टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या चार पहुंचा दी है और टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में वह पुर्तगाल के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी पर आ गए हैं। लुकाकू ने पहले हॉफ के 16वें और इंजरी समय के तीसरे मिनट में गोल किए। लुकाकू अब बेल्जियम के लिए 11 मैचों में 17 गोल कर चुके हैं। लुकाकू ने इससे पहले पनामा के खिलाफ 69वें और 75वें मिनट में गोल किए थे। लुकाकू ने इसके साथ ही बेल्जियम के विश्वकप के शीर्ष स्कोरर मार्क विलमोट््स (5) की बराबरी भी कर ली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कप्तान कोलारोव के गोल से सर्बिया ने कोस्टा रिका को हराया
सर्बिया की जीत ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं

समारा (एजेंसी)।

कप्तान अलेक्सांद्र कोलारोव की दूसरे हाफ में लहराती फ्री किक पर किए बेहतरीन गोल की मदद से सर्बिया ने कोस्टा रिका को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट के ग्रुप ई मैच में रविवार को 1-0 से हरा दिया। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल कोलारोव ने 56वें मिनट में किया और अपनी टीम को पूरे तीन अंक दिला दिए। डिफेंडर कोलारोव ने बाएं पैर से जो शॉट लगाया वह खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से लहराता हुआ गोल के दाएं ऊपरी हिस्से में समा गया और गोलकीपर केलर नवास कुछ नहीं कर सके। पिछले विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले कोस्टा रिका ने बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

सर्बिया के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले बने खिलाड़ी

निर्धारित 90 मिनट के बाद इंजरी समय में करीब आठ मिनट का खेल हुआ लेकिन सर्बिया ने अपना गोल बचाये रखा और तीन अंक हासिल कर लिए। सर्बिया और कोस्टा रिका की टीमों को मौजूदा विश्वकप में ‘अंडरडॉग’ माना जा रहा है और सर्बिया की जीत ने उसके लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इस ग्रुप की दो अन्य टीमें ब्राजील और स्विट्जरलैंड हैं। इस बीच ब्रानिस्लाव इवानोविच ने इस मैच में उतरने के साथ अपने 104 मैच पूरे कर लिए और सर्बिया के लिये सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।