Aam Aadmi Party - Sach Kahoon Hindi

1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मंगलवार को लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसद रामवीर बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सेहरावत के 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की याद में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसदों के शामिल होने की कड़ी निंदा करते हुए आप नेताओं ने कहा कि 1984 का नरसंहार सिख परिवारों के लिए एक ऐसा ज़ख्म है जो भरा नहीं है और सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंची है।

आप ने मांग की कि भाजपा अपने तीनों सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करे। पार्टी ने सवाल किया कि जिम्मेदार सरकारी पदों पर बैठे चुने हुए प्रतिनिधि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी व्यक्ति के घर जाकर उसे श्रद्धांजलि कैसे दे सकते हैं?

अमृतसर में आप कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनके घर को घेरने की कोशिश की। पुलिस ने भारी बैरिकेड्स और सुरक्षा बल तैनात किए थे, ताकि प्रदर्शन करने वाले घर तक न पहुंच सकें।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आप विधायक जीवन जोत कौर ने कहा, "1984 का नरसंहार सिख परिवारों के लिए एक गहरा और कभी न भरने वाला घाव है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बार-बार पंजाब और सिख समुदाय के हितों के खिलाफ काम किया है। भाजपा नेता ऐसे व्यक्ति को कैसे सम्मान दे सकते हैं जिसका नाम 1984 के नरसंहार से जुड़ा हो?"

जीवन जोत कौर ने आगे कहा, "सज्जन कुमार की याद में भाजपा नेताओं की मौजूदगी पीड़ितों के परिवारों के लिए बहुत दुखदायी है जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, वे आज भी उस दुखद घटना के दर्द से पीड़ित हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।"

जालंधर में आप विधायक बलकार सिंह ने कहा, "1984 के घल्लूघारा नरसंहार ने सिख समुदाय के मन में बहुत दर्दनाक यादें छोड़ी हैं। बेगुनाह सिखों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनके परिवार दशकों से पीड़ित हैं। ऐसे समय में, सज्जन कुमार की याद में भाजपा के सीनियर नेताओं की मौजूदगी दिखाती है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के मुद्दे पर भाजपा का क्या स्टैंड है।"

आप विधायक ने कहा, "भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को पंजाब के ज़ख्मों पर राजनीति करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों के दर्द का इस्तेमाल राजनीतिक फ़ायदे के लिए नहीं किया जा सकता।"

लुधियाना में आप नेताओं, विधायक, पार्षदों, चेयरमैन, डायरेक्टरों और पार्टी के पदाधिकारियों ने सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार/श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा के तीन सांसदs के शामिल होने का विरोध किया।

लुधियाना ईस्ट से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा, "पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की धरती है। पंजाबी 1984 के नरसंहार से प्रभावित सिख परिवारों के दर्द को चोट पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

दलजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा, "सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने में भाजपा सांसदों के शामिल होने से पीड़ित परिवारों का दिल और टूट गया है। भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब के खिलाफ राजनीतिक रूप से हाथ मिला लिया है, लेकिन पंजाब के लोग ऐसी राजनीति कभी स्वीकार नहीं करेंगे।"

बठिंडा में, आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारे लगाए, पार्टी पर 1984 के नरसंहार से जुड़े लोगों के करीब होने का आरोप लगाया।

आप कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा रामवीर बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सेहरावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करे।

आप नेताओं ने कहा, "1984 के सिख विरोधी दंगे हजारों परिवारों के लिए अब भी ऐसे घाव हैं जो भरे नहीं हैं।" "आम आदमी पार्टी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्याय और सम्मान के लिए अपनी आवाज़ उठाती रहेगी। उनके दर्द और भावनाओं को नज़रअंदाज़ करने की किसी भी कोशिश का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।"

आप पंजाब के नेताओं ने दोहराया कि पार्टी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी और न्याय, दया और जवाबदेही के लिए लड़ती रहेगी।

Chandigarh News: 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शन

'लाइक' और 'व्यू' पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा मेंबर हरभजन सिंह भज्जी और दूसरे सेलिब्रिटीज़ द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब को बदनाम करने के लिए चलाए जा रहे कैंपेन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भज्जी को इज्ज़त दी और राज्यसभा की कुर्सी पर बिठाया, उसी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा और भाजपा से मिल गई। आज ये भ्रष्ट नेता और सेलिब्रिटीज़ भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं और उनके परोसे गए झूठ के पुलिंदे को अनदेखा करके और उन्हें वायरल करके पंजाब, पंजाब पुलिस और सरकार की पीठ में छुरा घोंपने की गंदी साज़िश रच रहे हैं।

मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए बलतेज पन्नू ने स्पष्ट किया कि हरभजन भज्जी और सोनू सूद जैसे सेलिब्रिटीज़ जो वीडियो पंजाब का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, वह पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान का है। बिना कोई फैक्ट जाने, सिर्फ 'लाइक' और 'व्यूज़' पाने के लिए ऐसे फर्जी वीडियो पोस्ट करके पंजाब को बदनाम किया जा रहा है।

पन्नू ने सवाल किया कि ये नेता और सेलिब्रिटी तब चुप क्यों हैं जब मुंद्रा पोर्ट (गुजरात) से हजारों किलो ड्रग्स बरामद होने और चूहों द्वारा खाए जाने की खबरें आई थीं। ड्रग्स आज एक विश्व व्यापी समस्या है, जिसके खिलाफ एफबीआई के 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' जैसे ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब में भाजपा की चाल के तहत राज्य को टारगेट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम के तहत जिला, विधानसभा, शहर और गांव लेवल पर 'विलेज डिफेंस कमेटियों' के जरिए ग्राउंड लेवल पर ड्रग्स के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है। बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं और आम लोग डायरेक्ट ऐप के जरिए डीजीपी और मुख्यमंत्री को जानकारी भेज रहे हैं।

पंजाब पुलिस के परफॉर्मेंस के आंकड़े शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि 1 मार्च, 2025 से 9 अगस्त, 2026 तक पंजाब पुलिस ने 56,267 केस दर्ज किए और 75,552 आरोपियों को नामजद किया। इसके अलावा 3,575 किलोग्राम हेरोइन, 509 किलोग्राम स्मैक, 880 किलोग्राम अफीम, 43,271 किलोग्राम पोस्ता (डोडे), 95 किलोग्राम से ज़्यादा चरस बरामद किया गया और 21 करोड़ 71 लाख 267 रुपये की ड्रग मनी ज़ब्त की गई।

पन्नू ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का खतरा पिछली सरकारों के समय 2007 से 2017 के बीच शुरू हुआ, जिसने एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। आज मान सरकार की कोशिशों से युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और भारतीय हॉकी टीम के 9 खिलाड़ी पंजाब के युवा हैं। हरभजन भज्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि खुद खिलाड़ी होते हुए उन्होंने पंजाब के बच्चों को खेलों से जोड़ने में क्या योगदान दिया?

पन्नू ने पंजाब के लोगों, पुलिस और विलेज डिफेंस कमेटियों के योद्धाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सरकार और पंजाब के लोग इस मुहिम में पूरी तरह डटे हुए हैं। उन्होंने भज्जी और दूसरों द्वारा पंजाब को बदनाम करने के लिए रची जा रही ऐसी झूठी साजिशों की कड़ी निंदा की।

Punjab News: पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर हरपाल चीमा का आया ये बड़ा बयान
चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी दल इस समय जनहित के मुद्दों से अधिक अपने संगठनात्मक विवादों में उलझा हुआ है। Punjab News

मीडिया से बातचीत में चीमा ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। उनका कहना था कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए आंतरिक एकजुटता आवश्यक होती है और यदि संगठन में ही मतभेद बढ़ जाएं तो जनता के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करना कठिन हो जाता है।

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य किया है। चीमा के अनुसार, सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनकल्याण से जुड़े कई क्षेत्रों में योजनाओं को लागू किया है, जिसके आधार पर जनता का भरोसा पार्टी पर कायम है। Punjab News

वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है तथा इसी आधार पर भविष्य में भी लोगों का विश्वास बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

उधर, कांग्रेस में हाल के दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान मतभेदों की चर्चा तेज रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नेतृत्व और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग राय सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इस विषय पर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से समय-समय पर यह कहा जाता रहा है कि संगठनात्मक विषयों का समाधान पार्टी मंच पर किया जाएगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां और बयानबाज़ी आने वाले समय में और तेज हो सकती हैं, क्योंकि सभी दल अपनी-अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं। Punjab News

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद और नशों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा शुरू किया गया 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान आज अपने 164वें दिन में प्रवेश कर गया है और इसके बहुत ही सार्थक और सकारात्मक नतीजे समाज के सामने आ रहे हैं।

इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक 43,127 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

धालीवाल ने सरकार की जनहितैषी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ भगवंत मान सरकार ने जनता से की गई अपनी पांचों गारंटी को सफलतापूर्वक पूरा किया है, वहीं दूसरी तरफ मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खातों में 1000 और 1500 रुपये का मानदेय भी आना शुरू हो गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जनकल्याण के बीच सरकार का मुख्य फोकस राज्य की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य पर भी है। पंजाब पुलिस बहुत बहादुरी और मुस्तैदी से काम कर रही है और हमारी यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य से गैंगस्टर और नशों जैसी कानून-व्यवस्था की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हो जातीं।

नशा तस्करों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान भी पूरी ताकत से चल रहा है। इस अभियान के 489वें दिन पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए 2.1 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और 187 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 71,538 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। धालीवाल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि पंजाब की शांति भंग करने वाले और युवाओं की जान से खेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल
नई दिल्ली/गोवा। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री से कहा कि आपसे पूरा देश पूछ रहा कि राम मंदिर के ताकतवार चंदा चोरों को क्यों बचा रहे हैं? राम मंदिर में करोड़ों का जमीन घोटाला, निर्माण में 40 फीसद कमीशनखोरी और चढ़ावा चोरी हो गया। प्रधानमंत्री को कैसे पता नहीं चला? पीएम ने ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाया, सारे सदस्यों को खुद चुना औरर चंपत राय को सर्वेसर्वा बनाया। अब जब घोटाला सामने आया है तो उन्हें बचाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी है। ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है।

गोवा दौरे पर आए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं। जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो गोवा के हिंदुओं ने बढ़-चढ़कर और दिल खोलकर पूरी श्रद्धा के साथ दान किया था। लेकिन अब जब राम मंदिर में घोटाले और चढ़ावा चोरी की बातें सामने आ रही हैं, तो गोवा के सभी सनातनी इसे सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। बताया जा रहा है कि भगवान राम का हार, पादुका और आभूषण चोरी हो गए हैं। लोगों ने पूरी श्रद्धा से हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी हो गए। किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वो भी चोरी हो गईं। चांदी के दीये चोरी हो गए और 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हो गया। रोज जितनी बातें सामने आ रही हैं, उससे लोगों की आस्था को और ज्यादा ठेस पहुंच रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चोरी अभी शुरू नहीं हुई है, बल्कि 2021 से शुरू हुई, जब वहां जमीनों का बहुत जबरदस्त घोटाला हुआ। इन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से करोड़ों-अरबों रुपए इकट्ठे किए और जिस तरह से पैसे को साइफन ऑफ किया गया, उसका एक उदाहरण 2021 का मामला है। अयोध्या में एक पाठक परिवार के पास जमीन थी, जिसे उन्होंने इनकी पार्टी के एक नेता को 2 करोड़ रुपए में बेचा। 10 मिनट के अंदर उस नेता ने वही जमीन मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपए में बेच दी। जाहिर तौर पर मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 16 करोड़ रुपए का चंदा साइफन ऑफ कर लिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह मामला उन दिनों मीडिया में भी था और सबको पता था। इसी तरह 3 करोड़ की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 24 करोड़ में और 9 करोड़ की एक जमीन 55 करोड़ में खरीदी। 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं। इसके कागज जनता के बीच मौजूद हैं। इन लोगों ने 1 रुपए की जमीन को 10 रुपए में खरीदकर राम मंदिर निर्माण के चंदे को साइफन ऑफ किया।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब मंदिर बनने लगा तो इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड पर गवाही दी कि हर टेंडर में 40 फीसद कमीशन लिया गया। अब निकलकर आ रहा है कि चढ़ावे की चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि 40 दिन में 70 बार चोरी होने के सबूत सामने आए हैं। लोग सीसीटीवी में 70 बार चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन लोगों ने 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी है। जितनी चोरी की जानकारी सामने आई है, वह केवल एक छोटी सी झलक है, पता नहीं कितनी चोरी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त, हिंदू और सनातनी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चंदा चोरों को सजा मिलेगी? क्या बड़े लोग पकड़े जाएंगे? ऐसा लगता नहीं है, क्योंकि जब से यह मामला सामने आया है, इसे दबाने, सबूतों को मिटाने और गवाहों को डराने की पूरी कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के एंकर कहते हैं कि मोदी जी किसी को नहीं बख्शेंगे और बड़े-बड़े लोगों को सजा दिलाएंगे। वे कह रहे हैं कि मोदी जी को अभी तक पता नहीं था, अब पता चला है। लेकिन लोग मीडिया की इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि मोदी जी को पता नहीं था। लोगों को यकीन है कि प्रधानमंत्री को सब पता था। मोदी जी ने खुद ट्रस्ट बनाया और उसमें एक-एक व्यक्ति उनका अपना चुना हुआ आदमी है। चंपत राय मोदी जी के खास आदमी हैं, जिन्हें उन्होंने इस मंदिर का सर्वेसर्वा बनाया। सारी पावर और मैनेजमेंट चंपत राय के पास थी, उनके बिना मंदिर में एक पत्ता नहीं हिल सकता था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मोदी जी को पता नहीं था, उनसे पूछना चाहिए कि इतने दिनों से इतनी चोरी चल रही थी और उन्हें कैसे पता नहीं चला? 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में बिकी, मीडिया में भी आया, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में बिकी, 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं और सारे कागज सार्वजनिक डोमेन में हैं, फिर भी मोदी जी को पता नहीं था? कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जा रहा था, चढ़ावे में इतनी चोरी हो गई, 200 किलो चांदी की ईंटें, भगवान का हार, पादुका और हीरे-जवाहरात गायब हो गए, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 40 दिन के अंदर सीसीटीवी में 70 बार चोरी पकड़ी गई और 8 महीने की फुटेज गायब कर दी गई, क्या मोदी जी को पता नहीं चला?

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ट्रस्ट में केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधि भी है, क्या उसने भी मोदी जी को कुछ नहीं बताया? इस देश के हर बूथ पर कौन सा वोटर किस पार्टी का है, एसआईआर में किसकी वोट कटवानी या जुड़वानी है, मोदी जी को सब पता है। लेकिन भगवान राम के चंदे की चोरी के बारे में उन्हें पता नहीं चला, ऐसा कैसे हो सकता है? उन्हें पता तो सब था।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमें सूत्रों से पता चला है कि आईबी ने राम मंदिर में हो रहे घोटाले और चंदा चोरी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी जी को 12 रिपोर्ट दी थीं। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। वे केवल और केवल अपने लोगों को बचा रहे थे। हम यह नहीं कह रहे कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है और इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। लेकिन सारा घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी जी सक्रिय रूप से अपने लोगों को बचाने के लिए पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब चोरी सामने आई और पानी सिर से ऊपर हो गया तो उन्होंने एक लूली-लंगड़ी एसआईटी बना दी। मैं भी कानून का जानकार हूं और इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, एफआईआर के बिना एसआईटी बन ही नहीं सकती। यह एसआईटी गैर-कानूनी है, इसके पास कोई पावर नहीं है। यह किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, रेड नहीं मार सकती और न ही किसी को समन कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस एसआईटी के बनने के बाद “आप” सांसद संजय सिंह जब जमीनों के घोटाले के कागज लेकर गए, तो एसआईटी ने कहा कि जमीनों के घोटाले की जांच करना उनकी पावर में नहीं है। तो फिर इनकी पावर क्या है? ये जमीनों और कंस्ट्रक्शन में हुए घोटाले की जांच नहीं कर रहे, तो फिर क्या जांच कर रहे हैं? 2021 में जब जमीनों का घोटाला सामने आया था, तब भी इन्होंने एक एसआईटी बना दी थी। उस एसआईटी का क्या हुआ, किसी को कुछ पता नहीं है। कोई एफआईआर, कोई गिरफ्तारी और कोई एक्शन नहीं हुआ, वह एसआईटी मर गई। अब यह एसआईटी भी मर जाएगी। असल में ये लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इन्हें पता है कि जनता की याददाश्त बहुत छोटी होती है, इसलिए ये 15-15 दिन का एक्सटेंशन देते रहेंगे और यह एसआईटी भी मर जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब इन्होंने एक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आठ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा गया है जो नोट गिनते थे। 200 करोड़ रुपए का कैश गायब हो गया और इन लोगों से सिर्फ 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। फिर भी वे शाबाशी ले रहे हैं और हर तरफ हल्ला मचवा रहे हैं कि मोदी जी ने एक्शन ले लिया। सबसे मजे की बात यह है कि जब भी किसी की गिरफ्तारी होती है, तो पुलिस उसकी कस्टडी लेती है और पूछताछ करती है कि चोरी कहां से की और पैसा कहां रखा है। लेकिन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, कस्टडी नहीं ली और उन्हें सीधा ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। उन आठ छोटे-छोटे लोगों को बोल रखा है कि चिंता मत करो, दो-चार दिन में बेल करा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चंपत राय समेत दो लोगों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अयोध्या से रोज खबरें आ रही हैं कि मंदिर आज भी चंपत राय ही चला रहे हैं। इसलिए इस्तीफे, गिरफ्तारी और एफआईआर सब फर्जी है। मोदी जी इस मामले को पूरी तरह से रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा के एक बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह का बयान आया है कि वे कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और उनके बोलने से उन पर भी आंच आ सकती है। बाबा बागेश्वर धाम का भी बयान आया है कि अगर उन्होंने पर्ची निकालकर असली नाम उजागर कर दिए तो उन्हें छोड़ेंगे नहीं और निपटा देंगे। जब इतने बड़े लोग इसमें शामिल हैं, तो उनका नाम क्यों नहीं आ रहा? उनके खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और सीबीआई-ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री जी किन बड़े लोगों को बचा रहे हैं और क्यों बचा रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है, ये भगवान राम को नहीं मानते और इन्हें भगवान राम का आशीर्वाद भी नहीं चाहिए। अगर ये राम को भगवान मानते तो चोरी नहीं करते। चोरी करने से उन्हें पाप लगने और भविष्य खराब होने का डर लगता। इन्हें कोई डर नहीं है, ये राम को पत्थर की मूर्ति मानते हैं। इन्हें भगवान राम और उनके नाम की जरूरत केवल वोट लेने और पैसे के लिए है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जनता को जानकर ताज्जुब होगा कि अमित शाह आज तक भगवान राम के दर्शन करने मंदिर नहीं गए। मंदिर बने ढाई साल हो गए, लेकिन वे एक बार भी दर्शन करने नहीं गए। जबकि पिछले ढाई साल में वे अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 बार भगवान राम और राम मंदिर का जिक्र कर चुके हैं। वोट तो राम के नाम पर मांग रहे हैं, लेकिन दर्शन करने का समय नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पूरे देश में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और ये लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। हर हिंदू और सनातनी को इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि इन पापियों को छोड़ना मत, कठोर से कठोर सजा देना।

राजस्थान में 'आप' का बदलाव, कीर्ति पाठक बनीं आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
Rajasthan AAP: जयपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा कीर्ति पाठक को राजस्थान प्रदेश का  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के  मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज तथा केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। Rajasthan News

राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक मजबूत, जनहितैषी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के मुद्दों के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में संगठित होकर प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक सशक्त और सकारात्मक राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि  कीर्ति पाठक का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन आंदोलनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने अन्ना आंदोलन से सक्रिय रूप से अपनी सार्वजनिक यात्रा की शुरुआत की और तब से आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने समय-समय पर उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। Rajasthan News

उन्होंने प्रदेश स्तर पर फ्रंटल विंग की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) तथा प्रदेश महासचिव (State General Secretary) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

उनके लंबे अनुभव, समर्पण, संघर्षशील नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।   पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कीर्ति पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। Rajasthan News

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab News: पंजाब में नगर निगम और काउंसिल चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश ऑफिस में जश्न का माहौल था। सुबह से ही नतीजों का रुझान 'आप' के पक्ष में आने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ऑफिस में इकट्ठा होने लगे थे।

जीत की खुशी में पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

इस विजय उत्सव के मौके पर आप पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू खास तौर पर मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के सभी सीनियर नेता, विधायक और पदाधिकारी भी इस जश्न में शामिल हुए।

इस मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की जनहित की नीतियों और विकास के कामों पर लोगों की मुहर है। नगर निगमों में भी आप की सरकार बनने से शहरों का विकास तेज़ी से होगा।

साथ ही, आप पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने भी पंजाब के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इन चुनावों में आप के पक्ष में आए नतीजों के लिए पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद दिया है।"

लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्हें पिछले 4 सालों में अरविंद केजरीवाल का ईमानदार राजनीति करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान का काम करने का स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब पंजाब में जिला पंचायत चुनाव हुए थे, तो गांवों के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एकतरफा बंपर जीत दिलाई थी और अब नगर निगम/काउंसिल चुनावों में, खासकर शहरों के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें हमारी सरकार के जनहित के काम पसंद आ रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि मान साहब की सरकार द्वारा बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों जनता ने अपनी मुहर लगाई है। पंजाब में इस चुनाव के नतीजों ने दो बहुत साफ संदेश दिए हैं। पहला संदेश यह है कि लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास के कामों को अपना समर्थन दिया है, और दूसरा एक साफ संदेश है जो लोगों ने ईडी पार्टी' (भाजपा) को दिया है। पंजाब के जागरूक वोटरों ने यह साफ कर दिया है कि पंजाब की धरती पर ईडी पार्टी' और उसकी बदले की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इस चुनाव में जनता ने ईडी पार्टी' को इस हद तक नकार दिया है कि उनके 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बहुमत से जीतने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन नगर निगम/काउंसिल चुनाव में जीते हमारे सभी नए चुने गए मेयर और पार्षद अब ज़मीनी स्तर पर मान साहब के साथ हाथ मिलाएंगे। हम सब मिलकर पंजाब के विकास की रफ़्तार को और तेज़ करेंगे और 2027 में एक बार फिर पंजाब में जीत का परचम लहराएंगे।

हाई कोर्ट ने जारी किया अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं को अवमानना नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं के विरुद्ध अवमानना प्रकरण में नोटिस जारी किया। Delhi News

न्यायालय ने सभी संबंधित पक्षों को चार सप्ताह के भीतर अपना उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त के लिए निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान संबंधित नेताओं की ओर से कोई भी प्रतिनिधि न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया से संबंधित सभी सामग्री और अभिलेख सुरक्षित रखे जाएं तथा उन्हें न्यायिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाए।

न्यायालय ने यह भी संकेत दिया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा के लिए एक एमिकस क्यूरी नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले अदालत ने 14 मई को इस प्रकरण में आपराधिक अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया था। न्यायालय का मत था कि आबकारी नीति मामले से संबंधित सुनवाई को लेकर न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। Delhi News

अदालत ने कहा कि कुछ सार्वजनिक बयान, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट निष्पक्ष आलोचना की सीमा से आगे बढ़कर न्यायालय की गरिमा को प्रभावित करने वाले प्रतीत हुए। विस्तृत आदेश में न्यायालय ने उल्लेख किया कि यदि किसी पक्ष को अदालत के निर्णय या प्रक्रिया पर आपत्ति थी, तो वह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता था।

इसके स्थान पर सार्वजनिक मंचों के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया पर प्रश्न उठाए गए, जिससे न्यायपालिका के प्रति लोगों का विश्वास प्रभावित हो सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि न्याय व्यवस्था के प्रति अविश्वास का वातावरण लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। इसी क्रम में संबंधित न्यायाधीश ने बाद में आबकारी नीति मामले की आगे की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था। Delhi News

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में की गई ज़बरदस्त बढ़ोतरी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इसे देश विरोधी, पंजाब विरोधी और पूरी तरह से किसान विरोधी कदम बताते हुए कहा कि जब देश के लोग सुबह उठे तो केंद्र सरकार ने उन्हें महंगाई का बड़ा झटका दिया। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि बीजेपी आम लोगों और देश के अन्नदाता को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

शुक्रवार को आप नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप धालीवाल ने पंजाब में मौजूदा कृषि के संकट और धान के सीजन का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय पूरे देश में और खासकर पंजाब में धान की बुआई का सीजन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने किसानों के लिए नहर के पानी का इंतजाम किया है और 1 जून से धान की बुआई जोरों पर शुरू होने जा रही है। किसान अपनी गेहूं की फसल और पराली को बचाकर अगली मुख्य फसल के लिए दिन-रात अपने खेतों को तैयार करने में लगे हुए हैं। ऐसे नाजुक समय में डीजल की कीमत में 3.11 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी पंजाब के किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।

भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नीयत पर सवाल उठाते हुए धालीवाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन के मोदी सरकार को आगे झुकना पड़ा और तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़े, तो हार की टीस प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग से अभी नहीं निकल रही है। मोदी सरकार जानबूझकर पंजाब और उसके किसानों-मजदूरों को बार-बार परेशान कर रही है। केंद्र ने पहले पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएएफ) रोका और अब डीजल की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर असहनीय बोझ डाल दिया है। पंजाब देश के अनाज उत्पादन में सबसे आगे है, इसलिए इस बढ़ोतरी का सबसे बुरा असर हमारे किसानों पर पड़ेगा।

धालीवाल ने केंद्र सरकार की गलत विदेश और व्यापार नीतियों पर बोलते हुए कहा कि जब इस साल 26 फरवरी को अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर साइन हुए थे, तो आम आदमी पार्टी देश की पहली पार्टी थी जिसने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सौदे का कड़ा विरोध किया था। मैंने उसी दिन चेतावनी दी थी कि अमेरिका के सामने मोदी के घुटने टेकने से यह देश बर्बाद हो जाएगा। इससे पहले हमारा पुराना और भरोसेमंद दोस्त रूस हमें सिर्फ़ $35 से $50 प्रति बैरल पर सस्ता कच्चा तेल दे रहा था, जो आज भी चीन को मिल रहा है। लेकिन अमेरिका के दबाव में मोदी सरकार ने वहाँ से तेल खरीदना बंद कर दिया और आज देश इसका नतीजा भुगत रहा है। पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹100 के पार हो गए हैं।

उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और उनकी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि जाखड़ एंड कंपनी, जो कल तक केंद्र की वकालत कर रही थी, आज जनता को जवाब दे कि यह कैसा न्याय है? परसों केंद्र सरकार ने धान का एमएसपी ऊँट के मुँह में जीरे जैसा सिर्फ़ 72 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाकर किसानों के साथ क्रूर मज़ाक किया। दूसरी तरफ़, डीज़ल के दाम 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। उन्होंने कहा कि लुधियाना एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स से पूछिए कि धान उगाने की लागत क्या है। बाज़ार में चावल 50 रुपये से 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है और किसान को सिर्फ़ 72 पैसे दिए जा रहे हैं।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि डीज़ल के दाम बढ़ने से न सिर्फ़ किसान बल्कि आम नागरिक भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से खाने-पीने की हर ज़रूरी चीज़ के दाम आसमान छूने लगेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ़ तो जनता को कम गाड़ी चलाने, ऑफ़िस में कार न लाने, मोटरसाइकिल और साइकिल इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है और दूसरी तरफ़, वह खुद देश को महंगाई के दलदल में धकेलकर सरकारी हवाई जहाज़ उड़ाकर विदेश दौरे पर निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के इस जनविरोधी फ़ैसले की कड़ी निंदा करते हैं। केंद्र सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

‘आप’ द्वारा प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन, कई स्थानों पर भाजपा-आप कार्यकर्ताओं में टकराव का माहौल
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भड़की आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को पंजाब भर के जिलों में भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के विधायकों से लेकर संसद मैंबर तक सभी सड़क पर उतर आए और भाजपा पर ईडी का सियासी इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नारे भी लगाए गए।

इस दौरान नवांशहर और लुधियाना में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में टकराव वाला माहौल बन गया। दोनों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई। नवांशहर में तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने भाजपा कार्यालय के अंदर घुसकर भाजपा जिला प्रधान राजविंदर सिंह लक्की के साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की गई तो राजविंदर सिंह लक्की ने भी धमकी दी कि यदि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह विधायक द्वारा हाथापाई की जा रही है तो अगर हम भी इस रास्ते पर उतर आए तो र्इंट का जवाब पत्थर के साथ मिलेगा।

वर्णननीय है कि विधायक सुक्खी ने अकाली दल छोड़कर आप में शामिल होने का ऐलान किया हुआ है। इसी तरह लुधियाना में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और प्रवक्ता अनिल सरीन के साथ भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने माहौल संभालते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं को आपस में भिड़ने से रोका। रविवार को पूरे दिन इसी तरह माहौल गर्म रहा तो एक ढाबे पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के गाड़ियों के काफिले को भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया था।

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब भर में किए जा रहे प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा अब बंगाल के बाद पंजाब में भी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है या फिर झूठे केस दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।

मोहाली में आप विधायक डिम्पी ढिल्लों को पुलिस ने नाके पर रोका, एएसआई सस्पेंड
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। मोहाली में आम आदमी पार्टी के गिद्दड़बाहा से विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों और पुलिस के बीच हुए विवाद तूल पकड़ चुका है। विधायक ने मोहाली पुलिस के एक एएसआई पर बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मोहाली के एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विधायक ढिल्लों अपनी पत्नी और चालक जगतार के साथ मोहाली में खाना खाने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी फेज-8 थाना क्षेत्र में लगाए गए पुलिस नाके पर पहुंची तो वहां तैनात एएसआई लखबीर सिंह ने उनके वाहन को रोक लिया। पुलिसकर्मी ने गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट को लेकर सवाल पूछे और चालक से वाहन संबंधी जानकारी मांगी।

चालक ने बताया कि गाड़ी में मौजूदा विधायक सवार हैं और वाहन विधानसभा में रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद एएसआई ने विधायक का पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। चालक ने मोबाइल फोन में विधायक का आईडी कार्ड दिखाने की कोशिश की लेकिन एएसआई ने साथ खड़े कांस्टेबल को निर्देश देते हुए कहा कि अगर यह मौजूदा विधायक हैं तो उन्हें जाने दिया जाए, अन्यथा चालान काटा जाए।

घटना के बाद विधायक ढिल्लों ने वीडियो जारी कर पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई को सस्पेंड कर दिया।

सांकेतिक फोटो

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध'' और 'गैंगस्टरों पर वार' मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।

गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक 'वॉइस बैंक' तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं।

पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है। वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा।

पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।

नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 'युद्ध नशयां विरुद्ध' मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का 'पीला पंजा' (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।