5G Service - Sach Kahoon Hindi

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कीजिये 5जी का लाइव अनुभव
नई दिल्ली। राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठवें संस्करण में 5 जी प्रौद्योगिकी का लाइव अनुभव किया जा सकता है। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने अपने पवेलियन में 5 जी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग का लाइव प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल इसका शुभारंभ करने के साथ ही देश में 5जी को भी लाँच किया था और उन्होंने उपभोक्ताओं विशेषकर युवाओं को अगली पीढ़ी की 5 जी प्रौद्योगिकी का अनुभव पाने के लिए आमंत्रित भी किया था। इसीक्रम में वोडाफोन आइडिया (वी) ने कहा है कि 5 जी, इंडस्ट्री 4.0 में प्रवेश कर डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को गति प्रदान करेगा, उद्यमों की दक्षता एवं उत्पादकता बढ़ाएगा, हमारे शहरों कारोबारों एवं नागरिकों को स्मार्ट और सुरक्षित समाधान उपलब्ध कराएगा। उद्योग जगत में विभिन्न साझेदारियों के माध्यम से वी ने आने वाले कल के उद्यमों एवं उपभोक्ताओं के लिए भारत-विशिष्ट यूज केसेज की व्यापक रेंज का विकास किया है।

यह भी पढ़ें:– स्वच्छता रैंकिंग 2022: देश में डबवाली को 27वीं और प्रदेश में मिली चौथी रैंकिंग

आईएमसी 2022 के दौरान वी, क्लाउड गेमिंग, वीआर, 5 जी रन के माध्यम से 5 सीवाओं की एक झलक पेश कर रहा है, साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े यूज केसेज का प्रदर्शन भी कर रहा है। वोडाफोन आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदरा ने कहा ह्यह्यवी, 5 जी टेक्नोलॉजी के साथ विकास की नई यात्रा के लिए तैयार है जहां असंख्य डिजिटल समाधानों से युक्त कनेक्टेड दुनिया जीवन जीने का नया तरीका होगी। वी के 5 जी टेकनोलॉजी समाधान विभिन्न क्षेत्रों में असंख्य संभावनाओं के नए दौर का प्रदर्शन करते हैं और भारत में तकनीकी प्रगति का वादा करते हैं।

चिकित्सा विशेषज्ञों एवं एम्बुलेन्स सेवाओं के साथ जोड़ेगा

अगले कुछ सालों में वी 5 जी नेटवर्क और सेवाओं की प्रगतिशील शुरूआत के साथ, मुझे विश्वास है कि हमारे 5 जी समाधान एक ऐसे कल का निर्माण करेंगे जो उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा, उनके कारोबार के परफोर्मेन्स में सुधार लाएगा, लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा तथा देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को गति प्रदान करेगा। अपनी एंटरप्राइज पेशकश को सशक्त बनाने तथा 5 जी के उभरते दौर में कारोबारों को विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास में, वी उद्यमों के लिए भावी समाधानों की व्यापक रेंज पेश कर रहा है। इनमें कई क्रान्तिकारी इनोवेशन शामिल हैं

जैसे- कनेक्टेड हेल्थकेयर, जो एल एण्ड टी स्मार्ट वर्ल्ड के साथ साझेदारी में रियल टाईम में मरीजों को रिमोट तरीकों से चिकित्सा विशेषज्ञों एवं एम्बुलेन्स सेवाओं के साथ जोड़ेगा और उन्हें एमरजेन्सी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा; मजदूरों की सुरक्षा -जो निजी मोबाइल नेटवर्क के अग्रणी तकनीक प्रदाता एथोनेट एवं टाटा कम्युनिकेशन्स ट्रांसफोर्मेशन सर्विसेज के साथ साझेदारी में डिजिटल ट्विन के जरिए मजदूरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा जो, 5 जी क्षमता का उपयोग कर मुश्किल निमार्णाधीन साईट का डिजिटल ट्विन तैयार करेगा, इससे रिमोट तरीकों से रियल टाईम में साईट पर निगरानी रखी जा सकेगी; प्राइवेट नेटवर्क सोल्युशन जो एल एण्ड टी स्मार्ट वर्ल्ड और नोकिया के साथ विकसित यूज केसेज के माध्यम से बड़ी युनिट में कनेक्टिविटी की जरूरतों को पूरा करेगा; एल एण्ड टी स्मार्ट वर्ल्ड के साथ साझेदारी में 5 जी नेटवर्क और एआई के उपयोग से सार्वजनिक सुरक्षा; आईओटी आॅटोनोमस गाइडेड व्हीकल (एजीवी)आदि शामिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

5जी सर्विस जल्द लांच होने की बढ़ी उम्मीद
दूरसंचार मंत्रालय द्वारा गठित 5जी (5G Service) कमेटी ने कहा है कि देश में अगली पीढ़ी की मोबाइल टेलीफोनी और अन्य व्यावसायिक सेवाओं के लिए करीब 6,000 मेगाह‌र्ट्ज (एमएचजेड) स्पेक्ट्रम फौरन उपलब्ध होने लायक है। कमेटी ने सरकार को अपनी अनुशंसा सौंप दी हैं। अगर अनुशंसा और सुझाव मान लिए जाते हैं, तो देश में बहुत जल्द 5जी सेवा लांच हो सकती है। इतना ही नहीं, स्पेक्ट्रम की उपलब्ध मात्रा के हिसाब से टेलीकॉम सेक्टर के लिए यह स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी भी साबित होगी।

देश में 50 फीसद तक बढ़ाई जा सकती है

मोबाइल डाटा की स्पीड | 5G Service

कमेटी के सदस्य आरोग्यस्वामी पॉलराज ने कहा कि शुरुआत में 5-जी सेवा के जरिये देश में मोबाइल डाटा की स्पीड वर्तमान स्तर से 50 फीसद तक बढ़ाई जा सकती है। मल्टीपल इनपुट एंड मल्टीपल आउटपुट (एमआइएमओ/मीमो) वायरलेस टेक्नोलॉजी के अग्रणी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर पॉलराज ने कहा कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) नई सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की उपलब्धता के क्षेत्र में मजबूत कदम उठा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को 5-जी स्पेक्ट्रम की दरें वाजिब रखनी होंगी, ताकि टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए उन्हें खरीद पाना और जल्द से जल्द सेवा शुरू कर पाना व्यवहार्य हो।

मीमो के जरिये वायरलेस सेवा की क्षमता में जबर्दस्त सुधार | 5G Service

गौरतलब है कि मीमो के जरिये वायरलेस सेवा की क्षमता में जबर्दस्त सुधार संभव हो पाया है।

वर्तमान में सभी नए वायरलेस सिस्टम में मीमो का उपयोग हो रहा है।

टेलीकॉम स्पेक्ट्रम नीलामी के तहत करीब 2,354.55 मेगाह‌र्ट्ज फ्रीक्वेंसी की बोली लगाई थी।

सरकार को साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिली थी।

वर्तमान में मोबाइल फोन के सिग्नल 800 से 2,600 मेगाह‌र्ट्ज बैंड के जरिये भेजे जा रहे हैं।

कमेटी ने 11 बैंड्स में 5-जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की पहचान की है।

प्रीमियम 700 मेगाह‌र्ट्ज बैंड के अलावा 3.5, 24 और 28 गीगाह‌र्ट्ज बैंड्स को 5-जी सेवा के लिए तत्काल उपलब्ध

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।