Crime - Sach Kahoon Hindi

जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विवाद, डंडों व लोहे की रॉड से हमला
हनुमानगढ़। डबलीराठान के निकट 1 एलजीडब्ल्यू गांव में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक युवक के साथ डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 1 एलजीडब्ल्यू, डबलीराठान निवासी हंसराज (35) पुत्र काशीराम बाजीगर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र रवि 3 सितंबर की रात गांव में आयोजित कार्यक्रम में लंगर सेवा कर रहा था। रात करीब 10 बजे जितेंद्र पुत्र जसपाल, अनमोल पुत्र रामलाल, सोमदास पुत्र जसाराम, लखवीर पुत्र पुन्नू, गुरी व अन्य युवक कार्यक्रम में आए। रवि ने उन्हें लंगर खाने के बाद जागरण में बैठने के लिए कहा, जिस बात को लेकर आरोपी नाराज हो गए और उसके साथ गाली-गलौज व झगड़ा करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर रवि को छुड़वाया। आरोप है कि सोनू पुत्र मनीराम रात करीब 11.30 बजे रवि को बहला-फुसलाकर कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ले गया, जहां अन्य आरोपी पहले से डंडों व हथियारों के साथ मौजूद थे। वहां सभी ने एकराय होकर रवि पर हमला कर दिया। इस दौरान अनमोल ने उसके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं।

परिजनों ने घायल रवि को राजकीय चिकित्सालय डबलीराठान पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसके सिर में आठ टांके लगाए गए और वह करीब तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहा। वर्तमान में भी उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना के संबंध में 4 सितंबर को सदर थाने में शिकायत दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जितेंद्र, अनमोल, सोमदास, लखवीर, सोनू, गुरी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

ढाणी में घुसकर सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ स्थित एक ढाणी में घुसकर सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका राजकीय जिला अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में उपचार चल रहा है। टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पुरुषोत्तम बास, फतेहगढ़ ढाणी निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मंगतूराम भाट ने बताया कि 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसका बड़ा भाई साहबराम अपनी ढाणी स्थित घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के गुरप्रीत, प्रीता जटसिख, संदीप मान और विनोद भाट बिना अनुमति ढाणी में घुस आए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही सो रहे साहबराम पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में साहबराम को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के संबंध में सुरेश कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ घर में अनधिकृत प्रवेश कर जानलेवा हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रास्ता रोककर दंपती से मारपीट, 15 हजार रुपए और सोने की बालियां छीनीं
हनुमानगढ़। टाउन की मुखर्जी कॉलोनी में रास्ता रोककर दंपती से मारपीट करने और महिला के पति की जेब से 15 हजार रुपए तथा सोने की बालियों की जोड़ी जबरन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 46 मुखर्जी कॉलोनी निवासी प्रेमलता (27) पत्नी सोनू सिंह राजपूत अपने पति सोनू सिंह पुत्र हुकम सिंह के साथ टाउन थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि 22 अगस्त को वह और उसका पति अपनी सास के घर से अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मुखर्जी कॉलोनी के पास पहुंचे, रास्ते में बाबू पुत्र भगवानदास धानक और गगन पुत्र भीमसिंह धानक निवासी मुखर्जी कॉलोनी ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने दंपती के साथ मारपीट की और सोनू सिंह की जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा प्रेमलता के कानों में पहनी सोने की बालियों की जोड़ी भी जबरन छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह की ओर से शुरू की गई है। Hanumangarh News

रास्ता रोककर मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फोड़ा
हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम कर घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक नामजद सहित छह लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रावतसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार खोड़ा निवासी राजेन्द्र (30) पुत्र जेठाराम कुम्हार ने रावतसर थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वह मजदूरी और मार्बल का काम करता है। उसके अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह ग्राम धान्धू से काम करके मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे मुकेश कुमार पुत्र भालाराम कुम्हार निवासी खोड़ा और उसके साथ पांच अन्य व्यक्ति दो मोटर साइकिलों पर अचानक आए।

आरोपियों ने उसकी मोटर साइकिल के आगे अपनी दोनों बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर लाठी-डंडों से हमला किया तथा थप्पड़-मुक्कों से भी मारपीट की। उसके अनुसार आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से खून बहने लगा और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी हमलावरों ने लातों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की।

सड़क पर किसी व्यक्ति के आने का आभास होने पर आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर दोनों मोटर साइकिलों से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार के साथ भविष्य में भी इसी तरह की घटना करने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ घटना में शामिल अन्य पांच व्यक्तियों की पहचान और भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। Hanumangarh News

कर्मचारी से कहासुनी के बाद समझाने पहुंचे ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांव प्याऊ मनिहारी में रविवार देर रात एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब ढाबा संचालक के कमरे पर रहने वाले एक कर्मचारी ने किराए के कमरों के पास शराब पी रहे युवकों को तेज रफ्तार में स्कूटी चलाने से टोक दिया। उक्त युवकों की कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। विवाद  ज्यादा बढ़ता देख कर्मचारी ने विवाद की जानकारी  ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री को दी। ढाबा संचालक तुरंत मौके पर पहुंचा और युवको को समझाने का प्रयास किया।

इसी दौरान आरोपी अमन यादव ने नरेंद्र के साथ भी गाली गलौज की और कथित तौर पर पिस्तौल निकाल कर उसकी छाती में गोली मार दी।  गोली लगने से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।  उन्हें तत्काल नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मोकै से फरार  हो गए।  घटना की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई।  सूचना मिलने के पश्चात पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज कंगाल रही है।

करीब 10 साल से प्याऊ मनिहारी में चल रहा था ढाबा

मृतक के चचेरे भाई मंजीत ने बताया कि नरेंद्र कुंडली का रहने वाला था और करीब 10 साल से क्या मनियारी में ढाबा चल रहा था करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।  जिनकी उम्र करीब दो और चार साल है। नरेंद्र के पिता मकान बनाने का ठेका लेते हैं।  जबकि नरेंद्र और उसका भाई हर्ष वंश कॉलोनी स्थित मित्रा दा ढाबा के नाम से चला रहा था। नरेंद्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्लांट पर  एक कर्मचारी रहता था

नरेंद्र के ढाबे से करीब आधा किलोमीटर दूर उमाशंकर कॉलोनी में नरेंद्र खत्री का पानी का प्लांट है।  प्लांट के साथ उसने किराए के कमरा बना रखे हैं।  जिनकी देखरेख निखिल करता है। आरोप है कि अमन यादव ने पहले निखिल के साथ मारपीट की थी इसी बात को लेकर नरेंद्र अमन यादव के पास पहुंचा था।  जहां दोनों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की गई। मनजीत ने बताया कि रविवार रात प्लांट के नजदीक करीब 20 से 22 युवक कथित तौर पर बैठकर शराब पी रहे थे।

इस इसी दौरान उनमें से एक योग तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए वहां से आया । स्कूटी की तेज रफ्तार को देखकर नरेंद्र के कर्मचारी ने युवक को धीरे और आराम से चलने के लिए कहा । इसी बात को लेकर अमन यादव और कर्मचारी निखिल के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवक और उसके साथ मौजूद लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री को दी गई । वह प्लाट पर पहुंचा वहां मौजूद अमन यादव को समझाने और मामला शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान अमन ने नरेंद्र के साथ गाली  गलोज की।  मामला बढने के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और नरेंद्र खत्री की छाती में गोली मार दी।  गोली लगते नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

वारदात के बाद वहां मौजूद लोगों मे अफरा तफरी मच गई। नरेंद्र को तत्काल नरेला के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनो के  मुताबिक आरोपी अमन पेपर मिल कॉलोनी में रहता है। गोली चलाने के बाद आरोपी मोके  से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Crime: जालंधर में महिला को पति व सास ने पिलाया जबरन जहरीला क्लीनर!
जालंधर (हि.स.)। करतारपुर क्षेत्र में एक महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका ने गंभीर हालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष लिखित बयान देकर अपने पति और सास पर जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, संगरूर जिले के धूरी की रहने वाली नेहा की शादी करीब सात वर्ष पहले करतारपुर निवासी उमंग बस्सी से हुई थी। दंपती की छह वर्ष की बेटी है। बताया गया है कि वैवाहिक जीवन के दौरान पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। नेहा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि इसी विवाद को लेकर एक बार फिर घर में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद उसके पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी ने उसे कथित तौर पर जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई।

गंभीर हालत में नेहा को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालत गंभीर होने के कारण वह बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसका बयान लिखित रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पति और सास वहां से चले गए और छह वर्षीय बच्ची को भी अपने साथ ले गए। मृतका के भाई अमरीश कुमार ने दावा किया कि परिवार को घटना की जानकारी लगभग एक दिन बाद मिली। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान के आधार पर उमंग बस्सी और कुसुम बस्सी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर घुसे चोर
हनुमानगढ़। टाउन की रामसिंह कॉलोनी में एक सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में मकान मालिक ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह (35) पुत्र राजेन्द्र सिंह छिम्पा निवासी मकान नंबर 64, रामसिंह कॉलोनी, टाउन ने थाने में रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि वह पिछले 3-4 दिन से नौकरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। उसके पिता रात के समय घर पर जाकर सो जाते थे। उम्र अधिक होने के कारण वे मकान के ऊपरी हिस्से में नहीं जाते थे। परिवादी के अनुसार 20 अगस्त की सुबह उसके पिता मकान के ऊपरी हिस्से में गए तो बाहर की तरफ लगी स्टील की ग्रिल टूटी हुई मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे करीब 20 हजार रुपए नकद, करीब 50 ग्राम चांदी के सिक्के तथा करीब सवा तोले की सोने की चेन गायब मिली।

परिवादी ने आसपास चोर की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

जमीन के सौदे के 8.90 लाख रुपए और मूल इकरारनामा को लेकर विवाद
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे को लेकर 8.90 लाख रुपए की रकम और मूल इकरारनामे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव रामसरा नारायण निवासी 70 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में छह-सात लोगों ने उसका रास्ता रोककर बैग छीन लिया और उसमें रखा मूल इकरारनामा, नकदी व सोने की बालियां निकाल लीं। Hanumangarh News

महिला की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सलोबाई (70) पत्नी भूराराम बाजीगर निवासी वार्ड नंबर 1, रामसरा नारायण ने रिपोर्ट दी कि उसने और उसके पति ने सोना देवी पत्नी कालूराम बावरी निवासी ढाणी बावरियांवाली हाल कनवानी, रावतसर को 16 नवंबर 2025 को कुल 8 लाख 90 हजार रुपए नकद दिए थे। यह रकम सोना देवी के नाम की जमीन का सौदा तय होने के बाद दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मई 2026 को जमीन का बयनामा करवाया जाना था। Hanumangarh News

परिवादिया के अनुसार 14 अगस्त को अपराह्न करीब 3 बजे वह अपने पति के साथ बाइक से रामसरा नारायण से हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर जा रही थी। नाली वाले पुल से पहले छह-सात व्यक्तियों के साथ सोना देवी, उसका पुत्र राजपाल और पति कालूराम वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान आरोपियों ने जबरन उसका बैग छीन लिया। बैग में रखा मूल इकरारनामा, पांच हजार रुपए नकद और सोने की बालियां राजपाल व कालूराम की ओर से निकालकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अब न तो मूल इकरारनामा मिलेगा और न ही 8 लाख 90 हजार रुपए वापस मिलेंगे, जो करना है कर लो। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मानसिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Hanumangarh News

Hanumangarh Crime: सिर में गंडासी से वार, 9 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनने का आरोप
हनुमानगढ़। गांव कोहला निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को फोन कर बुलाकर मारपीट करने, गंडासी से सिर पर वार करने, नकदी व मोबाइल फोन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामले में टाउन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच वृताधिकारी को सौंपी गई है। Hanumangarh News

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार कोहला निवासी चुन्नीराम पुत्र भगतु मेघवाल ने आरोप लगाया कि 12 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उसके बेटे कालूराम को संजय यादव पुत्र अर्जन यादव निवासी कोहला ने फोन कर चरणा बाबा डेरे के पास बुलाया। वहां संजय यादव के साथ सुखा बाजीगर और पिंटू मेघवाल भी मौजूद थे। तीनों ने कालूराम को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की।

संजय यादव ने गंडासी से कालूराम के सिर पर वार कर चोट पहुंचाई। इसके बाद उससे करीब 9 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया गया। जान बचाकर कालूराम चरणा बाबा डेरे में पहुंचा, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि संजय यादव बार-बार फोन कर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन धमकियों की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है।

परिवादी ने पुलिस थाने में कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत प्राप्त परिवाद के आधार पर पुलिस ने बीएनएस तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच वृताधिकारी मीनाक्षी सहारण कर रही हैं। पुलिस अब मारपीट, हथियार से चोट पहुंचाने, नकदी-मोबाइल फोन छीनने और धमकी संबंधी आरोपों की जांच करेगी। Hanumangarh News

ब्लैकमेलिंग, झूठे मुकदमे में फंसाने और अपहरण कर जान से मरवाने की धमकी
हनुमानगढ़। जमीन की रजिस्ट्री के लेन-देन को लेकर एक अधिवक्ता को कथित रूप से धमकाने और एक लाख रुपए की अतिरिक्त रकम मांगने के मामले में भादरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अदालत में पेश इस्तगासे के आधार पर दर्ज एफआईआर में भिवानी, हरियाणा निवासी नीलम सोनी पत्नी रविन्द्र सोनी और उसके बेटे योगेश कुमार को आरोपी बनाया गया है। Hanumangarh News

परिवाद के अनुसार हाथीपुराबास, भादरा निवासी विनोद कुमार शर्मा (55) पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण अधिवक्ता एवं भारत सरकार के नोटेरी पब्लिक हैं। परिवादी के अनुसार उन्होंने आरोपी नीलम सोनी के पति रविन्द्र सोनी की जमीन की रजिस्ट्री का कार्य करवाया था। रजिस्ट्री से संबंधित लेन-देन के दौरान नीलम सोनी ने अपने बेटे योगेश कुमार के माध्यम से परिवादी के बैंक खाते में 50-50 हजार रुपए की दो किश्तों में कुल एक लाख रुपए जमा करवाए थे।

परिवादी का कहना है कि रजिस्ट्री का कार्य पूरा होने के बाद हिसाब-किताब करने पर उसने उक्त एक लाख रुपए बैंक ट्रांसफर के जरिए योगेश कुमार के खाते में वापस लौटा दिए थे। इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद नीलम सोनी और योगेश कुमार ने आपस में साठगांठ कर परिवादी से कथित रूप से एक लाख रुपए और ऐंठने की नीयत से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करना शुरू किया। Hanumangarh News

परिवादी ने आरोप लगाया कि उसे ब्लैकमेल करते हुए रजिस्ट्री के बदले और रुपए देने के लिए दबाव बनाया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि अतिरिक्त रुपए नहीं दिए तो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। साथ ही गुंडों के माध्यम से उसका अपहरण करवाकर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

परिवादी ने इस्तगासे में कहा कि इन कथित धमकियों के कारण उसकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा है तथा उसे अपनी जान-माल को लेकर लगातार भय बना हुआ है। अदालत से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर भादरा थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस जांच में अब फोन कॉल, बैंक लेन-देन और धमकियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करेगी। Hanumangarh News

Sonipat News: मुरथल कैफे में फायरिंग व तोड़फोड़, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए आरोपित
सोनीपत, (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत के मुरथल स्थित एक कैफे में पार्टी खत्म होने के बाद देर रात फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना में कैफे के दो कर्मचारी घायल हो गए। कैफे संचालक की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sonipat News

कैफे संचालक अनिल आंतिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अगस्त को सेक्टर-23 सोनीपत निवासी सुमित दहिया ने रफ्तार कैफे का पार्टी हॉल बुक कराया था। पार्टी समाप्त होने के बाद रात करीब 12 बजे सुमित अपने पांच साथियों के साथ कैफे की छत पर बैठा रहा। शिकायत के अनुसार, उस समय कैफे का अधिकांश स्टाफ जा चुका था और कुछ कर्मचारी ही मौके पर मौजूद थे। शिकायत में बताया गया कि देर रात कुछ युवक नीचे आए और कर्मचारियों से खाना बनाने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी कर्मचारी को नहीं लगी। सूचना मिलने के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने विशेषज्ञ टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। Sonipat News

तोड़फोड़ के बाद डीवीआर ले गए आरोपित

फायरिंग के बाद आरोपितों ने कैफे में तोड़फोड़ की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपित कैफे की सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। कैफे संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि होटल में काम करने वाले रितिक, गोल्डी और वरुण ने मारपीट के दौरान आरोपितों का साथ दिया और फायरिंग के बाद गोली का खाली खोल उठाकर फायर करने वाले युवक को दे दिया।

घटना की सूचना रात करीब तीन बजे कैफे संचालक को मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी महेश के होंठ, आंख और चेहरे पर तीन चोटें मिलीं, जबकि राहुल के सिर, हाथ, गर्दन और दोनों घुटनों सहित शरीर के कई हिस्सों पर पांच चोटें दर्ज की गईं। Sonipat News

Hanumangarh News: महिला अधिवक्ता से मारपीट, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Death Threat: हनुमानगढ़। जिला कलक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुरुवार सुबह एक महिला अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट, गला दबाने तथा पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में बार संघ के अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Hanumangarh News

जोड़कियां निवासी एवं वर्तमान में ड्रीम लैण्ड कॉलोनी, जंक्शन निवासी अधिवक्ता संतोष पूनिया पुत्री जगदीश पूनिया ने जंक्शन पुलिस थाना में सौंपे प्रार्थना पत्र में राजेश सिंगला, उत्कर्ष सिंगला, शालिनी सिंगला तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जब संतोष पूनिया अपने कार्यालय पहुंचीं तो किरायाशुदा भूखंड पर लगा उनका फ्लेक्स गायब मिला। जानकारी करने पर पता चला कि पहले किराए पर ली गई दुकान से उनका फ्लेक्स हटाकर उसी स्थान पर आरोपियों ने अपना नाम लिखकर लगा दिया था।

आरोप है कि उसी दौरान आरोपी दुकान का ताला भी तोड़ रहे थे। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिवक्ता विकास झोरड़ सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट जारी रखी। जान बचाने के लिए संतोष पूनिया पास की एक दुकान में चली गईं, जहां आरोपी भी पीछे-पीछे पहुंच गए।

एक युवक ने शर्ट उठाकर पिस्तौल दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य आरोपियों ने उनका गला दबाकर घसीटते हुए बाहर ले जाने का प्रयास किया। एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। महिला अधिवक्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके कब्जे से कथित अवैध पिस्तौल और धारदार हथियार बरामद करने की मांग की है। उधर, घटना के विरोध में बार संघ के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सभी न्यायालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार किया और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। Hanumangarh News