kalayat - Sach Kahoon Hindi

कैथल: पीएचसी में स्टाफ का टोटा, 24 घंटे की प्रसव सुविधा ठप होने के कगार पर
कलायत ‎सच कहूॅं / अशोक राणा। ‎प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बात्ता स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है, जिससे यहां 24 घंटे मिलने वाली प्रसव सुविधा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर, महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट, और स्टाफ नर्स के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। नियमानुसार, प्रसव सुविधा के लिए पाँच स्टाफ नर्सों की ड्यूटी होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल दो स्टाफ नर्स ही कार्यरत हैं। गांव के जसवंत राणा, सजीव, अशोक, और अन्य निवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर एक भी स्टॉफ नर्स छुट्टी पर चली जाती है तो पूरी प्रसव सुविधा भंग हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पीएचसी बात्ता के लिए तैनात तीन स्टाफ नर्सों की ड्यूटी कैथल लगा दी गई है, जिसके चलते आसपास के नरवलगढ़, ब्राह्मणी वाला, वजीर नगर, कैलरम और चौसाला जैसे गाँवों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Rule-Change:1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है

‎रात में बढ़ती है मुश्किल; ग्रामीणों ने की पर्याप्त स्टाफ की मांग

‎ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय यह समस्या और भी विकराल हो जाती है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और जच्चा-बच्चा के परिजनों को मजबूरन इलाज के लिए कैथल या कलायत नागरिक अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों बर्बाद होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी में स्टाफ की कमी का सीधा असर मरीजों के इलाज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर भी पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द डॉक्टर, फार्मासिस्ट और पर्याप्त स्टाफ नर्स उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि अस्पताल के काम सुचारू रूप से चल सकें और लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

‎सीनियर डॉक्टर बोले- कार्यभार कम करने के लिए लगाई जाएगी नर्स की ड्यूटी

‎सीनियर डॉक्टर साहिल ने बताया कि पीएचसी बात्ता में स्टॉफ नर्स की कमी के चलते कलायत से दो स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि फार्मासिस्ट का पद खाली होने के कारण एक नर्स को उसका काम संभालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यभार को कम करने के लिए कलायत से और नर्सों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।

प्रदेश की अनाज मंडियों में सरेआम बह रही भ्रष्टाचार की गंगा: चढूनी
कलायत सच कहूॅं / अशोक राणा। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाया है कि मंडियों में सरेआम भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। चढूनी श्री कपिल मुनि भाईचारा ट्रांसपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कलायत मंडी आए थे। पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि अपनी धान की फसल बेचने मंडी में आने वाले किसान को अधिकारी व मिलर मिल कर लूट रहे हैं। किसान को नमी के नाम पर उसकी फसल का एमएसपी नहीं मिल रहा। गिने चुने मिलर आपस में सांठ गांठ करके समर्थन मूल्य से नीचे दामों पर किसान की फसल खरीद कर उसे निर्धारित मूल्य पर सरकार के खाते में चढ़ा रहे हैं। अधिकारी व मिलर एडवांस में ही कटौती का पैसा ले लेते हैं। किसान कितने समय तक मंडी में बैठ कर अपने धान की बिक्री की प्रतीक्षा करेगा। क्योंकि वह जानता है कि आपसी सांठ गांठ के चलते उसका धान मंडी में दूसरा मिलर तो देखने भी नहीं आऐगा तो ऐसे में मजबूरन उसे निर्धारित मूल्य से कम पर अपना धान बेचना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से 1800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीद कर प्रदेश की मंडियों में सरकारी रेट पर बेचने का खुला खेल खेला जा रहा है। हरियाणा प्रदेश में सरकारी रिकार्ड केे अनुसार 25 लाख टन पीआर धान पैदा हुआ पर अभी तक 64 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है। बेईमानी की भी कोई सीमा होती है पर हरियाणा की अनाज मंडियों में तो भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रमाण सामने है पर सरकार इस और से पूरी तरह से आंखें मूंदे हुए है। किसान नेता ने कहा कि उनकी टीम ने यूपी से अवैध रूप से धान लेकर आने वाले सैकड़ों ट्रक पकड़वाए हैं पर अधिकारियों द्वारा उन्हें लापता कर दिया गया।

ढुलाई के लिए वाहन लोकल लें, मंडी व्यापारियों से की अपील

किसान नेता ने मंडी व्यापारियों से अपील की कि माल की ढुलाई के लिए ट्रक स्थानीय यूनियन से ही लें बाहर से न मंगवाएं। भाईचारा ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान काला सहारण ने कहा कि यूनियन में 130 ट्रक हैं। सभी को बराबर ढुलाई का अवसर मिले। किसी को 20 चक्कर मिल रहे हैं किसी को एक भी नहीं। उन्होंने कहा कि यूनियन ने न तो भाड़ा में कोई रेट बढ़ाए हैं न ही ट्रकों की कोई कमी है उसके बावजूद भी व्यापारियों द्वारा बाहर की मंडियों से मंगवा कर ट्रकों को काम दिया जा रहा है। इसके अलावा ढांझ लगी ट्रैक्टर ट्रालियों से माल की लिफ्टिंग करवाई जा रही है और ट्रकों के मालिकों व ड्राइवरों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने भी अपील की माल की लिफ्टिंग के लिए स्थानीय ट्रक यूनियन से ही ट्रकों को हायर किया जाए।

चढूनी ने किया मंडी का दौरा

सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने रविवार को कलायत अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों से धान खरीद को लेकर जवाबतलबी की। चढ़ूनी सरकारी खरीद एजेंसी के दफ्तर गए और खरीद इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह से कहा कि 17 माउसचर धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्यों नहीं खरीदा जा रहा। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि आज रविवार का अवकाश है कल खरीद शुरू की जाएगी।

गेहूं की फसल काटने को लेकर किसान और व्यापारी आमने-सामने
कलायत, सच कहूॅं / अशोक राणा । गांव खेड़ी लांबा में गेहूं की फसल काटने को लेकर किसान और व्यापारी आमने-सामने आ गए। सोमवार बाद दोपहर कोर्ट के निर्देश पर व्यापारी प्रशासन के साथ एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंचा था व्यापारी का कहना था कि वर्ष 2018 में उसने यह जमीन या किसान से खरीदी थी जबकि किसान का कहना था कि व्यापारी द्वारा धोखे से उनके पिता को नशा देकर यह जमीन अपने नाम करवाई गई है। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश ढिल्लों द्वारा पटवारी को बुलाकर पहले जमीन की निशानदेही करवाई गई।

इस बीच व्यापारी और किसान के बीच काफी नोक झोंक हुई । मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा स्थिति को काबू किया गया । निशान देही के बाद व्यापारी द्वारा बुलाई गई कंबाइन के साथ एक एकड़ गेहूं की कटाई करवाई गई। व्यापारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव के ही किस से यह जमीन 2018 में खरीदी थी उसके बाद वे ही खेत में बुवाई बजाई करते आ रहे हैं। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उनके पक्ष में गेहूं के कटाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

किसान राजेंद्र के भाई प्रीतम ने बताया कि उसके भाई को नशे की लत है कलायत अनाज मंडी में आढती सुरेंद्र कुमार उन्ही के गांव का रहने वाला है। उसने राजेंद्र की जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली है। जमीन की खरीद फरोख्त का किसी भी प्रकार का कोई कागजात भी उन्हें नहीं दिखाया जा रहा है मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी व्यापारी द्वारा उन पर नाजायज दबाव बना कर उनकी फसल काटी जा रही है।

तहसीलदार दिनेश ढिल्लों ने बताया कि माननीय जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था मौके पर कुछ लोगों के बीच हल्की नोक झोंक हुई थी जिन्हें समय रहते रोक दिया गया । कोर्ट के निर्देश अनुसार निशान देही करवाकर फसल की कटाई करवा दी गई है । पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही

नशा को ना कहकर हर ऊंचाई को छुआ जा सकता हैः एसपी राजेश कालिया
कलायत, सच कहूॅं / अशोक राणा। एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार जिला वासियों को नशा जागरूकता मुहिम चलाकर लगातार नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी मुहिम तहत वीरवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रेलवे रोड़ कलायत पर नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए एक राहगीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। राहगीरी प्रोग्राम में पुलिस कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों तथा आमजन द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली बच्चों तथा कलाकार सुरेंद्र रोमियो, सुभाष फौजी, अनिल धनौरी, पूनम यादव, अंशु राणा ने लोक संस्कृति को समर्पित गीतो व नृत्यों से प्रभाव छोड़ा। गायक कलाकारों द्वारा अपने गानों के माध्यम से नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया। राहगीरी के प्रोग्राम अंतर्गत वहां मौजूद आमजन व स्कूली बच्चे झूम उठे।

बता दें पिछले दिनो से कैथल जिले में डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम लगातार जिला वासियों को नशा ना करने बारे जागरूक कर रही है। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस राहगीरी का आयोजन करने का उद्देश्य है कि आमजन तथा आज का युवा वर्ग नशे से दुर रहे। अपनी शक्ति खेल, पढ़ाई या अन्य कोई देश हित कार्य में लगाएं। उन्होंने ने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम मनोरंजन के माध्यम से जनता व पुलिस प्रशासन के मध्य संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच है। इस प्रकार के मंच द्वारा पुलिस आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उनके सहयोग से ही इस बुराई पर अंकुश लगा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिनके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा, परंतु उनको नशे से बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक होना पडेगा। पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों से हरियाणा में भी विभिन्न प्रकार के नशे पांव पसार रहे है, जिसके लिए हम सभी का जागरूक होना समय की मांग है, अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। अभिभावक अपने किशोर आयु के बच्चों बारे नशे के प्रति जागरूक रह।

वार्ड 2 स्थित राव पत्ती मोहल्ले में घरों के बाहर गली में जमा हो रहा ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी
कलायत, सच कहूॅं / अशोक राणा। कलायत के वार्ड 2 स्थित राव पत्ती मोहल्ले में लंबे समय से घरों के बाहर गली में ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा है। जिस कारण मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमा गंदे पानी के कारण उनके मोहल्ले में बीमारी फैल रही है और दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। वार्ड दो निवासी रघुवीर, जोगिंदर, गुरमेल, संजय, बिमला, रीना, कमलेश, विद्या आदि ने बताया कि करीब 3 वर्ष से उनकी गली में ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा है। मेन गली होने के कारण यहां सैकड़ों लोगों और पढ़ने वाले बच्चों का आवागमन होता है। उन सबको इस गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है जमा गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में भी बदबू फैल गई है स्थानीय लोग बदबू के कारण स्थानीय लोगों का यहां खाना पीना रहना भी मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व डीसी प्रीति से जल्द से जल्द सीवरेज के गंदे पानी से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सीवरेज में पशुओं का गोबर डाला जा रहा है। जिस कारण सीवरेज चौक हो गया है। कर्मचारियों की मदद से सीवरेज को खुलवाया गया है।अगले एक-दो दिन में मशीन मंगवा कर पूरे सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी। और जिन लोगों द्वारा सीवरेज में गोबर बहाया जा रहा है। उनको विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

हरियाणा के इस शहर में 10 रुपए में मिलेगी भोजन की थाली, महिलाओं ने संभाली कैंटीन की कमान
कलायत, सच कहूँ /अशोक राणा। सोमवार को कलायत अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ जिला विपणन परिवर्तन अधिकारी अभिनव वालिया ने किया। कैंटीन की कमान स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं ने संभाली है। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव अरविंद स्योकंद अनाज मंडी प्रधान सुरेंद्र नंबरदार ढूंडवा, सोहन लाल उप प्रधान प्रमोद कंसल पवन कोलेखां पूर्व मार्केट कमेटी उप प्रधान राकेश कंसल मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारियों और मंडी एसोसिएशन सदस्यों ने मंडी मजदूरों और किसानों के साथ कैंटीन में सबसे पहले 10 रुपए का कूपन कटवाकर भोजन का स्वाद चखा और खाने की सराहना की। अभिनव वालिया कि प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की सोच है कि मंडी में आने वाले किसान-मजदूर व अन्य लोगों को भोजन की दिक्कत ना हो और सस्ती दरों पर अच्छा खाना मिल सके। इस अवसर पर एसडीओ ओम प्रकाश, मंडी सुपरवाइजर मोमन शर्मा लेखाकार मुकेश कुमार पूर्व मंडी प्रधान ऋषि राम कोलेखां, व्यापारी प्रवीण राणा, संजय भारद्वाज, मजदूर यूनियन प्रधान कुलदीप, रामनिवास बडवर , पवन कुमार प्रताप सिन्नद आदि मंडी व्यापारी मौजूद रहे।

कैंटीन में सेल्फ ग्रुप की महिलाएं तैयार करेंगी भोजन

सचिव अरविंद स्योकंद ने बताया कि कैंटीन में सेल्फ ग्रुप की महिलाएं भोजन तैयार करेंगी। यहां करीब 50 लोगों के बैठने के साथ स्टेंडिग खाने की भी व्यवस्था की गई है। किसान व मजदूरों को 10 रुपए में एक दाल, एक सब्जी, चार चपाती और चावल दिए जाएंगे। मार्केटिग बोर्ड की तरफ से कैंटीन संचालकों को 15 रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से राशि का भुगतान किया जाएगा।

हरियाणा के इस शहर की अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, मचा हड़कंप!
कलायत, सच कहूॅं / अशोक राणा। नेशनल हाईवे 152 पर किसान चौक के पास करीब एक एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में अवैध 2 निर्माणाधीन शोरूम व सड़क को जेसीबी की मदद से हटाया गया। जिला नगर योजनाकार राज कीर्ति के नेतृत्व में अमला पुलिस बल के साथ अवैध कालोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित स्थल पर पहुंचा और कार्रवाई अमल में लाई गई।

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

डीटीपीओ राज कीर्ति अवैध कालोनी पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भू-स्वामियों, प्रोपर्टी डीलरों को नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गईं। पीला पंजा चलाने के साथ-साथ अवैध कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

चोरों ने बंद मकान के कुंदे तोड़कर ,चोरी की वारदात को दिया अंजाम
कलायत, सच कहूॅं / अशोक राणा। कलायत के वार्ड 13 स्थित माडल टाउन में अज्ञात चोरों द्वारा बंद मकान में नगदी, आभूषण, चांदी के सिक्के व मूर्ति की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। चोर घर के दो कुंदे तोड़कर अंदर घुसे। घर के अंदर दिवान बेड व अलमारी में रखें के सामानों को भी तितर-बितर कर दिया। परिवार के सदस्य करीब 15 दिन से मकान का ताला लगाकर करनाल गए हुए थे। शुक्रवार को वापस घर पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई । परिवार की मुखिया विधवा वीना व बेटे सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 4 जुलाई को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ करनाल चले गए थे। शुक्रवार को जब वापस लौटे तो देखा कि मकान में गेट की लॉबी व कमरे का कुंडा टूटा हुआ है। स्टोर व कमरे में रखी अलमारी और दीवान बेड में रखा सामान बिखरा पड़ा है। तभी उनके द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित वीना ने बताया कि चोरों द्वारा अलमारी में रखी नकदी, सोने के झुमके, चांदी के आभूषण और सिक्के व लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

कलायत थाना प्रभारी जय भगवान व जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके अलावा घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चोरों द्वारा कुछ महीने पहले वार्ड 13 में ही रहने वाले सर्विसमैन ओमप्रकाश के बंद मकान में करीब 30 से 35 लाख रुपए के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात को इसी प्रकार से अंजाम दिया गया था। तब चोरों की सीसीटीवी फुटेज व फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई । लेकिन पुलिस अभी तक उन चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अमर सेवा मुहिम: देविया राम इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान
Medical Research :  पूज्य गुरु जी द्वारा शुरू की गई अमर सेवा मुहिम बनी मददगार

कलायत (सच कहूँ/अशोक राणा)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी सिर्फ जीते जी ही नहीं बल्कि इस दुनिया से रूखस्त होने के बाद भी मानवता के काम आते हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कलायत के गाँव दुब्बल निवासी सचखंडवासी देविया राम इन्सां (70) की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च (medical research) हेतु दान की गई।

ये भी पढ़ें:-सैल्यूट इस परिवार को, जवान बेटे की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए कर दी दान

मेडिकल कॉलेज प्रताप विहार, सैक्टर-12 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को दान

डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार ने देविया राम इन्सां अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। इसके पश्चात उनके बेटे जगबीर इन्सां , महाबीर इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अमर सेवा मुहिम के तहत अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की बजाय उनका पार्थिक शरीर संतोष मेडिकल कॉलेज प्रताप विहार, सैक्टर-12 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को दान कर कर दिया। इस मौके पर साध-संगत ने देविया राम अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा देविया राम तेरा नाम रहेगा के नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।

देविया राम इन्सां कर्मकठ सेवादार थे:  शीशपाल इन्सां

45 मैंबर शीशपाल इन्सां ने बताया कि देविया राम इन्सां डेरा सच्चा सौदा में पहरा समिति के सेवादार थे और 25 साल से दरबार से जुड़े हुए थे। वे एक कर्मकठ सेवादार थे और सतगुरू जी के वचनों पर अमल करते थे। देविया राम इन्सां की पार्थिव देह को अंतिम विदाई देते समय पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा व विनती का शब्द लगाया। फूलों से सजी एंबुलेंस में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम यात्रा के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साध-संगत व गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 45 मैंबर शीशपाल इन्सां, 25 मैंबर डॉ. ओमप्रकाश इन्सां, ब्लॉक भंगीदास धर्मपाल इन्सां, ईश्वर सिंह इन्सां, पूर्ण इन्सां, भाई मिया इन्सां, सचखंडवासी देविया राम की पत्नी बिरमती इन्सां, बेटे जगबीर इन्सां व महाबीर इन्सां, सरपंच जगराज, चांदी राम मान, 15 मैंबर बलबीर इन्सां, 15 मैंबर धर्मपाल इन्सां, 15 मैंबर कुलदीप इन्सां, 15 मैंबर सुंदर इन्सां, कैथल से भंगीदाश राजू इन्सां, रामकिशन इन्सां, मुख्तयार इन्सां व शाह सतनाम सिंह ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाइयों के अलावा समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

करोड़ों की लागत से बन रहा सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य अधर में लटका
सरकार व नपा प्रशासन के प्रति स्थानीय लोगों में रोष

कलायत (सच कहूँ न्यूज)। वार्ड 11 स्थित सामुदायिक केंद्र का निर्माण अधूरा छोड़े जाने पर स्थानीय लोगों में सरकार व नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष है। करीब डेढ़ वर्ष से निर्माण अधूरा छोड़े जाने से बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी है। स्थानीय निवासी ईश्वर सिंह, तेजपाल सिंह, मोहनलाल, गोपाल सिंह आदि ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए करीब 3 वर्ष पूर्व 2 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण शुरू किया गया था। समुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा भी नहीं हो पाया कि अब उसे अधूरा ही छोड़ दिया गया है। करीब डेढ़ वर्ष से ना तो समुदायिक केंद्र की लिपाई-पुताई पूरी हो पाई है और ना ही उसका फर्श लगा है। अब बिल्डिंग के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है और ढांचा भी जर्जर होने लगा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द समुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा करवाए जाने की मांग की है।

निर्माण पूरा करने के लिए भेजे गए रिवाइज ऐस्टीमेट

नगरपालिका चेयरपर्सन शशि बाला कौशिक ने बताया कि समुदायिक केंद्र का निर्माण 1 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से शुरू किया गया था। ऐस्टीमेट रिवाइज न होने के कारण समुदायिक केंद्र का निर्माण बीच में रोकना पड़ा। अब निर्माण पूरा करने के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपए के रिवाइज एस्टीमेट भेजे गए हैं। एस्टीमेट मंजूर होते ही समुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वाह! जरूरतमंदों को राशन देकर शहीद संदीप इन्सां को दी श्रद्धांजलि
गांंव बजीर नगर में आयोजित नामचर्चा में उमड़ी साध-संगत

सच कहूँ-अशोक राणा

कलायत। साध-संगत द्वारा उपमंडल के गांंव बजीर नगर में 25 अगस्त को पंचकूला हिंसा में शहीद हुए संदीप इन्सां की याद में जिला स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में डेरा अनुयायी व रिश्तेदारों ने पहुंचकर संदीप इन्सां का श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व रामपाल इन्सां ने विनती का भजन बोलकर नाम चर्चा की शुरूआत की।

शहीद संदीप इन्सां के भाई कुलदीप इन्सां ने बताया कि उन्होंने सन् 2000 में डेरा सच्चा सौदा से नामदान प्राप्त किया था। उनमें सेवा भावना कूट-कूट कर भरी थी। शमशेर सिंह इन्सां, बिजेंद्र सिंह इन्सां ने कहा कि संदीप इन्सां के अंदर बचपन से ही मानवता सेवा का जज्बा भरा हुआ था।

जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन किया वितरित

नामचर्चा के दौरान शहीद संदीप इन्सां की पत्नी रजनी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए जरूरतमंद परिवारों को फूड बैंक से एक माह राशन भेंट किया।

इस अवसर पर ब्लाक भंगदीदास धर्मपाल इन्सां, 25 मैंबर डॉ. ओमप्रकाश इन्सां, 15 मेंबर सुरेंद्र इन्सां, माता इसेरो इन्सां, जगरुपत्नी रजनी इन्सां, बंशीलाल, कश्मीर सिंह, कुलदीप इन्सां, वजीर इन्सां, सीनू इन्सां, मनीषा इन्सां, संजीव इन्सां, शोबित, अंत्रा, रामफल, सिंदर इन्सां, सुदेश इन्सां, सनीता इन्सां, रामकिशन इन्सां, किताबा इन्सां, सतपाल इन्सां, अशोक इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।