Front - Sach Kahoon Hindi

हड़ताल पर रहे मजदूर, रोडवेज के समक्ष किया चक्का जाम
सीटू के बैनर तले मजदूर वर्ग एक दिवसीय हड़ताल पर (strike)

हनुमानगढ़। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर सीटू के बैनर तले मजदूर(strike)  बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहे मजदूर सुबह जंक्शन में रोडवेज डिपो के पास इकट्ठा हुए। वहां से रवाना होकर पूरे बाजार में रैली निकाली। इसके बाद रोडवेज बस अड्डे के सामने पहुंचकर चक्का जाम किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने कहा कि की मोदी सरकार भयंकर मजदूर विरोधी है। इस सरकार के आने के बाद लगातार मजदूरों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है।

मजदूरों के श्रम कानूनों में संशोधन कर पूंजीपतियों के पक्ष में कानूनों को बदला जा रहा है

कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा रही है।

पुरानी पेंशन स्कीम को बदलकर नई स्कीम को लागू किया जा रहा है।

रेलवे का निजीकरण कर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।

देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दिया जा रहा है।

यह तमाम सार्वजनिक उपक्रम जनता के हैं ।

जिन्हें मुनाफा कमाने के लिए पूंजीपतियों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।

सरकार की उदारीकरण व वैश्वीकरण नीति के चलते हिंदुस्तान में करोड़ों लोग बेरोजगार की कगार पर पहुंच गए हैं।

कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा

कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं। ऐसे हालात में मजदूरों को अपनी एकता संगठित कर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है जिससे सरकार को अपने कदम पीछे हटाने पड़ें। सीटू जिलाध्यक्ष आत्मासिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ रही है इससे पूरे हिंदुस्तान में अराजकता का माहौल पैदा होगा। सीटू जिला सचिव आमिर सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के आम आवाम ने सरकार को इसलिए बनाया था कि वह आने वाले समय में आम जनता, किसानों और मजदूरों का भला करेगी लेकिन मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों का भला करने में लगी हुई है।

आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

उनको करोड़ों रुपए की रियायत दी जा रही है और मजदूर, किसान, आम जनता को महंगाई की भट्टी में झोंककर परेशान किया जा रहा है। तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कभी पाकिस्तान, कभी पुलवामा, एनआरसी सीएए जैसे बिल लाकर आम जनता का ध्यान बांट कर देश में अशांति फैलाने का काम मोदी सरकार कर रही है। सभा में काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। सभा को बलदेव सिंह मक्कासर, बहादुर सिंह चौहान, हरजी वर्मा, बसंत सिंह, इकबाल खान, गुरु नायब सिंह, वारिस अली, मुकद्दर अली, अमित कुमार, आमिर खान, शेर सिंह, तरसेम सिंह, शिवकुमार, रामकुमार आदि ने संबोधित किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कारोबारी मोर्चे पर ऊंची छलांग का अर्थ
ईज आॅफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबारी सहूलियत के मोर्चे पर भारत ने लंबी छलांग लगाई है। विश्व बैंक की इस रैंकिंग 2019 में भारत 23 पायदान की छलांग के साथ 77वें स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा ‘मिनिमम गवर्नमेंट टू मैक्सिमम गवर्नेस’ के मंत्र पर अमल और लंबित सुधारों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों से देश की रैंकिंग में यह सुधार आया है।

इस मामले में पिछले साल भारत 100वें स्थान पर था। भारत की रैंक में सुधार का मतलब यह है कि इससे दुनियाभर में निवेशकों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक संदेश जाएगा। निश्चित ही यह देश के लिये आर्थिक एवं व्यापारिक दृष्टि से एक शुभ सूचना है, एक नयी रोशनी है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक एवं व्यापारिक प्रयोगों एवं नीतियों की सफलता एवं प्रासंगिकता पर मोहर है, उपयोगिता का एक तगमा है, जिसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यदि उत्साहित हो तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है। जो भी हो, रेटिंग सुधरना सबके लिए अच्छी खबर है। सरकार की कोशिश होनी चाहिए कि माहौल सुधरने का लाभ सभी सेक्टर्स यानी बड़ी कम्पनियों के साथ मझौली एवं छोटी कम्पनियों एवं व्यापारियों को मिले।

कारोबारी सुगमता सूचकांक में उछाल विभिन्न विभागों के सतत प्रयासों का परिणाम है। सुधार की मानसिकता और दृष्टि में परिवर्तन से हमें यह सफलता हासिल हुई है। यह इसलिए और भी महत्वपूर्ण है कि इससे हम और सुधारवादी कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगे। भावी सुधार इस बात पर निर्भर करेंगे कि हम आज भी जिन क्षेत्रों में पिछड़े हैंै, उनमें सुधार कर पाते हैं या नहीं? भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका उसके बढ़ते मार्केट की हो सकती है। इस दृष्टि से भारत में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने में कारोबारी सुगमता सूचकांक में उछाल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। विश्व बैंक की यह रैंकिंग विश्व समुदाय को भारत की ओर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह एक सुखद संयोग है कि विश्व बैंक के निष्कर्ष ने मोदी सरकार की नीतियों पर ठीक उस समय मुहर लगाई जब एक अमेरिकी संस्था के सर्वेक्षण से यह सामने आया कि तमाम चुनौतियों के बाद भी भारतीय प्रधानमंत्री की लोकप्रियता न केवल कायम है, बल्कि उसमें वृद्धि भी हो रही है। नोटबंदी और जीएसटी से लगे घावों को भरने के लिये सरकार के द्वारा हर दिन प्रयत्न किये जा रहे हंै। घोर विरोध, नोटबंदी एवं जीएसटी के घावों को मोदी गहराई से महसूस कर रहे हंै, ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को पहले से सक्षम और भरोसेमंद बताने वाली रैंकिंग मोदी सरकार के साथ-साथ उद्योग-व्यापार जगत के लिए भी एक खुशखबरी है। दक्षिण एशियाई देशों में भारत को सबसे ऊंची रैंकिंग मिली है।

पिछले तीन वर्षों में भारत ने इसमें 65 पायदान की अनूठी छलांग लगाई है। भारत के आकार और जटिलता वाले कुछ ही देशों को ऐसी सफलता मिली है। इस सूचकांक में सुधार ह्यमेक इन इंडिया के लिए इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यापार के लिए माहौल बनाने में धारणा का अहम योगदान होता है। इसके लिए लागू किए गए सुधार दर्शातें हैं कि हमने व्यापार के लिए स्वयं को उदार बनाया है, परिवर्तनवादी बने हैं। आज देश बिजली, छोटे निवेशकों के संरक्षण और ऋण सुविधा के पैमाने पर शीर्ष 25 देशों में शामिल हो गया है। इसी तरह निर्माण परमिट और विदेशी व्यापार के मामले में चोटी के 80 देशों में से एक है। यह बड़ी उपलब्धि रातोंरात हासिल नहीं हुई है।

इसके पीछे केन्द्र सरकार, कई एजेंसियों की चार वर्षों की कड़ी मेहनत है जिससे ऐसा सुधारवादी माहौल बना है। हम अपने देश में भले ही नोटबंदी एवं जीएसटी को लेकर विरोधाभासी हो लेकिन इन आर्थिक सुधारों का विदेशों में व्यापक स्वागत हुआ है और माना गया है कि पहले नोटबंदी के द्वारा आर्थिक अनियमितताओं और फिर जीएसटी के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया गया। चूंकि विपक्ष इन दोनों फैसलों को लेकर ही सरकार पर निशाना साधने में लगा हुआ था इसलिए अब उसके समक्ष यह कहकर खीझने के अलावा और कोई उपाय नहीं कि विश्व बैंक का ताजा आकलन कोई मायने नहीं रखता। हकीकत यह है कि इस आकलन की अपनी एक अहमियत है और वे अंतरराष्ट्रीय उद्योग-व्यापार जगत एवं निवेशकों के रुख-रवैये को प्रभावित भी करती हैं। आने वाले समय में भारत का व्यापार इससे निश्चित रूप से प्रभावित होगा।

पिछले चार वर्षों में हमने जो सीखा है वह यह है कि भारत में आमूलचूल बदलाव लाना तब संभव है जब हम उसके लिए पूरे मन, माहौल एवं मनोयोग से कार्य करते हैं। जब हमने इन प्रयासों को शुरू किया तो कुछ लोग ही इनकी सफलता को लेकर आश्वस्त थे कि विश्व बैंक की सूची में भारत की स्थिति में सुधार हो सकता है। हम न केवल 65 पायदान ऊपर चढ़े हैं, बल्कि हमने अपने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा की है। भारत ने सुशासन की ओर कदम बढ़ाए हैं। अच्छी नीतियां बन रही हैं और अच्छी राजनीति हो रही है। कारोबारी सुगमता को लेकर शीर्ष देशों में स्थान बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें आवश्यक सुधारों को लागू करने के लिए उनमें और गति लाने और इसी भावना से कार्य करते रहने की आवश्यकता है।

कम-से-कम भारत की अर्थ व्यवस्था को यदि मजबूती मिलती है जो उस पर तो सर्वसम्मति बननी चाहिए, ऐसे विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी में उत्साह का संचार होना चाहिए, उसका तो स्वागत होना ही चाहिए। यह किसी पार्टी को नहीं, देश को सुदृढ़ बनाने का उपक्रम है। इस पर संकीर्णता एवं स्वार्थ की राजनीति को कैसे जायज माना जासकता है? नये आर्थिक सुधारों, कालेधन एवं भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिये मोदी ने जो भी नयी आर्थिक व्यवस्थाएं लागू की है, उसके लिये उन्होंने पहले सर्वसम्मति बनायी, सबकी सलाह से फैसले हुए हैं तो अब उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं तो इसमें सभी को खुश होना चाहिए। यह अकेली भाजपा की खुशी नहीं हैं। कुछ भी हो ऐसे निर्णय साहस से ही लिये जाते हैं और इस साहस के लिये मोदी की प्रशंसा हुई है और हो रही है।

नरेन्द्र मोदी का आर्थिक दृष्टिकोण एवं नीतियां एक व्यापक परिवर्तन की आहट है। उनकी विदेश यात्राएं एवं भारत में उनके नये-नये प्रयोग एवं निर्णय नये भारत को निर्मित कर रहे हैं, विश्व बैंक ने भी इन स्थितियों को महसूस किया है, मोदी की संकल्प शक्ति को पहचाना है, तभी वे रेटिंग एवं रैंकिंग दे रहे हैं। मोदी देश को जिन दिशाओं की ओर अग्रसर कर रहे हैं, उससे राजनीति एवं व्यवस्था में व्यापक सुधार देखा जा रहा है। आर्थिक क्षेत्र में हलचल हो रही है, नयी फिजाएं बनने लगी है। निश्चित रूप से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण शेयर मार्केट से लेकर कमोटिडी मार्केट तक विदेशी कंपनियों को बेहतर रिटर्न भारत से ही मिल सकता है, इस बात पर दुनिया में एक अनुकूल वातावरण बनने लगा है, सभी की नजरें भारत पर टिकी है। यही कारण है कि वे भारत को काफी तवज्जो दे रही है।

ईज आॅफ डूइंग बिजनेस रैंक पर भारत की स्थिति में एक बार फिर सुधार से विश्वास के नये दीप जले हैं। आर्थिक सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटल है जो ऐसा माहौल सुनिश्चित करेगी जिससे उद्योगों, निवेश और अवसरों को प्रोत्साहन मिले और भारत शक्तिशाली बनकर उभर सके।

विश्व बैंक ने भारत को रैंकिग देते हुए क्या दृष्टिकोण अपनाया, यह महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन जिन आधारों पर इस तरह की रैंकिंग मिलती है, हमें अपने वे आधार मजबूत करने चाहिए। जिनमें कर्ज लेने की सुगम व्यवस्था, कर अदा करने की सरल प्रक्रिया, बैंकों की ऋण देने की इच्छाशक्ति, उद्योग चालू करने की प्रक्रिया, नये व्यापारियों के लिये कम-से-कम कानूनी व्यवधान एवं व्यापार सुगम बनाने के कदम आदि पर हमें गंभीरता से आगे बढ़ना चाहिए। यह रैंकिंग भारत को आर्थिक एवं व्यापारिक दृष्टि से एक नया मुकाम देगी।

इसके लिये भारत सरकार को जमीनी स्तर पर व्यापार सुगम बनाने के कदम उठाने चाहिए। छोटे उद्योगों के दर्द को दूर करने की जरूरत है। नये व्यापारिक उद्यमों को प्रोत्साहन दे, स्टार्टअप केवल कागजों में न होकर जमीन पर आकार ले, मेकिंग इंडिया कोरा उद्घोष न रहे बल्कि दुनिया में इसका परचम फहराये। बहुत सारे लोग जितनी मेहनत से नर्क में जीते हैं, उससे आधे में वे स्वर्ग में जी सकते हैं, यही मोदी का आर्थिक दर्शन है और यही मोदी के आर्थिक सुधारों का प्रयोजन है और उसी पर विश्व बैंक ने भी मोहर लगायी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Higher, Jump, Business, Front

पाकिस्तान में रोके गए चुनाव नतीजे, इमरान सबसे आगे
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 41 सीटों के साथ तीसरे स्थान

इस्लामाबाद  (एजेंसी)। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली चुनाव की मतगणना में पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे चल रही है। पीटीआई ने अब तक 113 सीटों पर बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के डॉन अखबार के अनुसार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के मिले रुझान में पीटीआई 114 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 66 सीटों पर आगे है।  पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 41 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जाहिर है कि त्रिशंकु नेशनल असेंबली की सूरत में जरदारी ‘किंगमेकर’ साबित हो सकते हैं।

मुहाजिरों की पार्टी एमक्यूएम 5 सीटों पर आगे

मुहाजिरों की पार्टी एमक्यूएम 5 सीटों पर आगे है। 13 सीटों पर निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली के साथ चार प्रांतों की विधानसभाओं के लिए बुधवार को ही एक साथ मतदान कराया गया। बुधवार रात से जारी मतगणना गुरुवार सुबह रोक दी गई है, क्योंकि चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगे हैं। आधी रात के बाद कोई भी परिणाम घोषित नहीं किए जाने के बाद यह सवाल उठे हैं।

दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी

अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी बताई जा रही है। पार्टी नेता शहबाज शरीफ ने रुझानों की शक्ल में आ रहे नतीजों को मानने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान की दो बार प्रधानमंत्री रहीं दिवंगत नेता बेनजीर भुट्टे के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 39 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल ही मतगणना शुरू हो गई थी।

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह स्पष्ट धोखाधड़ी है। जिस तरह से जनादेश का अपमान किया गया है, वह बर्दास्त नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल ही मतगणना शुरू हो गई थी। देशभर के मतदान केंद्रों पर 371,000 सैनिक तैनात किये गए हैं जो वर्ष 2013 में हुए चुनाव के दौरान तैनात किए गए सैनिकों की संख्या के लगभग पांच गुना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Election, Results, Halted, Pakistan, Imran, Front

सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का सच, वीडियो आया सामने
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को की थी सर्जिकल स्ट्राइक

The truth of Surgical Strike , The video Came Front

नई दिल्ली।(एजेंसी)। पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस मुद्दे को लेकर जमकर सियासत हुई थी। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागते हुए सेना पर भी सवालिया निशान लगा दिए थे। लेकिन अब इन्ही सवालों के जवाब में एक वीडियो सामने आया है जो भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए मुंहतोड़ जवाब है (The truth of Surgical Strike , The video Came Front)। वीडियो सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के साथ पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को बड़ा एक्शन लेते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

चार टारगेट बनाए गए थे । The truth of Surgical Strike , The video Came Front

सर्जिकल स्ट्राइक के 636 दिनों के बाद अब एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भारत ने पाकिस्तान के उसी के घर में घुसकर सबक सिखाया था। सर्जिकल स्ट्राइक को दो टीमों ने अंजाम दिया था, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान स्थित कई लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त कर दिया गया था। भारत की तरफ से चार टारगेट बनाए गए थे, इस पूरे स्ट्राइक का वीडियो UAV & HEAD MOUNTED CAMS से कैद की गई थी।

दिखाई दे रहे हैं पाक टेरर कैंप । The truth of Surgical Strike , The video Came Front

टारगेट 3 में पाक टेरर कैंप दिखाई दे रहे हैं। UAV में ये सभी घटनाक्रम कैद हुई है। तीसरे टारगेट में साफतौर पर चार आतंकी दिखाई दे रहे हैं, जो अपने बंकरों के बाहर खड़े हैं। सभी आतंकी PoK से कुछ ही किलोमिटर दूर लॉन्चिंग पैड में थे। कैमरे में साफतौर पर एक धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद घुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

धमाके के बाद तबाही का मंजर । The truth of Surgical Strike , The video Came Fron

धमाके के बाद तबाही का मंजर नजर आ रहा है। 18 सितंबर को पाकिस्तान की तरफ से हुए आतंकी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। भारत के द्वारा की गई सर्जिकल स्टाइक में पाकिस्तान के 38 आतंकवादी मारे गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दाती महाराज की क्राइम ब्रांच के सामने पेशी आज, हो सकती है गिरफ्तारी
दाती ने दिल्ली और पाली स्थित आश्रम में लड़की के साथ किया था दुुष्कर्म

नई दिल्ली, एजेंसी।

अपनी ही शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दाती महाराज से सोमवार को क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ होनी है। इस दौरान उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि, वह जांच में शामिल होगा या नहीं इस पर अभी तक अध्किारिक पुष्टी नहीं हुई है। क्राइम ब्रांच के अफसर के मुताबिक, अगर वह जांच में शामिल नहीं हुआ तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, आगे कार्रवाई तभी होगी जब केस से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य होंगे। क्राइम ब्रांच की एक टीम पिछले दिनों दाती के दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रमों की तलाशी ले चुकी है। दाती अभी फरार है। उसने पूछताछ के लिए सोमवार तक का समय मांगा था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम शनिवार को पीड़िता के साथ राजस्थान के पाली स्थित दाती महाराज के आलावास आश्रम पहुंची थी। दिनभर तलाशी ली गई। महाराज यहां से दो दिन पहले ही फरार हो गया था। पीड़िता ने पुलिस को आश्रम के वे कमरे दिखाए थे जहां उससे ज्यादती हुई थी। पीड़िता ने दाती के अलावा उसकी मां श्रद्धा, अनिल कुमार, अर्जुन, अशोक और नीमा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।