Gururgram - Sach Kahoon Hindi

देश का पहला वोटर पार्क गुरुग्राम में शुरू
गुरुग्राम के विकास सदन परिसर में बना है पाकौ

-पार्क में लोगों को मतदान करने के लिए किया जा रहा है जागरुक

-ईवीएम मशीन व वीवीपैट के जरिये बताया जा रहा है कैसे करे मतदान

-गीत के माध्यम से वोट के प्रति किया लोगों को जागरूक

सच कहूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में देश का पहला वोटर पार्क स्थापित किया गया है। गुरुवार को इसे निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन की मौजूदगी में आम जनता के लिए खोल दिया गया। यहां पर कोई भी व्यक्ति मतदान को लेकर किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकता है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से यह वोटर पार्क बनाया गया है। जिस तरह से अधिकाधिक नये मतदाता इस बार निर्वाचन विभाग ने जोड़े हैं, उसी तरह से अब अधिकाधिक मतदान के लिए भी निर्वाचन विभाग सक्रिय है।

विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं कि इस बार के चुनावों में हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करे। क्योंकि देश की सरकार बनाने में एक-एक वोट जरूरी होता है। हम अपने अच्छे प्रतिनिधि सही चुनने के लिए खुद वोट करें। इस तरह का संदेश भी दिया जा रहा है। सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए ही यह वोटर पार्क बनाया गया है। गुरुग्राम जिला प्रशासन की तरफ से मतदान के लिए जागरूक करने और लोगों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताने के लिए विकास भवन के टेक्नॉलजी पार्क में वोटर पार्क बनाया गया है। छह लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क को हरियाणा विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखा जायेगा।

ईवीएम, वीवीपैट की डमी पर दे रहे जानकारी

निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने इसके उद्घाटन अवसर पर बताया कि इस वोटर पार्क में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की डमी रखी गई है। इन मशीनों के जरिए लोगों को मतदान प्रक्रिया और मशीन की जानकारी दी जा रही है। वही मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी भी बताई जा रही है। इसके अलावा इस पार्क के एक स्टॉल पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का काम भी किया जा रहा है। यहा लोग आकर आॅनलाइन आवेदन करने के साथ मैनुअली फार्म भरकर कर्मचारी को दे रहे हंै। साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है और चारों ओर स्पीकर लगाए गए है। जिनसे लोगों को मतदाता जागरूकता के संदेश सुनाए जा रहे है। साथ ही लोगों को जिले में चल रही स्वीप गतिविधियों के बारे में भी बताया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेकाबू हुए दरिंदे, अब गुरुग्राम में भी 10वीं की छात्रा से दुराचार
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल Now In Gururgram, A 10th Class Student Abused

गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)।

गुरुग्राम की धरती पर गुरु द्रोणाचार्य ने बेशक रक्षा करने के लिए अस्त्र-शस्त्र चलाने की शिक्षा दी थी, लेकिन आज यहां जो हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के जिला रेवाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब गुरुग्राम में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। सिर्फ दुराचार नहीं बल्कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। गुरु द्रोण की नगरी में बेटियों के साथ हो रही अप्रिय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कभी छोटी बच्चियों तो कभी किशोरियों और कभी युवतियां व महिलाओं के साथ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की वारदातों ने यहां महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

हालांकि पुलिस इस मामले को वर्ष 2017 का बता रही है। आरोपी लड़की की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता आ रहा था। शीतला कालोनी में रहने वाली एक दसवीं कक्षा की छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि उसकी बेटी ट्यूशन के लिए कोचिंग सेंटर जाती थी। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पीड़िता की सहेली ने उसकी दोस्ती प्रवीन राजपूत के नाम के युवक से कराई। कुछ दिन बाद आरोपी प्रवीन राजपूत उसे अपने एक दोस्त के मकान में ले गया और उसे नशील पदार्थ पिला दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेहोश होने के बाद परवीन ने मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर एनएच-48 बना खूनी हाइवे
कई एक्शन प्लान पर पुलिस रही फेल

गुरुग्राम (सच कहूँ-संजय कुमार मेहरा)।

दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 खूनी हाइवे बन गया है। खूनी हाइवे किसी और कारण से नहीं बल्कि खुद हमारी ही कमी और गल्तियों के कारण बना है। यातायात के नियमों की अनदेखी करके लोग काल का यहां ग्रास बने हैं। गत पांच महीने में यहां पर 215 लोगों की जान गई है। देश की राजधानी दिल्ली से हरियाणा राज्य से होकर राजस्थान की राजधानी पहुंचने वाले एनएच-48 पर सफर को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय खूब प्रयास कर रहा है।

न केवल लोगों को जागरुक किया जा रहा है, बल्कि बिना किसी बाधा के चलने के लिए इस रूट पर अनेक फ्लाईओवर भी बना दिए गए हैं। यानी विकास की गति को तो यहां रफ्तार मिली है, लेकिन वाहनों की अधिक गति और यातायात के नियमों की अवहेलना हादसों के रूप में इंसानों को ही झेलनी पड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच माह में यहां पर हादसों में 215 लोगों की जान गई है। यहां पर 550 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

गुरुग्राम यातायात पुलिस कई एक्शन प्लान पर अमल कर रही है। इस एक्शन प्लान में हीरो होंडा चौक, फाजिलपुर चौक, साउथ सिटी मोड़, ज्वाला कंपनी मोड़, हनुमान मंदिर के पास कट, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन चौक पर कुछ प्रयोग किए गए हैं। नेशनल हाइवे पर कुछ प्रयोग किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इफ्को चौक पर एमजी रोड से यू-टर्न, राजीव चौक पर सोहना रोड की ओर यू-टर्न, हीरो होंडा चौक पर सुभाष चौक की ओर डायवर्जन जैसे प्रयोग किए गए, लेकिन वे भी असफल रहे।

11 साल में पांच हजार लोग हुए हादसों के शिकार

जिले में वर्ष 2006 से नवंबर 2017 तक करीब पांच हजार लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हुए। आठ हजार से अधिक लोग घायल हो गए। अब गुरुग्राम पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों के लिए फैटल एक्सीडेंट में 25 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य तय किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।