Saudi - Sach Kahoon Hindi

सऊदी के जन सुरक्षा प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त
दोहा (एजेंसी)। सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने सार्वजनिक धन के गबन के आरोप में जन सुरक्षा निदेशक खालिद बिन करार अल-हरबी को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये। सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अल-हरबी के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से जुड़े 18 व्यक्तियों की भागीदारी के साथ जालसाजी, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग सहित कई अपराधों में लिप्त रहने का संदेह है।

गौरतलब है कि जब से शाह के बेटे मोहम्मद बिन सलमान सिंहासन के उत्तराधिकारी बने हैं, उन्होंने सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया है, और शाही परिवार के कई सदस्यों, उच्च पदस्थ अधिकारियों और व्यापारियों को वित्तीय अपराध के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सऊदी अरब पाकिस्तान को देगा 300 करोड़ डॉलर की मदद
रियाद 24 अक्टूबर (वार्ता)

सऊदी अरब आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद देगा। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सऊदी अरब पाकिस्तान को तेल के आयात के लिए एक साल का विलम्बित भुगतान सुविधा देने पर सहमत हुआ है, जो 300 करोड़ डॉलर तक है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ‘फ्यूचर इंवेसटमेंट इनिशएटिव ’ (एफआईआई) सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा के दौरान इस संबंध में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सऊदी सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पाकस्तान और सऊदी अरब के अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग पर फैसला लिया गया कि पाकिस्तान के भुगतान संतुलन को समर्थन देने के लिए एक वर्ष के लिए 300 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

वित्त मंत्री असद उमर और उनके सऊदी समकक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला अल-जदान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। सऊदी अरब ने पाकिस्तान में पेट्रोलियम रिफाइनरी में निवेश में भी रूचि दिखायी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सऊदी सरकार पाकिस्तानी श्रमिकों के लिए सऊदी वीजा शुल्क में कटौती करने पर भी सहमत हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जर्मनी नहीं करेगा सऊदी को हथियारों का निर्यात: मर्केल
बर्लिन 22 अक्टूबर (वार्ता)

जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल ने कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के मद्देनजर जर्मनी सऊदी अरब को हथियारों का निर्यात नहीं करेगा। मर्केल ने रविवार को अपनी पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से कहा,“ मैं उन सभी लोगों से सहमत हूं जो कहते हैं कि जब सऊदी अरब में हमारे सीमित हथियारों के निर्यात की बात आती है तो यह वर्तमान स्थिति में नहीं हो सकता है।”

जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि उन्हें सऊदी अरब को हथियार निर्यात करने के निर्णय का कोई आधार नहीं प्रतीत होता। उल्लेखनीय है कि जर्मनी ने गत माह सऊदी अरब को 48 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियारों के निर्यात को मंजूरी प्रदान की थी। जर्मन चांसलर ने जमाल खशोगी की हत्या की कड़ी आलोचना करते हुए इस मामले के जल्द सुलझने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह लगातार अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के संपर्क में हैं।

इससे पहले सऊदी अरब ने शनिवार को स्वीकार किया कि तुर्की के इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्यिक दूतावास में एक संघर्ष के दौरान पत्रकार जमाल खशोगी की मौत हो गयी। खशोगी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के कड़े आलोचक थे। वह करीब एक वर्ष से अमेरिका में रह रहे थे। श्री खशोगी अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे। उन्हें अंतिम बार दो अक्टूबर को इस्तांबुल में देखा गया था। वह अपनी शादी के लिए आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के लिए सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दो मिसाइलों को किया नष्ट
दुबई (एजेंसी)। यमन में युद्ध कर रहे सऊदी (Saudi) नेतृत्व वाले गठबंधन ने ईरान समर्थित हाउतियों की ओर से दक्षिणी सऊदी शहर जिजान को निशाना बनाकर दागे गये दो बैलिस्टक मिसाइलों को मंगलवार को बीच में ही नष्ट कर दिया।

हाउतियों ने अपने अल मसिराह टीवी की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने जिजान शहर में स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल सुविधाओं को निशाना बनाकर चार मिसाइलें दागी थीं।

सऊदी की सरकारी संवाद समिति स्पा ने गठबंधन सेना के वक्तव्य के हवाले से कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान समर्थित हाउतियों, जिनका यमन की राजधानी साना पर कब्जा है, ने हाल के महीनों में सऊदी को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी हैं।

इन हमलों को क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों सऊदी अरब और ईरान के बीच जारी छद्म युद्ध के हिस्से के तौर पर देखा जाता है। सऊदी सेना ने हालांकि अधिकांश मिसाइलों को या तो बीच में ही रोक दिया या फिर उन्हें नष्ट कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आजादी का जश्न मनाती सउदी अरब की महिलाएं
आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद अब सउदी अरब की महिलाएं भी दुनिया के अन्य देशों की महिलाओं की तरह कार चला सकेगी। बल्कि यों कहा जाएं तो अधिक ठीक होगा कि कार ही नहीं मोटरसाईकिल, ट्रक, वैन आदि भी चलाने के लिए स्वतंत्र हो गई है। सउदी अरब की महिलाओं की आबादी में 65 फीसदी महिलाएं 18 साल से अधिक उम्र की है और अब इन महिलाओं को कार चलाने की आजादी मिल गई है। दरअसल सउदी महिलाओं को इस स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और यहां तक कि संघर्ष की नायिका सामाजिक कार्यकर्ता मानल अल शरीफ को यूट्यूब पर वाहन चलाते वीडियों अपलोड करने के लिए जेल जाना पड़ा वहीं 2014 में ही लाउजैन अल हथगौल को 73 दिन की जेल काटनी पड़ी। देखा जाए तो यह सउदी महिलाओं के 28 साल के संघर्ष का परिणाम है तो दूसरी और इसका श्रेय सउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के उदारवादी सोच को भी जाता है। 1990 में सउदी अरब की 47 महिलाओं ने नियम तोड़ते हुए शहर में वाहन चलाए और इसके परिणाम स्वरुप उन्हें गिरफ्तार किया गया। तब से ही महिला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही महिलाएं कार चलाने की स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष कर रही थी।

देर सबेर ही सही सउदी अरब में अब महिलाओं के प्रति कट्टरवादी सोच में बदलाव की बयार आई हैं। 2017 में सउदी महिलाओं को खेल के मैदान में जाकर वहां खेलों का लुत्फ उठाने की अनुमति दी गई। अब सउदी अरब की महिलाएं भी खेल स्टेडियम में जाकर में खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लेने लगी है। हांलाकि यह अनुमति चुने हुए स्टेडियमों में ही है पर देर आयद दुरस्त आयद शुरूआत तो होने लगी है। हांलाकि सउदी अरब ने कट्टरता की छवि को तोड़ने के प्रयास 2015 से ही शुरू कर दिए थे। पहले स्थानीय निकाय के चुनावोें में महिलाओं को मतदान करने या चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई। सउदी अरब के खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष तुर्की अल अशेख ने खेल क्षेत्र में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए रियाद, दम्मम और जेद्दा के खेल स्टेडियमों में महिलाओं और परिवार के साथ आने आने वाले दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय किया। अशेख ने राजकुमारी रीमा बिंत बंदार को सउदी फैडरेशन फॉर कम्यूनिटी स्पोर्ट का अध्यक्ष नामित किया। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं और रीमा ने पहला कदम उठाते हुए जेद्दा में महिलाओं के लिए 5 स्टूडियो जिम खोले जा चुके हैं। रीमा का कहना है कि इससे महिलाओं को व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

21 वीं सदी में महिलाओं के प्रति लेंगिक भेदभाव होना बेहद चिंतनीय है। आज दुनिया के देशों में महिलाओें की भागीदारी कहां से कहां पहुंच गई है। अंतरिक्ष तक में महिलाओं की उड़ान होने लगी है। लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों के समकक्ष होते हुए भागीदारी तय की है। प्रबंधन के क्षेत्र में तो महिलाओं का कोई सानी ही नहीं है। ऐसे में कुछ सउदी अरब जैसे कट्टरपंथी देशों में महिलाओं के प्रति दोयम दर्जें का व्यवहार चिंतनीय रहा है। महिलाओं के अधिकारियों के प्रति लंबे संघर्ष का ही परिणाम है कि 1955 पहलीबार लड़कियों को स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलना शुरू हुआ। हांलाकि महिलाओं के विश्वविद्यालय बनने में पूरे 15 साल लग गए और 1970 में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 2001 से महिलाओं के पहचान पत्र बनने लगे। कट्टरतावादी सोच में बदलाव का यह सिलसिला आगे बढ़ता गया और 2005 में जाकर जबरन विवाह पर रोक लगी। सउदी महिलाओं को सत्ता में भागीदारी का अवसर 2009 से मिलने लगा वहीं 2012 के सारा अतर को पहलीबार ओलंपिक में हिस्सा लेने का गौरव मिल सका। महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव का यह सिलसिला जब एक बार चल निकला तो फिर धीरे धीरे बदलाव की बयार ही चल निकली है। 2015 में सउदी महिलाओं को चुनिंदा स्थानों पर साईकिल चलाने की अनुमति मिली।

महिलाओं के प्रति कट्टरता की छवि सुधार में सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अधिक जाता है। महिलाओं के प्रति एक से एक क्रान्तिकारी निर्णय लेने में प्रिंस ने पहल की है। उनके प्रयासों से ही इससे पहले महिलाओं को राष्टÑीय दिवस में आमंत्रित कर अच्छा संकेत दिया जा चुका है। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अब जिस दिशा में सउदी अरब बढ़ रहा है वह निश्चित रुप से सराहनीय है। सउदी अरब ही नहीं दुनिया के अन्य कट्टरपंथी देशों को भी महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। महिलाओं के साथ दोयम दर्जें का व्यवहार करने वाले देशों को भी संकुचित सोच के दायरें से बाहर निकलना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रियाद के आसमान में आधी रात को धमाके
रियाद(एजेंसी) सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रविवार देर रात यमन के हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने दावा किया कि विद्रोहियों ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जिन्हें हवा में ही मार गिराया गया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

रियाद में हुए 6 धमाके

लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि रियाद में कम से कम छह जोरदार धमाके हुए। आसमान में रोशनी देखी गई। बाद में शहर में धुआं फैल गया। सऊदी अरब की न्यूज एजेंसी एसपीए ने बताया कि ये हमला स्थानीय समयानुसार रात को 8:39 बजे के करीब हुआ।

हमलों से हुआ भारी नुक्सान

हूती विद्रोहियों के न्यूज चैलन अल-मसीरा ने कहा कि इन हमलों से रियाद में भारी नुकसान हुआ है। मिसाइलों ने सऊदी अरब डिफेंस मिनिस्ट्री के अलावा दूसरे संस्थानों को निशाना बनाया। उधर, रियाद के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने इस दावे को बेबुनियाद बताया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुआरेज का 100 वें मैच में गोल, उरुग्वे नॉकऑउट में
सऊदी अरब को 1-0 से हराया

रॉस्तोव ऑन डॉन (वार्ता)

दो बार के पूर्व चैंपियन उरुग्वे ने अपने स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज़ के 100 वें मैच में दागे गए गोल की मदद से सऊदी अरब को बुधवार को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ए से नॉकऑउट दौर में जगह बना ली।

उरूग्वे ने होने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया था और अब उसने सऊदी अरब को भी 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस ग्रुप में मेजबान रूस भी लगातार दो मुकाबले जीतकर पहले ही नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर चुका है। मिस्र और सऊदी अरब की टीमें अपने अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

दो बार के चैंपियन उरूग्वे ने पहली बार सउदी अरब को हराया है। सउदी अरब ने 2002 में उरूग्वे से दोस्ताना मैच जीता था जबकि 2014 में उनके बीच दोस्ताना मैच ड्रॉ रहा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।