kanpur - Sach Kahoon Hindi
भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को पहली पारी में 233 के स्कोर पर समेटा
कानपुर (एजेंसी)। जसप्रीत बुमराह और अन्य गेंदबाजों ने वर्षा बाधित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी को 233 के स्कोर पर समेट दिया है। करीब ढाई दिन बारिश और आउटफील्ड गीला होने के कारण आज सुबह बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। अभी टीम का स्कोर 112 रन हुआ था कि जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम (11) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने लिटन कुमार दास (13) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। शकिब अल हसन (9) को अश्विन ने आउट किया। लंच के समय तक बांग्लादेश ने छह विकेट पर 210 रन बना लिये थे।
लंच के बाद बांग्लादेश का सातवां विकेट मेहदी हसन मिराज के रूप में गिरा। जमने का प्रयास कर रहे मेहदी हसन मिराज (20) को बुमराह ने गिल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तैजुल इस्लाम (5) को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। हसन महमूद (1) को मोहम्मद सिराज ने पगबाधा आउट किया। रविंद्र जडेजा ने खालिद अहमद (शून्य) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर बंगलादेश की पारी को समेट दिया। मोमिनुल हक (नाबाद 107) रहे। बांग्लादेश की पहली पारी 74.2 ओवर में 233 के स्कोर पर सिमट गई। इससे पहले लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 67 ओवरों में छह विकेट के नुकसान के साथ 210 रन बनाए हैं। मोमिनुल हक 106 रन बनाकर खेल रहे और मेहदी छह रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर जसप्रीत बुमराह ने 50 रन देकर तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप ने दो-दो विकेट लिये। रवींद्र जडेजा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
साबरमती एक्सप्रेस पत्थर से टकरा कर हुई बेपटरी, कोई नुकसान नहीं
नयी दिल्ली/कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट शनिवार तड़के वाराणसी से अहमदाबाद जा रही 19168 साबरमती एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे गये बड़े पत्थर/बोल्डर से टकरा कर पटरी से उतर गयी हालांकि जानमाल का कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना के कारण कानपुर से झांसी का रेलमार्ग बाधित हो गया है। अनेक ट्रेनों को रद्द किया गया है अथवा मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कानपुर, प्रयागराज, टूंडला सहित कई स्टेशनों पर हेल्पलाइनें खोल दीं हैं। रेलवे बोर्ड ने भी घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। प्रथमदृष्टया मामला तोड़फोड़ एवं षड्यंत्र का होने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) को जांच के लिए कहा गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ह्लसाबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया। तीव्र चोट के निशान देखे गए हैं। साक्ष्य सुरक्षित हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात दो बज कर 35 मिनट पर गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच अचानक तेज आवाज के साथ साबरमती एक्सप्रेस के एक के बाद एक करीब 20 डिब्बे पटरी से उतरते चले गये। इस हादसे में हालांकि किसी रेल यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी। यात्रियों को देर रात ही बस और स्पेशल ट्रेन के द्वारा कानपुर सेंट्रल लाया गया है जहां से उन्हें अन्य ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रैक से हटाने एवं पटरी की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। आज शाम तक यातायात शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि दुर्घटना से करीब सवा घंटे पहले एक बजकर 20 मिनट पर इसी ट्रैक से पटना इंदौर एक्सप्रेस सामान्य रूप से गुजरी थी। इसका मतलब है कि इस सवा घंटे के अंतराल में ही कोई शरारत हुई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक यूट्यूबर द्वारा रेल दुर्घटना के वीडियो को शूट करने के लिए ट्रैक बाधित किये जाने संबंधी मामला इसी क्षेत्र में सामने आया था।
सूत्रों ने बताया कि लोकोपायलट के अनुसार हादसे से पहले ट्रेन का इंजन ट्रैक पर रखे एक बड़े बोल्डर/पत्थर से टकराया था। वीडियो फुटेज के अनुसार इंजन का कैटलगार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पटरी के टुकड़े भी घटनास्थल पर मिले हैं। टक्कर के बाद बोल्डर/पत्थर चूर चूर हो गया।
रेल हादसे के कारण कानपुर और झांसी के बीच करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनो को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया जबकि बाद में कुछ ट्रेनो के रुट में परिवर्तन किया गया है जबकि कुछ को रद्द भी किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त रेल डिब्बों को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेल अधिकारियों का दावा है कि आज शाम तक इस रेलमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जायेगा।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। प्रयागराज में 0532-2408128, 0532 -2407353, कानपुर में 0512-2323018, 0512-2323015, मिजार्पुर में 05442-2200097, इटावा में 7525001249, टुंडला में 7392959702, अहमदाबाद में 07922113977, बनारस सिटी में 8303994411, गोरखपुर में 0551-2208088 और लखनऊ में 9794838237 नंबर पर संपर्क कर रेल यात्रियों के परिजन अपने रिश्तेदारों की खबर ले सकते हैं।
उन्होने बताया कि हादसे के कारण निरस्त की जाने वाली ट्रेनों में 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) , 11109 झाँसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 01802/01801 कानपुर-मानिकपुर ट्रेन ,01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) ,01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) और 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) शामिल है जबकि 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झाँसी)को परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर के रास्ते से चलाया जा रहा है। इसी प्रकार 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) को गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर, 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल),कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झाँसी के रास्ते चलाया जा रहा है।
210 साल पुरानी रामलीला को रुकवाने से नाराज महंत ने अन्न जल त्यागा
कानपुर देहात (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के थाना शिवली में लगभग 210 साल से हो रही रामलीला (Kanpur Ramlila) के मंचन की अनुमति उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने नहीं दी, इससे नाराज एक महंत ने अन्न जल त्याग दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को देर रात तक किसी आयोजन की पूर्व अनुमति नहीं लिये जाने के कारण एसडीएम ने रामलीला को रुकवा दिया था। इससे नारज महंत और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गये। इन लोगों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वही, जिला प्रशासन ने मंगलवार को इलाके में स्थिति को तनावपूर्ण होते देख सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया है।
तिवारी ने बताया कि 210 साल से रामलीला हो रही है
दरअसल कानपुर देहात के शिवली में साकेत धाम मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस साल भी 210वीं रामलीला का मंचन रविवार की देर रात हो रहा था। इस दौरान रात लगभग 12:00 से 1:00 के बीच मैथा के एसडीएम महेंद्र कुमार पहुंचे और रामलीला को बंद करवा दिया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जब कारण पूछा तो एसडीएम ने अनुमति ना होने की बात कही। दूसरी ओर धार्मिक कार्यक्रम का हवाला देते हुए लोगों ने रामलीला को चालू रखने की बात कही, लेकिन एसडीएम ने महंत व क्षेत्रीय लोगों की बात को अनसुना कर दिया। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। स्थानीय लोगों की नाराजगी को बढ़ता देख एसडीएम स्थल से चले गए। रामलीला समिति के अध्यक्ष वैभव तिवारी ने कहा कि 10 दिन पूर्व ही अनुमति मांगी गई थी।
उनके आवेदन पर सभी जगह से आख्या लगकर एसडीएम कार्यालय में पहुंच भी गई थी। सभी विभागों की आख्या होने के बावजूद भी एसडीएम ने अनुमति पत्र पर दस्तखत ही नहीं किये। तिवारी ने बताया कि 210 साल से रामलीला हो रही है। इस स्थान को लीला मंचन की जन्मस्थली माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज तक कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई और ना ही किसी ने रामलीला को रुकवाया है। पहली बार रामलीला का मंचन रुकवाया गया है। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
लंका दहन से पहले धू-धू कर जला रामलीला का मंच, जान बचाकर भागे लोग, मची भगदड़
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 25 की मौत
कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को देर शाम मंदिर दर्शन के लिये श्रद्धालुओं को लेकर गयी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। पुलिस ने इस घटना में 25 लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि कानपुर के थाना साढ़ के अंतर्गत श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और लगभग एक दर्जन घायल हुये हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने तथा घायलों के समुचित उपचार कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इंडोनेशिया में फुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 127 लोगों की मौत
कैसे हुआ हादसा
घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के शृद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से फतेहपुर जिले में चंद्रिका देवी मंदिर गये थे। ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। मंदिर में देवी दर्शन कर देर शाम वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गये। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे शवों को बाहर निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने 25 को मृत घोषित कर दिया। जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल हुये श्रद्धालुओं को कानपुर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (बाहरी क्षेत्र) तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गया था। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी ने जताया दु:ख
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये एवं गंभीर रुप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। योगी ने जिला प्रशासन को घायलों हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में राहत एवं बचाव अभियान की योगी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को घटना स्थल पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
मुर्मू, मोदी और शाह ने कानपुर हादसे पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए सड़क हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है तथा घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। एक अन्य ट्वीट में श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर IIT के छात्र ने की खुदकुशी
कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पीएचडी छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात हॉल नम्बर आठ के एक छात्र ने संस्थान के सुरक्षा अनुभाग को फोन करके बताया कि पीएचडी छात्र प्रशांत सिंह का कमरा अंदर से बंद है और कई बार दस्तक देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संस्थान के प्रशासकों ने जबरन दरवाजा खोला तो प्रशांत को बेडशीट के सहारे छत से लटका पाया।
छात्र को तुरंत संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां आॅन कॉल चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस फोरेंसिक टीम संस्थान पहुंची और जांच शुरू की। आत्महत्या के पीछे संभावित कारण का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक छात्र ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लेने के निर्णय से पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए 2019 में आईआईटी कानपुर में दाखिला लिया था।
यह भी पढ़ें – पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को एक दंपत्ति की हुयी संदिग्ध मौत के मामले की असलियत को उजागर करते हुए पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक दंपत्ति की गोद ली हुई बेटी ने ही संपत्ति के लालच में अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की इस कहानी को सुन कर सभी दंग रह गये। कानपुर क्षेत्र के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। संपत्ति के लालच में बेटी ने वारदात को अंजाम दिया था और वह अपने भाई को भी मार डालना चाहती थी लेकिन अपने भाई को मारने में सफल नहीं हो सकी। अपने माता पिता को मौत के घाट उतारने के लिए बेटी ने पूरे षडयंत्र में अपने प्रेमी का भी सहारा लिया था और उसकी मदद से पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दत्तक बेटी ने जूस में नशीला पदार्थ मिला कर माता पिता को मौत की नींद सुला दिया। कानपुर के बर्रा-2 में रहने वाले फील्ड गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हुए 65 वर्षीय मुन्नालाल उत्तम करीब 25 वर्ष से पत्नी राजदेवी, बेटे विपिन और गोद ली हुई बेटी आकांक्षा के साथ रहते थे। मुन्नालाल के कोई बेटी नहीं थी, इसीलिए उन्होंने अपने भाई रामप्रकाश की बेटी आकांक्षा को गोद ले लिया था। रोज की तरह सोमवार की देर रात पूरा परिवार एक साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था, तभी आकांक्षा पूरे परिवार के लिए अनार का जूस बना कर लायी। उसने सभी को जूस पिलाया लेकिन उसके भाई विपिन थोड़ा सा जूस पीनकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
मंगलवार की सुबह आकांक्षा रोती हुई विपिन के कमरे में पहुंची और चिल्ला चिल्ला कर कहा कि मम्मी पापा को किसी ने मार दिया है। घबराकर विपिन नीचे आया और उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पहले हत्या का पूरा शक भाई विपिन के सालों की तरफ जा रहा था। जिसके चलते विपिन ने पारिवारिक विवाद में अपने सालों सुरेन्द्र और मयंक उत्तम को ही नामजद भी करा दिया गया। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस के शक के घेरे में आकांक्षा भी आ गयी। पुलिस ने आकांक्षा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन आखिरकार वह टूट गई और उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया।
आकांक्षा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर में जब भी संपत्ति की बात चलती थी, तो पिता उसकी शादी कर संपत्ति भाई को देने की बात करते थे। जिसके चलते वह नाराज चल रही थी और पिछले 6 महीने से वह पापा मम्मी के साथ भाई को मौत के घाट उतारना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा था। सोमवार को सही मौका मिलने पर उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पापा मम्मी सहित भाई को दे दिया। जिसके चलते पापा मम्मी बेहोश हो गए, लेकिन भाई अपने कमरे में चला गया। भाई ने कमरे की कुंडल लगा ली। उसने बेहोश पापा मम्मी को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया, लेकिन भाई विपिन बच गया। आकांक्षा ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने जानबूझकर अपने भाई को बताया था कि उसने जाते हुए उनके साले को देखा है। इस पर विपिन ने तहरीर में अपने सालों काे नामजद किया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर में सिटी बस की टक्कर से छह मरे,11 घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में एक बेकाबू सिटी ई-बस की चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में हुये हादसे के शिकार लोगों के परिजनो से संवेदना व्यक्त की है जबकि घायलों के समुचित इलाज के प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये है। उन्होने घटना में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात एक ई-बस घंटाघर से टाट मिल चौराहे की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी कि एक ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे वाहनो को रौंदते हुये एक डंपर से टकरा गयी। उन्होने बताया कि इस हादसे में शुभम सोनकर (26),ट्विंकल (25),अर्सलान (24) और अजित कुमार (60) के अलावा दो अन्य की मौत हो गयी। हादसे में घायल 11 अन्य को हैलट अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुयी है। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग निकला हालांकि बाद मेंं उसे दबोच लिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
प्रधानमंत्री की छात्रों को सलाह: सफलता का शॉर्टकट नहीं होता, सहूलियतों के बजाय चुनौतियों को चुनें
कानपुर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के दीक्षांत समारोह में छात्रों से जीवन में सफलता के शॉर्टकट तलाशने से बचतु हये सहूलियत भरे मार्ग को चुनने की बजाय चुनौतियों को स्वीकार करने की सलाह दी है।
मोदी ने आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि डिग्रियां मिलने के बाद आप सब के लिये जीवन की अब एक नयी यात्रा शुरू होगी। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया, ‘आज से शुरू हुई यात्रा में आपको सहूलियत के लिए शॉर्टकट भी बहुत लोग बतायेंगे। लेकिन मेरी सलाह यही होगी कि आप ‘सहूलियतों’ को मत चुनना, बल्कि ‘चुनौतियों’ जरूर चुनना। उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि आप चाहें या न चाहें, जीवन में चुनौतियां आनी ही हैं। जो लोग उनसे भागते हैं, वो उनका शिकार बन जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों से आह्वान भी किया कि वे अपनी मानवीय संवोदनाओं को और जानने की ललक को कभी मरने न दें। उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़ने की अपनी इच्छा और जिम्मेदारी को कभी काम के बोझ तले दबने नहीं देना चाहिये।
पीएम ने छात्रों को ऑनलाइन डिग्री प्रदान की
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में 1723 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन डिग्री एवं उपाधि प्रदान की। मोदी एक दिवसीय कानपुर प्रवास के लिये दिन में लगभग 11 बजे यहां स्थित चकेरी हवाईअड्डा पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में सफल छात्रों को उपाधि वितरण के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में यह बदलाव का दौर है जिसे छात्र भी जरूर महसूस करते होंगे। मोदी ने कहा कि आपने जब आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया था और अब, जब आप यहां से निकल रहे हैं, तब और अब में, आप अपने में बहुत बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे।
आज देश में बदलाव दिख रहा है
उन्होंने कहा, ‘पहले अगर सोच, काम चलाने की होती थी तो आज सोच, कुछ कर गुजरने की होती है। पहले अगर सोच, समस्याओं को लाने की होती थी तो आज सोच, समस्याओं का समाधान लाने की होती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज देश में जो एक के बाद एक बदलाव दिख रहे हैं, इनके पीछे मुझे आपका यानि छात्र शक्ति का चेहरा नजर आता है। ऐसे में मुझे विश्वास है कि देश जब आजादी की शताब्दी मनायेगा, उसमें आपके पसीने की महक होगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मेट्रो स्टेशन के नाम का विरोध कर रहा व्यापारी नेता हिरासत में
कानपुर l उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बने मेट्रो स्टेशन का नाम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर किये जाने का विरोध कर रहे एक व्यापारी नेता को मंगलवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडे कल्याणपुर क्षेत्र में प्राइवेट हास्पिटल के नाम पर एसपीएम मेट्रो स्टेशन किये जाने का विरोध काफी समय से कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यहां कानपुर मेट्रो का उदघाटन करने आने वाले है, उनके दौरे के मद्देनजर एहतियात के तौर पर व्यापारी नेता को हिरासत में लिया गया है।
मेट्रो स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग को लेकर संदीप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक को ज्ञापन भेजा है, साथ ही पोस्टकार्ड अभियान भी चला रहे हैं। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विरोध प्रदर्शन कर मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की बात रखने की घोषणा की थी जिसके चलते आज सुबह संदीप पांडे को हिरासत में ले लिया गया है।
उधर संदीप पांडे ने कहा कि वह ऐसी गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं और उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक एसपीएम मेट्रो स्टेशन का नाम बदला नहीं जाता है। गौरतलब है कि कल्याणपुर के बगिया क्रॉसिंग पर बने मेट्रो स्टेशन का नाम एक प्राइवेट हॉस्पिटल एसपीएम के नाम पर पर जाने के चलते लगातार व्यापारी नेता व व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे और उनकी मांग थी कि मेट्रो स्टेशन का नाम प्राइवेट अस्पताल के नाम से हटाकर यह तो आवास विकास या फिर बगिया क्रॉसिंग मेट्रो स्टेशन कर दिया जाए या फिर किसी शहीद के नाम पर इस स्टेशन का नाम दिया जाए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर का इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार
कानपुर l उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पीयूष जैन को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम द्वारा इत्र कारोबारी के कानपुर और कन्नौज स्थित ठिकानो से 200 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और आभूषणों की बरामदगी के बाद यह कार्रवाई की गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के बाद से चल रही नोटों की गिनती और जांच के बाद रविवार रात पीयूष जैन की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पीयूष के दोनों बेेटों को अभी भी हिरासत में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी को उसके कानपुर में जूही इलाके के आनंदपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सोमवार को उसे अदालत में पेश करेगी जहां से उसे पूछताछ के लिये रिमांड में देने का अनुरोध किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी के पास से चाबियों का एक गुच्छा मिला है जिसमें अभी भी कई चाबियों के तालों का पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारियों को आशंका है कि कारोबारी के पास अभी भी अवैध संपत्ति के भंडार हो सकते है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कानपुर और कन्नौज स्थित कारोबारी के ठिकानो से अब तक 250 करोड़ रूपये से अधिक की नगदी और जेवरात मिल चुके है। उधर कन्नौज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी इंटेलीजेंस टीम को कारोबारी के कन्नौज स्थित पैतृक आवास पर तहखाने में 250 किलो चांदी और 25 किलो की सोने की सिल्लियां बरामद हुई हैं। साथ ही नोटों से भरे आठ से नौ बोरे भी मिले हैं l जिनमें 103 करोड़ रुपये होने की बात कही जा रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है।
इससे पहले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर में जूही क्षेत्र स्थित आवास पर जीएसटी की विजलेंस टीम को 185 पर करोड़ों रुपये नकदी बरामद हुयी थी जिसके बाद जांच टीम कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला स्थित पीयूष जैन के पैतृक आवास पहुंची थी, जहां बीते तीन दिन से जीएसटी विजलेंस टीम इत्र कारोबारी के मकान के अलग-अलग हिस्सों, दफ्तर व कारखाने में छानबीन करने में जुटी है।
पीयूष जैन के दो अन्य मकानों का ताला तोड़कर भी अफसर जांच पड़ताल में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक टीम कानपुर और कन्नौज से चांदी और सोने के खजाने के अलावा 250 करोड़ रूपये से अधिक की नकदी बरामद कर चुकी है। विजलेंस टीम के 36 अफसर जांच में जुटे हैं। मकान के अंदर अलमारियों, लॉकर्स को तोड़कर जांच टीम ने नकदी बरामद की है। छापेमारी के दौरान जांच टीम को कुछ डायरी और बिल भी मिले हैं. इनमें कई कंपनियों से कच्चा माल खरीदने और बेचने का जिक्र है। जीएसटी विजलेंस टीम अब इन कंपनियों से संपर्क कर बिल और डायरी में दर्ज जानकारी की तस्दीक करेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कानपुर का नटवरलाल राजस्थान में मिला, हैरत में डालने वाले हैं इसके कारनामे
कानपुर शहर में वीसी के नाम पर व्यापारियों को चूना लगाया और बैंक से होटल खोलने के नाम पर ऋण लेकर चंपत हो गया था।
कानपुर, sach kahoon। अब तक सौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करके नटवरलाल की पहचान बना चुका ओम जायसवाल उर्फ राजन अहलूवालिया को पुलिस मुर्दा मानने लगी थी लेकिन वह राजस्थान की जेल में जिंदा मिल गया है। वह शहर में व्यापारियों को वीसी के नाम पर और फिर बैंक से होटल खोलने के नाम पर लाखों का लोन, नौकरी और प्रापर्टी के नाम पर करोड़ों का चूना लगाने के बाद से फरार था। अब नौबस्ता पुलिस उसकी रिमांड लेने की तैयारी में जुट गई है।
रेलवे में था वेलफेयर इंस्पेक्टर, नौकरी जाने पर बना ठग
पुलिस को उसके घर की कुर्की में मिले शादी के एल्बम से वाराणसी के एक स्टूडियो का नंबर मिला। वहां से पता चला कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है। पड़ताल में सामने आया कि वह मुरादाबाद में रेलवे में वेलफेयर इंस्पेक्टर पद पर तैनात था। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के चलते निकाला गया। आजकल वह हरियाणा में एक रिश्तेदार के घर पर है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो तो सामने आया कि उसे सीकर पुलिस ने 40 लाख रुपये ठगी में गिरफ्तार किया है और उसकी महिला मित्र की तलाश कर रही है।
पहली पत्नी को छोड़ा, अपने से आधी उम्र की लड़की से की शादी
ओम जायसवाल परिवार के साथ वाराणसी के राजघाट स्थित रेलवे कालोनी में रहता था। उसके पिता आरएस अहलूवालिया रेलवे कर्मी थी। मुरादाबाद में वेलफेयर इंस्पेक्टर पद पर तैनाती के दौरान उसने चंद्र नगर स्थित फ्रेंड्स कालोनी में घर बनवा लिया। देहरादून निवासी शारदा से शादी की। दो बच्चे होने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद ठग ने अपने से आधी उम्र की लखीमपुर निवासी युवती से शादी कर ली।
महिला कर्मियों के सहारे फंसाता था क्लाइंट
ओम जायसवाल ठगी के लिए किसी भी हद तक गिर जाता था। उसने आफिस में कई महिला कर्मचारी रखी थीं। जिन्हें बैंक में लोन व निवेश करने वाले क्लाइंट के सामने पेश करता था। उसने लखनऊ की एक करोड़ों की डील के लिए अपनी महिला मित्र का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद उसके पहले पति को एक होटल गिफ्ट किया था।
मुर्दा बनने के लिए यह सब किया
अबतक सौ करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका ओम जायसवाल उर्फ राजन अहलूवालिया ने पहले व्यापारियों को वीसी के नाम पर करोड़ों का चूना लगाया। इसके बाद बैंक से होटल खोलने के नाम पर लाखों का लोन, नौकरी और प्रापर्टी के नाम पर पब्लिक को चूना लगा फरार हो गया। नौबस्ता पुलिस ने जब घर की कुर्की को तो खुद को मरा साबित करने के लिए हरिद्वार में गंगा किनारे अपने कपड़े रखकर फरार हो गया। इससे पहले मुरादाबाद में ठगी करके फरार होने से पहले गढ़मुक्तेश्वर के पास अपनी कार व कपड़े छोड़ गया था। पुलिस ने अपनी फाइल में उसे मरा हुआ तो नहीं दिखाया लेकिन मुर्दा मानकर जांच लगभग बंद कर दी थी।
क्लासिक क्रिएशन फर्म से चला रहा था ठगी का साम्राज्य
ओम जायसवाल वर्ष 2002 में शहर आया था। वह क्लासिक क्रिएशन फर्म के नाम से शहर में होटल, फ्लोर मिल और चिटफंड कंपनी संचालित करने लगा। साकेतनगर में खुद और जूही में उसकी लखीमपुर निवासी रखैल होटल से ठगी का धंधा चला रही थी। जिसे साकेतनगर में एक फ्लैट दिला रखा था। ठगी के लिए संचालित की जाने वाली फर्मो के नाम में वह क्लासिक शब्द का प्रयोग जरूर करता था।
बैंक से नीलाम होने वाली संपत्ति में करता था खेल
ओम जायसवाल बैंक से नीलाम होने वाली संपत्ति पर नजर रखता था। उसने शहर में ही नहीं उन्नाव बीघापुर, लखीमपुर में गोला गोकर्णनाथ आदि में भी करोड़ों की जमीन खरीदी थी। तत्कालीन बाबूपुरवा सीओ हीरा सिंह ने दो फरवरी 2011 को बाबूपुरवा और गोविंदनगर सर्किल फोर्स के साथ उसके नौबस्ता हंसपुरम स्थित घर में रात करीब 12 बजे दबिश दी, लेकिन तब तक वह घर छोड़कर फरार हो गया था। जबकि पुलिस ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर रखा था। पुलिस को उसके घर से करोड़ों की प्रापर्टी के कागजात और कई दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान तत्कालीन एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे।
किदवईनगर थाने के बाहर खड़ी हैं लाखों की लग्जरी गाडिय़ां
ओम जायसवाल पुलिस की दबिश के बाद घर के पिछले दरवाजे से निकल गया, लेकिन अपनी चार लग्जरी गाडिय़ों को ठिकाने नहीं लगा सका था। उसकी लाखों की लग्जरी गाडिय़ां किदवईनगर थाने के बाहर खड़े-खड़े कबाड़ हो गई।
अधिवक्ता अजय निगम की मेहनत लाई रंग, कानपुर पुलिस लेगी रिमांड
जूही लाल कालोनी निवासी अधिवक्ता अजय निगम ने क्लासिक क्रिएशन फर्म के संचालक ओम जायसवाल व साथियों के खिलाफ किदवईनगर में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद वह फरार हो गया। उन्होंने उसके बाद भी हार नहीं मानी और उससे जुड़ी हर खबर पर ध्यान देते रहे। इसी दौरान उन्हें ओम जायसवाल के सीकर कोतवाली में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने दारोगा अमित कुमार और बीरबल पूनिया से संपर्क कर पुष्टि की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने एसपी क्राइम राजेश यादव को ठग के खिलाफ सभी मामलों में कोर्ट में बी वारंट दाखिल कर रिमांड लेने को कहा है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
खराब भोजन परोसने वाले 17 वेंडरो को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)की टीम ने चलाया अभियान | RPF
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)(RPF) की टीम ने अभियान चलाकर रेलों में खराब भोजन सप्लाई करने वाले 17 वेंडरों को गिरफ्तर किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि आरपीएफ ने वेंडरों को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की है तथा इसके बारे में उच्च आलाधिकारियों को जानकारी दी है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन में यात्रियों को भोजन मुहैया कराने वाली आईआरसीटीसी कंपनी ने कुछ ऐसे वेंडरों को ठेका दे दिया जो ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में यात्रियों को खराब भोजन परोस रहे थे। जिसकी शिकायत लगातार यात्री कर रहे थे।
शिकायत पर आरपीएफ टीम के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गयी। टीम ने खाना सप्लाई करने वाले कंपनी की बेस किचन के अलावा ट्रेनों में छापा मारा और सड़े टमाटर और खराब प्याज बरामद की है। जिनसे शताब्दी के यात्रियों के लिए सूप तैयार किया जा रहा था। इसके साथ ही टीम को वेंडर के हाथों में समोसे, खीरा, ककड़ी, पूड़ी सब्जी सहित कई प्रकार के गुणवत्ता विहीन सामग्री पायी गयी।
उन्होंने बताया आईआरसीटीसी कंपनी द्वारा दिये गए ठेके सोपान गोयल एंड गोयल और कमसम कंपनी ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के जरिए मुसाफिरों को खराब भोजन परोसने का काम कर रही है। चेकिंग के दौरान कई जगहों से सैंपल लिये गये हैं तथा खराब भोजन बेचने वाले 17 वेंडरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गयी है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।