2018 - Sach Kahoon Hindi

केरल बाढ़ में फंसा है तैराक साजन प्रकाश का परिवार
केरल में कई दिनों से जारी है बाढ का प्रकोप|Kerala floods disaster

जकार्ता (एजेंसी)।

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों की तैराकी (Kerala floods disaster) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे तैराक साजन प्रकाश का परिवार इन दिनों केरल में आई भयानक बाढ़ से पीड़ित है, हालांकि व्यक्तिगत चिंताओं के बावजूद वह राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाने में जुटे हैं। 24 वर्षीय साजन के परिवार के पांच सदस्य बाढ़ में लापता हो गए थे। बाढ़ के कारण प्रकाश का घर भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इसके बावजूद साजन ने एशियाई खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया और पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। प्रकाश पदक की दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। प्रकाश की प्रार्थनाएं काम आईं और उनके एक संबंधी ने फोन कर परिवार के सुरक्षित होने की सूचना दी। गौरतलब है कि केरल में आई भयंकर बाढ़ के कारण 350 से अधिक लोग मारे गए हैं।

मुझे परिवार के सुरक्षित होने की सूचना दी| Kerela floods Disaster

भारतीय तैराक ने कहा, “मैं अपने परिवार के बारे में सोचकर ठीक से सो नहीं पा रहा था। मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं था। इसलिए मैं चिंतित था। लेकिन मेरी चाचा ने मुझे परिवार के सुरक्षित होने की सूचना दी।” बुधवार को 100 मीटर बटरफ्लाई हीट में शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के बाद उन्होंने कहा, “ मैं जब जकार्ता पहुंचा तब जानता था कि केरल में भारी बारिश हो रही है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि स्थिति इतनी भयंकर हो जायेगी।” प्रकाश ने फाइनल में एक मिनट 57.75 सेकेंड का समय लेकर 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने क्वालिफिकेशन के 1 मिनट 58.12 सेकेंड के अपने समय में सुधार किया लेकिन यह उन्हें पदक दिलाने के लिए काफी नहीं था। जापान ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत तथा चीन ने कांस्य पदक जीता था। प्रकाश ने वर्ष 2016 में हुए रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।

Kerela Disaster, Jakarta, Asia, Games, 2018, Sports

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

86 साल पुराना रिकार्ड तोड़ भारत की हांगकांग पर सबसे बड़ी जीत
इससे पहले 1932 ओलिंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था| India’s biggest win in hockey

जकार्ता ( एजेंसी)। गत चैंपियन भारतीय पुरूष हॉकी टीम जब कमजोर हांगकांग के खिलाफ एशियाई खेलों में बुधवार को अपने ग्रुप ए मुकाबले में उतरी तो उसे भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह 86 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ 26-0 के स्कोर के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर लेगी। भारतीय टीम ने यहां जीबीके हॉकी फील्ड में अपने पूल ए के मुकाबले में हांगकांग को 26-0 के अंतर से हराया जो उसकी गोल अंतर के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 1932 के ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 के अंतर से पीटा था जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। लेकिन हांगकांग के खिलाफ उसने पिछले 86 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया।  भारत ने 18वें एशियाई खेलों के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 20 गोल| India’s biggest win in hockey

खेलों में अब तक अपने दो मैचों में ही पुरूष टीम 43 गोल कर चुकी है और उसके खिलाफ विपक्षी टीमों ने एक भी गोल नहीं किया है। इससे पहले इंचियोन एशियाई खेलों मेंं भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 20 गोल किये थे। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट से गोल का सिलसिला शुरू किया जो चौथे क्वार्टर तक जारी रहा। पहले हाफ में ही उसने हांगकांग के खिलाफ 14-0 की बढ़त बना ली जिसमें ललित उपाध्याय, रूपिंदर पाल, हरमनप्रीत ने चार चार गोल किये। आकाशदीप ने तीन गोल, मनप्रीत और मनदीप सिंह ने दो दो गोल किये जबकि एस वी सुनील, विवेक प्रसाद, अमित रोहिदास, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, सिमरनजीत सिंह ने एक एक गोल किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्पेन ने ईरान को दी 1—0 से मात
दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मिला जीत विजयी गोल

पेरिस, एजेंसी।

ग्रुप में स्पेन ने इससे पहले पुर्तगाल से 3-3 का ड्रा खेला था और अब उसने ईरान को 1-0 से हराया। ईरान ने इससे पहले मोरक्को को 1-0 से हराया था। पुर्तगाल की टीम मोरक्को को 1-0 से हरा चुकी है। मोरक्को टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ईरान का आखिरी ग्रुप मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सेना से होना है जबकि स्पिन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। ग्रुप ए से पुर्तगाल, स्पेन और ईरान तीनों के पास दूसरे चरण में जाने का मौका बना हुआ है।

ईरान ने अपनी मजबूत रक्षपंक्ति के दम पर स्पेन को पहले हाफ में गोल करने से रोके रखा। छोटे छोटे पासों के साथ खेल रही स्पेन की टीम के लिए ईरान की रक्षापंक्ति को भेदना काफी मुश्किल काम हो रहा था और पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में 54 वें मिनट में स्पेन को उसका एकमात्र विजयी गोल ईरान की गलती से मिल गया।

स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गेंद

स्पेन के एक हमले में रामिन रेजियन का गेंद क्लीयरेंस करने का प्रयास उल्टा साबित हुआ और गेंद स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गयी और स्पेन को अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिल गयी। कोस्टा का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल था।

ईरान ने हालांकि 64वें मिनट में सईद एजातोलाही के गोल से बराबरी कर ली थी और ईरानी खिलाडियों ने इस गोल का जश्न भी मना लिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफ़री (वार) सिस्टम ने ऑफ साइड के चलते इस गोल को अमान्य करार दिया और ईरान की सारी ख़ुशी तुरंत नदारद हो गयी।

स्पेन ने अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम की और खुद को मुकाबले में बनाये रखा। पांचवीं बार विश्वकप में खेल रहे ईरान को पहली बार विश्वकप के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अब अपने आखिरी मैच में मजबूत पुर्तगाल को हराना होगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।