Abadnya - Sach Kahoon Hindi

ओम प्रकाश, विजय और अभिदन्य ने जीते 2-2 स्वर्ण
पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 हीना सिद्धू को रजत से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली (एजेंसी)।

राष्ट्रमंडल में कांस्य पदक जीतने वाले और आईएसएसएफ वर्ल्ड कप टीम स्वर्ण पदक विजेता ओम प्रकाश मिथारवल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां 18वीं केएसएस मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल कटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे ओम प्रकाश ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओंकार सिंह को एक अंक से हराते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता। 2012 लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले विजय कुमार ने हरियाणा के लिए खेलते हुए 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा के व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण जीता।

सेना के ही गुरपाल सिंह ने 553 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। सेना की टीम में ओम प्रकाश, गुरपाल और जैन सिंह शामिल थे। इस टीम ने 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम स्पर्धा में कुल 1654 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

वायु सेना के मोनू तोमर, रविंदर सिंह और दीपक मलिक ने 1641 अंकों के साथ रजत जीता दबकि नौसेना के ओंकार सिंह, सौरव मलिक और योगेश सिंह ने 1626 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (व्यक्तिगत) कटेगरी में विजय ने 583 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। विजय ने स्वर्ण जीतने की राह में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले गुरप्रीत सिंह (582) को दोयम साबित किया।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला रुस्टर में महाराष्ट्र की अभिदन्य पाटिल ने 240.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 हीना सिद्धू को रजत से संतोष करना पड़ा। पंजाब की हरवीन सराओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।