Srinath - Sach Kahoon Hindi

चांडीमल ने निलंबन के खिलाफ श्रीनाथ से की अपील
तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे चांडीमल

नई दिल्ली (एजेंसी)।

श्रीलंकाई क्रिकेट कप्तान दिनेश चांडीमल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में तीसरे टेस्ट से निलंबित किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील की है। चांडीमल को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था तथा सजा के तौर पर एक मैच से निलंबित कर दिया गया था।

श्रीलंकाई क्रिकेटर को आईसीसी ने सेंट लुसिया में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद पर सलाइवा लगाते पाया था जिसकी पुष्टि वीडियो फुटेज में हुई थी। आईसीसी के अनुसार चांडीमल के मुंह में मीठा पदार्थ था। श्रीलंकाई कप्तान चांडीमल ने वीरवार को उन पर लगाए गए एक टेस्ट बैन के खिलाफ अपील की। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि चांडीमल ने मैच रेफरी की जांच के बाद उन्हें एक टेस्ट से निलंबित किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील की है।

मैच रेफरी श्रीनाथ ने चांडीमल पर लगे आरोपों की जांच के बाद उन्हें दोषी ठहराया था। उन्होंने हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेटर के अपने बचाव में दिए बयान को असंतोषजनक बताया है जिसमें चांडीमल ने खुद को निर्दोष बताया था।

श्रीनाथ ने चांडीमल को दोषी करार दिए जाने के बाद उन पर आईसीसी नियमों के तहत 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया था। 28 वर्षीय श्रीलंकाई क्रिकेटर बैन के कारण वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ब्रिजटाउन में शनिवार से शुरु होने जा रहा तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। सीरीज़ में अभी मेजबान टीम 1-0 से आगे है।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।