seized - Sach Kahoon Hindi

प्रताप नगर में नेशनल हाईवे पर चल रहे है शराब के ठेके को एक्साइज विभाग ने किया सील
प्रताप नगर में नेशनल हाईवे पर चल रहे है शराब के ठेके एक्साइज विभाग ने एक ठेके को सील कर झाड़ा कार्रवाई से पल्ला झाड़ा। प्रताप नगर एरिया में नेशनल हाईवे से कम दूरी पर चल रहे है दर्जनों शराब के ठेके

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: प्रताप नगर से पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर अराईयांवाला गांव के पास एक्साइज विभाग की टीम ने शराब के ठेके को सील किया है। एक शराब के ठेके को सील कर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है जबकि प्रताप नगर एरिया में दर्जनों जगहों पर शराब के ठेके चल रहे है। काफी ठेके एक्साइज पॉलिसी में तय मानक पूरे नहीं कर रहे है। इसके साथ ठेके में स्टॉक व अन्य और भी बहुत कमियां सामने आई है। ठेके में रखी शराब के सैंपल भी लिए गए हैं। इस खबर को दैनिक सच कहूं समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिस पर विभाग ने संज्ञान लिया है लेकिन मात्र एक शराब के ठेके पर कार्रवाई करके विभाग ने इति श्री कर दी।

एक्साइज इंस्पेक्टर अनिल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अराईयांवाला गांव के पास नेशनल हाईवे पर चल रही शराब की दुकान की नेशनल हाईवे से दूरी की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि यह शराब की दुकान नेशनल हाईवे से महज 120 मीटर दूर है जबकि एक्साइज पॉलिसी के तहत नेशनल हाईवे से शराब की दुकान 220 मीटर दूर होनी चाहिए। इसके साथ दुकान में रखी शराब के सैंपल लिए गए और स्टॉक रजिस्टर में भी खामियां मिली है। एक्साइज विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को सील कर दिया गया है। आगे भी अभियान चलाकर नेशनल हाईवे पर चल रही शराब की दुकान पर कार्रवाई की जाएगी। Pratap Nagar News

मात्र एक शराब के ठेके पर कार्रवाई करके विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया है प्रताप और छछरौली एरिया में कई जगह शराब के ठेके मानक पूरे नहीं कर रहे है। आबकारी विभाग के निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया कि जिस भी शराब ठेके पर कमियां मिल रही है वहां पर कार्रवाई की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें:– Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के खिलाड़ी ने राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, और पीएम मोदी को कह दी ये बड़ी बात

नवजात की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो क्लीनिक सीज
शुक्रवार को अवैध क्लीनिक संचालक की लापरवाही से हुई थी नवजात शिशु की मौत

स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही से अवैध क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन पूर्व अवैध क्लीनिक संचालक (Clinic Director) की लापरवाही से हुई नवजात की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैराना पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सीज किये है। स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही से अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।विगत शुक्रवार को गांव बीबीपुर हटिया निवासी तैय्यब नामक व्यक्ति ने अपने नवजात शिशु को कस्बे मोहल्ला आर्यपुरी में स्थित एक क्लीनिक पर भर्ती कराया था। Kairana News

जहां पर हालत बिगड़ने पर क्लीनिक संचालक ने नवजात को पानीपत के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मृतक नवजात के परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया था। नवजात की मौत की खबर स्थानीय समाचार-पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। शनिवार को एसीएमओ विनोद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम कैराना पहुंची। Kairana News

जहां पर टीम ने मोहल्ला आर्यपुरी में स्थित आयात चाइल्ड केयर नामक क्लीनिक पर पहुंचकर संचालन सम्बंधित दस्तावेज दिखाने को कहा। संचालक द्वारा मौके पर दस्तावेज न दिखाए जाने पर क्लीनिक को सीज कर दिया गया। एक दिन पूर्व इसी क्लीनिक संचालक पर लापरवाही से नवजात की मौत के आरोप लगे थे। इसके बाद टीम कस्बे के गौशाला रोड पर स्थित मलिक चाइल्ड केयर सेंटर पर पहुंची। जहां पर टीम ने रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत न किये जाने पर क्लीनिक को सीज कर दिया। इसके अलावा टीम ने मोहल्ला आर्यपुरी में ही स्थित दुआ चाइल्ड हेल्थ नामक नर्सरी पर छापामार कार्यवाही की।

जहां पर नर्सरी में नवजात शिशुओं को भर्ती किया गया था। नर्सरी संचालक से नवजात शिशुओं को भर्ती किये जाने सम्बन्धी दस्तावेज दिखाने को कहा गया, जिस पर वह बगले झांकने लगा। इस पर टीम ने नर्सरी संचालक को नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर संचालन सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। वहीं, एसीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि नवजात की मौत पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध क्लीनिक संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सीज किये गए है। इसके अलावा नवजात शिशुओं की नर्सरी के संचालक को भी नोटिस दिया गया है। निर्धारित समयावधि के उपरांत विधिपूर्वक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– मोहल्लावासियों ने चोरी करते हुए चोर को दबोचा

जब्त होगी विकास के खजांची जय कांत बाजपेई की संपत्ति
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय कांत वाजपेई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, कुर्की के आदेश से डरे जय कांत बाजपेई के तीनों भाइयों ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया तो वही देर रात जय कांत की संपत्ति को जब्त करने के आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने जारी कर दिये । पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिन्दर सिंह ने आज यहां कहा कि जय कांत वाजपेई की 11 संपत्तियां को जब्त करने का आदेश दिया गया है। जय कांत वाजपेई की गिरफ्तारी के बाद से लगातार पुलिस उसके जहां पुराने मामलों की जांच कर रही थी तो वही दबंगई के बल पर अर्जित की गई संपत्ति की भी जानकारी कर रही थी। पुलिस ने जय कांत के ब्रह्मनगर के घर, फ्लैट, प्लॉट, चार लग्जरी कारें, बाइक समेत 11 संपत्तियों को जब्त करने की जिला मजिस्ट्रेट से सिफारिश की थी। जिस पर देर रात जिला मजिस्ट्रेट ने मोहर लगाते हुए जब्ती का आदेश जारी कर दिया ।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट,कानपुर नगर को एक रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी,जिस पर जिला मजिस्ट्रेट,कानपुर नगर द्वारा जयकान्त बाजपेयी एवं उसके साथियों द्वारा अवैध साधनों द्वारा धन अर्जित कर चल-अचल सम्पत्ति को अटैच करने का आदेश कल देर रात पारित कर दिया । गौरतलब है कि बिकरू कांड में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार हो गया था लेकिन कुछ दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा भी गया1 इसी दौरान पुलिस के हाथ अपराधी विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई लगा। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को यह जानकारी हुई थी कि अपराधी विकास दुबे के फाइनेंस का सारा काम यही संचालित करता था और घटना की रात भी इसने विकास की मदद की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

50 लाख कीमत का अनोखा रेड सैंड बोआ सांप जब्त
20 वर्षीय जाधव नाम के व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | Red sand boa snake

महाराष्ट् (एजेंसी)।  नवी मुंबई टाउनशिप से एक व्यक्ति के पास से 50 लाख की कीमत का रेड सैंड बोआ सांप (Red sand boa snake) जब्त किया गया है। ये वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांप की संरक्षित प्रजाति है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सहायक निरिक्षक नीलेश राणे ने बताया कि ये सांप नवी मुंबई के पनवेल इलाके के पास लगे एक वन्यजीव बाजार से जब्त किया गया है, इसकी कीमत 50 लाख रुपये बतायी गयी है। इस सांप को बेचने की कोशिश कर रहे, 20 वर्षीय जाधव नाम के व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेड सैंड बोआ की खासियत |Red sand boa snake

बता दें कि सांप की इस प्रजाति सैंड बोआ का उपयोग दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और जादू टोने के कार्यो के लिए किया जाता है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की भारी मांग है। इस सांप में जहर नहीं पाया जाता, इसका आकार अन्य सांप के मुकाबले कुछ भिन्न होता है, इसक सिर और पूूंछ का आकार गोल होता है जिसकी वजह से इस सांप के दो सिर होने के भ्रम होता है । इस सांप को दिखाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है कि इस सांप से सौभाग्य आता है।

ये सांप रात में ही बाहर निकलता है

आकार में मोटा होने के कारण इसकी चाल सुस्त होती है।

इस सांप की खास बात ये है कि ये कभी भी अपना बिल नहीं बनाता, ये चूहों के बनाये बिलों में घुस जाता है।

ये दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बना लेता है।

मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को जन्म देती है।

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है और इस बात का पता लगा रही है कि वह ये सांप क्यों बेचना चाहता था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

बेनामी संपत्ति: आयकर विभाग ने मायावती के भाई का 400 करोड़ का प्लॉट किया जब्त
मायावती ने भाई आंनद कुमार को हाल ही में बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था

नोएडा  (एजेंसी)।आयकर विभाग ने गुरुवार को बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए नोएडा में 7 एकड़ का एक प्लॉट जब्त किया। इसकी कीमत 400 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आयकर के मुताबिक, प्लॉट का मालिकाना हक बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के पास है। मायावती ने पिछले दिनों आनंद को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। नियम के मुताबिक, बेनामी संपत्ति कानून का उल्लंघन करने पर सात साल की सजा और प्रापर्टी की बाजार कीमत का 25% जुर्माने का प्रावधान है।

आनंद ने करीबी के नाम पर प्लॉट खरीदा था

अधिकारियों के बताया कि 16 जुलाई को दिल्ली की बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने इस प्लॉट को जब्त करने का आदेश दिया था। आनंद कुमार ने यह संपत्ति अवैध तरीके से किसी करीबी के नाम पर खरीदी थी। दो साल की जांच के बाद इस बात के पुख्ता सबूत आयकर अधिकारियों को मिल चुके हैं। इससे पहले भी आनंद को बेनामी संपत्ति के मामले में नोटिस भेजे जा चुके हैं।

मायावती के सत्ता में आने के बाद भाई की संपत्ति बढ़ी

आनंद कुमार कभी नोएडा प्राधिकरण में क्लर्क हुआ करते थे। मायावती के यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी। आनंद पर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए कर्ज लेने का आरोप भी लगा था। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद ने एक के बाद एक 49 कंपनियां खोली थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

नीरव की विदेश में 4,000 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
नई दिल्ली(सच कहूँ)। पीएनबी घोटाला मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी की विदेश में स्थित 4,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की है। जांच एजेंसी अब उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जब्त करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसी धोखाधड़ी के अन्य मामलों में आस्ट्रेलिया और अमेरिका में संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी अब तक कई न्यायिक अनुरोध पत्र (लेटर्स रोगेटरीज) मुंबई की स्थानीय अदालत से जारी करा चुकी है और कइयों को अभी अमेरिका, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों को भेजा जा रहा है। ताकि नीरव मोदी और उसके परिवार के इन देशों में स्थित मकान और विला जैसी अचल संपत्तियों को जब्त किया जा सके।

अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई

उन्होंने बताया कि विदेश में स्थित इन संपत्तियों का पता लगाने के लिए अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। उनसे मिली सूचना के आधार पर करीब 4,000 करोड़ रुपये की लगभग दो दर्जन संपत्तियों को संबंधित विदेशी अधिकारियों की मदद से जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विदेश में चिह्नित ये संपत्तियां नीरव मोदी, उसके परिवार के सदस्यों और कुछ मामलों में उसकी बोगस या डमी फर्मो के नाम पर हैं। माना जा रहा है कि उक्त देशों में नीरव मोदी के कुछ शोरूम्स भी ईडी की रडार पर हैं और उन्हें भी जल्द जब्त किया जा सकता है। बता दें कि जांच एजेंसी अब तक नीरव मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की देशभर में करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
कई सामान भी बरामद

भागलपुर (वार्ता):

बिहार में भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर संथाली गांव में अवैध रूप से संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कहलगांव के अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कल रात गोकुलपुर संथाली गांव स्थित एक झोपड़ी में चल रहे

अवैध मिनी शराब फैक्ट्री को पकड़ा और भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब, जावा महुआ समेत अन्य सामानों को जब्त किया है। इस दौरान पांच भट्ठी, करीब एक सौ टन जावा महुआ, 40 हजार रुपए और शराब बनाने के कई सामान भी बरामद किये गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि उक्त झोपड़ी में काफी समय से अवैध तरीक़े से शराब बनाने का धंधा चल रहा था जहां से विभिन्न इलाकों में तैयार शराब भेजी जाती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

71941 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्त
बड़े पैमाने पर की गई सर्चिंग | Undeclared Property

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि बीते 3 साल में 71 हजार 941 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति (Undeclared Property) मिली है। सरकार ने बताया कि ये पैसा इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की बड़े पैमाने पर की गई सर्चिंग और सर्वे के दौरान मिला। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कोर्ट को बताया कि 9 नवंबर से 10 जनवरी तक नोटबंदी के दौरान 5400 करोड़ की अघोषित आय जमा हुई।

इसमें 303.367 किलो का सोना जब्त हुआ। सरकार ने 1 अप्रैल, 2014 से 28 फरवरी, 2017 तक की अघोषित आय का ब्यौरा दिया है। इसमें नोटबंदी का समय भी शामिल है। सरकार के सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट के मुताबिक, “तीन सालों के दौरान आईटी डिपार्टमेंट ने 2,027 ग्रुप्स पर छापे मारे, जिसमें 36,051 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय बरामद हुई। इसके अलावा 2890 करोड़ की अघोषित संपत्ति भी जब्त की।

सरकार ने नोटबंदी के अचीवमेंट्स बताते हुए कहा कि 9 नवंबर से शुरू हुई नोटबंदी के 2 महीनों के दौरान आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सख्त कदम उठाए गए। नोटबंदी के दौरान आईटी डिपार्टमेंट ने 1100 सर्चिंग-सर्वे और 5100 वेरिफिकेशंस किए। इस कार्रवाई के चलते 610 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 513 करोड़ का कैश शामिल है।

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्या कहा? | Undeclared Property

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने उस बात को खारिज कर दिया था।

500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए और मोहलत देने की बात कही गई थी।

इंटेलिजेंस एजेंसीज के मुताबिक पुराने नोटों को बदलने का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो रहा था।

एफिडेविट के मुताबिक, “नवंबर 2016 में 147.9 करोड़ और दिसंबर में 306.897 करोड़ रु. का कैश जब्त किया गया।

69.1 किलो और दिसंबर 2016 में 234.267 किलो सोना जब्त किया गया।

नोटबंदी के दौरान गड़बड़ियों के चलते 400 से ज्यादा मामले सीबीआई और एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को रैफर किए गए।

9 नवंबर से 10 जनवरी तक नोटबंदी के दौरान 5400 करोड़ की अघोषित आय जमा हुई।

303.367 किलो का सोना जब्त हुआ।

तीन सालों के दौरान आईटी डिपार्टमेंट ने 2,027 ग्रुप्स पर छापे मारे, जिसमें 36,051 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय बरामद हुई।

2890 करोड़ की अघोषित संपत्ति भी जब्त की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लुधियाना: 76 पेटियां देसी शराब जब्त
तस्कर गाड़ी छोड़ भाग गए खेतों में

लुधियाना: खन्ना में अलौड़ के पास नाका तोड़कर स्कॉर्पियो सवार दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी बरामद कर ली गई। गाड़ी में हरियाणा मार्का की 76 पेटियां (912 बोतलें) देसी शराब थी।

डीएसपी स्पेशल ब्रांच सरबजीत कौर बाजवा ने बताया कि एसएचओ सदर गुरमेल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने बुल्लेपुर के पास नाका लगा रखा था।

स्कार्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया लेकिन गाड़ी में सवार दो लोगों ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर गाड़ी छोड़ खेतों में भाग गए। गाड़ी रायकोट के गांव बस्सियां के एक व्यक्ति के नाम पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लालू परिवार की 175 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
IT डिपार्टमेंट ने जब्त प्रॉपर्टीज की लिस्ट जारी की

पटना: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को लालू के रिश्तेदारों की जब्त की गई बेनामी प्रॉपर्टी की एक लिस्ट जारी की। IT डिपार्टमेंट ने लालू की बेटी मीसा, मीसा के पति शैलेष कुमार, बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी, पत्नी राबड़ी देवी, बेटियों चंदा और रागिनी के कुल 14 प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इनकी कुल मार्केट वैल्यू करीब 175 करोड़ रुपए बताई गई है।

IT डिपार्टमेंट ने जब्त प्रॉपर्टीज की लिस्ट जारी की है। 14 प्रॉपर्टीज की लिस्ट में एक बंगला, एक फॉर्म हाउस और 12 प्लॉट हैं। मीसा भारती पर एक हजार करोड़ रुपए की कथित बेनामी प्रॉपर्टी रखने का आरोप है।

बेनामी लैंड डील के इस मामले में मीसा पर जमीन के लेन देन और टैक्स की चोरी का आरोप है। मीसा भारती लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद हैं। मई में IT डिपार्टमेंट ने दिल्ली और एनसीआर में रेड मारी।

इनमें लालू प्रसाद से कथित तौर पर जुड़े 22 ठिकाने शामिल थे। आईटी अफसरों ने बताया था लालू यादव पर बेनामी प्रॉपर्टी और टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। डिपार्टमेंट को शक है कि बेनामी प्रॉपर्टी 1000 करोड़ की हो सकती है। लालू से जुड़े कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई। रेड में पुलिस के साथ हमारे 100 अफसर शामिल थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रक से 70 लाख की शराब पकड़ी
993 पेटियां जब्त कर 2 आरोपितों को किया काबू

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने झड़वासा चौकी के निकट रविवार देर रात बिस्किट की आड़ में ट्रक से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 993 पेटियां जब्त कर 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि इलाके से भारी मात्रा में शराब की खेप गुजरने वाली है।

इस पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। इस दौरान रात करीब एक बजे झड़वासा चौकी के निकट एक ट्रक को रुकवा कर वाहन चालक व खलासी से वाहन में भरी सामग्री के बारे लिए पूछा तो उन्होंने ट्रक में बिस्किट होना बताया। पुलिस ने जब बिल बिल्टी मांगी तो नहीं वे दिखा नहीं पाए। इस पर ट्रक की जांच की तो उसमें 993 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। वहीं शराब तस्करों ने शराब की पेटियों पर आइसक्रीम का पाउडऱ छिड़क रखा था, जिससे उसमें खुशबू आ रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक 27 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र तारासिंह बाजीगर व खलासी 19 वर्षीय सतवेन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह दोनों निवासी मुडवाल थाना राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अर्न्तराज्य लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश
तीन आरोपियों सहित अवैध पोर्टेबल मशीन जब्त

झुंझुनू (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक एवं राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के प्राधिकारी नवीन जैन के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य में 73वां डिकॉय आॅपरेशन करते हुए अवैध सोनोग्राफी मशीन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डिकॉय आॅपरेशन की कार्रवाई राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के परियोजना निदेशक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक नवीन जैन के पास गत छ:माह से लगातार सूचना आ रही थी कि सिघाना निवासी रवि सिंह झुंझुनू जिले सहित 15 जिलों व हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के दलालों के साथ मिलकर लिंग जांच का कार्य कर रहा है। परियोजना निदेशक ने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद मिशन निदेशक नवीन जैन ने झुंझुनू के जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई में सहयोग करने की कही।

73 वां डिकॉय आॅपरेशन सफल

राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के परियोजना निदेशक रघुवीर सिंह के निर्देशानुसार मुखबीर द्वारा अलग-अलग समय पर छ:बार गर्भवती महिलाओं को भेजा गया। सिंह ने बताया कि गत सायं रवि सिंह के दलाल ने मुखबीर को सूचना दी कि आज शाम 6 बजे लिंग जांच करवाने हेतु 2 गर्भवती महिलाओं को लेकर चिड़ावा पहुंच जाओ।

वहां पहुंच कर डिकॉय महिला व सहयोगी महिला ने दलाल को 50 हजार रुपए दिए। दलाल ने कुछ देर रेकी करने के बाद गाड़ी के ड्राईवर को झाझोत गांव के सर्किल पर मिलने की बात कही। दलाल उन्हें पपुरना से गर्भवती महिलाओं को संजय नगर स्थित ढाणी में लिग जांच हेतु ले गया। करीब दस बजे लाईट नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बबाई स्थित रवि सिंह के किराए के मकान में ले गया।

वहां टीम से इशारा मिलते ही कार्रवाई कार्रवाही करते हुए रवि सिंह के सहयोगी सुमेर सैनी को अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन व काम में ली गई मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर रवि सिंह गाड़ी में बैठकर पीछे के रस्ते से भाग गया। गर्भवती महिलाओं को छोड़ने वाले दलाल राजेन्द्र को भी टीम ने मौके पर दबोच लिया। टीम ने रवि सिंह के सहयोगी दलाल संदीप को सिंघाना से गिरफ्तार किया।

ससुराल वाले भी लिंग जांच में करते हैं सहयोग

जानकारी के अनुसार रवि सिंह के ससुराल बधा की ढाणी में सास भी दलाल की मुख्य भूमिका निभाती है तथा अनेक बार गर्भवती महिलाओं को अपने घर में ही रवि सिंह व सुनीता को बुलाकर लिंग जांच करवा देती है। वहीं रवि सिंह का साला ड्राईवर की भूमिका में अधिकतर समय उसके साथ रहता है।

जिला प्रशासन ने आयकर विभाग को भेजी सूचना

राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के सहयोगी व मुखबीरों द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से आयकर विभाग को भी रवि सिंह की संपति की जांच करने हेतु लिखा जा रहा है। रवि सिंह ने सिघाना में आलीशान मकान बनाया है। वहीं जयपुर में रैडिमेट कपडेÞ की फैक्ट्री भी संचालित करता है। रवि सिंह के पास 4 वाहन, बीकानेर में भी आलीशान मकान व एक 25 हैक्टेयर का मुरबा भी है। इस संपति का आयकर विभाग के पास कोई लेखा जोखा नहीं दिया गया है।

जिला प्रशासन व पुलिस का रहा महत्वपूर्ण सहयोग

पीसीपीएनडीटी सैल के मिशन निदेशक ने सहयोग के लिए जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की सराहना की। गत दिवस छुट्टी होने के बावजूद भी अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्निराम बगड़िया द्वारा घटना प्रारम्भ होने से अंत तक सभी प्रकार का भरपूर सहयोग टीम को दिया गया। जिसके कारण से डिकॉय आॅपरेशन में सफलता मिल पाई। पीसीपीएनडीटी सैल की टीम व मिशन निदेशक नवीन जैन ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

सुनीता करती है गर्भपात का कार्य

मुखबीरों द्वारा की गई मुखबीरी के दौरान यह भी सामने आया कि रवि सिंह की पत्नि सुनीता सिंह नर्स नहीं होते हुए भी गर्भवती महिलाओं का गर्भपात करती है। सुनीता सिंह गत कई वर्षों से गर्भपात के कार्य में लिप्त है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।