PM. #Narendra modi - Sach Kahoon Hindi
Narendra Modi: पीएम मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की हैं। टोलीफोन में हुई वार्ता के दौरान मोदी ने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और शांति बहाली के लिए बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया। उन्होंने तनाव बढ़ने, आम नागरिकों की जान जाने तथा नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की आवश्यकता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। New Delhi
यह भी पढ़ें:– Jasprit Bumrah: क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह
Narendra Modi In US: नरेंद्र मोदी ने बिडेन दंपत्ति को उपहार में दी ‘दिल्ली से डेलावेयर’ ‘ट्रेन’!
Narendra Modi In US: नई दिल्ली (एजेंसी)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन को चांदी की दुर्लभ कलाकृतियाँ सहित एक पश्मीना शॉल भेंट की। Narendra Modi
21 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी क्वाड समिट 2024 में भाग लेने के लिए अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा के लिए फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे पर पहुँचे। मोदी के न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर और लॉस एंजिल्स में एक अन्य सामुदायिक सभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है।
प्राचीन चांदी से निर्मित ट्रेन | Narendra Modi
नरेंद्र मोदी द्वारा बिडेन को जो उपहार दिया गया है, वो है प्राचीन चांदी के हाथ से उकेरे गए ट्रेन मॉडल, जिसमें भारतीय रेलवे के टैग के साथ एक रेलगाड़ी है। इसमें दिल्ली से डेलावेयर, बिडेन के गृहनगर के रूप में निर्दिष्ट मार्ग भी दिखाया गया है, जहाँ उन्होंने क्वाड समिट की मेजबानी की थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विंटेज मॉडल एक दुर्लभ वस्तु है, जिसे महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। पूरी तरह से 92.5 प्रतिशत चांदी से बना यह मॉडल भारतीय धातु शिल्पकला की महिमा को दर्शाता है।
इस प्राचीन वस्तु में एक जटिल फिलाग्री वर्क भी है, जिसे पारंपरिक तकनीकों जैसे उत्कीर्णन, रिपोसे (पीछे से उभरे हुए डिजाइन बनाने के लिए हथौड़े से पीटना) के माध्यम से किया गया है।
यूएस की फर्स्ट लेडी के लिए पश्मीना शॉल | Narendra Modi
यूएस फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के लिए, पीएम मोदी ने जम्मू और कश्मीर से एक पश्मीना शॉल उपहार में दिया, जिसे पारंपरिक हस्तनिर्मित ‘पेपर माचे’ बॉक्स में पैक किया गया था।
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में वृद्धि, चांदी भी उछली! जानें आज सोने-चाँदी की कीमतें!
Prime Minister Modi: बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ पर की गई टिप्पणी से पूरा विपक्ष… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल सहित कई बड़े नेताओं में बौखलाहट देखी गई और उन्होंने मोदी के भाषण के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। Narendra Modi
राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह जनता की ‘संपत्ति’ मुसलमानों में बांट देगी। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिसंबर 2006 में की गई टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों का देश के संसाधनों पर पहला दावा होना चाहिए।
”कांग्रेस की न्यायपालिका सत्य की नींव पर आधारित”
पीएम मोदी के भाषण से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को उतना कम नहीं किया है, जितना पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है, वह न केवल नफरत भरा भाषण है, बल्कि ध्यान भटकाने की एक सोची-समझी साजिश भी है। आज प्रधानमंत्री ने वही किया जो उन्होंने संघ के मूल्यों से सीखा है। सत्ता के लिए झूठी राजनीति करना, बातों का बेबुनियाद संदर्भ देना और विरोधियों पर झूठे आरोप लगाना, आरएसएस और बीजेपी के प्रशिक्षण की खासियत है। देश की 140 करोड़ जनता अब इस झूठी राजनीति के झांसे में नहीं आने वाली। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की न्यायपालिका सत्य की नींव पर आधारित है, लेकिन ऐसा लगता है कि गोएबल्स रूपी तानाशाह का सिंहासन अब हिल रहा है। Narendra Modi
पीएम मोदी के भाषण के पलटवार में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि मोदी वोट पाने के लिए मुसलमानों को गाली देते हैं। ओवेसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी ने आज मुसलमानों को घुसपैठिया और कई बच्चों वाले लोग कहते हैं। 2002 से आज तक, मोदी की एकमात्र गारंटी, मुसलमानों को गाली देना और वोट प्राप्त करना रही है। अगर कोई देश की संपत्ति के बारे में बात कर रहा है, तो उसे पता होना चाहिए कि मोदी के शासन में भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार उनके अमीर दोस्तों का हो गया है। 1% भारतीयों के पास देश की 40% संपत्ति है। आम हिंदुओं को मुसलमानों से डराया जाता है, जबकि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल दूसरों को अमीर बनाने के लिए किया जा रहा है।
हम प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करते हैं
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद पीएम मोदी का भाषण कई लोगों के लिए संभावित निराशा का संकेत देता है। सिब्बल ने कहा कि आप नफरत के घोड़े पर सवार होकर भारत को स्थिर नहीं रख सकते। हम प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री सम्मान के लायक नहीं हैं, तो देश के बुद्धिजीवियों के लिए बोलना महत्वपूर्ण है। Narendra Modi
उन्होंने आगे कहा कि नफरत के घोड़े का दूल्हा बन कर आप कभी हिंदुस्तान को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम प्रधानमंत्री पद और उस पद पर आसीन व्यक्ति का सम्मान करते हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री सम्मान के लायक नहीं हो तो देश के बुद्धिजीवियों को आवाज उठानी चाहिए। मोहन भागवत चुप हैं, वह चुप क्यों है?
पीएम मोदी के भाषण से नाराज कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी कहते हैं कि पहले चरण के मतदान में मिली निराशा के बाद पीएम मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि वह अब डर के मारे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी घोषणापत्र’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोजगार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा। भारत भटकेगा नहीं!
क्या है मामला? | Narendra Modi
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे माताओं-बहनों से सोने का हिसाब लेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। वे किसको बांटेंगे – मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर अधिकार सबसे पहले मुसलमानों का है। पहले, जब उनकी (कांग्रेस) सरकार सत्ता में थी, उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब है कि यह संपत्ति किसे बांटी जाएगी? यह उन लोगों में बांटी जाएगी जिनके ज्यादा बच्चे हैं। Narendra Modi
Income Tax Rule for Gold: सोना बेचने पर इतना भरना पड़ेगा इनकम टैक्स! जानें नियम?
Breaking News: पीएम मोदी पहुंचेंगे कल सिरसा, सुरक्षा चाक चौबंद
सिरसा (सुनील वर्मा)। Sirsa News: 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरसा पहुंचेंगे। जैसे ही पीएम मोदी के पहुंचने की खबर प्रशासन को लगी तुरंत प्रशासन ने कमर कस ली है। सिरसा शहर में कल सुबह 6 से 12 बजे तक भारी पुलिस बल मौजूद होगी। पीएम मोदी के हवाई जहाज की लैंडिंग सरसा के एयरफोर्स स्टेशन में सुबह 11:00 बजे होगी। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा से प्रधानमंत्री राजस्थान के तारानगर में हैलीकॉप्टर से जाएंगे। वहां पर प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। सिरसा में अगर मौसम की विपरित परिस्थिति रहती है तो ऐसे में प्रशासन ने सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री की यात्रा के वैकल्पिक इन्तजाम भी किए हैं।
Job Fair: जयपुर, अजमेर और बीकानेर में रोजगार मेला 26 सितंबर को
Job Fair : प्रधानमंत्री वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। देशभर के 46 स्थानों पर 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे रोजगार मेले ( Employment Fair) आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर, अजमेर व बीकानेर में भी रोजगार मेले का आयोजन होगा। इन मेलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। जयपुर में महावीर पब्लिक स्कूल, पांच बत्ती सी स्कीम के सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। Job Fair
51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे प्रधानमंत्री
इसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अजमेर में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और बीकानेर में विधि और न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इन नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कार्य करेंगे। PM Modi
यह भी पढ़ें:– ग्रेड पे 4200 करने की मांग, सीएम को पत्र प्रेषित
Brics Summit 2023: ब्रिक्स में संभावनाओं की नई विवेचना
Brics Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त के बीच 15वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो ये 5 ऐसे देशों का समूह है जो लगभग दुनिया की आधी आबादी से युक्त है और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका एवं एशिया महाद्वीप समेत यूरेशिया को समेटे हुए है। सभी देशों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी सम्मेलन में हमेशा रही है मगर इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और चीन के राष्ट्रपति ने जहां इसमें शिरकत की वहीं रूस की ओर से विदेश मंत्री ने भागीदारी की। Brics Summit 2023
जबकि भारत के प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति रही। हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के प्रभाव पर अपने विचार रखते हुए स्पष्ट किया कि दुनिया भर में ब्रिक्स का प्रभाव बढ़ रहा है। ब्रिक्स का तात्पर्य ब्राजील, रूस, चाइना, इण्डिया और दक्षिण अफ्रीका होता है। फिलहाल यूक्रेन युद्ध के बीच सम्पन्न ब्रिक्स सम्मेलन कई उलझे सवालों को शायद ही सुलझा पाया हो। मगर तमाम वैश्विक समूहों की तुलना में यह संगठन कई उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनी प्रासंगिकता को बरकरार बनाये हुए है। तकनीकी पक्ष यह भी है कि चीन ब्रिक्स का सदस्य होने के नाते मंच भरपूर साझा करता है मगर डोकलाम विवाद, उत्तरी लद्दाख में घुसपैठ और भारत की सीमा पर समस्या खड़ा करने के साथ पाकिस्तानी आतंकियों का बड़ा समर्थक है, जो हर लिहाज से भारत के विरूद्ध है।
रूस व पूर्व में सोवियत संघ भारत का नैसर्गिक मित्र है जो हर परिस्थितियों में चाहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो की बात हो सदैव भारत का पक्षधर रहा है। ब्राजील के साथ भारत की जहां संतुलित दोस्ती है, वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ तो औपनिवेशिक सत्ता से अब तक नजदीकी का एहसास बना हुआ है। महात्मा गांधी का टॉलस्टॉय का जिक्र व भारत की विविधता की ताकत समेत कई ऐसे प्रभावशाली संदर्भ ब्रिक्स सम्मेलन में बेहतर चर्चा से भरे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स की प्रासंगिकता और इसकी प्रगतिशीलता को काफी बेहतर करार देते हुए इसके विस्तार पर भी जोर दिया। एक रिपोर्ट से भी पता चलता है 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने की रूचि व्यक्त की है। यदि ऐसा होता है तो इस समूह की वैश्विक स्थिति और सघन व प्रगाढ़ हो जायेगी। फलस्वरूप जी-7 जैसे देशों को कड़ी टक्कर भी मिलेगी।
गौरतलब है कि 2016 में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स को एक समूह के रूप में परिभाषित किया गया था जो उत्तरदायी, समावेशी और सामूहिक समाधान से युक्त है। अब इसे 7 साल और बीत गये है जाहिर है अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना, नवाचार को प्रेरित करना और बड़े अवसरों को बढ़ावा देना ब्रिक्स देशों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। परिप्रेक्ष्य और दृष्टिकोण यह भी है कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने चन्द्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतारकर दुनिया में यह संदेश दे दिया कि वह ब्रिक्स में ही नहीं बल्कि संसार में उसकी ताकत तकनीकी तौर पर बेहतर हुई है और यह सब ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ही हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने 5 सूत्री प्रस्ताव रखते हुए भारत की ताकत को न केवल और बड़ा किया है बल्कि ब्रिक्स के तमाम सदस्यों के लिए भी एक सारगर्भित मापदण्ड को प्रारूपित किया है। मसलन अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग, स्किल मैपिंग, पारम्परिक चिकित्सा समेत विभिन्न पहलुओं को भी विमर्षीय बनाया। देखा जाये तो लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लम्बी और शानदार यात्रा तय की है।
गौरतलब है कि जब ब्रिक्स का पहली बार प्रयोग वर्ष 2001 में गोल्डमैन साक्स ने अपने वैश्विक आर्थिक पत्र द वर्ल्ड नीड्स बेटर इकोनोमिक ब्रिक्स में किया था जिसमें इकोनोमीट्रिक के आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि आने वाले समय में ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन की अर्थव्यवस्थाओं का व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों रूपों में विश्व के तमाम आर्थिक क्षेत्रों पर नियंत्रण होगा तब यह अनुमान नहीं रहा होगा कि आतंकवाद से पीड़ित भारत से मंचीय हिस्सेदारी रखने वाला चीन पाकिस्तान के आतंकियों का बड़ा समर्थक सिद्ध होगा। हालांकि चीन और भारत के बीच रस्साकशी वर्षों पुरानी है जबकि ब्रिक्स का एक अन्य सदस्य रूस भारत का दुर्लभ मित्र है। साफ है कि पांच देशों के इस संगठन में भी नरम-गरम का परिप्रेक्ष्य हमेशा से निहित रहा है।
साल 2016 में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में सदस्य देशों ने जिस तर्ज पर बैठकों में आतंक के खिलाफ एक होने का निर्णय लिया उससे भी यह साफ था कि मंच चाहे जिस उद्देश्य के लिए बनाये गये हों पर प्राथमिकताओं की नई विवेचना समय के साथ होती रहेगी और यह आज भी मानो इसमें समाहित है। सितम्बर 2016 की उरी घटना के बाद भारत ने जिस विचारधारा के तहत पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को सर्जिकल स्ट्राइक के तहत निशाना बनाया वह भी देश के लिए किसी नई अवधारणा से कम नहीं था।
साथ ही पड़ोसी बांग्लादेश समेत विश्व के तमाम देशों ने भारत के इस कदम का समर्थन करके यह भी जता दिया कि आतंक से पीड़ित देश को जो बन पड़े उसे करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ब्रिक्स के माध्यम से 2016 में गोवा में सभी सदस्यों समेत भारत और चीन का एक मंच पर होना और प्रधानमंत्री मोदी का यह कहना कि आतंक के समर्थकों को दण्डित किया जाना चाहिए, में भी बड़ा संदेश छुपा हुआ था जाहिर है यह संदेश चीन के कानों तक भी पहुंचे थे।
देखा जाए तो ब्रिक्स पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जहां विश्व भर की 43 फीसदी आबादी रहती है और पूरे विश्व के जीडीपी का 30 फीसदी स्थान यही घेरता है। इतना ही नहीं वैश्विक पटल पर व्यापार के मामले में भी यह 20 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखता है। अब तक जोहान्सबर्ग सहित 15 ब्रिक्स सम्मेलन हो चुके हैं। इसका पहला सम्मेलन जून 2009 में रूस में आयोजित हुआ था। विवेचना और संदर्भ यह भी है कि क्या कोविड-19 के आर्थिक संकट से अभी भी देश बाहर नहीं निकल पाये हैं। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं। ब्रिक्स देशों के लिए नवीनता इस सुस्ती से निपटने का सबसे कारगर तरीका होगा जिसके लिए सदस्यों के बीच पारदर्शिता, सारगर्भिता और सच्ची आत्मीयता की तिकड़ी भी होनी चाहिए।
दुनिया जानती है कि भारत को नीचा दिखाने के लिए चीन पाकिस्तान की हर गलतियों पर साथ देता है। फिर वह चाहे आतंक को ही बढ़ावा देने वाली क्यों न हो परन्तु चीन के लिए यह भी समझना ठीक रहेगा कि वह दुनिया के निशाने पर है और भारत दुनिया की निगाहों में बसता है। नीति एवं कूटनीति के तर्ज पर देखें तो भारत ब्रिक्स सम्मेलन में मन-माफिक सफलता हासिल कर ली है। जोहान्सबर्ग का ब्रिक्स सम्मेलन भारत के चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ जोड़कर जरूर देखा जायेगा।
सबके बावजूद सुविचारित और विवेचित दृष्टिकोण यह भी है कि दुनिया में भारत की बढ़ी साख का प्रभाव ब्रिक्स सम्मेलन में भी देखने को मिला। शायद यही कारण है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय नियमों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के आधार पर सभी देशों को संयुक्त रूप से लिखना चाहिए न कि किसी मजबूत देश के कहने पर। साथ ही यह भी चिंता कि ब्रिक्स देशों को एक-दूसरे के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए और विभाजनकारी नीतियों से दूर रहना चाहिए। फिलहाल यह सम्मेलन आगे आने वाले सम्मेलन तक विमर्श और विवेचना की अगुवाई करता रहेगा। Brics Summit 2023
डॉ. सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ स्तंभकार एवं प्रशासनिक चिंतक
(यह लेखक के अपने विचार हैं)
यह भी पढ़ें:– PM Modi to Meet ISRO Scientists: चंद्रयान-3 के ‘चांदों’ से मिलकर भावुक हुए मोदी
PM Modi to Meet ISRO Scientists: चंद्रयान-3 के ‘चांदों’ से मिलकर भावुक हुए मोदी
बेंगलुरु। PM Modi to Meet ISRO Scientists: इसरो की सफलता से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विदेश यात्रा से लौटने के फौरन बाद शनिवार सुबह इसरो सेंटर में बेंगलुरु में पहुंचकर चंद्रयान-3 की टीम के वैज्ञानिकों से सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 3 ऐलान किए, जिनमें पहला हर वर्ष 23 अगस्त को भारत नेशनल स्पेस डे, दूसरा चांद पर लैंडर के स्थान को शिवशक्ति प्वाइंट तथा तीसरा चंद्रयान-2 के पदचिह्नों वाले स्थान को तिरंगा नाम दिया। Chandrayaan-3
‘‘आपके दर्शन करना चाहता था’’
लैंडर प्वाइंट का नाम रखा ‘शिवशक्ति प्वाइंट’
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जब बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें देखने वालों का वहां पर तांता लगा हुआ था। एयरपोर्ट पर उतरते ही मोदी ने ‘जय विज्ञान जय अनुसंधान’ का नारा लगाया। इसके तुरंत बाद मोदी इसरो सेंटर पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो सेंटर में पहुंचकर वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए अपने भाषण में कहा कि आपकी इस अद्वितीय सफलता के दौरान मैं साउथ अफ्रीका में जरूर था लेकिन मेरा दिल पूरी तरह आपके पास था। वहीं से मेरा मन कर रहा था कि मैं आपको नमन करूं लेकिन मैं भारत में जल्द से जल्द आकर आपके दर्शन करना चाहता था, आपको सेल्यूट करना चाहता था। आपके परिश्रम, आपके धैर्य, आपकी लगन, आपकी जीवटता, आपके जज्बे को सेल्यूट करना चाहता था।
चंद्रयान-3 की सफलता से गदगद इसरो चीफ पर हुए मेहरबान | Chandrayaan-3
अपने विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री सुबह-सुबह बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर पहुंचे। उस वक्त सुबह के साढ़े सात बजे थे। वहां पहुंचते ही मोदी सबसे पहले चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिले। वहां इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी उन्हें अपने गले लगाया, उनकी पीठ थपथपाई और चंद्रयान-3 की सफलता पर अपार बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी थोड़े भावुक भी दिखाई दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की टीम के सभी वैज्ञानिकों के साथ एक गु्रप फोटो भी खिंचवाई।
यह भी पढ़ें:– राज्यपाल की सीएम को चेतावनी, राष्ट्रपति शासन लगाने जैसी हो सकती है कार्रवाई
जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार
पीएम मोदी ने जताई खुशी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन (PMJDY) खातों की संख्या के 50 करोड़ के पार पहुंचने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
जनधन खातों (Jan Dhan Account) की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई। इस पर मोदी ने शनिवार को कहा कि यह देखकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। पीआईबी इंडिया के एक ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए 67 प्रतिशत खातों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।’’
यह भी पढ़ें:– विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने झूले झूलकर गाए लोक गीत
अगले 25 वर्षों तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया लोगोें ने : पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। pm narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोगों ने अगले 25 वर्षों तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत लगभग 70 हजार नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद कहा, ह्लरोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और देश की प्रगति में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक अच्छा प्रयास है।
मोदी ने कहा, ‘वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे प्रयासों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। देशभर में 44 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।
Energy Drink Benefits: कैसी भी कमजोरी या हो थकान, बस 3 दिन करें इस एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल, हो जाओ ताकत से भरपूर
उन्होंने कहा,‘जब देश विकास के पथ पर काम कर रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करने का अवसर मिलना एक बड़ा सम्मान है।ह्व उन्होंने कहा हालांकि बैंकिंग क्षेत्र में नियुक्ति पत्र अधिक बांटे जाते हैं, लिहाजा युवा कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत उन देशों में से एक है जहां बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन नौ साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी बैंकों की चर्चा एनपीए के कारण हजारों करोड़ के घाटे के लिए होती थी, आज उन सरकारी बैंकों की चर्चा रिकॉर्ड मुनाफे के लिए हो रही है। pm narendra modi
मोदी ने कहा कि देशभर में करीब 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और ये बैंक के हर कर्मचारी के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने ‘फोन बैंकिंग घोटाले’ पर भी प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछली सरकार के दौरान यह सबसे बड़े घोटालों में से एक था, जिससे बैंकिंग सेक्टर की रीढ़ टूट गई थी।
उन्होंने कहा, ‘2014 में सरकार ने देश में सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत किया और ‘दिवालियापन संहिता’ कानून बनाया, ताकि अगर कोई बैंक बंद हो जाए तो उसे कम से कम नुकसान की संभावना हो। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि यह मेला आगे रोजगार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। नवनियुक्त नियुक्तियों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 580 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
Uniform Civil Code: धार्मिक रीति-रिवाज और वैवाहिक संबंधों में भिन्नता
Uniform Civil Code : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से एक बार फिर समान नागरिक संहिता की चर्चा छिड़ गई है। प्रधानमंत्री का तर्क है कि एक परिवार एक से अधिक कानून के तहत नहीं चल सकता तो देश कैसे चलेगा। आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जाने वाला कानून एक पारिवारिक और सामाजिक मुद्दा है, लेकिन इसे धार्मिक रंग चढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि इसके धार्मिक सरोकारों पर कोई सहमति नहीं है। PM Modi
दरअसल, शादी, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति का अधिकार, ये मानव विज्ञान, समाज विज्ञान और कानून विज्ञान के मुद्दे हैं जिनका धर्म से कोई सीधा संबंध नहीं है। लेकिन विवाह को पूर्णत: धार्मिक मुद्दा नहीं माना जा सकता। विवाह एक संस्था की तरह है और धर्म किसी भी कार्य के लिए प्रेरणा, शक्ति के रूप में आदर्श को प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी बच्चे को स्कूल की परीक्षा देनी है या किसी खिलाड़ी को किसी टूनार्मेंट में भाग लेना है, तो वह सबसे पहले अपने धर्म के सिद्धांतों और प्रक्रियाओं के अनुसार प्रार्थना करता है, झुकता है और प्रसाद प्राप्त करता है या फिर खेलों व परीक्षाओं में सफलता के लिए एक पूरी व अलग व्यवस्था होती है जिसमें प्रबंध और नियमों का अपना महत्व होता है। Uniform Civil Code
इसी तरह, विवाह एक पुरुष और एक महिला के बीच रिश्ते की शुरूआत है। इसमें धार्मिक परंपराओं का संबंध मनुष्य को सदाचारी, परोपकारी, जिम्मेदार, सहयोगी बनने की प्रेरणा देता है। नेकी की राह पर चलते हुए अच्छे आचरण पर जोर देता है, जहां तक ​​तलाक या पुनर्विवाह की बात है तो इन बातों का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। ये बातें ऐतिहासिक परिस्थितियों, समाज और जीव विज्ञान के पहलुओं से संबंधित हैं। PM Modi
यदि विवाह या तलाक के नियम धर्मों द्वारा तय किए गए होते, तो समूह विश्व में हिंदुओं के लिए एक प्रणाली और मुसलमानों और ईसाइयों के लिए अलग-अलग प्रणाली होती। विश्व के दर्जन भर देशों में मुस्लमान निवास करते हैं, लेकिन उनके लिए तलाक का कोई नियम नहीं है। यदि तीन तलाक इस्लाम है, तो पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम बहुल देशों में तीन तलाक की प्रथा नहीं है, जबकि भारतीय मुस्लमानों में यह प्रथा है। धर्मों में परमात्मा को याद करने के तरीके अरदास/ नमाज/ प्रार्थना/ प्रेअर/ दुआ करने के साथ-साथ दान, वाणी, व्यवहार और कर्तव्यों से संबंधित निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विवाह, मनुष्य के सामाजिक जीवन, विशेषकर धर्म के नकारात्मक पहलुओं पर कुछ नहीं कहा गया है। Uniform Civil Code
धर्म समानता, सहयोग और किसी के अधिकारों का हनन करना नहीं सिखाता। यदि संपत्ति के उत्तराधिकारी या अधिकार के लिए कानून का प्रस्ताव (प्रावधान) करना है तो धर्म की उपरोक्त शिक्षा के तहत सर्वोत्तम नियम बनाए जा सकते हैं। कुरीतियों को समाप्त किया जाना चाहिए। समय के साथ नेक परिवर्तन को रोकना नहीं चाहिए। समाज के भीतर से भी परिवर्तन की लहर उठती है, यदि उसका कानूनी उपाय बन जाता है तब यह समाज व देश के हित में होगा। राजनीतिक स्वार्थों को त्यागकर सोचना होगा।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा के 16 जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश
NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में इन आठ मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार, भाजपा का ‘तगड़ा प्रहार’
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। NITI Aayog Meeting भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासकीय परिषद की आज यहां हुई आठवीं बैठक में विपक्षी दल शासित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अनुपस्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण, गैरजिम्मेदाराना और जनविरोधी बताते हुए आज कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।
इन सीएम ने बैठक से किया बहिष्कार | NITI Aayog Meeting
1.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
2. कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी
3. बिहार के सीएम नीतीश कुमार
4. के चंद्रेशेखर राव तेलंगाना के सीएम
5. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
6. पंजाब के सीएम भगवंत मान
7. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
8. केरल के सीएम पिनरई विजयन
आखिर वे मोदी विरोध में कहां तक जाएंगे? | NITI Aayog Meeting
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज नीति आयोग की बैठक में आठ मुख्यमंत्री नहीं आए। नीति आयोग देश के विकास और योजनाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बैठक के लिए 100 मुद्दे तय किए गए हैं, अब जो मुख्यमंत्री नहीं आए हैं वो अपने प्रदेश की जनता की आवाज यहां तक नहीं ला रहे हैं। उनसे सवाल है कि आखिर वे मोदी विरोध में कहां तक जाएंगे?
प्रसाद ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाया जाता है कि वह संस्थाओं का सम्मान नहीं करती है लेकिन इस आचरण से पता चलता है कि विपक्षी दल नीति आयोग जैसे संस्थानों की कितनी इज्जत करते हैं। वे उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी करते हैं, चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हैं। यानी उनके मनमाफिक ना हो तो सबकी आलोचना करेंगे। क्या इसी तरह से वे संस्थाओं का सम्मान करते हैं। NITI Aayog Meeting
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नयी संसद के शिलान्यास का बहिष्कार किया और अब उद्घाटन का बहिष्कार किया। जब वे मोदी सरकार की हर पहल के लिए श्रेय लेने से नहीं चूकते हैं तो नयी संसद के बारे में भी ऐसा कर सकते थे। आखिर 2026 तक सांसदों की संख्या बढ़नी है। तब उनके लिए नयी संसद की जरूरत तो बहुत पहले से ही जतायी जा रही थी। उन्होंने कहा कि दरअसल यह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति उनकी चिढ़ है।NITI Aayog Meeting
यह सब बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण NITI Aayog Meeting
उन्होंने कहा कि नीति आयोग राज्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं, क्षेत्रों और रणनीतियों की साझा दृष्टि विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह संपूर्ण नीति-ढांचे और पूरे देश के विकास के रोड मैप के निर्धारण के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय है। विशेष रूप से, प्रशासकीय परिषद की 8वीं बैठक में 100 मुद्दों पर बहस का प्रस्ताव है, और विपक्षी मुख्यमंत्रियों द्वारा इसका बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके द्वारा इस आयोजन का बहिष्कार करने का नतीजा यह हो रहा है कि वे अपने राज्यों के लोगों की आवाज यहां नहीं ला पा रहे हैं। NITI Aayog Meeting
प्रसाद ने कहा, ‘गवर्निंग काउन्सिल में महत्वपूर्ण चर्चा होती है, महत्वपूर्ण फैसले होते हैं और उसके बाद ये फैसले जमीन पर लागू होते हैं। लेकिन बावजूद इसके भी ये मुख्यमंत्री क्यों नहीं आ रहे? ये मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता का अहित क्यों कर रहे हैं? यह सब बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, गैर जिम्मेदाराना है, जनविरोधी है।
भारत को शत-प्रतिशत विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पांच प्रण लें देशवासी: मोदी
नयी दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय समाज आकांक्षाओं से भरा है और इन्हें पूरा करने के लिए हमें ‘पंच प्रण’ लेने हाेंगे जिनके बल पर शत-प्रतिशत विकसित भारत का निर्माण होगा, जो विकास की हर कसौटी पर खरा उतरेगा और जिसके केन्द्र में मानवता होगी। मोदी ने सोमवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से करीब डेढ घंटे तक चले अपने नौवें संबोधन में कहा कि देश का युवा समाज आकांक्षाओं से भरा है और उसके मन में आकांक्षाओं का तूफान उमड़ रहा है, वह अब इंतजार नहीं करना चाहता और विकसित देश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों के सपने को अपने सामने पूरा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश ने लंबे समय तक इंतजार किया है लेकिन युवा पीढ़ी अब अगली पीढ़ी को इसका इंतजार कराने के लिए मजबूर नहीं है। उन्होंने कहा, “ आजादी के अमृत काल के प्रथम दिन देख रहा हूं कि भारत का जनमानस आकांक्षाओं से भरा हुआ है। हर आदमी चीजों को बदलते देखना चाहता है और वह यह परिवर्तन अपने आंखों से देखना चाहता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमृतकाल के पहले प्रभात पर वह युवा पीढ़ी का आह्वान करते हैं कि वह देश को पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इसके लिए अमृतकाल के 25 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “ हमें इन वर्षों में पंच प्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा, अपने सामर्थ्य को केंद्रित करना हो और हमें उन पंच प्रणों को लेकर 2047 तक आजादी के दीवानों के सारे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी उठा कर चलना होगा।”
पंच प्रणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को पहला बड़ा संकल्प और प्रण भारत को पूरी तरह विकसित बनाने का लेना होगा। ऐसा विकसित राष्ट्र जो सभी कसौटियों पर खरा उतरे तथा जिसके केन्द्र में मानवता हो।पंच प्रणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को पहला बड़ा संकल्प और प्रण भारत को पूरी तरह विकसित बनाने का लेना होगा। ऐसा विकसित राष्ट्र जो सभी कसौटियों पर खरा उतरे तथा जिसके केन्द्र में मानवता हो।
दूसरा प्रण हमारे मन के भीतर यदि गुलामी का कोई भी अंश है तो उसे जड़ से खत्म करना होगा, उससे मुक्ति पानी होगी। तीसरा प्रण हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का लेना होगा। चौथा प्रण देश में एकता और एकजुटता को बढ़ावा देना का और पांचवां प्रण यह है कि सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जब समाज आकांक्षाओं वाला होता है तो सरकारों को भी तलवारों की धार पर चलना होता है क्योंकि हर सरकार को जनता की आस्था-आकांक्षाओं का समाधान करना ही होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इससे कष्ट हो सकता है लेकिन सरकार को इसे पूरा करना होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।