Archery - Sach Kahoon Hindi

Saint MSG के आशीर्वाद से खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जश्न इन्सां ने गोल्ड पर साधा निशाना
देश के लिए खेलना चाहता हूं : जश्न

ओढां, राजू। लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता के तीरंदाजी (Archery) में गाँव अहमदपुर निवासी जश्न इन्सां ने गोल्ड मेडल हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम चमकाया है। लखनऊ में बीती 25 मई से 3 जून तक 8 दिवसीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 4 खिलाड़ियों की टीम ने कोच पवनदीप गिल के नेतृत्व में भाग लिया था। इस टीम में ब्लॉक रोड़ी के गांव अहमदपुर निवासी जश्न इन्सां भी शामिल था। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Germany: किसान की बेटी ने जर्मनी में किया देश का नाम रोशन, शूटिंग में जीता मेडल

प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में टीमें पहुंची थी। प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम का फाइनल मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ हुआ था। जिसमें लवली यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में विजेता रही उक्त टीम को आयोजक कमेटी द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। टीम में भाग ले रहे जश्न इन्सां ने कहा कि वह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व कोच के मार्गदर्शन से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाया है। जश्न इन्सां के शानदार प्रदर्शन पर उसके पिता केवल कृष्ण इन्सां, दादा बागचंद इन्सां व ताया तरसेम इन्सां के अलावा रोड़ी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

नेशनल लेवल पर कर चुका बेहतर प्रदर्शन

जश्न कक्षा 6वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद तीरंदाजी (Archery) में हाथ आजमाने लग गया। वह पिछले 8 वर्षों से शिक्षा के साथ-साथ तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा है। मौजूदा समय में वह पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अभ्यास कर रहा है। जश्न इससे पहले झारखंड, जम्मू, गोवा व तमिलनाडू सहित अन्य स्थानों पर हुई नेशनल लेवल की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुका है। जश्न ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 घंटे तीरंदाजी का अभ्यास करता है। उसके अभ्यास की शुरूआत इलाही नारे के साथ होती है। जश्न इन्सां ने इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह इंटरनेशनल लेवल पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहता है। Sirsa News

विश्वकप में भारत ने जीता कम्पाउंड मिश्रित टीम स्वर्ण
पेरिस। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय मिश्रित कम्पाउंड टीम ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण-3 में स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मेजबान फ्रांस को 152-149 से हराया। यह तीरंदाजी विश्व कप में भारत का लगातार दूसरा मिश्रित कम्पाउंड पदक है। पिछले महीने ग्वांगजू में स्टेज-2 में अभिषेक और अवनीत कौर की टीम ने कांस्य पदक जीता था। अभिषेक ने जीत के बाद कहा, “बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह भारत के लिए लगातार दूसरा मिश्रित टीम पदक है। इस जीत के बाद शायद भारतीय टीम नंबर-1 बन जाएगी और हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।”

पहले दो चरणों में चूककर तीसरे चरण में पदक जीतने वाली ज्योति ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरे काफी समय हो गया है, मैंने अच्छा प्रदर्शन करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में सोचा। मुझे खुशी है कि हमने आज स्वर्ण पदक जीता।” फाइनल के रास्ते में तीसरी सीड भारतीय टीम ने पहले दौर में बाई प्राप्त की और दूसरे दौर में प्यूर्टो रिको को हराकर शुरुआत की। क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने अल सल्वाडोर को शूट-ऑफ़ में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उन्होंने एस्टोनिया को 156-151 से हराया। अभिषेक का यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने क्रमशः अंताल्या और ग्वांगजू में विश्व कप चरण-1 और चरण-2 में मिश्रित पुरुष टीम स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

तीरंदाज़ दीपिका ने वर्ल्ड कप इवेंट में जीता स्वर्ण
भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा

सॉल्ट लेक सिटी (एजेंसी)।

अनुभवी भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने लंबे समय से चल रही खराब फार्म को पीछे छोड़ते हुए यहां चल रहे वर्ल्ड कप स्टेज-थ्री इवेंट में महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। दीपिका ने करीब छह वर्ष के लंबे अर्से बाद स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 7-3 से हराकर सर्किट फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया जो इस वर्ष के आखिरी में होगा।

पूर्व नंबर एक महिला तीरंदाज़ दीपिका इससे पहले 2011, 2012, 2013 और 2015 में चार बार विश्वकप फाइनल में रजत पदक जीत चुकी हैं। भारतीय खिलाड़ी ने इसी के साथ तुर्की के सैमसन में होने वाले विश्वकप तीरंदाज़ी फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है जहां वह सातवीं बार खेलने उतरेंगी।

दीपिका ने आखिरी बार वर्ष 2012 में तुर्की के अंताल्या में करीब छह वर्ष पहले विश्वकप स्टेज स्पर्धा में पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 30 में से 29 अंक हासिल किए और 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें क्रोपेन के साथ अंक साझा करने पड़ गए। जर्मन खिलाड़ी ने फिर तीसरा सेट जीतकर 3-3 से बराबरी कर ली। लेकिन दीपिका ने चौथे सेट में 29 और पांचवें सेट में 27 अंक लेकर 7-3 से स्वर्ण जीत लिया जबकि मिशेल ने आखिरी दोनों सेटों में 26-26 अंक ही हासिल किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अभिषेक ने जीता रजत और कांस्य पदक
भारत के पास अभी रिकर्व स्पर्धा में दो पदक जीतने का मौका

नई दिल्ली (एजेंसी)।

भारतीय तीरंदाज़ अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के साल्ट लेक में चल रहे तीरंदाजी विश्वकप चरण-3 में व्यक्तिगत मुकाबलों में रजत पदक और मिश्रित टीम मुकाबले में कांस्य पदक जीत लिया है। 2015 के बाद पहली बार फाइनल राउंड में पहुंचे अभिषेक का कंपाउंड स्वर्ण पदक के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के स्टीफन हैनसन से मुकाबला था जहां उन्हें 123-140 से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अभिषेक ने सेमीफाइनल में 150 का परफेक्ट स्कोर किया था लेकिन वह फाइनल में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।

अभिषेक और ज्योति सुरेखा की भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बावजूद मेज़बान टीम अमेरिका के खिलाफ दूसरे राउंड में बढ़त बना ली थी और मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। भारतीय जोड़ी ने चार राउंड की समाप्ति के बाद 147-140 के अंतर से कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमा लिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने अप्रैल में शंघाई (चीन) में, मई में अंताल्या (तुर्की) के बाद लगातार तीसरे महीने कांस्य पदक जीता है। भारत के पास अभी रिकर्व स्पर्धा में दो पदक जीतने का मौका है जहां दीपिका कुमारी व्यक्तिगत स्पर्धा में फाइनल खेलेगी और मिश्रित स्पर्धा में अतानु दास के साथ मिलकर कांस्य पदक पर भी निशाना लगाएंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।