Punbus - Sach Kahoon Hindi

Punjab Bus Strike: आश्वासन के बाद माने कच्चे कर्मी, खत्म की हड़ताल
मांगों को लेकर पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों ने 11 फरवरी को शुरु की थी हड़ताल

बस अड्डों पर मची रही अफरा-तफरी, पीआरटीसी और पनबस को करोड़ों का नुकसान

कच्चे कर्मचारियों ने बस अड्डों पर किया विरोध प्रदर्शन

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Bus Strike News: पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद वीरवार शाम को हड़ताल समाप्त कर दी, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लगातार दूसरे दिन भी सरकारी बसों के पहिए जाम रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और पीआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। बसों की हड़ताल के कारण बस अड्डों पर सरकारी बसों को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। विशेष रूप से महिलाओं के बीच बसों में चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की होती रही।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने संगरूर जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर 11 फरवरी दोपहर से हड़ताल शुरू की थी। दूसरे दिन भी सरकारी बसों की हड़ताल जारी रही, जिसके चलते बस अड्डों पर बहुत कम सरकारी बसें नजर आर्इं। पटियाला बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। आधार कार्ड धारक महिलाएं सरकारी बसों के इंतजार में खड़ी रहीं। हालांकि अधिकांश महिलाओं ने निजी बसों में भी यात्रा की, जिससे निजी बस संचालकों को कुछ राहत मिली। नियमित कर्मचारियों ने कुछ सरकारी बसें चलाई, जो पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थीं। Patiala News

वहीं यूनियन नेताओं हरकेश कुमार विक्की, सुल्तान सिंह, अतिन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने बताया कि आज लगभग 80 प्रतिशत पनबस और पीआरटीसी की बसें बंद रहीं। उन्होंने कहा कि 7 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और यही कर्मचारी संस्थानों के लिए राजस्व अर्जित करते हैं। नेताओं ने दावा किया कि डेढ़ दिन में पीआरटीसी और पनबस को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही और दूसरी ओर अपने अधिकार मांगने वाले कर्मचारियों को जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार के साथ दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मांगों के समाधान का आश्वासन देकर सरकार पीछे हट जाती है। कर्मचारियों को बार-बार हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है, बल्कि सरकार की गलत नीतियां उन्हें धरनों और हड़तालों की ओर धकेल रही हैं।

राजस्व में भारी नुकसान

इस संबंध में पीआरटीसी के नए चेयरमैन हरपाल जुनेजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित कर्मचारियों और अन्य वैकल्पिक प्रबंधों के तहत काफी बसें चलाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि हड़ताल के कारण राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।

साथियों की रिहाई और ड्यूटी पर बहाली को लेकर हुई बातचीत: हरकेश विक्की

यूनियन के प्रदेश नेता हरकेश कुमार विक्की और अन्य नेताओं ने बताया कि शाम को पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज प्रबंधन के साथ बैठक के बाद मांगों के समाधान का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था, उन्हें ड्यूटी पर बहाल करने पर सहमति बन गई है और इस संबंध में प्रबंधन द्वारा पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा जेल में बंद साथियों की रिहाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। शाम को कुछ बसें चला दी गईं, जबकि शेष सभी बसें 13 फरवरी की सुबह से सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। PRTC Bus Strike

यह भी पढ़ें:– आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

Punjab Bus Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पीआरटीसी व पनबस को चार करोड़ से अधिक का नुक्सान
लोग हुए परेशान, कर्मियों सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Bus Strike: पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा की गई दो दिनों की हड़ताल के बाद आखिर सरकार ने पैनल मीटिंग के लिए बुला लिया है। मीटिंग मिलने के बाद अब इन कर्मियों ने 8 जनवरी की हड़ताल को खत्म कर दिया है। इधर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पीआरटीसी को दो दिनो में 2 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्टैÑक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 6 जनवरी से तीन दिनों की हड़ताल शुरु की थी और आज हड़ताल का दूसरा दिन था। Patiala News

दूसरे दिन भी कच्चे कर्मियों ने सरकारी बसों को बस स्टैंडों से बाहर नहीं निकाला जिससे आमजन को परेशानी हुई। इस हड़ताल के चलते प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों ने जमकर चांदी कूटी व आाधर कार्ड वाली सवारियों ने काफी समय बाद प्राईवेट बसों में कदम रखा। पीआरटीसी के अधिकारियों ने दावा किया कि 40-45 फीसदी बसें नहीं चलीं, जिससे दो दिन में 2 करोड़ से अधिक की आमदन घटी है। उन्होंने कहा कि अगर बसें नहीं चली तो उनके डीजल की खपत भी नहीं हुई। पीआरटीसी की प्रतिदिन की आमदन 2 करोड़ 40 लाख के करीब है।

जबकि डीजल का खर्चा 85 लाख से ज्यादा है। वहीं आधार कार्ड वाली सवारियां रोजाना एक करोड़ से ज्यादा का सफर करती हैं। इसी तरह ही पनबस में सभी कच्चे कर्मी हैं व यहां भी दो दिन में 2 करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। पंजाब रोडवेज के एक नेता ने बताया कि 1600 के करीब बसें हैं, जिनमें कुछ वर्कशॉप में खराब होने के कारण खड़ी हैं। 1200 से ज्यादा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा बसों के कर्मी हड़ताल पर हैं। दो दिनों की हड़ताल से पीआरटीसी व पनबस को चार करोड़ से ज्यादा का नुक्सान हुआ है।

कल चलेंगी प्रतिदिन की तरह बसें | Patiala News

संगठन के नेताओं रेशम सिंह गिल व हरकेश कुमार विक्की का कहना है कि सरकार द्वारा पैनल मीटिंग का समय देने के बाद 8 जनवरी की हड़ताल खत्म कर दी गई है और अब प्रतिदिन की तरह ही बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के आवास पर अब कोई धरना नहीं दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि अगर मीटिंग दौरान उनकी मांगें नहीं मानी गई तो फिर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें:– India Intellectual Conclave: प्रसिद्ध शिक्षिका डॉ. माधवी बोरसे सिंह इन्सां को इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025 में सम्मानित किया गया

पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने फिर किया चक्का जाम
निजी बस चालकों ने पूरा दिन कूटी चांदी | Abohar News

पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से कर्मचारियों में रोष | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। आज राज्य भर में पीआरटीसी और पनबस (PRTC-PUNBUS) के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है। जिस कारण आज रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं और इससे बस यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस यात्रियों को अपनी मंजिल तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं निजी बस चालकों की पूरा दिन चांदी बनी रही और निजी बसें भर-भर सवारियां ले जाते देखी गर्इं। दरअसल, रोडवेज कर्मचारियों में पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोष है। Abohar News

यूनियन के कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और मुख्यमंत्री पंजाब से सवाल-जवाब की बात कही तो पटियाला प्रशासन ने 25 अगस्त की मीटिंग तय की थी। इसके बाद मीटिंग का समय 14 सितंबर को कर दिया गया, अब तीसरी बार मीटिंग 29 सितंबर को तय की गई है।पीआरटीसी यूनियन प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब में करीब 2 हजार बसें चलती है। हजारों परिवारों का गुजारा इससे होता है। सरकार पिछले काफी समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही। उन्होंनेंं कहा कि मान सरकार हर वर्ग से किए वादों से भाग रही है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– संघर्ष उपरांत प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई जीत

मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीजल चोरी करने के आरोप में ड्राइवर को किया काबू
पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाला कंडक्टर भी दबोचा | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि विभाग में भ्रष्ट कारनामों को रोकने के मद्देनजर गठित किए गए मिनिस्टर्स फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस (Punjab Roadways) से 20 लीटर डीजल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है। इसी तरह गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है।

भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डिपो लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है। इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चेकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डिपो की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

गैर-निर्धारित रुटों पर चलती पाई गई पाँच बसें | Punjab Roadways

फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी गैर-निर्धारित रुटों पर चलते पाया है। गौराया में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डिपो की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को गैर- निर्धारित रुटों पर चलते पाया गया।

इसी तरह करतारपुर में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रुट से अलग रुट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डिपो की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए। Punjab Roadways

यह भी पढ़ें:– ‘अब डाक के जरिए होगी बहनों द्वारा भाई की रक्षा’

ठेका प्रथा के विरोध में फिर गरजे पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मी
मांगें पूरी न होने पर विरोध स्वरुप तीन दिन तक बसों का चक्का जाम करने की धमकी दी

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ग्रुप डिपो में कच्चे तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में 14 से 16 अगस्त तक बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। Punjab News

शुक्रवार को कच्चे कर्मचारियों ने लुधियाना बस स्टेंड के सामने गेट रैली की। इस दौरान लुधियाना डिपो के गेटकीपर प्रवीन कुमार, दलजीत सिंह ने कहा पंजाब में ठेकेदारी प्रथा लागू है। उन्हें विभाग में काम करते हुए वर्षो हो गए। बहुत से कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों पर कोई भी सिविल सेवा नियम लागू नहीं होता है, राजकोष से वेतन नहीं मिलता है। पिछली सरकारों की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी धोखा दे रही है। सरकार बनने के बाद से ही हम रुके हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ कई बैठकें हुई। Punjab News

हमें आश्वासन दिया गया था कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द ही हल किया जाएगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उल्टा, अब निजी मालिकों की बसों को किलोमीटर स्कीम और ठेकेदारी प्रणाली के तहत लाया जा रहा है, उन्हें आउटसोर्स आधार पर बहुत कम वेतन पर भर्ती किया जा रहा है। जिससे दिन-रात की मेहनत से घर का खर्च भी नहीं चल पाता है। Ludhiana News

ऐसे में अगर सरकार दो दिन के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया, तीन दिनों तक बसों का चक्का जाम करने के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस पर जहां भी मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री ध्वजारोहण करेंगे, वहां संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और ठेकेदारी प्रथा की गुलामी हटाने के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन और सरकार की होगी।

कच्चे मुलाजिमों की मांगे | Punjab News

सरकार को सिविल सेवा नियमों के तहत पनबस, पीआरटीसी कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।

सरकार को सभी वर्गों के लिए समान कार्य समान वेतन लागू करना चाहिए और पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित वेतन में एकरुपता लानी चाहिए।

किलोमीटर स्कीम की बसें बंद की जाएं और पंजाब के अनुपात के अनुसार कम से कम 10 हजार सरकारी बसों की व्यवस्था की जाए।

बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करे, सिविल सेवा नियम लागू करे।

परिवहन माफिया को खत्म करें, सरकारी बसों के पक्ष में समय सारिणी बनाएं, सरकारी बसों और सरकारी नौकरियों की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन को हरी झंडी

पनबस की 371 कर्ज मुक्त बसों के पंजाब रोडवेज में विलय को दी मंजूरी: चीमा
वर्ष 2023-24 के दौरान इस लिए जरुरी 73 करोड़ रुपए के बजट को भी दी मंजूरी

फैसले से पंजाब रोडवेज को इस वित्तीय वर्ष दौरान 90 करोड़ रुपए की होगी आमदन | Punjab Roadways

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने पनबस की 371 कर्ज मुक्त बसों को पंजाब रोडवेज (Punjab Roadways) के बेड़े में विलय की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि विभाग की तरफ से इस वित्तीय वर्ष के दौरान इस फैसले के कारण आने वाले 73 करोड़ रुपए के खर्चे को पूरा करने के लिए बजट को भी मंजूर किया गया है। Punjab Roadways

उन्होंने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निदेर्शों अनुसार लिया गया है, जो पंजाब रोडवेज को फिर विकास की राह पर लाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज के फ्लिट में सिर्फ़ 115 बसें रह गई थीं और इस विलय से यह संख्या 486 हो जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि यह फैसला पंजाब रोडवेज को मजबूत करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के प्रस्ताव में शामिल अनुमानों अनुसार पूरे वित्तीय साल 2023-24 के लिए पंजाब रोडवेज की तरफ से इन 371 बसों को चलाने पर 138.70 करोड़ रुपए की आय के साथ 109.61 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्चा होने की संभावना थी। Punjab Roadways

उन्होंने कहा कि इस वित्तीय साल के बाकी रहते 8 महीनों के संशोधित अनुमानों अनुसार, पंजाब रोडवेज को 90 करोड़ रुपए की कमाई और 73 करोड़ रुपए के खर्चे निकालने के उपरांत 17 करोड़ रुपए का लाभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से उन सभी विभागों को जो कभी राज्य का गौरव थे, को फिर मजबूत करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वित्त विभाग इस सम्बन्धी रणनीति बनाने के लिए ऐसे प्रमुख विभागों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। Punjab Roadways

यह भी पढ़ें:– श्रावन माह में ब्लॉक स्याना पे भंडारे का आयोजन

मान सरकार ने अभी-अभी लिया एक और बड़ा फैसला
पनबस की कर्ज-मुक्त बसों को राज्य रोडवेज में शामिल करने का निर्णय

विलय के बाद पंजाब रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या हो जाएगी 790

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार ने पनबस की कर्ज-मुक्त बसों को राज्य रोडवेज में शामिल करने का निर्णय लिया। पनबस (PUNBUS) की तकरीबन 587 बसों के विलय के बाद पंजाब रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या 790 हो जाएगी। कैबिनेट सब कमेटी, जिसमें वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, रोजगार उत्पत्ति मंत्री अमन अरोड़ा, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शामिल थे, ने आज परिवहन विभाग को पंजाब रोडवेज में पनबस की कर्ज-मुक्त बसों के विलय में तेज लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:– भाषा विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अवसर

यहाँ पंजाब भवन (Punjab Bhawan) में पंजाब रोडवेज/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान सब कमेटी ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि सरकारी बसों की नियमित चेकिंग की जाए और बगैर टिकट से सफर करने वाले मुसाफिरों से दस गुणा किराया वसूला जाए और नियमनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभाग को यह भी निर्देश दिए कि सभी सरकारी बसों का अपने निर्धारित बस स्टापों पर रुकना सुनिश्चित किया जाए जिससे यात्रियों खास कर महिलाओं को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

पंजाब रोडवेज/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की माँगों पर हमदर्दी से विचार करते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने भरोसा दिया कि उनकी जायज माँगें सरकार के विचाराधीन हैं और इस सम्बन्ध में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

हड़ताल से पनबस को साढ़े तीन करोड़ का घाटा
पचास फीसदी से ज्यादा बस सेवा प्रभावित रही

दिल्ली व जालंधर जाने वाले यात्री रहे परेशान

PathanKot, Sachkahoon News:  रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार से प्रदेश के समूह पनबस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पनबस कर्मियों के हड़ताल के पहले दिन पठानकोट डिपो से पचास फीसद से अधिक सरकारी बस सेवा प्रभावित होने के कारण जहां विभाग को तीन लाख से अधिक का आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा है, वहीं पास होल्डरों सहित आम जनता को खासी परेशानी हुई।

हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा परेशानी जम्मू जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। जालंधर, लुधियाना व दिल्ली के लिए भी बसें कम चलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हड़ताल पर बैठे पनबस कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार मुदार्बाद के नारे लगाए।

तीस के करीब रूट रहे बंद

हड़ताल के पहले दिन पठानकोट में पचास फीसद के करीब सरकारी रूट मिस हुए। शुक्रवार को हड़ताल के पहले दिन पठानकोट डिपो रोडवेज प्रबंधक की ओर से सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक डिपो की ओर से चंडीगढ़ के लिए चार बसें तो चलाई गई थी, लेकिन इसके बाद हड़ताली कर्मियों ने सरकारी बसों को नहीं चलने दिया। हड़ताल के कारण रोडवेज के पक्के ड्राइवरों की संख्या कम होने के कारण सुबह 11 बजे तक तीस के करीब रूट बंद रहे।

डिपो को हुआ 3.50 लाख का नुक्सान

पनबस कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से पठानकोट-अमृतसर रूट पर सरकारी बसें कम ही चलीं। हालांकि किलोमीटर स्कीम के तहत डिपो की ओर से पांच-छह बसों को चलाया गया। इसके बावजूद पठानकोट से आज 88 में से 45 रूट मिस हुए। मिस होने वाले रूट में अमृतसर, 9 चंडीगढ 4, दिल्ली 5, दीनानगर, जनियाल व घरोटा-चंडीगढ़ 3, जम्मू के 3, जालंधर के 4, डलहोजी-चंबा के 3 रूट बंद रहे।

जम्मू जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान

पनबस कर्मियों की हडताल के चलते सबसे ज्यादा परेशानी जम्मू जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। जम्मू जाने वाले रामदीन, निर्मला देवी, कृष्णा देवी, राकेश बनोत्रा, मनोज कचोत्रा, विजय कुमार, मनोहर लाल आदि ने बताया कि एक घंटे से वह जम्मू जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। अब एक बस आई तो वह काउंटर पर लगने से पहले ही भर गई, जिस कारण कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। उन्होंने जेएंडके ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रोडवेज अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि हड़ताल को देखते हुए जम्मू के लिए विशेष बस सेवा चलाई जाए।

उधर, इस संदर्भ में जब पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर राज कुमार से बात की तो उनका कहना था कि पनबस कर्मियों के चलते आज डिपो के रोजाना चलने वाले रूटों में से पचास फीसद रूट नहीं चल पाए। हड़ताल के चलते डिपो को तकरीबन 3.50 लाख के करीब आर्थिक नुक्सान हुआ है।