strike - Sach Kahoon Hindi

हांसी में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही
हांसी (सच कहूँ न्यूज़)। Fire Brigade Workers Strike: कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए फायर ब्रिगेड कार्यालय से जाट धर्मशाला तक और वहां से विधायक विनोद भयाना के आवास तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 17-18 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। Hansi News

कर्मचारियों ने मांग रखी कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की एक स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों की लंबित मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान अग्निशमन कर्मचारी विनोद ने कहा कि वे पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर हैं और कई कर्मचारी संगठनों का उन्हें समर्थन मिल चुका है, बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। Hansi News

वहीं कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को राज्य स्तर पर तेज किया जाएगा।

इस मामले में विधायक विनोद भयाना ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें उचित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा व अन्य सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:– सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ का दमदार रिजल्ट: टॉपर्स ने बढ़ाया मान, 94% से अधिक रहा परिणाम

Firefighters Strike: अग्निशमन कर्मचारियों ने वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताल कर दिया धरना
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fire Brigade Workers Strike: अग्निशमन कर्मचारी संघ ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में सोनीपत रोड स्थित फायर स्टेशन में हड़ताल कर धरना दिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने कहा कि कई बार सरकार को मांगों बारे अवगत कराया जा चुका है और सरकार की तरफ से आश्वासन भी मिला था, लेकिन अभी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिसके कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए कर्मचारी भवीचंद् शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी और सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की गई। Rohtak News

उन्होंने फरीदाबाद अग्निकाड के मृतकों को शहीद का दर्जा व परिजनों को मुआवजे के रूप में एक एक करोड़ रुपए व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर पांच हजार रुपए प्रत्येक माह वेतन के साथ जोखिम भत्ता का लाभ, कैशलेश मेडिकल, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन आदि का लाभ नहीं दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होगे। इस अवसर पर अरुण ढुल, जयवीर चहल, कर्मवीर, मनजीत, जोगिंदर, नरेंद्र, राजेश, जयवीर, बलविंदर, रविंद्र, रोहतास, राम रतन, मनदीप, बलराज, सतवीर, आशीष, प्रवीन, अजय, सुनील, हरिओम, कृष्ण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

Strike: बर्खास्त पटवारियों की बहाली की मांग पर अड़े पटवारी-कानूनगो, हड़ताल जारी
1400 से ज्यादा इंतकाल अटके, पटवारियों की हड़ताल से सरसा में बढ़ी परेशानी, राजस्व सेवाएं ठप

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: बर्खास्त पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर पटवारी और कानूनगो लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते जिले भर में राजस्व कार्य ठप पड़े हैं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवार भवनों में ताले लटके होने से प्रमाण पत्रों और जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना लघु सचिवालय के समक्ष जारी रहा। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान लाभ सिंह ने की। Sirsa News

जिले के 63 पटवारी और 31 कानूनगो हड़ताल पर होने के कारण पटवार भवन में सभी कार्यालय बंद पड़े हैं। इससे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, इंतकाल और अन्य भूमि संबंधी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। एसोसिएशन प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि जब तक बर्खास्त पटवारियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार तक आंदोलन जारी रहेगा, इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

1400 से अधिक इंतकाल लंबित | Sirsa News

बीते शुक्रवार से पटवारी हड़ताल पर हैं। एक पटवारी पर 10 से 12 गांवों की जिम्मेदारी होने के कारण आमजन की परेशानियां और बढ़ गई हैं। परिवार पहचान पत्र, डोमिसाइल, स्कूल से संबंधित दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं। हड़ताल के चलते 1400 से अधिक इंतकाल, 400 से ज्यादा गिरदावरी, जमीन के नक्शे और लोन से संबंधित फाइलें लंबित पड़ी हैं। ई-दिशा केंद्रों पर भी पटवारी न होने से लोग अधूरी फाइलें लेकर लौटने को मजबूर हैं।

दो-तीन दिन से काट रहे चक्कर

पटवार भवन पहुंचे नेजाडेला निवासी सोनू ने बताया कि वह डोमिसाइल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने आया था, लेकिन पटवारी नहीं मिले। जानकारी लेने पर हड़ताल की बात पता चली। वहीं प्रदीप कुमार ने बताया कि वह इंतकाल के काम के लिए दो-तीन बार पटवार भवन आ चुके हैं, लेकिन हर बार ताले लगे मिले और खाली हाथ लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– अलीपुर में नाला बंद होने से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

भिवानी व दादरी जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने काम किया बंद, धरने पर बैठे
पैक्स के जीएम द्वारा साथी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के बाद जीएम कार्यालय के साथ पार्क में धरना हुआ शुरू

कर्मचारियों की मांग: विभिन्न पैक्स में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाए जाने के साथ, निलंबित कर्मचारी की हो बहाली

पैक्स कर्मचारी बोले: जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, खाद बांटने का कार्य रखेंगे बंद

पैक्स कर्मचारियों को कंप्यूटर सीखने का दिया जा चुका है प्रशिक्षण, अब कर रहे कंप्यूटर ऑपरेट की मांग, इसी मुद्दे को लेकर पैक्स अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच है तनातनी

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा के सहकारिता विभाग के तहत कार्य करने वाली प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कर्मचारियों के कम प्रशिक्षित होने के चलते इन दिनों विवादों में आ गई है। विवादों का कारण है इन कर्मचारियों को कंप्यूटर का ज्ञान ना होना। किसानों की सहायता के लिए बनी पैक्स कर्मचारियों को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बावजूद जब कार्य नहीं आया तो अधिकारियों ने सख्ती दिखाई, जिसके चलते एक कर्मचारी को आवाज उठाने पर निलंबित कर दिया गया।

जिसके विरोध में भिवानी के हुडा पार्क में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर पैक्स के जीएम के खिलाफ नारेबाजी की तथा काम बंद करते हुए इन दिनों किसानों को बांटी जा रही खाद वितरण के कार्य को बंद कर दिया। इस बारे में यूनियन नेताओं संदीप सैन, शिव चरण, वजीर ने बताया कि दादरी व भिवानी जिले के पैक्स कर्मचारियों ने आज से खाद बांटना बंद कर दिया है तथा धरने पर बैठ गए है। उनकी मांग है कि उन्हे हर दफ्तर में एक कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वे अपने विभागीय कार्यो को अच्छी प्रकार से कर पाए। इसके साथ ही उनके कर्मचारी साथी धर्मेंद्र को, जो कि छपार गांव के पैक्स में कार्यरत्त है उन्हे बहाल किया जाए। इसके साथ ही जीएम द्वारा कार्य का टाईम बढ़ाए जाने को वापिस लिया जाए। Bhiwani News

उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे अपने पदों से त्यागपत्र देकर धरने पर बैठे रहेंंगे। पैक्स कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। गौरतलब है कि पैक्स कर्मचारियों ने बीते 22 सितंबर को हर दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर रखे जाने की मांग की थी। जबकि इससे पूर्व मई-जून महीने में पैक्स कर्मचारियों को कंप्यूटर कार्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें वे कर्मचारी पारंगत नहीं हो पाए। बीते दिनों डिमांड के बाद जब मीटिंग हुई तो कर्मचारी नेताओं ने कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग की तो कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच तनातनी हुई। इसी बीच छपार पैक्स के कर्मचारी धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद पैक्स कर्मचारी भडक़ उठे तथा आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें:– मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

नर्सिंग स्टाफ को चेतावनी, 3 अक्तूबर तक ड्यूटी पर लौटें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
धरने में पहुंच रहे राजनीतिक सहित विभिन्न संगठनों के नेता

नर्सिंग स्टाफ ने विभाग द्वारा जारी पत्र को डराने-धमकाने वाला बताया प्रयास, धरना 6वें दिन में शामिल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह टूर)। Nursing Staff Strike: धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ को डायरेक्टोरेट रिसर्च व मेडिकल एजुकेशन पंजाब ने 3 अक्तूबर तक अपनी ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं व इसके बाद सख्त कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है। धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने इन धमकी भरे पत्रों को डराने-धमकाने का प्रयास बताया और अपने हकों से पीछे न हटने का संकेत दिया है। यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा चलाया जा रहा यह राज्य स्तरीय धरना आज 6वें दिन में पहुंच गया है। Patiala News

अमृतसर, पटियाला और मोहाली के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग कर्मचारी पूर्ण एकजुटता के साथ इसमें शामिल हैं। बीते दिन ही अधिकारियों द्वारा यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, लेकिन यह बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई। डायरेक्टोरेट आॅफ रिसर्च एंड मेडिकल एजुकेशन की ओर से फिर 15 दिन का समय मांगा गया है, जिससे स्पष्ट है कि मामला लंबित रखा जा रहा है। इस मौके पर आर्टी बाली, कुलदीप कुमार, जुझार सिंह मान और करमदीप सिंह का समय मांगना इस बात का संकेत है कि स्टाफ नर्सेज के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उनका अपना विभाग ही है।

उन्होंने कहा कि विभाग जायज मांगें मानने से पीछे हट रहा है। आज डीआरएमई की ओर से जारी पत्र के माध्यम से स्टाफ नर्सेज को 3 अक्तूबर सुबह 9 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया है, जिसे स्टाफ नर्सेज ने डराने की निरर्थक कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि स्टाफ इन धमकियों में नहीं आएगा और अपनी मांगों की पूर्ति तक संघर्ष जारी रखेगा। यह रवैया मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

दुख की बात है कि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं स्थानीय होने के बावजूद अभी तक नर्सिंग स्टाफ से बात करने नहीं पहुंचे। जारी किए गए पत्र में यह भी कहा गया है कि नर्सिंग स्टाफ की दैनिक उपस्थिति विभाग को भेजी जाए, जिससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों विभाग इन धरनाकारियों नर्सों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। इस धरने में नर्सिंग स्टाफ को बड़ी संख्या में विपक्ष सहित विभिन्न संगठन के नेता समर्थन देने पहुंचे हैं।

नए विद्यार्थियों के सहारे मरीज | Patiala News

नेताओं ने कहा कि हड़ताल के कारण अस्पतालों में बी.एस.सी. नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र, जो केवल बारहवीं पास हैं और उन्होंने अभी-अभी प्रवेश लिया है, उनके माध्यम से काम लिया जा रहा है। यह गैरकानूनी कदम मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। यदि किसी भी मरीज को जान या माली नुकसान होता है, तो इसकी पूरी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Revenue Officials Strike: संगरूर में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से जनता परेशान
वसीका नवीस, अष्टाम फरोश और अन्य व्यवसाय प्रभावित | Sangrur News

सरकार को लाखों रुपये का हुआ नुकसान

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Revenue Officials Strike: पंजाब के सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा सोमवार को हड़ताल शुरू करने से राज्यभर में राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं। संगरूर जिले में रजिस्ट्री का काम बुरी तरह ठप हो गया, जिसके चलते सरकार को लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ा। साथ ही, इस विभाग से जुड़े छोटे व्यवसायों पर भी व्यापक असर पड़ा। Sangrur News

हड़ताल के बीच संगरूर के तहसील परिसर का दौरा करने पर वहां बड़ी संख्या में लोग निराश होकर लौटते दिखाई दिए। बहादरपुर गांव के धर्म सिंह पुत्र मेला सिंह ने बताया कि उनके प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए सोमवार का समय तय था, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि तहसीलदार हड़ताल पर हैं, जिसके कारण उन्हें खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा।संगरूर निवासी राजिंदर सिंह और राकेश कुमार के रजिस्ट्री संबंधी कार्य भी पूरे नहीं हो सके। उनका कहना था कि यदि ऐसी हड़ताल करनी हो तो पहले सूचना दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला। दिनभर लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते और मायूस होकर लौटते नजर आए।

रोजाना होती हैं 30 रजिस्ट्रियां | Sangrur News

संगरूर में रोजाना औसतन 30 रजिस्ट्रियां होती हैं और इस ठहराव से सरकार को काफी वित्तीय नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, और यह कब तक चलेगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार: सतपाल गर्ग

संगरूर के वसीका नवीस सतपाल गर्ग घराचों ने कहा कि सुबह से शाम तक वे बिल्कुल खाली बैठे रहे। रजिस्ट्री का काम रुकने से उनका व्यवसाय भी प्रभावित हुआ, और लोग उनके पास आकर वापस लौटते रहे। उन्होंने मांग की कि सरकार को राजस्व अधिकारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ताकि जनता की परेशानी खत्म हो। इसी तरह, अष्टाम फरोशों का काम भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ और वे दिनभर खाली बैठे रहे।

अधिकारियों पर न डाला जाए दबाव: तहसीलदार

तहसीलदार गौरव बंसल ने बताया कि विजिलेंस विभाग द्वारा पूरे राज्य में राजस्व अधिकारियों को लगातार गैर-कानूनी तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इसके विरोध में पंजाब के सभी राजस्व अधिकारी (डीआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार) सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजस्व अधिकारी पर सरकारी ड्यूटियों के लिए दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मांगें न माने जाने तक जारी रहेगा धरना
पीएम आवास योजना में अपने नाम न आने से भड़के ग्रामीण, लगाया बीडीपीओ कार्यालय के आगे धरना

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: गांव अलीकां ग्रामीणों ने बडागुढ़ा के बीडीपीओ कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया। उनका कहना है कि पीएम आवास योजना में उनके नाम आने के बावजूद भी उनके नाम काट दिए गए जबकि उन लोगों के नाम सूची में हैं जोकि साधन संपन्न हैं और उनके पक्के मकान हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने के आरोप लगाते हुए धरना देते हुए भड़ास निकाली। Sirsa News

धरने पर बैठे रोहताश कुमार, बलवीर सिंह, धर्मराज, सुरेन्द्र, प्रेम कुमार, अनिल, मंजू देवी, कमलेश, चीना रानी, केसर देवी व रानी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017-18 में उनके गांव में करीब 100 लोगों के मकानों की सूची आई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने उक्त लोगों के घरों का सर्वे भी किया। लोगों का कहना है कि बाद में अधिकारियों ने 100 में से 58 लोगों के नाम काटकर 42 लोगों की सूची आगे भेज दी। रोष व्यक्त कर रहे लोगों ने बताया कि जब उन्होंने आरटीआई में जवाब मांगा तो उसमें सूची से काटे गए लोगों के मकान पक्के दिखाए गए। जबकि अन्य जानकारी अधूरी दी गई। जिसके बाद उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

रात दिन जारी रहेगा धरना | Sirsa News

लोगों का आरोप था कि उनमें से अनेक लोगों के मकान खस्ता हालत में है, लेकिन फिर भी सूचि से उनके नाम काट दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो हर वर्ग की सुनवाई की बात कह रही है और दूसरी तरफ अधिकारी लोगों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रदर्शनकतार्ओं ने कहा कि वे बीडीपीओ कार्यालय में तब तक बैठे रहेंगे जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता। उनका धरना दिन-रात चलेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की सुनने के बाद बीडीपीओ कार्यालय का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

प्रदर्शन कर रहे बलवीर सिंह व रोहताश कुमार ने बताया कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हलका कालांवाली के प्रत्याशी के लिए गांव में घर-घर जाकर वोटों की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके कहने पर बीजेपी को वोट दिए वे आज योजना के तहत मकान न मिलने पर उन्हें कोस रहे हैं। उन्होंने इस विषय में भाजपा नेता एवं हलका प्रत्याशी राजेन्द्र देसूजोधा से मिले, लेकिन उन्होंने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया।

लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने कुछ लोगों के कहने पर बहुत से ऐसे लोगों के मकान पास कर दिए जोकि साधन संपन्न हैं और उनके मकान भी पक्के हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर वे अनेक बार बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काटने के अलावा सीएम विंडो पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।

यह भी पढ़ें:– UDID Card: बरनाला में 9,766 दिव्यांगजन के यूडीआईडी कार्ड बनाए: डॉ. कौर

Safai Karmachari Strike: वेतन नहीं मिलने पर सफाई सेवकों ने काटा बवाल, किया प्रदर्शन
रोष मार्च निकालने के बाद फूंका मेयर का पुतला | Abohar News

शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था का कार्य हुआ ठप्प | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Safai Karmachari Strike: करोड़ों का बजट पास करने वाली अबोहर नगर निगम के पक्के सफाई कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी नगर निगम के समक्ष वेतन जारी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। हालात ये है कि पिछले 3 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है और चौथा माह भी आधा बीत चुका है। इसी से परेशान होकर मंगलवार को सफाई सेवकों की ओर से शहर में रोष मार्च निकालते हुए बाजार नंबर 12 के बाहर निगम के मेयर का पुतला फूंका गया। Abohar News

सफाई सेवक यूनियन के प्रधान बिट्टू भगानिया ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वेतन न मिलने से कर्मचारियों की हालत खस्ता हो गई है। स्कूल के बच्चों की फीस नहीं भरी जा सकी और दुकानदारों ने राशन देना बंद कर दिया है। हालात ये है कि कर्मचारियों की जेब खाली हो गई है। कर्मचारियों की इस मांग को अनदेखा किए जाने के रोष स्वरूप धरना देने के लिए मजबूत होना पड़ा है।

वहीं, पक्के सफाई सेवकों की ओर से लगातार धरना दिए जाने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई व्यवस्था का कार्य ठप्प होकर रह गया है। यही कारण है कि शहर में गंदगी के कारण बदबू मारने लगी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। लोगों ने बताया कि नगर निगम को सफाई सेवकों की मांग को स्वीकार कर उन्हें काम भेजना चाहिए। Abohar News

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले के आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास

हरियाणा में सरकारी चिकित्सकों की 2 घंटो की हड़ताल, मरीज बेहाल
अब 25 जुलाई से अनिश्चिकालीन हड़ताल की दी चेतावनी | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Doctor Strike: हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने ओपीडी से बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीज बेहाल देखे गए। Hisar News

सरकारी चिकित्सकों ने यह हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के आह्वान पर की थी। हालांकि इस हड़ताल के बाद सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। पर साथ में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी उनकी मांगों पर सहानिभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के दौरान सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्योंकि समाज का गरीब व मध्यम तबका अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आते हैं और ऐसी स्थिति में जब सरकार के सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर चले जाएं तो इन मरीजों के सामने किसी भी प्रकार का कोई चारा नहीं होता। हड़ताल के चलते कुछ मरीज तो परेशान होकर बिना इलाज करवाए ही घर लौट गए। हालांकि, अस्पताल प्रशासन द्वारा नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इटर्न डॉक्टरों को बैठाया हुआ था। उन्होंने भी मरीजों का इलाज करने के बजाए आगे की तारीख देकर भेज दिया या मंगलवार को दोबारा आने की बात कही।

इलाज़ न मिलने की वजह से निराश दिखाई दिए मरीज | Hisar News

चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान इलाज नहीं मिलने से कई मरीज काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए वह सोमवार को आए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिला और प्राइवेट अस्पताल में जाने की उनकी हैसियत नहीं है। यह भी याद रहे कि चिकित्सकों को मरीजों के भगवान के नाम से जाना जाता है। ऐसी स्थिति में सरकार को मरीजों की परेशानी के बारे में सोचना चाहिए।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के संयुक्त सचिव डॉ. मानसिंह ने कहा कि एसोसिएशन कई सालों से अपनी मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सोमवार को दो घंटे की हड़ताल की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों का संज्ञान नहीं लेती है तो 25 जुलाई को हरियाणा में पूरी तरह से स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा। Hisar News

एसएसओ के पद पर सीधी भर्ती की मांग

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में अब तक सीधे तौर पर सिर्फ मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जाती है। उसके बाद सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदोन्नति दी जाती है। एसोसिएशन की मांग है कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर डायरेक्ट भर्ती की जाए। इसी प्रकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने, समय पर एसीपी दिए जाने की भी मुख्य मांग है। इनके अलावा एमबीबीएस की डिग्री करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एक करोड़ का बॉन्ड भरना पड़ता है। प्रदेश के सरकारी चिकित्सक इसका भी विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के संबंध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के संयुक्त सचिव डॉ. मानसिंह ने कहा कि सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान ले रही है।

यह भी पढ़ें:– रेलवे लोको निरीक्षक के साथ लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana Roadways: हरियाणा के अंबाला में रोडवेज चालक की हत्या के विरोध में एक दिन की हड़ताल खत्म
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Haryana Roadways: हरियाणा के अंबाला में रोडवेज चालक की हत्या के विरोध में एक दिन की हड़ताल खत्महो गई है। हड़ताल करने वाली रोडवेज यूनियन अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद उठ गईं हैं। देर शाम तक रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों की परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ तीन दौर की बैठकें की, जिसके बाद सहमति बन गई है। दो दौर की वार्ता के बाद तीसरे दौर की मीटिंग में 15 लाख और साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सी क्लास नौकरी देने की मांग भी मान ली गई है, जिसके बाद रोडवेज यूनियन द्वारा हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया गया है।

अंबाला ने रोडवेज कर्मचारी की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में रुके बसों के पहिए

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी यूनियन के साझा मोर्चा की तरफ से रोडवेज की हड़ताल का ऐलान किया जाने के बाद पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू हो गई है। यूनियन की तरफ से कल ही प्रदेश के सभी डिपो में बसों के चक्का जाम करने का फैसला लिया गया था। कैथल में भी इस हड़ताल का असर देखने को मिला। जिले में सभी रोडवेज कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हड़ताल के चलते कैथल डिपो से कोई भी बस किसी भी रूट पर नही गई। Haryana Roadways

यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना | Haryana Roadways

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के कारण यात्री काफी परेशान दिखे। बुधवार की सुबह जब बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें रोडवेज चक्का जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों को या तो मायूस होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा या फिर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा. इनमें अधिकांश कर्मचारी व छात्रों के अलावा वह लोग भी शामिल थे, जिन्हें भैया दूज पर या तो अपनी बहन के घर जाना था या फिर किसी बहन को अपने भैया के यहां भैया दूज पर जाना था. लेकिन सभी को मायूसी हाथ लगी।

परिवहन मंत्री की तरफ से बुलाई गई शाम 5:00 बजे अर्जेंट मीटिंग

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम को लेकपरिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की तरफ से भी अब बड़ा कदम उठाया गया है। इसी संबंध में उनकी तरफ से एक जरूरी मीटिंग बुलाई गई। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा आज शाम 5:00 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी के साथ बातचीत करेगे।. अंबाला कैंट बस स्टैंड पर तैनात रोडवेज कर्मचारी राजवीर की हत्या के बाद उनके परिवार जन बस स्टैंड पर शव को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

कैथल डिपो के प्रधान महावीर संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला में रोडवेज ड्राइवर की मार्मिक हत्या के बाद आज कैथल डिपो द्वारा भी हड़ताल का फैसला किया गया है। हम सरकार व प्रशासन से मांग करते है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द 302 का मुकदमा दर्ज करके उनको गिफ्तार किया जाए। एक कर्मचारी की 4 दिन से डेड बॉडी रोडवेज प्रांगण में रखा जाना बेहद दुखद है बात है। Haryana Roadways

आपको बता दे कि दिवाली की रात अंबाला में कुछ कार सवार युवकों द्वारा ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी जिसमें रोडवेज कर्मचारी की जान चली गई। अभी तक पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है, जिस कारण रोडवेज कर्मचारी काफी गुस्सा हैं। मृतक के परिजनों और रोडवेज स्टाफ का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक यह हड़ताल और चक्का जाम लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– IND vs NZ World Cup Semifinal: सेमीफाइनल में शामिल हो सकते हैं फूटबाल के ये बड़े खिलाड़ी

एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मांगें न माने जाने पर करेंगे आंदोलन की तैयारी
बींझबायला (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के एंबुलेंस कर्मचारी (Ambulance Staff) ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक हम घर नहीं जाएंगे किसी भी हालत में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। पूरे राजस्थान में 104, 108 गाड़ियां बंद है। कंपनी के द्वारा कुछ गाड़ियों पर अपेशिक्षित कर्मचारियों को रखा गया है जो आमजन के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ है। Ambulance Staff Strike

कंपनी फर्जी केस बनाकर एंबुलेंस सेवा को चालू दिखाना चाहती है, जिससे सरकारी खजाने का दुरुपयोग हो रहा है सरकार से निवेदन है इन अप्रेशिक्षित कर्मचारियों और कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। कंपनी के द्वारा हमारे साथियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर हमारे आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कह दिया है कि यह हमारे हक और अधिकार की लड़ाई है। Ambulance Staff Strike

एंबुलेंस के कर्मचारियों को शांतिपूर्वक धरना के लिए सरकार उपलब्ध नहीं करवा रही है। इस स्थिति में सड़कों पर बैठे इन कर्मचारियों के साथ कोई अपरिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। राजस्थान सरकार से निवेदन है कि हमें शांतिपूर्वक तरीके से धरने को जारी रखने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए और हमारी जायज मांगों को जल्द ही माना जाए ताकि आमजन को एंबुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त हो सके। Ambulance Staff Strike

यह भी पढ़ें:– Heart Attack: दिल का दौरा पड़ने पर ढाई मिनट का करें ये खेल, तुरंत ही पटरी पर आ जाएगी जिंदगी की रेल

प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 10 बजे से हड़ताल शुरू ! जानें क्यों !!
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। 13 सितंबर से पंप बंद करने की जानकारी भी हमने शासन और प्रशासन तक काफी पहले ही पहुंचा दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ा है। इसकी शुरूआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी। उन्होंने बताया- शुरूआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितंबर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। Strike

इस दौरान न तो पेट्रोल बेचा जाएगा, न ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चित कालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। Jaipur News

इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वैट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इस कारण पिछले 3 साल में राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जबकि कई पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा पुलिस के इस जवान को खतरनाक बीमारी, वीडियो देख आप भी कहोगे…