Madhya Pradesh - Sach Kahoon Hindi

हल्दी रस्म के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान दुल्हन की मौत
खरगोन (एजेंसी)। Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के कसरावद में रहने वाली राखी की अप्रैल महीने में शादी थी, और उसी दौरान वैवाहिक रस्मों के दौरान हल्दी का कार्यक्रम हुआ। हल्दी लगाई जाने के बाद राखी के शरीर पर लाल दाग पड़ गए और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।

राखी को उपचार के लिए खरगोन के अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस चौहान का कहना है कि राखी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था और बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एम. वाई. अस्पताल भेजा गया था, मगर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए।

निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी उन्हें एम वाय अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन उसकी मौत हो गई और फिर वापस खरगोन लेकर आए। उन्होंने आगे बताया कि दुल्हन के साथ और भी 15-20 लोगों ने हल्दी लगवाई थी, मगर किसी को कुछ नहीं हुआ। हल्दी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।

फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। भोपाल प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सांकेतिक फोटो

सेवादार एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां द्वारा रक्तदान मानवता की मिसाल
ग्वालियर/मध्यप्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सच्चे नम्र सेवादार एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पवित्र संकल्प है। एडवोकेट अरविंद सिंह इन्सां ने यह सिद्ध किया कि सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ भाव से की जाए। उनका यह कदम न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक संदेश है कि हम सबको समय-समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में भाग लेना चाहिए। Blood Donation

अक्सर देखा जाता है कि अस्पतालों में दुर्घटना, आॅपरेशन या गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाता ही किसी परिवार के लिए आशा की किरण बनता है। अरविंद सिंह इन्सां का यह योगदान कई अनजान जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है। उनकी विनम्रता और सेवा भावना यह दशार्ती है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बड़े पद या प्रसिद्धि नहीं, बल्कि बड़ा दिल होना आवश्यक है।

आइए, हम सब भी संकल्प लें —

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता ने तीन शावक जन्मे, चीता की संख्या 38 हुई
नई दिल्ली। New Delhi: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य कूनो नेशनल पार्क में तीन साल पहले भारत आए अफ्रीकी चीते ने तीन शावकों के जन्म दिया है और अब दक्षिण अफ्रीका से लाये गये चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गयी है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि कुनो में दक्षिण अफ्रीका से लाये गये चीते ने तीन शावकों ने को जन्म दिया है। उन्होंने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए शावकों का स्वागत किया और कहा कि दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कूनो में एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है।

उन्होंने लिखा “कूनो राष्ट्रीय उद्यान में उत्सव की गूंज सुनाई दे रही है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई चीता, गामिनी, जो दूसरी बार मां बनी है, ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। यह खुशी भरा आगमन भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है और जीवित भारतीय शावकों की संख्या को 27 तक पहुंचाता है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल आबादी अब 38 हो गई है-जो देश के दृढ़ और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का एक सशक्त उदाहरण है।” यादव ने आगे कहा “प्रत्येक जन्म प्रोजेक्ट चीता की नींव को मजबूत करता है और इस सपने को साकार करने वाले फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सा टीमों के जुनून, दृढ़ता और चौबीसों घंटे के समर्पण को दशार्ता है। कुनो और भारत के लिए यह गर्व का क्षण है-ईश्वर करे गामिनी और उसके तीनों नन्हे शावक मजबूत हों और देश में चीतों के पुनरुद्धार की कहानी को गति और गरिमा के साथ आगे बढ़ाएं। कूनो नेशनल पार्क में दूसरी बार मां बनी दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी के इन तीन शावकों को जन्म दिया है। गामिनी इससे पहले मार्च 2024 में मां बनी और उसने छह शावकों को जन्म दिया था। New Delhi

यादव ने कहा कि इन नये शावकों के साथ, भारत में अफ्रीकी मूल के चीतों से पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गयी है। इस महीने की शुरूआत में, सात फरवरी को, नामीबिया की चीता आशा ने कूनो में पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे संख्या और बढ़ गयी। भारत में चीतों को फिर से लाने की कोशिश, प्रोजेक्ट चीता के तहत शुरू की गयी है, जिसका मकसद उस प्रजाति को फिर से जिÞंदा करना है जिसे 1952 में देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को लाने के साथ औपचारिक रूप से शुरू किया गया था, इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को छोड़ा गया था। अब तक, अफ्रीका से कुल 20 चीतों को दूसरी जगह भेजा जा चुका है।” मंत्री के अनुसार, इस साल फरवरी में बोत्सवाना से आठ और चीतों के आने की संभावना है। आधिकारिक तारीख हालांकि अभी पता नहीं है। जब से यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, नौ बड़े चीते, जिनमें से चार नामीबिया से और पांच साउथ अफ्रीका से थे, दस बच्चों के साथ मर चुके हैं, जिससे इस प्रजाति को फिर से लाने में आने वाली पारिस्थितिकी और अनुकूलन चुनौतियों का पता चलता है।

यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरपुर में विजिलेंस टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा

स्कूल में पढ़ाते-पढ़ाते हार्ट अटैक से शिक्षिका की मौत, मचा हड़कंप
पन्ना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक स्कूल शिक्षिका की कक्षा में पढ़ाते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शाहनगर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला रगौली की शिक्षिका रेखा सिंह ठाकुर (55) कल दोपहर जब कक्षा में पढ़ा रही थीं, उसी समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। फलस्वरुप वे कुर्सी से नीचे गिर पड़ीं। कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने घबराकर तुरंत प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी। शिक्षिका को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके इस तरह से निधन की खबर सुनकर शिक्षा महकमा सहित समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नवजातों की मौत संबंधित मामले पर राहुल समेत पूरी कांग्रेस हमलावर
भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल इंदौर के महाराजा यशवंतराव में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत लगभग समूची कांग्रेस राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर हो गई है। इस मामले को लेकर गांधी ने राज्य सरकार को जम कर घेरा है। उन्होंने इससे जुड़ी खबरों को कल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है। स्वास्थ्य क्षेत्र को जानबूझकर निजी हाथों में सौंपा गया। गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं। प्रशासन हर बार की तरह कहता है, ‘जांच होगी’ – लेकिन सवाल यह है, जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक है?

उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है। यह आवाज उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले को लेकर कहा कि इंदौर का एमवाय अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी इन्हीं चूहों की तरह पूरे सिस्टम को कुतर रही है। वो दिन दूर नहीं जब आम जनता इलाज के लिए दर-दर भटकेगी और स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह ढह जाएँगी। ये पूरा मामला कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, जो चार दिन पहले सामने आया। एनआईसीयू में भर्ती दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में दो लोगों को निलंबित करने के साथ कुछ लोगों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस मामले में कहा कि इस गंभीर घटना एवं लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर को निर्देश दिए है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जाँच हो और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। इससे जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एनआईसीयू में मशीनों के बीच चूहे घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो वहां भर्ती बच्चों के परिजन ने बना कर वायरल किए हैं।

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: राजा रघुवंशी की हत्या में चौंकाने वाली ये बड़ी वजह आई सामने!
मेघालय पुलिस का दावा- ‘सोनम ने साथी संग मिलकर रची साजिश’

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: नई दिल्ली। चर्चित राजा रघुवंशी हत्या प्रकरण में समय के साथ नए-नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी और इस कार्य में उसने अपने साथी राज कुशवाहा का सहयोग लिया। पुलिस के अनुसार, सोनम और राज पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे और विवाह से पूर्व प्रेम संबंध में रह चुके थे। Raja Raghuvanshi Murder News

NCR heat wave alert: दिल्ली में एक बार फिर ढहेगा कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

बताया जा रहा है कि राज, सोनम से लगभग पाँच वर्ष छोटा है। हत्याकांड की योजना को अमल में लाने के लिए सोनम ने मेघालय को हनीमून स्थल के रूप में चुना और यात्रा की व्यवस्था स्वयं की। इसी दौरान राजा की हत्या की योजना को अंजाम दिया गया।

मेघालय पुलिस डीजीपी की पुष्टि | Raja Raghuvanshi Murder News

मेघालय की पुलिस महानिदेशक इदाशीशा नोंग्रांग ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि इस हत्या के लिए सोनम ने पेशेवर हत्यारों को सुपारी दी थी। वहीं, गाजीपुर पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस से उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि सोनम नाम की महिला वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित काशी ढाबा में देखी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोनम को बरामद किया, जिसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और फिर उसे गाजीपुर के एक वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

उत्तर प्रदेश के एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, सोनम ने स्वयं अपने परिजनों से संपर्क किया और अपनी लोकेशन साझा की। इस सूचना को मध्य प्रदेश पुलिस तक पहुँचाया गया, जिन्होंने तत्परता से उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया। सोनम को साढ़े तीन बजे के लगभग ढाबे से बरामद किया गया।

राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज कुशवाहा को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। कॉल रिकॉर्ड्स की गहन जांच में सोनम और राज के बीच हुई बातचीत की पुष्टि हुई है। इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर राज को हिरासत में ले लिया गया।

मेघालय पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आत्मसमर्पण करते हुए गिरफ्तार किया गया। उस पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। पुलिस का मानना है कि विभिन्न राज्यों की समन्वित जांच कार्रवाई के दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर तीन लोगों — विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश — को राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इन तीनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Raja Raghuvanshi Murder News

Indore News Update: सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा! सोनम के पिता ने किया ये दा…

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़! लापता हुई सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर!
Raja Raghuvanshi murder case: नई दिल्ली। इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी, जो शिलॉन्ग से कथित रूप से लापता हो गई थीं, ने अब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इस जानकारी की पुष्टि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की। उन्होंने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है और उसके साथ तीन आरोपितों को भी गिरफ़्तार किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश अभी जारी है। Indore News

मुख्यमंत्री संगमा ने ‘एक्स’ पर मेघालय पुलिस की सराहना करते हुए लिखा— “राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश से संबंधित तीन हमलावरों को गिरफ़्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। शानदार कार्य मेघालय पुलिस!”

प्रकरण में मेघालय पुलिस पर काफ़ी दबाव था

ज्ञात हो कि इस प्रकरण में मेघालय पुलिस पर काफ़ी दबाव था। इंदौर निवासी राजा और सोनम रघुवंशी का विवाह 11 मई को संपन्न हुआ था। यह नवविवाहित दंपत्ति 20 मई को असम में माँ कामाख्या देवी के दर्शन के उपरांत 23 मई को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के लिए रवाना हुआ था। प्रारंभ में परिजनों की दोनों से बातचीत होती रही, किंतु 24 मई से उनके मोबाइल फोन बंद हो गए। परिजनों ने कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क स्थापित नहीं कर पाया, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन आपातकालीन उड़ान से शिलॉन्ग पहुंचे।

दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया गया, जिसके आठवें दिन राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया। सोनम रघुवंशी की खोज उस समय भी जारी थी। इस घटना को लेकर देशभर में व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। परिजनों एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की माँग भी की थी। Indore News

इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी मामले से पूरा देश स्तब्ध

युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी: कपिल देव अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का किया निरीक्षण, की हुनर की जानकारी | Bhopal News

युवाओं को रोजगारपरक कौशल देकर ही देश की प्रगति संभव है: मंत्री

भोपाल/लखनऊ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Lucknow News: उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के कौशल विकास मॉडल का अध्ययन करने और उसकी कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से भोपाल का दौरा किया। उन्होंने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) परियोजना के तहत विकसित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का भी निरीक्षण किया और वहां चल रही योजनाओं, नवाचारों और तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने मंत्री अग्रवाल का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने स्किल पार्क की विश्वस्तरीय सुविधाओं, अत्याधुनिक लैब्स और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की। Bhopal News

देश तभी प्रगति करता है, जब उसके युवा कामयाब और सफल हो: कपिल देव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश की कौशल विकास रणनीतियों को अनुकरणीय बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश इनसे प्रेरणा लेकर अपने युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई योजनाएं लागू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक देश तभी प्रगति करता है, जब उसके युवा कामयाब और सफल होते हैं। युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी और असली संपत्ति हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रशिक्षण केंद्र से युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी

ग्लोबल स्किल पार्क, जिसे एडीबी की सहायता से विकसित किया गया है, आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षण प्रदान करता है। अत्याधुनिक लैब्स और प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करना और भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। Bhopal News

उन्होंने पार्क की सुविधाओं की सराहना करते हुए, युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने पर ज़ोर दिया और इस मॉडल से उत्तर प्रदेश में नई योजनाएँ लागू करने की बात कही।

यह वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद | Bhopal News

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, निदेशक नेहा प्रकाश, उप निदेशक मानपाल सिंह और मध्य प्रदेश के सचिव रघुराज राजेंद्र, निदेशक जी.एन. अग्रवाल, उप निदेशक आर.के. अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

Morena Explosion: मुरैना में विस्फोट, 2 की मौत, 5 घायल
मुरैना, (एजेंसी)। देर रात्रि मध्य प्रदेश के मुरैना में विस्फोट हो गया जिसके कारण 3 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। Morena Explosion

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी वजह से पूरे घर का मलबा बन गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया गया कि विस्फोट घर में रखे पटाखों की वजह से हुआ, लेकिन इसको लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Morena Blast

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार बीत देर रात करीब 12-1 बजे मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुल 3 घरों को नुकसान हुआ हैं और 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है। Morena Explosion

Tragedy of Red Sea: पर्यटकों की नाव पलटी! 17 लापता; 28 को बचाया

निर्दयी माँ ने बच्ची के साथ किया ऐसा सलूक, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Morena Shocking News: मुरैना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मासूम बच्ची का हाथ खौलते पानी में डालने के मामले में पुलिस ने माँ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैलारस थाना क्षेत्र के तिलोंजरी गांव निवासी प्रियंका जाटव ने अपनी पाँच साल की मासूम बेटी से रसोई का दरवाजा बंद करने के लिए कहा था। बेटी भूलवश वह दरवाजा बंद करना भूल गई। इस बीच रसोई में रखा दूध श्वान पी गया। इस गलती पर उसकी माँ ने बेरहमी से बेटी का हाथ खोलते हुए पानी की बाल्टी में डाल दिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। मासूम बेटी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने माँ प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Morena News

Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति को बहुमत!

Farmer found a precious Diamond : किसान की खुली किस्मत, मिली ये बेशकीमती धातु!
Farmer found a precious Diamond : पन्ना (एजेंसी)। डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को ग्राम जरुआपुर के किसान दिलीप मिस्त्री को 16.10 कैरेट वजन वाला जेम क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला। बीते एक पखवाड़े में पन्ना की उथली खदान से मिला यह दूसरा बड़ा हीरा है। जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। MP News

हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि किसान दिलीप मिस्त्री ने विगत पांच माह पूर्व फरवरी में अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था। उसकी इसी खदान से यह बेशकीमती हीरा निकला है,जो उज्जवल किस्म (जेम क्वालिटी) का है। इस क्वालिटी का हीरा सबसे अच्छा माना जाता है। हीरा धारक किसान दिलीप मिस्त्री ने आज जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में इस हीरा को जमा करा दिया है। आगामी होने वाली नीलामी में 16.10 कैरेट वजन वाले जेम क्वालिटी के इस हीरे को बिक्री के लिए रखा जाएगा। MP News

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में छा गया पानीपत का ये छोरा! फेंका, पहला ही ‘फाइनल’ थ्रो!

रावत के मंत्री बनने के बीच पूर्व भाजपा विधायक का दावेदारी का वीडियो वायरल
Madhya Pradesh: श्योपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे रामनिवास रावत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने ओर फिर मंत्री पद की शपथ लेने के बीच इसी सीट से भाजपा के एक पूर्व विधायक के वायरल वीडियो ने इस क्षेत्र में पार्टी में बगावत की खबरों को बल दे दिया है। रावत यहां से पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद पिछले दिनों उन्हें डॉ मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई, ऐसे में समझा जा रहा है कि यहां से होने वाले उपचुनाव के दौरान पार्टी उन्हें ही चुनावी मैदान में उतारेगी। इसी बीच इसी सीट से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सीताराम आदिवासी के एक कथित बयान ने उनकी दावेदारी की अटकलों को बल दे दिया है।

आदिवासी का एक वीडियो कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर उन्हें टिकिट नहीं दिया गया तो वे कांग्रेस में भी जा सकते हैं। वे ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जाति के आधार पर वे श्री रावत की तुलना में इस क्षेत्र में ज्यादा मजबूत प्रत्याशी हैं क्योंकि ये क्षेत्र आदिवासीबहुल है। इसी बीच भाजपा से ही पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा भी यहां से जातिगत समीकरणों के आधार पर टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे हैं। रावत के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा से विधायक पद से इस्तीफा देने के चलते इस सीट पर आगामी समय में उपचुनाव होना है। हालांकि अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस सीट से लगातार भाजपा के दावेदारों के सामने आने के चलते पार्टी में बगावत की खबरें जोर पकड़ रही हैं।