Drain - Sach Kahoon Hindi

नगर निगम ने बारिश से पहले शुरू की जैकब ड्रेन की सफाई
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: मानसून से पहले नगर निगम ने जैकब ड्रेन की सफाई का कार्य तो शुरू कर दिया है, लेकिन यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है। गाँव सूलर के निकट ड्रेन के एक हिस्से में पोकलेन मशीन की सहायता से जमा गाद और जंगली झाड़ियों को निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा जा रहा था, जबकि कुछ दूरी पर एक जेसीबी मशीन भी सफाई कार्य में लगी हुई थी।

नगर निगम ने हाल ही में काले मुंह की बगीची से सूलर पुल तक ड्रेन की सफाई और डी-सिल्टिंग के लिए 21.02 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। लगभग 20 किलोमीटर लंबी जैकब ड्रेन में से केवल 5 किलोमीटर क्षेत्र की देखरेख नगर निगम के अधीन आती है, जबकि शेष हिस्सा ड्रेनेज विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि मानसून सिर पर है, जबकि निगम को अब जाकर ड्रेन की सफाई की याद आई है।  पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने इस अभियान को केवल दिखावटी कदम बताया।

मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि ठेकेदार को मानसून शुरू होने से पहले सफाई कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में कहीं भी पानी जमा नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही जिन-जिन स्थानों पर कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित जाँच भी की जाएगी।

मानसून सिर पर, ड्रेनो की सफाई का कार्य 70 से 75 प्रतिशत हुआ
Kaithal Newsबड़ा सवाल क्या मानसून से पहले हो पायेगा पूरा ?

42 ड्रेनो के 287 किलोमीटर क्षेत्र की होनी है सफाई | Kaithal News

विभाग के पास बाढ़ से निपटने को 2 जेसीबी मशीन, 50 डीजल व 30 इलेक्ट्रिकल पंप

40 जेई व 100 से ज्यादा कर्मचारी लगे है ड्रेनो के सफाई कार्य में

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Drain Cleaning: प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। सिंचाई विभाग की ओर से ड्रेनों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस तरह देखा जाये तो अभी तक जिले को बाढ़ से बचाने के प्रबंध अधूरे हैं। विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ड्रेनों पर सफाई का लगभग 65 से 75 प्रतिशत कार्य पूरा होने की बात कही जा रही लेकिन ऐसे में सवाल ये है कि जब मानसून सिर पर है तो क्या ये बचा हुआ सफाई का कार्य मानसून की पहली बरसात से पहले पूरा हो जायेगा।

42 ड्रेनो के 287 किलोमीटर क्षेत्र की होनी है सफाई | Kaithal News

जिले में कुल 53 ड्रेन हैं, इनमें से 42 ट्रेनों की सफाई की बात कही जा रही है। कुल 287 किलोमीटर का क्षेत्र बनता है, जिसकी सफाई की जानी है। यह कार्य 30 जून तक पूरा करने का दावा विभाग की तरफ से किया जा रहा है। कैथल शहर से गुजर रही मानस ड्रेन, ग्योंग ड्रेन, गांव चंदाना, रोहेड़ियां, ब्राहणीवाला के नजदीक ड्रेन अभी भी गंदगी से अटी हुई है। जलकुंभी और अन्य प्रकार की झाड़ियों के कारण बारिश से पहले ही निकासी व्यवस्था खस्ताहाल में है। अगर जल्द सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आगे तेज बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।

जल्दी ड्रेनो की सफाई करवाए विभाग : किसान

किसान होशियार सिंह, रामफल, रामनिवास, सुरेश, नरेंद्र कुमार, राजेश व शमशेर ने बताया कि ड्रेनों की सफाई संबंधित कार्य में देरी हुई है। हालात देखकर परेशान किसान जल्द से जल्द ड्रेनों की सफाई करवाकर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं। अगर जल्द ऐसा नहीं होता है और बरसात ज्यादा होती है तो पिछले साल की तरह किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विभाग के पास 2 जेसीबी मशीने

बाढ़ प्रबंधों के कार्य में जुटे सिंचाई विभाग के पास दो जेसीबी मशीन, इसमें एक चेन वाली मशीन, 50 डीजल व 30 इलेक्ट्रिकल पंप है। ऐसे में अगर जिले में पिछले साल की तरह बाढ़ के हालात बने तो देखने वाली बात होगी विभाग कैसे बचाव करेगा। हालांकि विभाग का कहना है कि बाढ़ के हालत बनने पर प्राइवेट मशीनों को किराया पर लिया जाएगा और लोगो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी | पिछले साल घग्गर नदी के टूटने से गुहला चीका क्षेत्र के अनेक गांव प्रभावित हुए थे। Kaithal News

सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम ने बताया कि जिले में ड्रेनों व नहरों की सफाई का कार्य चल रहा है। अब तक 70 से 75% कार्य पूरा हो चुका है। गुहला क्षेत्र में घग्गर नदी को लेकर उचित प्रबंध किए जा रहे। इस कार्य में 40 जेई व 100 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:– Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, खूब मचाई तबाही, वाहन लगे तैरने!

नाले को दुरूस्त करवाने की मांग
कितलानावासी ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन | Kitlana Bhiwani

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। गांव कितलाना (Kitlana Bhiwani) में अवैध रूप से कब्जाए गंदे पानी के नाले को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लीलूराम ने कहा कि कुछ माह पहले सरकार द्वाक्रा रोड को ऊंचा उठा दिया गया था जिससे उनका मकान रोड से करीब 3-4 फुट नीचा पड़ा हुआ है।

अभी कुछ माह पहले गांव में पानी निकासी के लिए सड़क के साथ-साथ समतल में नाला बनाया गया है जो नाले का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब नाले का निर्माण कार्य बंद है। बहुत से मकान मालिकों ने मिटटी डालकर नाले को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि अब मेरे मकान का पानी नहीं निकल सकता है। नाले में दूषित पानी होने के कारण बदबू मारती है और मच्छर मक्खी पनपती हैं। यहां पर बीमारियां होने का भी अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करके कार्रवाई की जाने की मांग की थी लेकिन आज तक उनकी समस्या पहले जैसे ही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एक दिन की बच्ची को नाले में फैंक मां फरार
सैनीपुरा स्थित गंदे नाले में मिली बच्ची, बच्ची को सामान्य अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी

रोहतक (सकब)। एक बार फिर से मानवता शर्मशार होने का मामला सामने आया है। जहां बेटियां नौकरियों, शिक्षा, खेलों और मिस वर्ल्ड तक अपना नाम और माता पिता का नाम रोशन कर रही है वही रोहतक के सैनीपुरा में एक कलयुगी मां ने अपनी नौ महीने पेट में पल रही बच्ची को जन्म देने के बाद उसे मरने के लिए गन्दे नाले में फेंक देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने किया अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज

जाको राखे सांइया मार सके ना कोये यह कहावत इस एक दिन की बच्ची पर बिलकुल सही बैठती है, जिस माँ ने बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया, लेकिन दो युवकों ने उसे बचा लिया और नवजात बच्ची को सामान्य अस्पताल के नीकु में भर्ती कराया। जहां बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पुलिस अस्पताल पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने मे बच्ची का जन्म कहां पर हुआ है और इसके माता-पिता कौन है।

बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ : डाक्टर

वहीं डाक्टरों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। इससे पहले भी हिसार बाईपास पर एक महिला अपनी एक दिन की बच्ची को बस में बुजुर्ग महिला को सौंपकर चली गई थी, जिसके बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्टे के बावजूद हो रही ड्रेन की खुदाई
एसडीएम मनदीप कुमार को सौंपी शिकायत

सच कहूँ-देवेन्द्र शर्मा

सफीदों।

उपमंडल के करसिंधू गांव के कुछ ग्रामीणों ने अदालत से स्टे होने के बावजूद उनके खेत में नहरी विभाग के अधिकारियों के द्वारा पुलिस बल को साथ लेकर कार्रवाई करने को लेकर एक शिकायत एसडीएम मनदीप कुमार को सौंपी और नहरी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत देने आए दयानंद, श्रीदत्त, राजबीर, शिवकुमार व अशोक ने कहा कि टीटोखेड़ी डे्रन के दोनों ओर कुल 42 कनाल 8 मरले का रकबा है। इस रकबे के बीचो-बीच ड्रेन निकलती है।

राजस्व विभाग के मुताबिक इस ड्रेन की चौड़ाई 16 फूट 6 ईंच है लेकिन मौके पर इस ड्रेन की चौड़ाई 26 फूट है। राजस्व विभाग के रिकार्ड के मुताबिक उनकी जमीन नहरी विभाग की ड्रेन में निकलती है। उनका कहना है कि वे कई बार नहरी विभाग के आलाधिकारियों से उनके रकबे को खाली को लेकर मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका रकबा तो खाली करना दूर उलटे ड्रेन से गाद निकालकर दोनों ओर स्थित उनकी जमीन में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष वे धान की फसल की रोपाई करते हैं और नहरी विभाग की गाद निकालने की कार्रवाई उनकी फसल को तबाह कर देती है। इस कार्रवाई से उनको हर वर्ष भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

नहरी विभाग की इस कार्य पर रोक की मांग

इस मामले को लेकर एक केस सिविल जूनियर डिविजन सफीदों की अदालत में डाला हुआ है। जिस पर अदालत ने एक स्टे दिया हुआ है। अदालत के आदेशों के बावजूद सोमवार को विभाग के अधिकारी पुलिस बल व जेसीबी को साथ लेकर खेत में पहुंचे। उनकी काफी मिन्नतें करने के बाद अगले हफ्ते फिर से आने की बात कहकर अधिकारी चले गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नहरी विभाग के इस कार्य पर रोक लगाई जाए।

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर करवाई जाएगी डेन की सफाई: केएस मालहा

इस मामले मे नहरी विभाग के एक्सईएन केएस मालहा का कहना है कि वे किसी खेत में कब्जा करने के लिए नहीं गए बल्कि करसिंधू गांव मे विभाग की डेÑन है और इस ड्रेन की सफाई की जानी होती है। विभाग द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन में बनी डेÑन की सफाई करने के लिए वे गए थे। फिलहाल ड्रेन की सफाई को रोक दिया गया है लेकिन डेÑन की सफाई नितांत आवश्यक है। जल्द ही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करके इस डेÑन की सफाई करवाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।