separate - Sach Kahoon Hindi

मंत्री और मंत्रालय के अलग-अलग बयान
नोटबंदी के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान व मंत्रालय की रिपोर्ट अलग-अलग राय पेश कर रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नोटबन्दी के कारण साल 2016-17 में किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिस कारण किसान बीज नहीं खरीद सके और नोटबन्दी किसानों को बर्बाद कर गई। दूसरी तरफ मंत्री राधा मोहन सिंह ट्वीट कर दावा कर रहे हैं कि 2015-16 के मुकाबले नोटबन्दी वाले साल खाद व बीज की बिक्री ज्यादा हुई है।

नोटबन्दी दोषपूर्ण थी या नहीं लेकिन व्यवस्था की एक बड़ी कमी जरूर सामने आई है कि आखिर मंत्री व विभाग एकजुट क्यों नहीं। इस बात को हर कोई जानता है और यह ट्रेंड बन गया है कि कोई भी मंत्री अपने विभाग की जीरो उपलब्धि को भी हीरो बनाकर पेश करता है। इसी पैंतरेबाजी में मंत्री राधा मोहन सिंह भी ‘छक्का’ लगा गए हैं लेकिन उन्होंने तकनीकी गलती यह कर दी कि वह मंत्रालय की रिपोर्ट में किसी गलती का जिक्र नहीं कर सके। इसीलिए आम आदमी दुविधा में पड़ गया कि मंत्री या मंत्रालय में से सही कौन है?

कृषि प्रधान देश के कृषि मंत्री या मंत्रालय द्वारा की गई गलती किसानों व देश के साथ बेइन्साफी है। मंत्री या मंत्रालय को अपना पक्ष रखने के लिए जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए था जहां तक नोटबन्दी से हुए नफे-नुक्सान का संबंध है यदि कांग्रेस के विरोध को छोड़ भी दें तो कोई भी प्रसिद्ध अर्थशास्त्री यह नहीं कह रहा कि नोटबन्दी से देश को कोई फायदा हुआ है। नि:संदेह नोटबन्दी सैद्धांतिक तौर पर सरकार का अच्छा निर्णय हो सकता है और आम जनता ने इस संबंध में बैंकों की कतारों में खड़े होकर सहयोग भी दिया था

लेकिन नोटबन्दी का कोई फायदा नहीं दिखा। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई बड़े अर्थशास्त्री भी नोटबन्दी के लिए उस वक्त को उपयुक्त नहीं मान रहे हैं और अब तो बैंक अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि नोटबन्दी का फैसला लम्बी-चौड़ी बैठकें करने की बजाय जल्दबाजी में लिया गया था इसीलिए केंद्रीय कृषि मंत्री नोटबन्दी को हर हाल में सरकार की उपलब्धि बताने की बजाय पहले मंत्रालय की रिपोर्ट का अध्ययन करें। यूं भी सरकार यह सिद्ध करने में कामयाब नहीं हो सकी कि नोटबन्दी कृषि के लिए वरदान थी? क्योंकि नोटबन्दी के बाद किसानों की आत्महत्याएं बडेÞ स्तर पर जारी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जम्मू: अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर
मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल

श्रीनगर (एजेंसी)।

जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के (Four, Militant, Heaps, Separate, Encounter)

साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। उधर दक्षिण पुलवामा में भी मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे जाने की सूचना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में त्रेगाम के जंगल में सुबह सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक संदिग्ध विदेशी आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है तथा उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने चिनार कार्प्स के आधिकारिक ट्विटर पर कहा, ‘कुपवाड़ा जिले में त्रेहगाम के समीप सुबह 05.30 बजे मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों की एक बड़ी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलवामा के छतपोरा इलाके में हुए एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी ढेर किये गए हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है।

जैश-ए-मोहम्मद ने शोपियां हमले की जिम्मेदारी ली

आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने शुक्रवार को शोपियां में सुरक्षा बल के गश्ती दल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में दो सैनिक घायल हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी से कहा कि उसके लड़ाकों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें कई सैनिक घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोपियां के अहगाम में आर्मी गुडविल स्कूल के समीप सुबह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।