gandhi - Sach Kahoon Hindi

राहुल गांधी आज दिल्ली हरियाणा और मध्य प्रदेश में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2019 में अब सिर्फ दो चरण का मतदान शेष रह गया है। लिहाजा सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को आखिरी दो चरणों को साधने के लिए मैदान में उतारा हुआ है। छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव है। भाजपा की तरफ से जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रिय अध्यक्षअमित शाह ने मोर्चा संभाला है,

तो कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मतदाताओं को साधने के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन राज्यों में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस के लिए तीनों जगहों से सीट निकालना कभी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

दिल्ली की 7 सीटों पर चुनाव

12 मई को छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। यहां कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग

छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से 7 सीटों पर जीत मिली थी। यहां से कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट आई थी। 2 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल को मिली थी।

मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान

साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने छठे चरण में 8 में से 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अलीबाबा और 40 चोर, चौकीदार के डर से मचाए शोर: भाजपा
अलीबाबा यानी गांधी ने 40 चोरों के साथ मिल कर देश को गर्त में गिराने का काम किया | Gandhi

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यक्तिगत रूप से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह ‘चौकीदार’ से बुरी तरह से डरे हुए हैं और इसीलिए पकड़े जाने से बचने के लिए शोर मचा रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री गांधी व्यक्तिगत रूप से गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। यह खुलासा हुआ है कि किस प्रकार से भ्रष्टाचार का पैसा खुद उनके बैंक खाते में जाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘अलीबाबा और चालीस चोर, मचाए चौकीदार का शोर’। उन्होंने कहा कि अलीबाबा यानी गांधी ने 40 चोरों के साथ मिल कर देश को गर्त में गिराने का काम किया है।

डॉ. पात्रा ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में गांधी और उनकी बहन श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम एक छह एकड़ के क्षेत्रफल वाला फॉर्म हाउस है। इस फॉर्महाउस को गांधी एवं उनकी बहन ने एक घोटालेबाज को किराये पर दिया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) के 5600 करोड़ रुपए के घोटाले के जनक जिग्नेश शाह को गांधी ने करीब सात लाख रुपए के किराये पर दिया था और उससे 40 लाख 20 हजार रुपए की आरक्षित राशि दो किश्तों में ली थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

आधुनिक युग में नए नजरिए से गांधी
आधुनिक भारतीय चिंतन प्रवाह में गांधी के विचार सार्वकालिक हैं। वे भारतीय उदात्त सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के अग्रदूत भी हैं और सहिष्णुता, उदारता और तेजस्विता के प्रमाणिक तथ्य भी। सत्यशोधक संत भी और शाश्वत सत्य के यथार्थ समाज वैज्ञानिक भी। राजनीति, साहित्य, संस्कृति, धर्म, दर्शन, विज्ञान और कला के अद्भुत मनीषी और मानववादी विश्व निर्माण के आदर्श मापदंड भी। सम्यक प्रगति मार्ग के चिंह्न भी और भारतीय संस्कृति के परम उद्घोषक भी। गांधी के लिए वेद, पुराण एवं उपनिषद् का सारतत्व ही उनका ईश्वर है और बुद्ध, महावीर की करुणा ही उनकी अहिंसा। सत्य, अहिंसा, ब्रहमचर्य, अस्तेय, अपरिग्रह, शरीर श्रम, आस्वाद, अभय, सर्वधर्म समानता, स्वदेशी और समावेशी समाज निर्माण की परिकल्पना ही उनका आदर्श रहा है। गांधी के आदर्श विचार उनके निजी तथा सामाजिक जीवन तक ही सीमित नहीं रहे। उन विचारों को उन्होंने आजादी की लड़ाई से लेकर जीवन के विविध पक्षों में भी आजमाया। तब लोगों का कहना था कि आजादी के लक्ष्य में सत्य और अहिंसा नहीं चलेगी। लेकिन गांधी ने दिखा दिया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी आजादी को हासिल किया जा सकता है।

आजादी के आंदोलन के दौरान गांधी ने लोगों को संघर्ष के तीन मंत्र दिए-सत्याग्रह, असहयोग और बलिदान। उन्होंने खुद इसे समय की कसौटी पर कसा भी। सत्याग्रह को सत्य के प्रति आग्रह बताया। यानी आदमी को जो सत्य दिखे उस पर पूरी शक्ति और निष्ठा से डटा रहे। बुराई, अन्याय और अत्याचार का किन्हीं भी परिस्थितियों में समर्थन न करे। सत्य और न्याय के लिए प्राणोत्सर्ग करने को बलिदान कहा। अहिंसा के बारे में उनके विचार सनातन भारतीय संस्कृति की प्रतिध्वनि है। गांधी पर गीता के उपदेशों का व्यापक असर रहा। वे कहते थे कि हिंसा और कायरता पूर्ण लड़ाई में मैं कायरता की बजाए हिंसा को पसंद करुंगा। मैं किसी कायर को अहिंसा का पाठ नहीं पढ़ा सकता वैसे ही जैसे किसी अंधे को लुभावने दृश्यों की ओर प्रलोभित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने अहिंसा को शौर्य का शिखर माना। उन्होंने अहिंसा की स्पष्ट व्याख्या करते हुए कहा कि अहिंसा का अर्थ है ज्ञानपूर्वक कष्ट सहना। उसका अर्थ अन्यायी की इच्छा के आगे दबकर घुटने टेक देना नहीं। उसका अर्थ यह है कि अत्याचारी की इच्छा के विरुद्ध अपनी आत्मा की सारी शक्ति लगा देना। अहिंसा के माध्यम से गांधी ने विश्व को यह भी संदेश दिया कि जीवन के इस नियम के अनुसार चलकर एक अकेला आदमी भी अपने सम्मान, धर्म और आत्मा की रक्षा के लिए साम्राज्य के सम्पूर्ण बल को चुनौती दे सकता है। गांधी के इन विचारों से विश्व की महान विभुतियों ने स्वयं को प्रभावित बताया। आज भी उनके विचार विश्व को उत्प्रेरित कर रहे हैं। लोगों द्वारा उनके अहिंसा और सविनय अवज्ञा जैसे अहिंसात्मक हथियारों को आजमाया जा रहा है।

ऐसे समय में जब पूरे विश्व में हिंसा का बोलबाला है, राष्ट्र आपस में उलझ रहे हैं, मानवता खतरे में है, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण लोगों को लील रही है तो गांधी के विचार बरबस प्रासंगिक हो जाते हैं। अब विश्व महसूस भी करने लगा है कि गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही विश्व को नैराश्य, द्वेष और प्रतिहिंसा से बचाया जा सकता है। गांधी के विचार विश्व के लिए इसलिए भी प्रासंगिक हैं कि उन विचारों को उन्होंने स्वयं अपने आचरण में ढालकर सिद्ध किया। उन विचारों को सत्य और अहिंसा की कसौटी पर जांचा-परखा। 1920 का असहयोग आंदोलन जब जोरों पर था उस दौरान चौरी-चौरा में भीड़ ने आक्रोश में एक थाने को अग्नि की भेंट चढ़ा दिया। इस हिंसक घटना में 22 सिपाही जीवित जल गए। गांधी जी द्रवित हो उठे। उन्होंने तत्काल आंदोलन को स्थगित कर दिया। उनकी खूब आलोचना हुई लेकिन वे अपने इरादे से टस से मस नहीं हुए। वे हिंसा को एक क्षण के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं थे। उनकी दृढ़ता कमाल की थी।

जब उन्होंने महसूस किया कि ब्रिटिश सरकार अपने वादे के मुताबिक भारत को आजादी देने में हीलाहवाली कर रही है तो उन्होंने भारतीयों को टैक्स देने के बजाए जेल जाने का आह्नान किया। विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आंदोलन चलाया। ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में दांडी यात्रा की और समुद्र तट पर नमक बनाया। उनकी दृढ़ता को देखते हुए उनके निधन पर अर्नोल्ड टोनी बी ने अपने लेख में उन्हें पैगंबर कहा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन का यह कथन लोगों के जुबान पर है कि आने वाले समय में लोगों को सहज विश्वास नहीं होगा कि हांड़-मांस का एक ऐसा जीव था जिसने अहिंसा को अपना हथियार बनाया। हिंसा भरे वैश्विक माहौल में गांधी के विचारों की ग्राहयता बढ़ती जा रही है। जिन अंग्रेजों ने विश्व के चतुर्दिक हिस्सों में युनियन जैक को लहराया और भारत में गांधी की अहिंसा को चुनौती दी, आज वे भी गांधी के अहिंसात्मक आचरण को अपनाने की बात कर रहे हैं। विश्व का पुलिसमैन कहा जाने वाला अमेरिका जो अपनी धौंस-पट्टी से विश्व समुदाय को आतंकित करता है अब उसे भी लगने लगा है कि गांधी की विचारधारा की राह पकड़कर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। सच तो यह है कि गांधी के शाश्वत मूल्यों की प्रासंगिकता बढ़ी है। गांधी अहिंसा के न केवल प्रतीक भर हैं बल्कि मापदण्ड भी हैं जिन्हें जीवन में उतारने की कोशिश हो रही है।

अभी गत वर्ष पहले ही अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में अफ्रीकी महाद्वीप के 50 देशों के युवा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आज के बदलते परिवेश में युवाओं को गांधी जी से प्रेरणा लेने की जरुरत है। गत वर्ष पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने महात्मा गांधी की अगुवाई वाले नमक सत्याग्रह को दुनिया के सर्वाधिक दस प्रभावशाली आंदोलनों में शुमार किया। याद होगा अभी कुछ साल पहले जाम्बिया के लोकसभा सचिवालय द्वारा विज्ञान भवन में संसदीय लोकतंत्र पर एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों ने शिरकत की। जाम्बिया की नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष असुमा के. म्वानामवाम्बवा ने इस सम्मेलन के दौरान गांधी के सिद्धान्तों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि भारत के साथ हम भी महात्मा गांधी की विरासत में साझेदार हैं। उन्होनें बताया कि अहिंसा के बारे में गांधी जी की शिक्षाओं ने जाम्बिया के स्वतंत्रता आन्दोलन को बेहद प्रभवित किया। सच तो यह है कि अब गांधी के वैचारिक विरोधियों को भी लगने लगा है कि गांधी के बारे में उनकी अवधारणा संकुचित थी।

उन्हें विश्वास होने लगा है कि गांधी के नैतिक नियम पहले से कहीं और अधिक प्रासंगिक और प्रभावी हैं और उनका अनुपालन होना चाहिए। गांधी जी राजनीतिक आजादी के साथ सामाजिक-आर्थिक आजादी के लिए भी चिंतित थे। समावेशी समाज की संरचना को कैसे मजबूत आधार दिया जाए उसके लिए उनका अपना स्वतंत्र चिंतन था। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में विषमता रहेगी, हिंसा भी रहेगी। हिंसा को खत्म करने के लिए विषमता मिटाना जरुरी है। विषमता के कारण समृद्ध अपनी समृद्धि और गरीब अपनी गरीबी में मारा जाएगा। इसलिए ऐसा स्वराज हासिल करना होगा, जिसमें अमीर-गरीब के बीच खाई न हो। शिक्षा के संबंध में भी उनके विचार स्पष्ट थे। उन्होंने कहा है कि मैं पाश्चात्य संस्कृति का विरोधी नहीं हूं। मैं अपने घर के खिड़की दरवाजों को खुला रखना चाहता हूं जिससे बाहर की स्वच्छ हवा आ सके। लेकिन विदेशी भाषाओं की ऐसी आंधी न आ जाए कि मैं औंधें मुंह गिर पड़ूं। गांधी जी नारी सशक्तीकरण के प्रबल पैरोकार थे।

उन्होंने कहा कि जिस देश अथवा समाज में स्त्री का आदर नहीं होता उसे सुसंस्कृत नहीं कहा जा सकता। लेकिन दुर्भाग्य है कि गांधी के ही देश में उनके आदर्श विचारों की कद्र नहीं है। आज के दौर में भारत ही नहीं बल्कि विश्व समुदाय को भी समझना होगा कि उनके सुझाए रास्ते पर चलकर ही एक समृद्ध, सामर्थ्यवान, समतामूलक और सुसंस्कृत विश्व का निर्माण किया जा सकता है। अरविंद जयतिलक

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

राहुल गांधी अाज राजस्थान के दौरे पर, फूकेंगे चुनावी बिगुल
जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे

जयपुर (सच कहूँ) । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जयपुर के दौरे पर आएंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे।

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने यहां पहुंचकर राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने वीरवार को बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिए आ रहे है। वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बताएंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है

उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की‘राजस्थान गौरव यात्रा’पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है। पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस कारण से कांग्रेस पार्टी के लिए जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

राहुल गांधी पीएम मोदी के गढ़ से 2019 के चुनाव की भरेंगे हुंकार राहुल गांधी
गांधी का अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ शुरू हो जाएगा

Rahul Gandhi will fill the election of 2019  from PM Modi stronghold

नई दिल्ली (एजेंसी)। 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनावी अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य यानी गुजरात से करने जा रहे हैं ( Rahul Gandhi will fill the election of 2019 from PM Modi stronghold) । राहुल गांधी का यह अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ ही शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी ने पिछले साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में काफी यात्राएं की थीं और चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के साथ 77 सीटें हासिल होने का श्रेय उनकी इन्हीं यात्राओं को दिया गया था।

सौराष्ट्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का करेंगे दौरा

राहुल गांधी सौराष्ट्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करेंगे। इन इलाकों में कांग्रेस ने दो दशक बाद बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सीटें कांग्रेस को इन्हीं इलाकों में मिलीं।न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने पार्टी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राहुल गांधी राज्य में पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठकें कर उनसे विचार-विमर्श करेंगे. राहुल गांधी दिसंबर तक राज्य के तीन से चार दौरे कर सकते हैं। वह यहां लोगों से दोबारा संपर्क स्थापित करेंगे।

कांग्रेस को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 2012 में सिर्फ 54 सीटें मिली थीं

बता दें कि कांग्रेस को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 2012 में सिर्फ 54 सीटें मिली थीं जो 2017 में बढ़कर 77 सीटें हो गईं। जबकि लोकसभा सीटों की बात की जाए तो 2014 में मोदी लहर ने कांग्रेस को शून्य पर ला दिया था और कुल 26 सीटों में से एक पर भी उसे जीत नहीं मिल पाई थी। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया था। हालांकि, उससे पहले 2009 में कांग्रेस ने 11 और बीजेपी ने 15 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।