Ganganagar - Sach Kahoon Hindi

पल्स पोलियो अभियान में 27 को दवा पिलाई जायेगी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को 27 फरवरी 2022 को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पल्स पोलियो अभियान के तहत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने माइक्रो प्लान के अनुसार बच्चों को खुराक पिलाएं। गांव और ढाणियों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों के लिए भी गठित टीमों द्वारा प्रत्येक बच्चे तक पहुंचते हुए दवा पिलाने के लिए निर्देशित किया।

अभियान के पहले दिन 27 फरवरी को स्कूल खुले रहें, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माइग्रेट लेबर को ध्यान में रखते हुए पोलियो दवा पिलाने की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी बच्चा और घर अभियान से वंचित ना रह जाये।

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि जिले में 0-5 वर्ष तक के 2,89,823 बच्चे हैं। जिले में कुल 2335 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी। 27 फरवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 28 फरवरी और 1 मार्च घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कठपुतली, वाहनों पर लगे बैनर मतदाता जागरूकता का दे रहे है संदेश
घर-घर तक जागरूकता का संदेश जाने से निश्चित बढेगा मतदान का प्रतिशत | Voter Awareness Sweep Program

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानाराम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम(Voter Awareness Sweep Program) के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कठपुतली का प्रदर्शन हो या वाहनों पर लगे बैनर या गैस सिलेण्डर पर लगे स्टीकर, शिक्षण संस्थाओं में रंगोली हो या अन्य प्रतियोगिताएं सभी का उद्देश्य एक ही है कि मतदाताओं को जागरूक करना तथा 7 दिसम्बर को मतदान के लिये मतदाताओं को भारी संख्या में घरों से निकल कर मतदान केन्द्र तक लाना है।

जिला कलक्टर ने बताया कि करणपुर के वार्ड नम्बर 8, अम्बेडकर पार्क, वाल्मीकी बस्ती, भाटो का मोहल्ला, वार्ड नम्बर 5 में कठपुतली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। वार्ड नम्बर 8 व उसके आसपास निवास करने वाले नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर इस प्रदर्शन को देखा। इसी प्रकार रायसिंहनगर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संदेश दिया गया कि 1 जनवरी 2018 को जो युवा 18 वर्ष के हो गये है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अनूपगढ़, गंगानगर, सादुलशह व सूरतगढ़ में भी वाहनों व बाल वाहनियों के उपर आकर्षक बैनर लगाये गये है, जो गली-गली में मतदान करने का संदेश दे रहे है। बैनर में ‘समझे और समझायें हर हाल में वोट डालने जाये’ का संदेश दिया जा रहा है। गांव-गांव, ढ़ाणी-ढाणी सबने वोट डालने की है ठाणी, के संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अनूपगढ में भी रंगोली, नुक्कड़ नाटक, मैराथन दौड, बैनर इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को निर्भिक व भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया।

गंगानगर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सौरभ स्वामी ने बताया कि गंगानगर विधानसभा में भी विभिन्न वाहनों पर बैनर के माध्मय से एवं ग्रहणियों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिये गैस सिलेण्डर के माध्मय से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। विभिन्न चौराहों पर निर्वाचन आयोग से प्राप्त होर्डिग्स मतदाताओं में जागरूकता के साथ-साथ हर एक को आकर्षित कर रहे है। उन्होंने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढाने के लिये रंगोली, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताओं के अलावा संकल्प पत्रा भरवाने का कार्य भी प्रारम्भ किया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

श्रीगंगानगर में जल क्रांति अभियान का आगाज
व्यापारी नेता जयदीप बिहाणी की अपील पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी झंडा-डंडा छोडकर हुए एक मंच पर एकत्र

श्रीगंगानगर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान के आठ जिलों के तीन करोड़ लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के मकसद से विभिन्न संगठनों ने मिलकर जल क्रांति अभियान का आगाज किया है। व्यापारी नेता जयदीप बिहाणी ने नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी झंडा-डंडा छोडकर एक मंच पर एकत्र हुए और पंजाब से आ रहे अपशिष्ट युक्त पानी को बंद करने की आवाज बुलंद की।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जिले के लोगों ने जिला कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय जल संसाधान मंत्री और राज्य की मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपकर साफ पानी देने की मांग रखी। जिला कलेक्टर को बुड्ढ़ा नाला, काली संघिया, चिट्टी बेईं और काली बेईं के बहाव क्षेत्रों में घूम-घूमकर एकदम ताजा सैम्पल भी उपलब्ध कराए। साथ मे पुराने सरकारी दस्तावेजों, आदेश पत्रों और इस संबंध में माननीय न्यायालयों द्वारा समय-समय पर दिए गए फैसलों को भी शामिल किया गया है। अब इन सभी सबूतों व कागजातों को आधार बनाकर हर सक्षम मंच पर उठाया जाएगा। इससे पूर्व आज अम्बेडकर चौक पर जल क्रांति अभियान के तहत एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जयदीप बिहाणी ने बताया कि आज भी हमारी जीवनदायिनी नहरों में पहले की तरह ही जहर मिलाया जा रहा है।

हालात ऐसे हैं कि एक चड्ढ़ा शुगर मिल पर जुमार्ना लगाकर या उसे सीज करके हर कोई अपनी पीठ थपथपा रहा है लेकिन ऐसी ही हजारों दूसरी फैक्ट्रियों व मिलों द्वारा हर रोज हमारी नहरों में मिलाए जा रहे खतरनाक कैमिकल्स, अपशिष्ट पदार्थों और शहरों-कस्बों के लाखों लीटर मल-मूत्र को रोकने की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है।

महेश पेड़ीवाल ने कहा कि शीघ्र ही भविष्य में आगे पंजाब में भी जाकर आंदोलन को गति दी जाएगी। जयदीप बिहाणी ने बताया कि अपने स्तर पर सारे मामले को समझने व साक्ष्य जुटाने के लिए जल क्रांति अभियान के सदस्यों मनोज गर्ग, डॉ. विकास सचदेवा, डॉ. चरणसिंह, धर्मेन्द्र और श्याम शाक्य को लुधियाना व जालंधर क्षेत्र में भेजा गया, जहां 29 मई, 2018 तक की वस्तुस्थिति की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ्स व सैंपल यह टीम लेकर आई है जिसके साक्ष्य आज जिला कलक्टर को सौंपे गए है। इससे पूर्व सभा के बाद जूलूस के रूप में सभी लोग जिला क्लक्ट्रैट पहुंचे और कलक्टर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महेश पेड़ीवाल, पृथ्वीपाल संधू, राजकुमार गौड, जगदीश जांदू, नमिता सेठी, कमला बिश्नोई सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

दूसरे चरण में श्रीगंगानगर जिले को दिए 51 करोड़: टाक
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

AnupGarh: SachKahoon News:  राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 15 दिसम्बर को श्रीगंगनागर आगमन को लेकर आज शनिवार को अनूपगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन शहर के सिंह सभा गुरुद्वारे में किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जल स्वाबलम्बन योजना के जिला प्रभारी प्रहलाद टाक ने बताया कि दूसरे चरण में सरकार ने 51 करोड़ रुपए श्रीगंगानगर जिले को दिए हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा ने अनूपगढ़ विधायक बावरी से आह्वान किया कि 15 दिसम्बर को होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में कम से कम 1500 कार्यकर्ता तथा लोग श्रीगंगानगर पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधि प्रयास करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने का आह्वान भी किया। बैठक में मौजूद विधायक बावरी ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वाबलम्बन योजना के दूसरे चरण का कार्य आज से शुरू किया गया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए पानी के सदुपयोग और जल भंडारण के लिए डिग्गियां बनाने और जोहड़ आदि का निर्माण करने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में दाधीच के अलावा बीकानेर के भाजपा नेता तथा मुख्यमंत्री के श्रीगंगानगर दौरे के प्रभारी विजय आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, विधायक शिमला बावरी, जिला महामंत्री उम्मेद सिंह राठौड़, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सतपाल मुंजाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जलंधर सिंह तूर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर चावला, पतरोडा ग्राम पंचायत सरपंच रोहिताश पंवार, देहात अध्यक्ष रणजीत सिंह, देहात मंडल अध्यक्ष हरविन्दर हीरे, भाजपा नगरमण्डल उपाध्यक्ष रामपाल आहूजा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य बलविंद्र उर्फ बब्बू बहोलिया, देहात महामंत्री गोरा सिंह भुल्लर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।