Patiyala - Sach Kahoon Hindi

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा
राहुल, प्रियंका के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे: सिद्धू

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद (Navjot Singh Sidhu) नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।

पटियाला जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने जेल के सामने मौजूद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार को गिराने का षडयंत्र है तथा अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘पंजाब देश की ढाल है, उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है। रोड रेज मामले में करीब एक साल की सजा पूरी कर निकले पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पंजाब को कमजोर करने वाले खुद कमजोर हो जायेंगे। उन्होंने स्वयं को कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए कांग्रेस के सामने पेश चुनौतियों का संकेत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता कोई बर्फ नहीं है, जो पिघल जाए।

इससे पहले सिद्धू ने ट्विटर पर कहा था, ‘मैं दोपहर के (Navjot Singh Sidhu) वक्त पटियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करूंगा। उन्होंने जेल के बाहर पत्रकारों से कहा कि इस समय लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं बची है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने का षडयंत्र है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यदि आप पंजाब को कमजोर करने की कोशिश करेंगे तो खुद ही कमजोर हो जायेंगे।

सिद्धू का जेल के सामने उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वह पुलिस के सुरक्षा घेरे में थे। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ कर रहे हैं, वह पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहे हैं। वह घबराते नहीं हैं और न ही उन्हें मौत से भय है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं फिर भी उन्होंने जेल से छुट्टी नहीं ली। उनके लिए राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि देश से तमाम विविधताओं से भरा एक परिवार है। वह इस संकट के समय हर कांग्रेस कार्यकर्ता और श्रीमती गांधी एवं गांधी परिवार के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इनोवा-टिप्पर की भयानक भिड़ंत, इनोवा जलकर राख
हादसे में इनोवा चालक की मौत

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। आज यहां राजपुरा रोड पर एक इनोवा गाड़ी में टिप्पर साथ टकराने के बाद अचानक आग लग गई, जिस कारण इनोवा चालक की मौत हो गई। आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। एकत्रित जानकारी अनुसार सन्दीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गली नं: एक हीरा बाग जो कि अपनी इनोवा गाड़ी में जा रहा था जब राजपुरा रोड पर पहुंचा तो आगे जा रहे टिप्पर के साथ उसकी गाड़ी टकरा गई व वह घायल हो गया। उसके बाद अचानक ही गाड़ी को आग लग गई।

आसपास लोगों की तरफ से घायल को गाड़ी में से बाहर निकाल कर राजिन्द्रा अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया, परंतु डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया गया। बताया जा रहा है कि इनोवा चालक घायल भी हो गया था।

गाड़ी में लगी आग देखकर सहमे राहगीर

इधर गाड़ी को आग लगने कारण सड़क पर ही इनोवा गाड़ी धूं-धूं कर आग की लपटों में घिर गई व बुरी तरह जल गई। इस दौरान रास्ते से निकलने वाले राहगीरों में भी आग को देख कर डर पैदा हो गया। गाड़ी को आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। सड़क पर खड़ी जली गाड़ी को पुलिस ने सड़क से हटाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।