show - Sach Kahoon Hindi

इजरायल में नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
इजरायल की संसद को भंग किया जा सकता है (show)

edit/ deepak tyagi  – post- veerpal

तेल अवीव (एजेंसी)। इजरायल के तेल अवीव में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के (show) इस्तीफे की मांग करते हुए रैली निकाली। इजरायल के अखबार हारेट्ज के अनुसार शनिवार को रैली में वक्ताओं ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाइयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाषण दिया। इन कानूनी कार्रवाइयों के कारण प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। महंगे उपहार स्वीकार करने के मामले में नेतन्याहू की कथित संलिप्तता की जांच के बाद अटॉर्नी जनरल अविचाई मैन्डेलब्लीट ने उन पर भ्रष्टाचारों के आरोप लगाए गए।

अखबार के अनुसार रैली को गैर-सरकारी संगठन ‘मूवमेंट फॉर क्वालिटी गर्वनमेंट’ ने आयोजित किया और इसमें करीब 5,000 लोग शामिल हुए

कुछ दिन पहले तेल अवीव में नेतन्याहू के समर्थन में भी एक छोटी रैली निकाली गई थी।

मंगलवार को हुई इस रैली में करीब 2,000-3,000 लोग शामिल हुए थे

जिनमें से अधिकतर नेतन्याहू के लिकुड पार्टी के समर्थक थे।

इजरायल की राजनीति में नेतन्याहू की पकड़ कुछ समय से ढीली पड़ गई है।

यदि नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन 11 दिसंबर तक

सरकार का गठन करने में कामयाब नहीं होती हैं तो इजरायल की संसद को भंग किया जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

हरियाणवीं फैशन शो में म्हारे मॉडलों का कब्जा
करनाल ने जीती आॅवरआल ट्राफी तो रोहतक रहा उप-विजेता

हरिणवीं फैशन शो में सब पर भारी पड़े म्हारे मॉडल

सच कहूँ/विजय शर्मा

करनाल। हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राह ग्रुप फाउंडेशन की हिसार जिले के गांव तलवंडी रुक्का स्थित विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो में करनाल के मॉडलों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। अलग-अलग वर्गों में आयोजित लोकगीत, रागनी गायन व हरियाणवीं नृत्य के मुकाबलों में आवर आल ट्राफी करनाल के नाम रही, जबकि दूसरा स्थान रोहतक के मॉडलों को मिला। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप के वाईस चेयरमैन सुरेश क्रांतिकारी, हरियाणा ईवेंट कॉर्डिनेटर श्रवण कुमार वर्मा व राह क्लब करनाल के अध्यक्ष अमित तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में जींद व भिवानी की टीम को संयुक्त रुप से तीसरा स्थान मिला।

सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि हांसी की विधायिका रेणुका बिश्रोई, राह संस्था के संरक्षक प्रवीन त्यागी व कॅरियर काउंलर दिनेश नागपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व संस्कृति प्रभारी कविता लौरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि (शुभारंभ) के तौर पर चेयरमैन कैप्टन भूपेन्द्र सिंह व भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश नैन ने किया।

62 कलाकारों ने दिखाया दमखम

राह ग्रुप के इस हरियाणवीं फैशन में हिसार, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, पंचकुला, सिरसा, सोनीपत, रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़ सहित 12 जिलोंं के 62 कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला के जौहर दिखाये। इस दौरान हरियाणवीं कलाकार एनी. बी. व लोकगायक नफेसिंह रोहिल्ला सहित करीब एक दर्जन से अधिक हरियाणवीं कलाकारों ने हरियाणवी रागनी, किस्से व सांग के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को मंच से एक बार फिर जिंदा कर दिया।

रैंप पर देखने को मिली पुरानी संस्कृति

हरियाणवीं फैशन शो में दूसरी बार अपना हुनर दिखाने रैंप पर उतरे करनाल के मॉडलों को रोहतक, हिसार, जींद व भिवानी से कड़ा मुकाबला करना पड़ा। प्रतियोगिता में पहले चरण में रोहतक व हिसार के मॉडलों ने अपना दबदबा कायम रहा। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस 22वें हरियाणवीं फैशन शो में 42 प्रतिभागियों ने जहां पुरानी संस्कृति की झलक को रैंप पर उतारा, वहीं 12 प्रतिभागियों ने खेल, शिक्षा के साथ हरियाणा की आधुनिक उपलब्धियों को दर्शाने का प्रयास किया, 32 ने संस्कृति झांकी दर्शन तो शेष प्रतिभागियों ने ग्रामीण दिनचर्या को अपने-अपने अंदाज में दर्शाने का प्रयास किया।

धरोहर की लगी प्रदर्शनी

इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहारों व साजो सम्मान पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से रई, बिलौनी, चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों को दशार्या गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणवीं फैशन शो: सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में चला हरियाणवीं संस्कृति का जादू
देसी मॉडलों ने रैंप पर बिखेरी हरियाणवीं संस्कृति की खुशबू

-हरियाणवीं फैशन शो देखने उमड़ा जन-सैलाब

-देशभर से नामचीन हस्तियों का लगा जमावड़ा

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज) । एक बार फिर हरियाणवीं का मंच सज्जा। मौका था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक गांव मोठ स्थित सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित हरियाणवीं फैशन शो का। सिन्धु घाटी सभ्यता के गढ़ में राह ग्रुप के बैनर तले प्रदेश के 19वें हरियाणवीं फैशन शो में खेतों में सोना ऊपजाने के लिए हल चलाते किसान, पदकों के लिए मैदान में पसीना बहाते खिलाड़ियों से लेकर धोती-कुर्ता व रंग बिरंगी चुनरी, घाघरा, दामण पहने देसी मॉडलों ने न केवल सुनहरी संस्कृति के दर्शन करवाएं, बल्कि इसके साथ ही वे जनमानस के दिल में उतर गए। राह ग्रुप फाउंडेशन व चौधरी सूरजभान एजुकेशन सोसायटी की ओर से हरियाणवीं संस्कृति को सहेजने की कड़ी में जब 19वीं बार मोठ गांव में प्रदेश की संस्कृति को रैंप पर उतरा गया तो लोग वाह-वाह कर उठे।

इस फैशन शो के हरियाणवीं परिधानों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शकों ने प्रत्येक प्रतिभागी का तालियों की गंूज से स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए सृष्ठि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के निदेशक अनूप लोहान, राह ग्रुप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल पूनियां व संस्कृति सह-प्रभारी कविता लौरा ने बताया कि राह ग्रुप के इस ऐतिहासिक हरियाणवीं फैशन शो में 16 जिलोंं के प्रतिभागियों ने रैंप शो पर कैटवॉक किया। राह ग्रुप फाउंडेशन के इस हरियाणवीं फैशन में रैंप शो, लोकगीत गायन, रागनी गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

सिसाय में बनेगा मिनी म्यूज्यिम: नरेश

राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार हरियाणवीं संस्कृति को सहजने के प्रयासों के अर्न्तगत कुरुक्षेत्र में स्थापित धरोहर की तर्ज पर प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय में मिनी म्यूज्यिम बनाने की योजना है। जिसमें पुरानी व लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हरियाणवीं संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा।

धरोहर पर रही सबकी नजर

इस दौरान हरियाणवीं संस्कृति व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों व साजो सामान की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिसमें मुख्य रुप से रई, बिलौनी, हस्त चलित चक्की, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्के, पनघट, रहट, पुरानी झकड़ा गाड़ी, बैल दौड़ गाड़ी, बैल गाड़ी तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों में लोगों ने खूब रुचि दिखाई।

हरियाणवीं फैशन-शो में हस्तियों का रहा जमावड़ा

मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित इस हरियाणवीं फैशन शो की अध्यक्षता हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान व राह ग्रुप इंण्डिया के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ संंयुक्त रुप से की, जबकि भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष एचएस. भादू, एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेन्द्र ढुल, भारतीय ग्रेपलिंग संघ के महासचिव शिव पांचाल, भारतीय टैंकसूड़ो संघ के प्रधान मनोज जागड़ा, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पूर्व मंत्री विनोद भ्याणा, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक, राह ग्रुप की राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, युवा भाजपा नेता अजय सिंधु, विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, ओपीजेएस विश्वविद्यालय के वाईस चासंलर प्रो. दलेल सिंह, दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पर्वतारोही मनीषा पायल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो, कहा-न्याय वाली सरकार लानी है
रोड शो के दौरान मिले समर्थन से गदगद राहुल गांधी

लखनऊ (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के दो नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में करीब 12 किलोमीटर का रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान मिले समर्थन से गदगद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। रोड शो के दौरान जनता से ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर हैं” के नारे लगवाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित किया।राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि इस देश का अगर कोई दिल है तो वो उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अब हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे। हम उत्तर प्रदेश में अब कहीं पर भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे।

अब हमको उत्तर प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है। हमको यहां पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाकर उत्तर प्रदेश को प्रगति तथा विकास की राह पर लाना है। यहां पर युवा के साथ किसान, गरीब, महिला तथा हर वर्ग बहुत परेशान है। हम उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के सपनों को अब प्रियंका व ज्योतिरादित्य पूरा करके सबको दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सबका भला और विकास कर सकती है। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।

राफेल को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

राफेल को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम चौकीदार से एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। चौकीदार ने देश तथा प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया है। 2019 में तो हम विचारधारा की लड़ाई लड़ेगे। अभी तो एक तरफ तोडऩे और दूसरी तरफ जोड़ने की विचारधारा पर काम हो रहा है। मोदी ने इतना लूट के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेगी, बैकफुट पर नहीं। यह विचारधारा की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने देख लिया है कि नरेंद्र मोदी ने 5 सालों में देश के लिए क्या किया है?

देश के युवाओं और किसानों को मालूम है कि चोकिदार चोर है।

15 लोगों को साढ़े लाख कर्जामाफ किया, किसानों का नहीं किया।

युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने को कहा, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में गठबंधन भी लड़ रहा है।

मैंने साफ बोला कि मैं मायावती और अखिलेश का आदर करता हूं, लेकिन यूपी में कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी

कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।

राबर्ट वाड्रा ने दी बधाई

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें बधाई दी। रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, तुम एक सच्ची दोस्त, परफेक्ट वाइफ और मेरे बच्चों के लिए बेस्ट मां साबित हुई हो। आज के दिन दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक माहौल है, मुझे पता है तुम अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाओगी. हम प्रियंका को देश के हवाले करते हैं। भारत की जनता इनका ध्यान रखे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब पुलिस को नहीं दिखाने होंगे DL और कागजात, फोन से होगा काम
नई दिल्ली(एजेंसी)। अपने निजी वाहन पर सड़क यात्रा करने वालों के लिए केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अच्छी खबर आई है। अब आपको यात्रा के दौरान अपने पास हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस या फिर वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं रखना होगा।अब कागज की जगह सिर्फ अपने मोबाइल से ही आप जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए डिजिलॉकर या फिर परिवहन मंत्रालय के एमपरिवहन प्लेटफॉर्म पर अपनी डिटेल्स डालनी होंगी।

केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट को भौतिक रूप से साथ रखने की अनिवार्यता को खत्म करते हुए सरकार ने गुरुवार को राज्यों को सलाह जारी की है कि वे इस प्रकार के सभी दस्तावेजों को डिजिलॉकर या एमपरिवहन प्लेटफार्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फार्म में प्रस्तुत किए जाने पर स्वीकार करें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को कहा कि आधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज ड्राइविंग परिवहन प्राधिकरणों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के बराबर माना जाएगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

सरकार ने इसके लिए एक वेबसाइट digilocker.gov.in बनाई है। यहां से आप डिजिलॉकर एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना डिजिलॉकर अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर डालना पड़ता है। फिर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे इस्तेमाल कर मोबाइल नंबर को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। फिर यूजरनेम और पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा। डिजिलॉकर अकाउंट बनने के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर की अन्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप अपना आधार नंबर भी दे सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

तारक मेहता के शो में खत्म नहीं होगा डॉ. हाथी का किरदार
कवि कुमार आजाद के 9 जुलाई को हुए निधन को लोग भुला नहीं पा रहे

मुंबई(एजेंसी)।  8 साल पहले डॉ. हाथी ने अपनी बैरिएट्रिक सर्जरी कराई थी।  ये सर्जरी डॉ. मुफी लाकडवाला ने मुफ्त में की थी।  र‍िपोर्ट्सके मुताबि‍क उस दौरान सलमान खान ने डॉ. हाथी की दवाइयां, ऑपरेशन थिएटर और रूम का खर्च उठाया था।   डॉ. मुफी ने उन्हें पैडिंग का इस्तेमाल कर कैमरा फेस करने की सलाह दी, लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं हुए।  इसके बाद उनका वजन 20 किलो बढ़ गया।  वे 160 किलो के हो गए थे।  लेकिन वे अब भी बैरिएट्रिक सर्जरी नहीं कराना चाहते थे।  यदि यह हो जाता तो आज डॉ. हाथी जिंदा होते।

बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद उनका वजन 140 किलो तक कम हो गया था

इसके बाद उन्हें दूसरी बैरिएट्रिक सर्जरी की सलाह दी गई, लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं हुए।  इससे उनका वजन 90 किलो तक कम हो सकता था।  कवि कुमार को लगा कि वे फिर बेरोजगार हो जाएंगे।  इस वजन के साथ वे चल भी नहीं सकते थे।  उन्हें 10 दिन तक वेंटीलेटर पर रखना पड़ा, उन्हें इससे नहीं हटाया जा सकता था, क्योंकि वे इसके बिना सांस नहीं ले सकते थे।  बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद उनका वजन 140 किलो तक कम हो गया था।  बता दें टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हंसराज हाथी का रोल निभाने वाले कवि कुमार आजाद के 9 जुलाई को हुए निधन को लोग भुला नहीं पा रहे हैं।

दर्शकों के लिए भी बेहद द‍िलचस्प होगा कि आगे डॉ हाथी के किरदार को कौन सा नया एक्टर करेगा

अभी भी इंडस्ट्री में लोग सदमे में हैं।  हाल ही में ये बात सामने आई कि डॉ. हाथी कभी अपने बढ़े हुए वजन से इतने परेशान थे कि वे चल भी नहीं सकते थे।  डॉ. हाथी की 8 साल पहले बैरिएट्रिक सर्जरी करने वाले डॉ. मुफी लाकडवाला ने बताया कि उस समय कवि कुमार का वजन 265 किलो था।  स्पॉटबाय को द‍िए इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर अस‍ित मोदी ने ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर द‍िया।  लेकिन ये दर्शकों के लिए भी बेहद द‍िलचस्प होगा कि आगे डॉ हाथी के किरदार को कौन सा नया एक्टर करेगा और शो में क्या नए बदलाव आएगा।  कव‍ि कुमार आजाद का रोल शो में बहुत पॉपुलर था।

तारक मेहता का उलटा चश्मा शो के पसंदीदा कलाकार डॉ. हंसराज हाथी (कव‍ि कुमार आजाद) की मौत के बाद शो के सभी सदस्यों समेत फैंस को भी झटका लगा है।  इस बारे में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का कहना है कि हमें कव‍ि कुमार आजाद के जाने का बहुत दुख है लेकिन किरदार को आगे शो में खत्म नहीं किया जाएगा।  हम शो में इस किरदार के लिए दूसरा र‍िप्लेसमेंट तलाश रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जोधपुर पुलिस ने दी डांसर सपना चौधरी के शो की अनुमति
जोधपुर(एजेंसी )। हरियाणा की मशहूर डांसर व बिग बॉस फेम सपना चौधरी का शो 5 जुलाई को होगा। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने इसके लिए अनुमति दे दी है। पिछले 20 दिन से पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से यह शो टल रहा था।

राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

राजस्थान हाईकोर्ट ने शो की अनुमति नहीं देने के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में मौजूद पुलिस अधिकारियों को मौखिक रूप से कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने मौखिक रूप से पूछा कि जब आयोजक सिक्योरिटी के लिए निर्धारित शुल्क देने को तैयार है तो फिर क्यों नहीं अनुमति दी जा रही है?

इसके बाद पुलिस ने थोड़ी मोहलत चाही, तब कोर्ट ने कहा, कि लंबी मोहलत नहीं मिलेगी, जो भी जवाब हो वह लंच के बाद पेश करें। पुलिस द्वारा अनुमति की सहमति देने के बाद अब 5 जुलाई को रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक कार्यक्रम होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।