giving - Sach Kahoon Hindi

Suspended : लोन न देने पर ग्रामीण बैंक मैनेजर निलंबित
परिवेदना समिति की बैठक में अनिल विज की अधिकारियों को कड़ी फटकार

(Suspended )

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जिला कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक में एक बार फिर गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और शिकायत सुनने के दौरान बैंक से लोन न देने पर सहकारिता बैंक के मैनेजर को निलंबित करने के आदेश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पीजीआई के कर्मचारियों के पीएफ मामले को लेकर पीजीआई के निदेशक से जबाव तलबी की, लेकिन मंत्री उनके जबाव से संतुष्ट नहीं हुए और जांच के आदेश दे दिए। वीरवार को विकास सदन में गृह मंत्री अनिल विज ने परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतों पर सुनवाई की और इस दौरान 15 शिकायतें रखी गई। जिसमें से दो मामलों पर जांच के लिए समिति गठित की है, जबकि कई मामले पेडिंग रखे गए हैं।

पीजीआई के कर्मचारियों के पीएफ मामले में निदेशक से मांगा जबाव

बैठक के दौरान पशु पालन के लिए लोन न देने पर हरियाणा ग्रामीण सहकारी बैंक लाहली के मैनेजर को तुंरत प्रभाव से निलंबन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जमीन अधिग्रहण की एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि शायद यह भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के राज में हुआ होगा, क्योंकि वहीं घपले करते थे। (Suspended ) पीजीआई में कर्मचारियों के पीएफ मामले को लेकर बैठक में पहुंचे पीजीआई के निदेशक डॉ. रोहताश यादव कोई जबाव नहीं दे पाए, जिस पर गृह मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए कि आखिर कर्मचारियों को न्याय क्यों नहीं दिया जा रहा।

ओमक्स सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सुनवाई करते हुए  गृह मंत्री अनिल विज ने कलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

कहा कि ओमेक्स सिटी से पानी के सैम्पल भी लिए जाए।

इस संबंध में उचित कारवाई के लिए अधिकारियों को कहा।

इस अवसर पर भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा।

उपायुक्त आरएस वर्मा।

पुलिस अधीक्षक विकास हांडा।

मेयर मनमोहन गोयल।

महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ड्रिपेशन में है हुड्डा : विज

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि हुड्डा ड्रिपेशन में है और उन्हें हर तरफ नकारात्मक ही दिखाई दे रहा है। इसलिए उन्हें ईलाज की जरूरत है और रोहतक पीजीआई में बहुत अच्छा ईलाज होता है, उनका यही ईलाज करा देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान भाजपा : प्रदेश नेतृत्व चाहता है 96 विधायकों को टिकट मिलें, अमित शाह केवल 60 को देने के पक्ष में
शाह का मानना है कि एंटी-इन्कम्बेसी को दूर करने के लिए 100 से ज्यादा विधायकों को हटाया जाए

जयपुर।

राजस्थान में एक माह तक चली रायशुमारी और कई बैठकों के बावजूद भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। प्रदेश नेतृत्व 95 से ज्यादा विधायकों को फिर से टिकट देना चाहता है। इनके अलावा 65 अन्य सीटें भी ऐसी हैं, जिन पर मौजूदा विधायक के साथ अन्य नाम भी विचाराधीन हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व का जोर नए चेहरों पर है।

प्रदेश में भाजपा के 160 विधायक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह की टीम प्रदेश में एकबार भाजपा और एक बार कांग्रेस के ट्रेंड को तोड़कर फिर सत्ता में आने की कवायद में जुटी है। टिकटों पर माथापच्ची चल रही है। सिंगल की बजाय हर सीट के लिए एक से तीन नाम मांगे हैं। इस बात को भी नामंजूर कर दिया गया कि जिन विधायकों के टिकट काटे जाएं, उनके बेटे-पोते या परिवार के अन्य सदस्य को टिकट दिए जाएं।

केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि एंटीइन्कम्बेसी को दूर करने के लिए कम से कम 100 से ज्यादा विधायकों को मैदान से हटाया जाए। यही कारण है कि दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश नेतृत्व के पैनल को खारिज कर दिया।

फिर से नाम तय करने को कहा: केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के बड़े नेताओं को फिर से नाम तय करने की जिम्मेदारी दी है। ओम माथुर को अलवर, चंद्रशेखर को जयपुर, गजेंद्रसिंह शेखावत को बीकानेर, राजेंद्र राठौड़ को गंगानगर, ओम बिड़ला को भरतपुर, निहालचंद मेघवाल को टोंक और अर्जुनराम मेघवाल को नागौर की जिम्मेदारी दी गई है। इनसे कहा है कि वे 11 नवंबर से पहले जिताऊ दावेदारों की सूचियों के साथ जातीय समीकरण, 1952 से लेकर अब तक हुए चुनावों के ट्रेंड समेत तमाम तरीके के सर्वे के साथ रिपोर्ट सौंपें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

गांव मिड्ढा का स्कूल प्राईमरी शिक्षा को दे रहा नयी दिशा
सम्राट क्लास रूम ने बच्चों के सीखने का स्तर किया ऊंचा

मलोट(मलोट)। जिला श्री मुक्तसर साहब के गांव मिड्डा का सरकारी प्राइमरी स्कूल राज्य के बदल रहे शिक्षा के चेहरे की झलक पेश करता है। स्कूल के मेहनती स्टाफ ने इसे ऐसे विद्या मंदिर के तौर पर विकसित किया है जहां बच्चे अपने सुनेहरे भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। स्कूल प्रमुख रेनू बाला ने बताया कि स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को नई अध्यापन तकनीकें द्वारा पढ़ाने के लिए 50 इंच ऐलईडी खरीद कर स्कूल में लगाई है, जिससे बच्चे किताबें पढ़ने के साथ साथ वीडियो देख कर भी विभिन्न विषयों के कठिन शब्द सहज ही याद कर लेते हैं।

स्कूल विद्यार्थी प्रिंयका, जसनदीप, नोमलप्रीत, सुखमनी बताते हैं कि इस विधि के साथ उनको गणित, विज्ञान के विषय आसानी के साथ समझ आ जाते हैं। इसी तरह बच्चों को साहित्य के साथ जोड़ने व उनको साकार रूप देने के लिए स्कूल द्वारा हर साल ‘तारों के सितारे’ बाल मैगजीन तैयार की जाती है। 2014 से लगातार यह मैगजीन राज्य स्तर पर अच्छे स्कूल मेग्जीनों में चुनी जाती रही है।

लाईब्रेरी व बाल मैगजीन से साहित्य के साथ जुड़ रहे बच्चे

स्कूल प्रमुख रेनू बाला ने बताया कि 125 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में विक्रमजीत, विजय कुमार, रूपाली व रेनू बाला व अन्य अध्यापक बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि जिंदगी के सबक भी सिखा रहे हैं। स्कूल अध्यापक विक्रमजीत ने बताया कि उन्होंने स्कूल को हर पक्ष से ऐसा बनाने का प्रयास किया है कि बच्चों के लिए पढ़ाई बोझ न लगे। वह स्कूल में बनी गणित दीवार का जिक्र करते बताते हैं कि यहां समान रखने के लिए जो सैलफें बनाई हैं वह त्रिभ्भुज, वर्ग, आयत, गोलाकार आदि गणित की आकृतियों में बनाई गई है और यहां गणित के सभी मूलभूत सिद्धांत समझाए गए हैं।

इसके अलावा विद्यार्थी गैवी कुमार राज्य स्तरीय भाषण मुकाबलों के लिए चुना गया था, नोमलप्रीत जोन स्तरीय चित्रकला मुकाबलों में भाग ले चुकी है व राकेश की चयन जवाहर नवोद्या विद्यालय में हुआ है। प्रवेश प्रोजैक्ट के जिला कोआडीनेटर कमलप्रीत सिंह कहते हैं कि ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की पढ़ाने विधियों और स्कूल के मेहनती स्टाफ ने इस विद्या मंदिर को खास बना दिया है।

अध्यापकों ने विद्यार्थियों के लिए तैयार की 10 किताबें

स्कूल में एक अलग किस्म की लाइब्रेरी भी स्कूल अध्यापकों ने बनाई है, जिसके अंतर्गत अखबारों में प्रकाशित होने वाली बाल मन के लिए रोचक, ज्ञानवर्धक व वैज्ञानिक, भौगोलिक जानकारी वाली रचनाआें को खाली अभ्यास कापी में चिपका कर अध्यापक सस्ती परंतु बहुत ही अच्छी जानकारी वाली किताब तैयार करते हैं। इस तरह 10 किताबें इन अध्यापकों ने स्कूल विद्यार्थियों के लिए तैयार की हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस स्कूल में मनाकर स्कूल ने एक नयी प्रवृत्ति भी डाली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साध संगत ने जरूरतमंद परिवार लड़की की शादी में सामान देकर की मदद
पटियाला/पातड़ां।

डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 133 मानवता भलाई के कार्याें को आगे बढ़ाते ब्लॉक पातड़ां की साध-संगत ने आर्थिक रूप से कमजोर एक लड़की की शादी में मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य में ब्लॉक पातड़ां की साध-संगत ने स्थानीय शहर की टिब्बा बस्ती के निवासी जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में जरूरत का सामान देकर मानवता भलाई कार्य कर आर्थिक रूप से इस परिवार की मदद की गई। शादी में सहयोग के लिए परिवार व उसके सदस्यों ने पूजनीय हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का और साध-संगत को तहदिलों धन्यवाद किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।