Farming Tricks - Sach Kahoon Hindi

देश के सबसे अच्छी किस्म के आम तैयार कर रहा सब ट्रॉपिकल फ्रूट सेंटर
विधायक सुभाष सुधा ने किया दो दिवसीय फल उत्सव का शुभारंभ

सेंटर में तैयार की गई आम की 30 किस्मों को किसानों ने खूब किया पसंद

लाडवा (सच कहूँ ब्यूरो)। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लाडवा के सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट (इंडो इजराइल प्रोजेक्ट) में देश की सबसे अच्छी आम की किस्मों को तैयार किया जा रहा है। इस सेंटर से आम के पौधे देश के कोने-कोने से किसान लेकर जा रहे है। इस सेंटर के आम के पौधे पूरे देश में अच्छी किस्म के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है।

इतना ही नहीं बागवानी विभाग की तरफ से रामनगर में देश का पहला मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण केंद्र भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बागवानी विभाग की तरफ से दो-दो एक्सीलेंस आफ सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। विधायक सुभाष सुधा बुधवार को हरियाणा के बागवानी विभाग द्वारा सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट (इंडो इजराइल प्रोजेक्ट) लाडवा में 29 से 30 जून 2022 तक चलने वाले 2 दिवसीय सब-ट्रॉपिकल फ्रूट एक्सपो के उद्घाटन सत्र में विशेष बातचीत कर रहे थे।

तोता परी, अम्बिका आस्टिन, लीली देखने उमड़े किसान

फल उत्सव के पहले दिन सेंटर की आम की विभिन्न किस्मे रखी गई, जिसमें तोता परी, चौसा, आम्रपाली, अरुणिका, लंगड़ा, केसर, रामकेला, अम्बिका, पूसा अर्णिमा, दशहरी, सीवर, मल्लिका, आस्टिन, लीली, दूधपेड़ा, पूसा लालिमा, पूसा सूर्या, पूसा प्रतिमा, फर्नांडिन, पूसा पीताम्बर किस्में शामिल है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की मेरा पानी-मेरी विरासत फसल विविधीकरण योजना के तहत बागवानी को बढ़ावा देने के मद्देनजर किसानों को विशेष रूप से खेती करने की नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

आज नाशपाती, आड़ू और आलू बुखारा पर रहेगा फोकस

बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस फल उत्सव के दौरान प्रतिदिन एक अलग फल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरूआत 29 जून को आम दिवस (मैंगो-डे) से की गई है। उन्होंने कहा कि 30 जून को नाशपाती दिवस के दौरान नाशपाती, आड़ू और आलूबुखारा जैसे फलों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 दिवसीय फल उत्सव का पहला दिन आम के फल के नाम रहा है और पहले दिन इस सेंटर में तैयार की गई 30 किस्मों को किसानों ने खूब पसंद किया।

किसान उस्मान लेकर पहुंचा आम की 235 किस्में

इस उत्सव की खास बात यह भी रही कि रायपुर से किसान उस्मान अपने बागों की 235 आम की किस्में लेकर पहुंचे है। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोबाइल एप से सीखें खेती के गुर
कृषि से जुड़े हर सवाल का जवाब व मिलेंगे हर तरह के उपाय

नई दिल्ली। देशभर में आज भी बड़ी संख्या में किसान परंपरागत खेती कर रहे हैं जबकि कई किसान ऐसे हैं जो खेती-किसानी की जानकारियों में अपडेट रहकर कृषि क्षेत्र में नई-नई कामयाबी हासिल कर रहे हैं। कोई गन्ने के साथ-साथ टमाटर की खेती कर रहा है तो कोई छोटी मगर कमाल की मशीनों का अपने खेती में उपयोग कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा रहा है।

बड़ी बात यह है कि किसान आज तेजी से सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिये खेती-किसानी की जानकारी बटोर रहे हैं और उन्हें अपनी खेती में उपयोग कर मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं। आज हम किसानों को खेती-किसानी से जुड़े ऐसे कुछ मोबाइल एप के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ उन्हें कृषि क्षेत्र की सही जानकारी देंगे, बल्कि खेती से जुड़े उनके सवालों का उपाय भी बताएंगे।

एम किसान मोबाइल एप

किसान भाईयों के लिए एम किसान मोबाइल एप बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसा कहना इसलिये है क्योंकि इस मोबाइल एप के जरिये किसान खेती-किसानी से जुड़े अपने किसी भी तरह के सवालों का जवाब किसान विशेषज्ञों से पा सकते हैं। किसान विशेषज्ञों की सही सलाह से किसान अपनी फसलों में बेहतर उत्पादन के साथ-साथ ज्यादा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

इतना ही नहीं, किसान इस एप के जरिये लाइव विशेषज्ञों से बात भी कर सकते हैं। किसानों के लिए इस मोबाइल एप को डैक पुणे की मदद से कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा विकसित किया गया है। यह मोबाइल एप किसान भाई एमकिसान पोर्टल पर पंजीकरण कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एककिसान इंडिया नाम से गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

एग्री पोर्टल

इस मोबाइल एप से भारत में किसान व्यापारी और किसान बिना किसी शुल्क के नवीनतम मूल्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप मंडी में कीमत पता लगाने के लिए बेहद उपयुक्त एप है और इसका किसानों समेत अन्य सभी लोगों द्वारा भी उपयोग किया जा सकता है। इस एप के डाउनलोड करने से किसानों को कृषि बाजार में उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। यह मोबाइल एप हिन्दी, गुजराती और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। जल्द ही यह मोबाइल एप तेलगू, तमिल और बंगाली में भी उपलब्ध होगा।

शेतकारी मासिक मोबाइल एप

शेतकारी मासिक मोबाइल एप असल में च्च्शेतकारी मासिक” पत्रिका है। यह पत्रिका कृषि विभाग महाराष्ट्र की ओर से पिछले 51 सालों से प्रकाशित की जा रही है। यह एक लोकप्रिय पत्रिका है।

इस शेतकारी मासिक मोबाइल एप को एक बार डाउनलोड करने पर खेती-किसानी से जुड़ी आप जानकारी पा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि एक बार डाउनलोड किये जाने के बाद इसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पढ़ा जा सकता है और किसान भाई उपयुक्त जानकारी पा सकते हैं।

फार्म ओ पीडिया

इस मोबाइल एप के जरिये किसान अपने मिट्टी और मौसम के अनुसार उपयुक्त फसल का चुनाव, फसलवार जानकारी, अपने क्षेत्र में मौसम के बारे में और अपने मवेशियों को संभालने के बारे में जानकारी दी गई है। यह मोबाइल एप भी किसानों के लिए उपयोगी है। यह एप अभी अंग्रेजी और गुजराती भाषा में उपलब्ध है। सीडैक, मुंबई की ओर से विकसित यह एप ग्रामीणों के लिए बहुभाषी एप है।

किसान सुविधा

किसानों के लिए एक मोबाइल एप किसान सुविधा भी बहुत उपयोगी है। इस एप के जरिये किसान अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा किसान व्यापारी, बाजार में कीमतों, कृषि परामर्श, पौध सरंक्षण और आईपीएम आचरण समेत कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। मौसम की जानकारियों के साथ निकटतम क्षेत्र में बाजार मूल्यों के बारे में इस एप के जरिये पता किया जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।