spices - Sach Kahoon Hindi

Blood Sugar Control: लाखों की दवाई भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे, डायबिटीज को बड़ी आसानी से करती हैं कंट्रोल
Spices For Health:आज के दौर में हमारा खान-पान ऐसा हो गया है कि जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। खान-पान से डाइबिटीज होने का खतरा बरकरार रहता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सहारा लेना पड़ता है। शुगर को कंट्रोल करने में घरेलू नुस्खे भी मददगार होते हैं। आज हम आपको ऐसे मसालों से तैयार ऐसे पाउडर केबारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होता है। इसके आयुर्वेद में भी फायेद को बताया गया है। आइये जानते हैं कि इन मसालों को मिलाकर कैसे पाउडर बनाया जाता है। Blood Sugar Control

Hair Growth: आंवला और प्याज, इनमें छिपा है लंबे बालों का राज! जानिये कैसे?

Spices That Control Blood Sugar

दालचीनी: शुगर के मरीजों के लिए दाल चीनी का काफी मददगार होती है। दालचीनी नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करता है और अगर इसे दूर मसालों के साथ मिलाकर खाा जाये तो अधिक फायदा मिलता है। इसलिए मसाला पाउडर में दाल चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।

तेज पत्ता: डाबिटीज को कंट्रोल करने में तेज पत्ता इफेक्टिव होता है। जानकारों का मानना है कि दवा के साथ तेज पत्ते का सेवन करें तो ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। तेज पत्ते को सुखाकर पाउडर में मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मेथी दाना: डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना का बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे खास तत्व पाये जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज को काबू करने के लिए जो मसाला तैयार होता है उसमें मेथी जरूरी शामिल करें। इससे कर्इं फायदे हो सकते हैं।

लौंग: कई अध्ययनों में पाया कि लौंग डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। लौंग की चाय या इसको पानी के सेवन से सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसे पीसकर पाउडर बनाकर अन्य पाउडर के साथ मिलाकर सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

सोंठ: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोंठ का यूज करना चाहिए। सोंठ को पीसकर ऊपर बताये गए मसालों मिलाकर पाउडर बना लें। सोंठ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि दूसरे मसालों के साथ मिलाकर सेवन करने से ये और भी लाभकारी हो जाता है।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

नोट: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनेक बीमारियों की औषधियां भी हैं सब्जी मसाले
पाचन तंत्र को बनाते हैं मजबूत

मैसूर स्थित केन्द्रीय खाद्य तकनीक अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक डॉक्टर कृष्णापूरा श्रीनिवासन कहते हैं, ‘मसाले पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ पेट की बीमारियों में गुणकारी हैं और कुछ मसाले एंटीसेप्टिक यानि रोगाणु रोधक का काम भी करते हैं। जीरा, लौंग, अदरक, इलायची, सौंफ, अजवायन, हींग आदि मसाले केवल भोजन को स्वादिष्ट व गंधयुक्त ही नहीं बनाते बल्कि ये बहुत सी बीमारियों को दूर करके शरीर को स्वस्थ, हृष्ट-पुष्ट एवं सुन्दर भी बनाते हैं। इनमें से बहुत से मसाले ऐसे भी हैं जो रक्त में जमे ट्राईग्लिसराइड के जमाव को कम करके रक्त को पतला बनाए रखते हैं, जिससे रक्तचाप सामान्य बना रहकर रक्त परिभ्रमण करता रहे।

कुछ ऐसे भी मसाले होते हैं जो रक्त शर्करा का स्तर सामान्य बनाए रखने में सहायता करते हैं और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय में सहायता करते हैं। मसालों में कुछ ऐसे भी होते हैं जो ग्जूयरा- थाइओएस-ट्रान्सफेरऐस इन्जाइम के सृजन में सहायता कर विषैले पदार्थों की विषाक्तता को नष्ट करने में सहायता करते हैं। नित्य प्रति इस्तेमाल करने वाले मसालों में कुछ मसाले ऐसे भी होते हैं, जो पौष्टिक पदार्थों से भी कहीं अधिक उपयोगी होते हैं और साथ ही बहुत सी जैविक क्रियाओं को सम्पन्न कराने में भी सहयोग देकर शरीर की रोगों से रक्षा भी करते हैं।

प्राचीन काल में खान-पान में मसालों का उपयोग अधिक मात्र में हुआ करता था, परन्तु जैसे-जैसे पाश्चात्य सभ्यता ने भारत में अपने पांव फैलाने शुरू किए, लोगों ने भी हल्दी, धनिया व मिर्च को छोड़कर बाकी सभी मसालों को त्यागना प्रारम्भ कर दिया। जैसे-जैसे लोग मसालों से दूर होते गए, अपने स्वास्थ्य के पीछे बीमारियों को आमंत्र्रित करने लगे। कुछ चिकित्सक मसालों का कम प्रयोग करने की सलाह देते हैं। यह एकदम सही है, परन्तु किसी भी चिकित्सक ने शायद यह सलाह न दी होगी कि जायफल, दालचीनी, सरसों, जीरा आदि बहुमूल्य घटकों का एकदम से त्याग करके सिर्फ हल्दी, धनिया और मिर्च का ही प्रयोग किया जाए।

कुछ मसालों में कुछ ऐसे तीखे, तेज गंध वाले, चरपरे रासायनिक पदार्थ भी पाये जाते हैं, जिसके उपयोग से भोजन सेवन कर पाना संभव नहीं होता। कुछ वाष्पशील तैलीय पदार्थ जो कीटनाशक, जीवनाशक तथा विषनाशक होते हैं, वे भी मसालों में पाये जाते हैं अत: मसालों के सीमित सेवन के लिए सलाह दी जाती है। भोजन के साथ खाये जाने वाले मसाले स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कितने लाभप्रद हैं, इसका विवरण यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। अपनी बीमारी के अनुकूल मसालों का प्रयोग कर लाभ उठाया जा सकता है-:

मिर्च (Chilli)का प्रयोग:-

कच्ची मिर्च हरे रंग की तथा पकने पर लाल रंग वाली हो जाती हैं। एक मध्यम आकार की मिर्च खाने से 50 प्रतिशत विटामिन ‘ए’ की पूर्ति हो जाती है। इसमें ‘कैप्सीकाम एल्कलायड’ नामक पदार्थ पाया जाता है, जो अनाक्सीकारक होने के कारण ध्वंसात्मक मुक्त अभिकारकों से शारीरिक कोषों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। यह रक्त को जमने से रोकता है, जिससे हृदयाघात या मस्तिष्कघात होने की संभावना टल जाती है। इसके बुरादे को वैसलीन में मिलाकर लगाने से दर्द या सूजन कम होती है। कुछ जलन तो अवश्य होती है परन्तु सूजन तुरन्त ही दूर करती है।

धनिया (Coriander) का प्रयोग:-

धनिये के अंदर सुगन्ध ‘गामाटर पीनिओल’ नामक पदार्थ के कारण होती है। इसे जीवाणुनाशक माना जाता है। यह शरीर में ग्ल्यूटाथाइओन एस-ट्रासन्सफरेज इंजाइम को बनाने में सहायता करता है जिससे पेट की अनेक बीमारियां शांत रहती हैं।

मेथी (Fenugreek) का प्रयोग:-

यह एक प्रकार के शाकीय पौधे का बीज होता है। इसमें पाया जाने वाला पदार्थ रक्त शर्करा के स्तर को कम (सामान्य) बनाकर रखता है और बढ़ने नहीं देता। लगभग 8 ग्राम पिसी हुई मेथी को पानी के साथ निगलने से रक्त शर्करा स्तर सामान्य बना रहता है।

काली मिर्च (Black pepper) का प्रयोग:-

लाल मिर्च के समान ही सभी तत्व इसमें पाए जाते हैं। ‘पाइपरीन’ नामक एक असरकारी तत्व इसमें पाया जाता है, जो चयापचय क्रि याओं को सम्पन्न कराकर पाचन तंत्र की बीमारियों को नियंत्रण में रखा करता है। अपने जलन के गुणों के कारण से मस्तिष्क को पीड़ानायक रसायन एन्जोराफिम को श्रावित करने पर मजबूर करती है।

हींग (Asafoetida) का प्रयोग:-

यह पाचक, उष्ण, तीक्ष्ण होने के साथ भूख को बढ़ाती है तथा कीटनाशक, कृमिनाशक होने के साथ-साथ यौवन को ज्वार पर चढ़ाने वाली वस्तु होती है। ‘रेसिन’ नामक पदार्थ के कारण हींग में एक तेज खुशबू होती है।

अजवायन (Parsley) का प्रयोग:-

इसमें ‘थायमोल’ नामक पदार्थ के कारण तेज गंध होती है। यह जीवाणुनाशक व कृमिनाशक होता है। भूख व पचन पाचन शक्ति को बढ़ाकर पेट के अनेक विकारों से रक्षा करती है। इसमें कैल्शियम अधिक मात्र होने के कारण अस्थियों के लिए यह अत्यंत उपयोगी मानी जाती है। इसका प्रयोग दाल, रायता, कढ़ी आदि के छोंकने में किया जाता है।

दालचीनी (Cinnamon) का प्रयोग:-

इसमें अल्पमात्र में एक प्रकार का तेल पाया जाता है, जो जीवाणु व फफूंदनाशक होता है। गठिया के दर्द में भी इसका प्रयोग (गठिया पर मलने से) किया जाता है। इसकी पत्ती तेजपत्ता पचन-पाचन के सभी रोगों के लिए उत्तम मानी जाती है।

सोंठ (Dry gourd) (अदरक) का प्रयोग:-

अदरक का उपयोग भोजन के अनेक प्रकार के व्यंजनों में प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। गैस बनना, बदहजमी, कफ, जुकाम आदि को नष्ट करने में यह अद्भुत क्षमता रखता है। अदरक के सूखे प्रकार को सोंठ कहा जाता है। इसका प्रयोग सब्जी के मसाले में और चटनी बनाने में किया जाता है।

जायफल (Nutmeg) का प्रयोग:-

यह बहुत ही खुशबूदार बीज होता है। इसमें ‘आइसोइयूजिनॉल’ नामक पदार्थ होता है जो जीवाणु व कीटनाशक होता है। इस बीज का ऊपरी खोल जावित्री कहलाता है। इसके प्रयोग से क्षयरोग के कीटाणु तक नष्ट हो जाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य विभाग ने जहरीले मसालों से आम तैयार करने वाले गोदाम में मारा छापा
लगभग एक क्विंटल आम करवाए गए नष्ट

मोगा(लखवीर सिंह)। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत लोगों को खानेयोग्य पदार्थों की सुरक्षा संबंधी जागरूक करने व खाद्य सुरक्षा कानून को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग मोगा की टीम द्वारा बसंत रोड, नजदीक भुपिन्दरा खालसा स्कूल मोगा में फलों के गोदाम पर अचानक छापा मारा गया

जहरीले दवाओं के साथ पकाया जा रहा लगभग एक क्विंटल आम नष्ट करवाया गया। इस मौके फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला, फूड सेफ्टी विभाग के सहायक कमिशनर हरप्रीत कौर व टीम के अन्य सदस्य मैंबर भी मौजूद थे।

फूड सेफ्टी एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए किया खबरदार

इस संबंधी जानकारी देते फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला ने बताया कि उनको भरोसेयोग सुत्रों से पता चला कि इस गोदाम में आमों को मसालों के साथ पकाया जा रहा है, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित गोदाम में अचानक छापेमारी की व उनको लगभग एक क्विंटल ऐसे आम मिले, जिनको जहरीले मसालों के साथ पकाया जा रहा था।

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा : फूड सेफ्टी अधिकारी

उन्होंने बताया कि यह आम खाने वाले व्यक्ति के लिए भयानक व ला-ईलाज बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से इस आम के फल को नष्ट करवा कर दिया गया व कहा कि दुकानदार के खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने फल /सब्जी विक्रे ताओं व अन्य दुकानदारों को फूड सेफ्टी एक्ट को सख्ती के साथ लागू करने के लिए खबरदार करते कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।