Staff Nurse - Sach Kahoon Hindi

आज हो सकता है स्टाफ नर्स विवाद का निपटारा
डबवाली तबादला करने के बाद भी स्टाफ नर्स ने नहीं किया ज्वार्इंन

दोनों पक्ष अस्पताल में होंगे एकत्रित

सरसा (सच-कहूँ न्यूज)। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित महिला प्रसूति वार्ड में नाइट ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स व सिक्योरिटी गार्ड के गायब रहने के मामले से उपजे विवाद का शुक्रवार को दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा हो सकता है। दोनों पक्षों के मुख्य कर्मचारियों द्वारा मामले को सुलझाने के लिए पहल की गई है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो मामला शांति से निपट जाएगा।

वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार को ड्यूटी से नदारद रहने वाली स्टाफ नर्स का डबवाली तबादला कर दिया। लेकिन अभी तक स्टाफ नर्स ने ज्वाइन नहीं किया है। हैरानी की बात तो ये है कि कर्मचारी जहां विवाद निपटाने को राजी हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन कर्मचारियों का विवाद निपटाने की बजाय उन्हें प्रताड़ित करने पर तुला हुआ है।

लिखित में होगा दोनों पक्षों की ओर से राजीनामा

अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। घटनाक्रम की जानकारी होते हुए भी अस्पताल प्रबंधन ने मामले को निपटाने की बजाय हवा देने का काम किया है। बुधवार की सुबह अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों में सिक्योरिटी गार्ड, महिला वार्ड सर्वेंट व स्वीपर का ड्यूटी चार्ट ऐसा बना दिया, जिसके हिसाब से ड्यूटी करना कर्मचारियों के बस की बात नहीं है। नए ड्यूटी चार्ट को लेकर सभी कर्मचारियों में रोष फैला हुआ है।

ये बनाया नया ड्यूटी चार्ट

अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाषिनी जैन ने सभी कर्मचारियों को नया ड्यूटी चार्ट थमा दिया। जिसके मुताबिक सभी कर्मचारियों की लगातार एक माह तक नाइट ड्यूटी लगा दी गई है। जिसे करना कर्मचारियों के बस की बात नहीं है। नए ड्यूटी चार्ट से सभी कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर ड्यूटी चार्ट नहीं बदला तो वे काम छोड़ देंगे।

आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का नया ड्यूटी चार्ट बनाया गया है। चार्ट के मुताबिक ड्यूटी करनी पड़ेगी। जल्द से जल्द कर्मचारियों का विवाद निपटा दिया जाएगा।

-डॉ. सुभाषिनी जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।