Haryana Congress - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव नाराज, दिया ये बड़ा बयान
Haryana Congress Organizational Change: चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने खुलकर असहमति जताई है। सोमवार को घोषित नई नियुक्तियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। Haryana News

कैप्टन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस की लगातार गिरती स्थिति को देखते हुए पार्टी को आत्ममंथन की आवश्यकता है। उनका कहना था कि राहुल गांधी की यह इच्छा रही थी कि प्रदेश कांग्रेस की कमान ऐसे व्यक्ति को सौंपी जाए जिसकी छवि स्वच्छ और बेदाग हो, साथ ही वह युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता हो। किंतु ताज़ा फैसले इस दृष्टि से निराशाजनक प्रतीत होते हैं।

गौरतलब है कि 29 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष उदय भान के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की गई।

इससे पूर्व 26 सितंबर को कांग्रेस ने केरल के वायनाड ज़िले में भी संगठनात्मक बदलाव करते हुए एडवोकेट टी.जे. इसाक को जिला कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही एन.डी. अप्पाचन को एआईसीसी का सह-मनोनित सदस्य बनाया गया था। Haryana News

Dharam Singh Chhoker Arrested: धर्म सिंह छौक्कर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार
Dharam Singh Chhoker Arrested: नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) के गंभीर मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘दीन दयाल आवास योजना’ से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की गई है। आरोप है कि छौक्कर और उनकी कंपनी ने लगभग 1500 करोड़ रुपये की अवैध धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की है। Dharam Singh Chhoker News

ईडी अधिकारियों ने धर्म सिंह छौक्कर को राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल, शांग्रीला से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहाँ ईडी द्वारा रिमांड की मांग किए जाने की संभावना है। इस गिरफ्तारी ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि धर्म सिंह छौक्कर को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी सहयोगी माना जाता है।

क्या हैं आरोप? | Dharam Singh Chhoker News

जांच एजेंसी के अनुसार, छौक्कर की कंपनी साई आइना फॉर्म्स ने गुरुग्राम में लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने का वादा किया था। कंपनी ने हजारों लोगों से मोटी रकम वसूल की, लेकिन न तो उन्हें मकान दिए गए और न ही राशि वापस की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लगभग 1500 लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई और एक संगठित तरीके से धन को इधर-उधर किया गया। इस घोटाले में सरकार की दीन दयाल आवास योजना का दुरुपयोग किया गया, जिसका उद्देश्य निम्न व मध्यम आय वर्ग के लिए घर उपलब्ध कराना था।

परिवार भी जांच के घेरे में

केवल धर्म सिंह छौक्कर ही नहीं, बल्कि उनके पुत्र सिकंदर छौक्कर पर भी संदेह की दृष्टि से जांच की जा रही है। सिकंदर पर लगभग 400 करोड़ रुपये के एक अलग घोटाले में शामिल होने का आरोप है, जिसके लिए ईडी ने अलग मामला दर्ज किया है। पिता-पुत्र की इस जोड़ी पर सैकड़ों लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने का आरोप है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा के समालखा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वे राज्य की राजनीति में एक चर्चित और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। Dharam Singh Chhoker News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश की बर्बरता, पहाड़ों से गिरा मलबा, देहरादून-मसूरी मार्ग…

रोहतक सूटकेस शव मामला: भारत जोड़ो यात्रा से मशहूर हुईं थी मृतका हिमानी नरवाल
Congress Worker Dead Body Case: रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव सूटकेस में मिलने के मामले ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ता की ‘हत्या की उच्च स्तरीय जांच’ की मांग की है। जानकारी के अनुसार मृतका का शव शुक्रवार को सांपला बस स्टैंड के पास एक बड़े नीले सूटकेस में बरामद हुआ था। इस बारे में सांपला थाने को जानकारी दी गई। Rohtak Suitcase Body Case

हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में बंद कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी!

सांपला पुलिस स्टेशन के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। महिला के हाथों पर मेहंदी रची हुई थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि वह किसी समारोह में शिरकत करके आई हो। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का नाम हिमानी नरवाल था।

कौन थी हिमानी? | Rohtak Suitcase Body Case

कांग्रेस ने मृतका की पहचान रोहतक में युवा कांग्रेस की पदाधिकारी हिमानी नरवाल के रूप में की है। हिमानी नरवाल सोनीपत के कथूरा गांव निवासी हैं। नरवाल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आईं थी, और वहीं से मशहूर हुई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के लिए प्रचार करते समय वह सक्रिय थीं। चुनाव प्रचार के दौरान नरवाल भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी काफी सक्रिय थीं। खासकर नरवाल कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देती नजर आती थीं। Rohtak Suitcase Body Case

Tarn Taran Accident: तरनतारन में एक ही परिवार के पांच लोग बने मौत का ग्रास

डा. केवी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों परिवार कांग्रेस में शामिल
डबवाली (सच कहूँ/गुरसाहिब इन्सां)। कांग्रेस पार्टी को हलका डबवाली में उसे समय और अधिक मजबूती मिली जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह की मौजूदगी में गांव गोदिका के दर्जनों परिवारों ने विभिन्न पार्टियां छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गोदिका गांव के पूर्व मुख्य अध्यापक जयराम नयालु, प्रहलाद, सुशील, मांगेंराम, मांगेराम, कालू राम बोला, बंसी बोला, कालूराम,जगपाल, अर्जुन खीचड़,अमर सिंह सहारण, नरेश सहारण, चिक दास कामड, सहदेव न्यालु, राजाराम, बलराज,चमन दास महाराज, गोपी राम टेलर, रामू राम, दिलीप नैन, सुधीर नैन, राजेश नैन आदि का डॉ केवी सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। Sirsa News

इस अवसर पर डॉ केवी सिंह ने कहा कि आज जरूरत है कि हरियाणा का हर नागरिक बेरोजगारी,महंगाई के खिलाफ अपना मतदान करके मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जितनी दुर्दशा किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों की हुई है पहले कभी नहीं हुई अत: अब इसका बदला लेने का समय आ गया है। डॉ सिंह ने कहा कि जेजेपी, इनेलो जैसी पार्टियां भाजपा की बी टीम बनकर जनता को गुमराह कर वोट हथियाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को समझ लेना चाहिए कि उपरोक्त पार्टियों को वोट देने का मतलब सीधा भाजपा को साथ देना है, अत: हमें सोच समझ कर बिना किसी बहकावे के कांग्रेस पार्टी को वोट कर सत्ता में लाने का काम करना चाहिए ताकि असल में आम आदमी के अच्छे दिन आ सकें। Sirsa News

डबवाली की महिलाओं ने दिखाई ‘एक इंसानियत ऐसी भी’!

सांसद कुमारी सैलजा ने जाना धरना दे रहे लोगों का दर्द!
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ न्यूज)। गांव जमाल की ढाणी ज्ञानदीप में बिजली और पानी की समस्या को लेकर चल रहे धरने पर 100 वें दिन सरसा की सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमारी सैलजा (All India Congress Committee General Secretary Kumari Selja) पहुंची। उन्होंने कहा की सासंद निधि से जैसे ही पहली ग्रांट आएगी उससे ढाणी ज्ञानदीप के लोगों के लिए बिजली की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। मेरा पहला चैक बिजली के एस्टिमेट का कट जाएगा। उन्होंने कहा की इस समस्या को हल करने में चुनाव आचार सहिता आड़े नहीं आएगी। Sirsa News

सैलजा ने लोगों की समस्या सुनी और कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने मे पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा की एमपी लैंड यानि सासंद निधि से जब भी पहली ग्रांट आएगी उससे पहली ही कलम से जमाल ढाणी ज्ञानदीप में बिजली पानी व्यवस्था के लिए जो एस्टिमेट भेज गया उस राशि का चैक काटा जाएगा। धरनास्थल पर ग्रामीण ओमप्रकाश सिंधड़, प्रताप सिंह, रामस्वरुप, प्रहलाद बैनीवाल जगदीश रूपावास, रोहताश, विनोद बांदर, सतपाल निठारवाल, भूप सिंह, अर्जुन सिंह, भरत सिंह ,राम मूर्ति, राजेंद्र गर्वा, जैन, संतोष, शारदा सहित जमाल के ढाणी ज्ञानदीप से सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने बताया की कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।

100 दिन से चल रहा है धरना | Sirsa News

गौरतलब है कि जमाल गांव के वार्ड नंबर 19 और 20 में लोगों की करीब 125 ढाणियां हैं जिनको ढाणी ज्ञानदीप के नाम से जाना जाता है। जिनमें कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। 3 महीने पहले ग्रामीणों ने ईन समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया, लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से किसी ने भी इनकी कोई सुध नहीं ली। ग्रामीण भयंकर गर्मी में धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था और मतदान नहीं किया। Sirsa News

फोटो: चौपटा01- ढाणी ज्ञानदीप में धरनारत लोगों के बीच कुमारी सैलजा।

संसद में पिछड़ा वर्ग ए के आरक्षण की मांग उठाने पर वर्मा ने जताया सांसद दीपेन्द्र का आभार
खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने संबंधी मुद्दे को संसद में उठाने पर हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा ने दिल्ली स्थित आवास पर सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा (Dependra Hooda) से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। Sirsa News

वर्मा ने कहा कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने संसद में कहा कि जिस तरह से अनुसूचित जाति और जनजाति को आरक्षण मिला हुआ है, ठीक उसी तर्ज पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में अति पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग-ए के लिए सीटें आरक्षित होनी चाहिए। ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका हक मिल सके और उन्हें भी अपना जनप्रतिनिधि चुनकर संसद व विधानसभा में भेजने का सौभाग्य प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सोच विकासपरक है। आज बीसी-ए वर्ग शिक्षा, रोजगार, विकास व नौकरी सहित हर जगहों में पिछड़ा हुआ है। जब तक उन्हें संसद व विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता तब तक उनका विकास नहीं होगा।

हालांकि बीसी-ए वर्ग में जांगड़ समाज, प्रजापति कुम्हार समाज, विश्वकर्मा, पांचाल समाज शामिल हैं। जनसंख्या के हिसाब से जिनकी संख्या अधिक है। गांवों व शहर में इनकी संख्या कम-ज्यादा के कारण ये लोग अपना जनप्रतिनिधि नहीं चुन पाते है। अगर इस वर्ग के लोगों के लिए लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के लिए सीट आरक्षित हो जाती है तो इससे उनको लाभ होगा। वर्मा ने कहा कि प्रदेश के हिसार व सरसा दोनों जिलों में बीसी-ए वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है।

इसलिए इन दोनों जिलों में लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में बीसी-ए वर्ग की सीटें आरक्षित होनी आवश्यक है। इसके साथ दूसरे राज्यों की लोकसभा व विधानसभा सीटों पर भी बीसी-ए की सीटें आरक्षित होनी चाहिए। सांसद से मिलन समारोह के अवसर पर विशाल वर्मा के साथ गजानंद सोनी, इन्द्र सिंह जाजनवाला, राजेश वर्मा, तेलू राम जांगड़ा, लोकी राम प्रजापति, केडी सिंह व विरेंद्र पंघाल सहित अन्य उपस्थित थे। Sirsa News

Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!

Haryana News: किरण और श्रुति चौधरी के फैसले पर बोली कुमारी शैलजा, ‘‘ज्यादती हुई है’’
चंडीगढ़ (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा (Congress MP Kumari Selja) ने 19 जून बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी के भाजपा में शामिल होने के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट दे देती तो श्रुति चौधरी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से सीट जीत सकती थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ ज्यादती (अन्याय) की है। एक मीडिया रिपोर्ट में कुमारी शैलजा के हवाले से कहा गया, ‘‘यह बहुत ही दुखद है। इससे निश्चित रूप से पार्टी को नुकसान होगा।’’ Haryana News

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि अगर उनकी बेटी को टिकट मिला होता तो वह भारी अंतर से जीत जाती, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन उनके साथ अन्याय हुआ है।’’ Haryana News

पार्टी को ‘व्यक्तिगत जागीर’ के रूप में चलाया जा रहा था | Haryana News

बुधवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मां-बेटी अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। यह घटनाक्रम किरण चौधरी और श्रुति चौधरी द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुआ है। किरण चौधरी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना की और पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के लिए पार्टी की राज्य इकाई को जिम्मेदार ठहराया, जिसे ‘व्यक्तिगत जागीर’ के रूप में चलाया जा रहा था।

भाजपा में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किरण चौधरी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की बहुत समर्पित कार्यकर्ता थी। मैंने कड़ी मेहनत के साथ अपना जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। लेकिन कुछ सालों से मैंने हरियाणा कांग्रेस को एक व्यक्ति-केंद्रित पार्टी बनते देखा है। वे नहीं चाहते थे कि कांग्रेस आगे बढ़े और ऐसी नीतियों का पालन करे। इसलिए, आप समझ सकते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ पाती। उनके कारण बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। मैंने यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया कि मेरे कार्यकतार्ओं को उनके उचित अधिकार, समान अधिकार मिलें।’’ Haryana News

Haryana: टोहाना में सैलजा के कार्यक्रम में हंगामा! ‘गलत’ टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान
फतेहाबाद। नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को टोहाना में कार्यकतार्ओं का धन्यवाद करने पहुंची। कार्यक्रम के बाद प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हंगामे के दौरान पीसी रूम में लगा गेट का शीशा भी टूट गया। सैलजा ने समर्थकों को शांत करवाने का प्रयास भी किया। हुआ यूं कि कार्यक्रम के बाद सैलजा जैसे ही पीसी रूम की तरफ गईं तो अधिकतर नेता अंदर चले गए, लेकिन पूर्व मंत्री परमवीर सिंह और उनके समर्थक बाहर रह गए। इतने में शीशे वाला गेट बंद हो गया। इसी दौरान गेट का शीशा टूट गया। हंगामे को लेकर सैलजा भी उखड़ी उखड़ी नजर आई। वहीं सैलजा के बाद पूर्व मंत्री एवं जेजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय में भी पहुंचे। जहां बबली ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दें कि पूर्व मंत्री ने जेजेपी विधायक होने के बावजूद चुनाव में सैलजा का समर्थन किया था।

प्रदेशाध्यक्ष बोले, जो कहना है, सीनियर से कहें | Haryana News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर हरियाणा कांग्रेस में घमासान छिड़ा हुआ है। सिरसा से लोकसभा चुनाव जीत चुकी कुमारी सैलजा लगातार सार्वजनिक मंच पर टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठा रही हैं। सैलजा कह चुकी है कि टिकट बंटवारा यदि सही होता तो हम सभी सीटों पर जीत दर्ज कर सकते थे। सैलजा ने कहा कि सोनीपत लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए हरिद्वार (उत्तराखंड) से प्रत्याशी लेकर आ रहे हैं। वहीं सैलजा के इन बयानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो भी बात कहनी है, वह पार्टी के सीनियर लीडरशिप से बात कर सकती हैं। टिकट वितरण बेहतर हुआ था तभी तो हरियाणा में कांग्रेस का ग्राफ भी बढ़ा है। वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा और सीटें भी 5 आईं। Haryana News

पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी

उदयभान का कहना है कि कुमारी सैलजा को इस तरीके से जनता में या फिर मीडिया में बयान नहीं देना चाहिए। उदयभान ने दावा किया कि विधानसभा में भी हम 70 प्लस सीटें लेकर आएंगे और सरकार बनाएंगे। वहीं कुमारी सैलजा ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान को विश्वसनीय फीडबैक दिया गया होता और टिकट बांटने में कोई गड़बड़ी नहीं होतीं, तो पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी। सैलजा ने कहा कि अगर हम थोड़ा ओर जोर लगाते तो शायद करनाल लोकसभा सीट और विधानसभा सीट हमारे पास होती।

लोकसभा चुनाव में एसआरके यानि सैलजा, रणदीप और किरण चौधरी गुट की टिकट बंटवारे को लेकर नहीं चली। मात्र सैलजा को ही टिकट मिली। किरण चौधरी की बेटी श्रृति चौधरी को भी टिकट नहीं दिया गया। उधर हुड्डा गुट टिकट बंटवारे को सही ठहरा रहा है। हुड्डा गुट के नेताओं का कहना है कि यदि टिकट बंटवारा सही नहीं हुआ होता कांग्रेस 0 से 5 पर नहीं आ पाती। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी कहना है कि कांग्रेस ने अच्छे चेहरों को टिकट दी, जिसके कारण कांग्रेस के वोट शेयर में पूरे देश में सबसे अच्छा हरियाणा रहा है। यहां 46 प्रतिशत से ज्यादा कांग्रेस पार्टी को वोट शेयर मिला है। Haryana News

Haryana News: ‘ बालक ‘ गाँव की बेटी व देश की पहली महिला ने छुई एवरेस्ट की चोटी

किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का सही मूल्य : विवेक बंसल
कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार के खिलाफ जताया रोष

कु. सैलजा ने लगाया किसान, मजदूर और आढ़तियों को बदहाली में धकेलने का आरोप

पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। हरियाणा कांग्रेस ने बुधवार को पानीपत में ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व नेता किरण चौधरी ने मुख्य रूप से शिरकत की। ट्रैक्टर रैली गांव सिवाह से लेकर पानीपत अनाज मंडी तक निकाली गई, जिसके बाद अनाज मंडी में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बरोदा की जनता ने संदेश दे दिया है। भाजपा सरकार द्वारा बरोदा उपचुनाव में सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया गया, तमाम हथकंडे अपनाए गए, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को इस उपचुनाव में करारी हार मिली है।

उन्होंने कहा कि इन कृषि विरोधी काले कानूनों से पूरा तंत्र सड़कों पर आ जाएगा। इससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। आज किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है और प्रदेश की सरकार आंखें मूंदे हुए बैठी है। किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसका फायदा भंडारण करने वाले उठा रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और आढ़तियों को बदहाली की ओर धकेल दिया है। हरियाणा प्रदेश कृषि बाहुल्य प्रदेश है। इन काले कानूनों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को बेनकाब कर दिया है। उपचुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बरोदा की जनता ने इनकी असलियत जान ली।

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश के लोगों को बरगलाकर सत्ता में आई थी। इनको मत नहीं मिला था, 40 सीटें आई थी केवल, बहुमत नहीं मिला था, जिस जजपा ने इनके खिलाफ वोट मांगे थे, उसके साथ इन्होंने सरकार बना ली। लेकिन जनता कभी माफ नहीं करती है और आप सभी ने यह बरोदा उपचुनाव में देखा। इन दोनों दलों को जनता ने असलियत दिखाई है और समय रहते हुए यह नहीं पहचानेंगे तो आने वाले समय में जनता इन्हें बिल्कुल धरातल पर पहुंचा देगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।